Shuru
Apke Nagar Ki App…
ब्लाक संदलपुर परिसर में बंदरों का आतंक गंभीर समस्या बन गया है। 🐒⚠️ मंगलपुर थाना क्षेत्र के ब्लाक संदलपुर परिसर में इन दिनों बंदरों का आतंक गंभीर समस्या बन गया है। बंदरों के झुंड आए दिन परिसर में घुसकर कर्मचारियों और आम लोगों को परेशान कर रहे हैं। कई बार कागजात फाड़ने, सामान छीनने और लोगों पर हमला करने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर बंदरों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजने की मांग की है।
शिवम् पत्रकार
ब्लाक संदलपुर परिसर में बंदरों का आतंक गंभीर समस्या बन गया है। 🐒⚠️ मंगलपुर थाना क्षेत्र के ब्लाक संदलपुर परिसर में इन दिनों बंदरों का आतंक गंभीर समस्या बन गया है। बंदरों के झुंड आए दिन परिसर में घुसकर कर्मचारियों और आम लोगों को परेशान कर रहे हैं। कई बार कागजात फाड़ने, सामान छीनने और लोगों पर हमला करने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर बंदरों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजने की मांग की है।
More news from दिल्ली and nearby areas
- उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके की एक मार्केट में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही इलाके में धुआं फैल गया और लोगों में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर हटाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। राहत और बचाव कार्य जारी है।1
- अब किसी भी उम्र में बनवाएं जन्म प्रमाण पत्र, जानें घर बैठे आवेदन करने का आसान तरीका अक्सर लोगों को लगता है कि जन्म प्रमाण पत्र केवल बचपन में ही बन सकता है, लेकिन ऐसा नहीं है। अगर किसी कारण से आपका जन्म प्रमाण पत्र नहीं बना है, तो आप बड़ी उम्र में भी इसे बनवा सकते हैं। अब सरकार की अधिकतर सेवाएं ऑनलाइन हो चुकी है, जिनमें अब जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) बनवाना भी शामिल है। पहले जहां इस काम के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे, वहीं अब आप घर बैठे ही आसानी से आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि अब किसी भी उम्र में जन्म प्रमाण पत्र बनवाया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? अगर आप भी अपना जन्म प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं, तो इसके लिए नीचे बताए गए इन आसान से स्टेप्स को फॉलों करें... सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें। यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें। फिर आपको Apply for Birth Certificate का ऑप्शन दिखेगा, उसपर क्लिक करें। अब फॉर्म में जरूरी जानकारी जैसे जन्म तिथि, स्थान, माता-पिता की जानकारी वगैरा भरें। फिर जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। फॉर्म सबमिट करें और रेफरेंस नंबर नोट कर लें। इस रेफरेंस नंबर से आप अपने आवेदन का स्टेटस भी चेक कर सकते हैं। अगर कोई 21 दिन से कम उम्र के बच्चे के लिए बर्थ सर्टिफिकेट बनवाना चाहता है, तो उसके लिए प्रक्रिया थोड़ी अलग है, इसके लिए अस्पताल की डिस्चार्ज स्लिप, जच्चा-बच्चा कार्ड का होना जरूरी है। लेकिन अगर बच्चा 21 दिन से ज्यादा का है या वयस्क है, तो उसके लिए SDM ऑर्डर (नोटरी ) जरूरी होगा। इसके साथ ही आपको एफिडेविट (शपथ पत्र) और पहचान पत्र (आधार, पैन या पासपोर्ट) की भी जरूरत पड़ सकती है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, दस्तावेजों की जरूरत भी बढ़ती जाती है।1
- *भारत यादव हत्याकांड: पत्नी ने अंतिम संस्कार से किया इनकार, एक आरोपी गिरफ्तार—दो पर इनाम* *कौशांबी संदेश संवाददाता* कौशांबी। करारी थाना क्षेत्र के चर्चित भारत यादव हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। मृतक की पत्नी ने अंतिम संस्कार करने से इनकार करते हुए आरोप लगाया है कि अब तक कोई जिम्मेदार अधिकारी उनकी बात सुनने नहीं पहुंचा।पीड़ित परिवार का कहना है कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। इस फैसले के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। उधर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने प्रत्येक पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस बीच गांव में पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।1
- Post by Rohit1
- Dulehe ki Gadhi hua hamla1
- Post by MD salimuddin Ansari1
- Post by Jitubhai barot1
- उत्तर प्रदेश के मेरठ में IIMT यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह को लेकर आज उपराष्ट्रपति के दौरे से शहर के कई इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था सख्त कर दी गई। आवासीय कॉलोनियों वाले क्षेत्र में आवाजाही पर पाबंदियां लगाए जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज धूप और करीब 37 डिग्री तापमान के बीच आम लोग लंबे समय तक जाम और ट्रैफिक रोक के कारण सड़कों पर फंसे रहे। स्थानीय लोगों ने आवाजाही प्रभावित होने पर नाराजगी भी जताई। जानकारी के अनुसार, उपराष्ट्रपति दोपहर करीब ढाई बजे कार्यक्रम में पहुंचने वाले हैं। उनके दौरे को देखते हुए अगले कुछ घंटों तक ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित रहने की संभावना जताई गई है।1