अब किसी भी उम्र में बनवाएं जन्म प्रमाण पत्र, जानें घर बैठे आवेदन करने का आसान तरीका अक्सर लोगों को लगता है कि जन्म प्रमाण पत्र केवल बचपन में ही बन सकता है, लेकिन ऐसा नहीं है। अगर किसी कारण से आपका जन्म प्रमाण पत्र नहीं बना है, तो आप बड़ी उम्र में भी इसे बनवा सकते हैं। अब सरकार की अधिकतर सेवाएं ऑनलाइन हो चुकी है, जिनमें अब जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) बनवाना भी शामिल है। पहले जहां इस काम के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे, वहीं अब आप घर बैठे ही आसानी से आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि अब किसी भी उम्र में जन्म प्रमाण पत्र बनवाया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? अगर आप भी अपना जन्म प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं, तो इसके लिए नीचे बताए गए इन आसान से स्टेप्स को फॉलों करें... सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें। यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें। फिर आपको Apply for Birth Certificate का ऑप्शन दिखेगा, उसपर क्लिक करें। अब फॉर्म में जरूरी जानकारी जैसे जन्म तिथि, स्थान, माता-पिता की जानकारी वगैरा भरें। फिर जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। फॉर्म सबमिट करें और रेफरेंस नंबर नोट कर लें। इस रेफरेंस नंबर से आप अपने आवेदन का स्टेटस भी चेक कर सकते हैं। अगर कोई 21 दिन से कम उम्र के बच्चे के लिए बर्थ सर्टिफिकेट बनवाना चाहता है, तो उसके लिए प्रक्रिया थोड़ी अलग है, इसके लिए अस्पताल की डिस्चार्ज स्लिप, जच्चा-बच्चा कार्ड का होना जरूरी है। लेकिन अगर बच्चा 21 दिन से ज्यादा का है या वयस्क है, तो उसके लिए SDM ऑर्डर (नोटरी ) जरूरी होगा। इसके साथ ही आपको एफिडेविट (शपथ पत्र) और पहचान पत्र (आधार, पैन या पासपोर्ट) की भी जरूरत पड़ सकती है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, दस्तावेजों की जरूरत भी बढ़ती जाती है।

- मुर्शिदाबाद श्रुति 2 bahawalpur water park se1
- Post by Peru Patel1
- Post by Biswanath singh1
- प्रतिवर्ष 21 अप्रैल को राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस (Civil Services Day) मनाया जाता है। यह दिन लोक सेवकों को देश की सेवा के लिए खुद को समर्पित करने और नागरिकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को याद करने के अवसर के रूप में मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत 2006 में हुई थी।1
- दिल्ली के प्रीत विहार में पार्किंग विवाद ने ली जान, 34 साल के युवक की गोली मारकर हत्या राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके प्रीत विहार में पार्किंग को लेकर मामूली कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई. एक पड़ोसी ने विवाद के दौरान फायरिंग कर दी, जिसमें 34 वर्षीय पंकज नैयर की मौत हो गई. दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में आज सुबह पार्किंग को लेकर हुए विवाद में गोलीबारी की घटना में एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान पंकज नय्यर (34 वर्ष) के रूप में हुई है. आरोपी गौरव शर्मा (प्रीत विहार निवासी) गोली चलाने के बाद फरार हो गया है. पुलिस आरोपी और उसके साथियों की तलाश में जुट गई है. पुलिस ने बताया कि रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब दो से तीन के बीच में दो पीसीआर कॉल प्राप्त हुईं. पहली कॉल 02:22 बजे और दूसरी 02:26 बजे फायरिंग और झगड़े की सूचना पर प्राप्त हुईं, ये दोनों कॉल्स A-144, प्रीत विहार के पते पर हुई घटना से संबंधित थीं. पुलिस ने बताया कि ये घटना ए-144, प्रीत विहार में हुई, जहां पंकज और उनके भाई पारस का गौरव शर्मा नामक व्यक्ति से झगड़ा हुआ था. पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि प्रति विहार के रहने वाले 34 वर्षीय पंकज नायर और 43 वर्षीय उनके भाई पारस के बीच पार्किंग को लेकर गौरव शर्मा से विवाद हुआ था. झगड़े के दौरान आरोपी गौरव ने गोली चला दी, जिससे पंकज के सीने में गोली लग गई. गंभीर घायल अवस्था में पंकज को तुरंत मलिक निर्माण विहार स्थित रेडिक्स हेल्थ केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.1
- डीसीएम और ट्रैक्टर में जबरदस्त भिड़ंत एक युवक की दर्दनाक मौत रोड पर लगा जाम घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम को खुलवाया मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा मृतक युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है मामला कीरतपुर चौकी के पास मैन रोड का है1
- Post by ABU NEWS CHANNEL ಸಂಪಾದಕರು1
- *भारत यादव हत्याकांड में नया विवाद, परिजनों ने पुलिस पर मारपीट का लगाया आरोप* *मृतक की पत्नी द्वारा अंतिम संस्कार से इनकार करने पर पुलिस वालों ने किया मारपीट परिवार का आरोप* *कौशांबी संदेश संवाददाता* कौशांबी। करारी थाना क्षेत्र के चर्चित भारत यादव हत्याकांड में नया विवाद सामने आया है। मृतक की पत्नी द्वारा अंतिम संस्कार से इनकार के बीच परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक की बहन का आरोप है कि जब परिवार ने अंतिम संस्कार करने से मना किया, तो मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनकी भाभी (मृतक की पत्नी) के साथ मारपीट की। साथ ही बहन के साथ भी कथित रूप से अभद्र व्यवहार और मारपीट किए जाने की बात कही गई है। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि मृतक के पिता को धक्का देकर गड्ढे में गिरा दिया गया, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। इन आरोपों के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है।घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और मामले को लेकर हंगामा बढ़ गया। परिजन इस पूरे मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। प्रशासन द्वारा पूरे मामले की जांच किए जाने की बात कही जा रही है।इस घटनाक्रम के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है और स्थिति पर पुलिस की नजर बनी हुई है।1