*_भरथना/इटावा । ब्रेकिंग :-_* ⏩इटावा में भारतीय जनता पार्टी द्वारा नारी शक्ति वंदन को लेकर एक भव्य विधानसभा सम्मेलन का किया गया आयोजन ⏩प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम और आरक्षण की घोषणा के बाद, भाजपा इसे एक उत्सव के रूप में मना रही है ⏩भाजपा की सदर विधायक सरिता भदौरिया ने अपने आवास से नारी शक्ति रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ⏩इटावा में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में महिलाओं का जनसैलाब देखने को मिला ⏩इस रैली के माध्यम से महिलाओं को समान अधिकार, सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश दिया गया ⏩इटावा शहर के वृंदावन गार्डन पहुंचने पर भाजपा जिला अध्यक्ष अन्नू गुप्ता और पूरे संगठन ने रैली का भव्य स्वागत किया ⏩कार्यक्रम स्थल पर हजारों की संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया और अपने जोश से माहौल को उत्साह से भर दिया ⏩कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने बैनर पर अपने हस्ताक्षर कर प्रधानमंत्री मोदी के फैसले का समर्थन किया और “मोदी जिंदाबाद” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा ⏩इस मौके पर UP KI BAAT से खास बातचीत में सदर विधायक सरिता भदौरिया और भाजपा जिला अध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी व मोदी जी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम की सराहना की ⏩UP KI BAAT पर क्या कुछ बोलीं सदर विधायक सरिता भदौरिया व BJP जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता,आप भी सुनिए -----

- Post by Kanhaiya lal1
- इटावा। जनपद के थाना सैफई क्षेत्र में एक बड़ी लापरवाही ने किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया। हरदोई गांव में बीड़ी की चिंगारी से गेहूं की सूखी फसल में अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के खेत भी इसकी चपेट में आ गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और उन्होंने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन तेज लपटों के सामने उनकी कोशिशें नाकाफी साबित हुईं। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक करीब चार बीघा गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह राख हो चुकी थी, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। इसी तरह थाना क्षेत्र के ग्राम उझियानी में भी गेहूं की फसल में आग लगने की घटना सामने आई। हालांकि यहां ग्रामीणों की सतर्कता के चलते दमकल के पहुंचने से पहले ही सबमर्सिबल पंप और ट्यूबवेल चलाकर आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक कई बीघा फसल जल चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही सैफई के अग्निशमन अधिकारी आशीष मोहर ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दमकल टीम को मौके पर भेजा। उन्होंने बताया कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे और बड़े नुकसान को टाला जा सका। आग की घटनाओं के बाद राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर फसलों में हुए नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। प्रशासन ने पीड़ित किसानों को हर संभव सहायता और मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खेतों में इस तरह की लापरवाही (बीड़ी या सिगरेट जलाना) अक्सर बड़े हादसों का कारण बनती है। उन्होंने प्रशासन से जागरूकता अभियान चलाने और सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।1
- Post by PK Crime Story1
- देश की राजधानी दिल्ली में चोर बलेनो कार से आए और फॉर्च्यूनर चुरा ले गए !! 50 लाख रुपए की फॉर्च्यूनर का इतना घटिया सिक्योरिटी सिस्टम कि 5 मिनट में लॉक टूट गया।1
- इटावा जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना बकेवर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में पुलिस टीम ने एक अंतर्राज्यीय अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई स्विफ्ट कार, एक अवैध चाकू और मोबाइल फोन बरामद किया। घटना 15/16 अप्रैल 2026 की रात की है, जब पुलिस संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। पूर्वी तिराहे पर एक संदिग्ध स्विफ्ट कार को रोकने का प्रयास किया गया, जिसमें एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान आदित्य रावत (24) निवासी ग्वालियर के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथी सौरभ तोमर के साथ भोपाल रेलवे स्टेशन से कार बुक कर चालक पर हमला कर वाहन लूट लिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।2
- Post by Rohit Kumar1
- Post by Urvashi singh1
- Post by Kanhaiya lal1