Shuru
Apke Nagar Ki App…
विश्व प्रसिद्ध तनोट राय माता मंदिर जिसकी पाकिस्तान बोर्डर से दूरी 10 किलोमीटर है jodhpur :- जोधपुर से बड़ी खबर, विश्व प्रसिद्ध तनोट माता मंदिर जिसकी पाकिस्तान बोर्डर से महज दूरी 10 किलोमीटर है, इस मंदिर की सेवा और पूजा पाठ का सम्पूर्ण कार्य भारतीय फौजी ही करते हैं ।
जनता की आवाज
विश्व प्रसिद्ध तनोट राय माता मंदिर जिसकी पाकिस्तान बोर्डर से दूरी 10 किलोमीटर है jodhpur :- जोधपुर से बड़ी खबर, विश्व प्रसिद्ध तनोट माता मंदिर जिसकी पाकिस्तान बोर्डर से महज दूरी 10 किलोमीटर है, इस मंदिर की सेवा और पूजा पाठ का सम्पूर्ण कार्य भारतीय फौजी ही करते हैं ।
- जनता की आवाजJodhpur, Rajasthanकृपया आपके अपने न्यूज़ चैनल "जनता की आवाज" को लाईक, शेयर एवं सब्सक्राइब जरूर करें 🙏🙏🙏🙏15 hrs ago
More news from Rajasthan and nearby areas
- jodhpur :- जोधपुर से बड़ी खबर, विश्व प्रसिद्ध तनोट माता मंदिर जिसकी पाकिस्तान बोर्डर से महज दूरी 10 किलोमीटर है, इस मंदिर की सेवा और पूजा पाठ का सम्पूर्ण कार्य भारतीय फौजी ही करते हैं ।1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- पाली,मनीष राठौड़। कस्बे के राणावास क्षेत्र में रसद विभाग की टीम ने सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए रिहायशी इलाके में अवैध रूप से रखे 10 घरेलू गैस सिलेंडरों को जब्त किया है। यह कार्रवाई घनी आबादी के बीच गैस सिलेंडरों के असुरक्षित भंडारण की सूचना पर की गई। जिला रसद विभाग को सूचना मिली थी कि राणावास में एक रिहायशी मकान में व्यावसायिक उद्देश्य से भारी मात्रा में घरेलू गैस सिलेंडरों का स्टॉक किया गया है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए प्रवर्तन अधिकारी (पाली) जितेंद्र सिंह आशिया और प्रवर्तन निरीक्षक (मारवाड़ जंक्शन) भरत कुमार की टीम ने मौके पर दबिश दी। टीम ने जब रिहायशी मकान की तलाशी ली, तो वहां बिना किसी सुरक्षा मानकों के अवैध रूप से रखे 10 घरेलू गैस सिलेंडर पाए गए। अधिकारियों ने मौके पर ही इन सिलेंडरों को जब्त कर लिया। रिहायशी इलाके में इस तरह के अवैध भंडारण से बड़े हादसे की आशंका बनी हुई थी। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रवर्तन अधिकारी जितेंद्र सिंह आशिया ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडरों का इस तरह भंडारण करना नियम विरुद्ध और खतरनाक है। इस मामले में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि जिले में अवैध गैस रिफिलिंग और भंडारण के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा।2
- Post by मारवाड तक1
- Post by Pukhraj soni1
- आहोर रोडला व कंवला से सोनाणा खेतलाजी के दर्शनार्थ पैदल संघ हुआ रवाना: अलसवेरे भक्तराज गुलाबचंद वावदरा के नेतृत्व में भक्त हुए रवाना:- आहोर: रोडला व कंवला से रविवार को सोनाणा खेतलाजी व ब्राह्मणी माताजी मंदिर पाट स्थान जूनीधाम सोनाणा व सांरगवास के दर्शन करने को लेकर ग्रामीण श्रृद्धालुओं का पैदल संघ बड़े जोश व उमंग के साथ रविवार को भक्तराज गुलाबचंद वावदरा के नेतृत्व में रवाना हुआ । पैदल संघ के रवाना होने के दौरान गांव के प्रमुख मार्गों से ढोल ढमाकों के साथ भक्ति भजनों की धुनों पर नाचते गाते पैदल जातरूओ के साथ भक्ति भजनों की धूनों पर नाचते गाते पैदल जातरूओ व ग्रामीणों ने सोनाणा खेतलाजी महाराज के जयकारें लगाएं। वहीं कंवला से रोडला पहुंचने पर पैदल संघ यात्रा में जाने वाले जातरूओं को माला पहनाकर व गुलाल लगाकर व उनका मुंह मीठा करवाकर भक्तराज गुलाबचंद वावदरा ने भक्तों का स्वागत किया। वहीं पैदल जातरूओ का जत्था रविवार को भक्तराज गुलाबचंद वावदरा के नेतृत्व में कवलां,रोडला, हरियाली,बलपुरा के भक्त अलसवेरे सोमवार को देवी देवताओं के मंदिरों में शीश नवाकर मंगल कामना करने के साथ सोनाणा धाम के लिए प्रस्थान किया। वहीं ग्रामीण महिलाओं ने सोनाणा खेतलाजी व ब्राह्मणी माता के मंगलगीत गाते हुए रवाना किया।इस मौके भक्तराज गुलाबचंद वावदरा, छोगाराम देवासी, गणेशाराम प्रजापत,कस्तुराराम कुमावत,हरकु कंवर , विक्रमसिंह, जशोदा कुमावत सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति मौजूद रहीं । वहीं भक्तराज गुलाबचंद वावदरा ने बताया कि रोडला, कंवला,बलपुरा, हरियाली से 200 से अधिक भक्त पैदल संघ यात्रा में शामिल होंगे।4
- रायपुर (ब्यावर) AEN को रिश्वत लेते एसीबी ने किया ट्रैप, बिल पास करने की एवज में मांगी थी घूस AEN को रिश्वत लेते एसीबी ने किया ट्रैप, बिल पास करने की एवज में मांगी थी घूस परिवादी की शिकायत पर एसीबी ने पहले मामले का सत्यापन किया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई. रायपुर मारवाड़। ब्यावर जिले रायपुर मारवाड़ पंचायत समिति में सहायक अभियंता (AEN) प्रदीप कुमार को एसीबी ने ट्रैप किया. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने सोमवार (16 मार्च) को 15 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया. इस कार्रवाई को राजसमंद एसीबी ऑफिस की टीम ने अंजाम दिया. एसीबी के मुताबिक, आरोपी प्रदीप कुमार ने एक परिवादी से उसके बिल पास कराने के एवज में रिश्वत की मांग की थी. सरकारी आवास पर रिश्वत लेते पकड़ा एडिशनल एसपी हिम्मत चारण ने बताया कि परिवादी की शिकायत पर एसीबी ने पहले मामले का सत्यापन किया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई. इसके बाद ट्रैप की कार्रवाई करते हुए एसीबी की टीम ने आरोपी को उसके सरकारी आवास पर 15 हजार की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया. कार्रवाई के दौरान एसीबी टीम ने मौके पर ही आरोपी से पूछताछ की और सरकारी आवास की तलाशी ली. साथ ही उसके निजी वाहन की भी जांच की जा रही है. एसीबी अधिकारियों के अनुसार, मौके से जुड़े दस्तावेज और रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा सके. अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच भी जारी फिलहाल एसीबी की कार्रवाई जारी है और आरोपी सहायक अभियंता से पूछताछ की जा रही है. टीम यह भी जांच कर रही है कि कहीं इस मामले में अन्य लोगों की भी संलिप्तता तो नहीं है.1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1