गोटेगांव में बिगड़ती यातायात व्यवस्था पर, 11 सूत्रीय मांगों के साथ पुलिस प्रशासन को सौंपा ज्ञापन जागृति कमेटी ने यातायात व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए पुलिस प्रशासन को सुझाव प्रेषित किये। गोटेगांव(नि.सं) नगर गोटेगांव में लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और बिगड़ती यातायात व्यवस्था को लेकर अब जनआक्रोश खुलकर सामने आने लगा है। हाल ही में हुई दर्दनाक दुर्घटनाओं ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है, जिसके चलते जागृति कमेटी गोटेगांव के नेतृत्व में विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों ने एकजुट होकर पुलिस प्रशासन को 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। जागृति कमेटी के प्रतिनिधियों ने अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री मनीष त्रिपाठी एवं थाना प्रभारी गोटेगांव को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि नगर में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। सड़कों पर अतिक्रमण, अव्यवस्थित पार्किंग, नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन एवं तेज रफ्तार जैसे कारण लगातार दुर्घटनाओं को जन्म दे रहे हैं, जिससे निर्दोष नागरिक अपनी जान गंवा रहे हैं। ज्ञापन में समिति ने स्पष्ट रूप से कहा कि वर्तमान में वाहन चेकिंग केवल हेलमेट तक सीमित रह गई है, जबकि नाबालिग वाहन चालकों, शराब पीकर वाहन चलाने वालों एवं ओवरलोडिंग जैसे गंभीर मामलों पर कठोर कार्यवाही की आवश्यकता है। समिति ने मांग की कि मुख्य मार्गों पर बीच सड़क वाहन खड़ा करने वालों पर सख्त चालानी कार्यवाही की जाए, वहीं फल एवं सब्जी विक्रेताओं को व्यवस्थित रूप से पुराना गल्ला मंडी प्रांगण में स्थानांतरित किया जाए। साथ ही, नगर के व्यापारिक प्रतिष्ठानों के बाहर लगे छायादार शेड की सीमा तय कर अतिक्रमण को नियंत्रित करने की भी मांग रखी गई। ज्ञापन में यह भी प्रमुखता से उल्लेख किया गया कि नगर से गुजरने वाले बाहरी वाहनों को बायपास मार्ग से संचालित किया जाए तथा विद्यालयीन समय में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए, जिससे बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। जागृति कमेटी ने यह भी सुझाव दिया कि वाहन चेकिंग की कार्यवाही थाना परिसर के सामने करने के बजाय नगर के प्रवेश बिंदुओं पर की जाए, जिससे उसका प्रभाव अधिक व्यापक और व्यवहारिक हो सके। समिति ने यह स्वीकार किया कि सड़क दुर्घटनाओं की इस गंभीर स्थिति में सामाजिक जिम्मेदारी भी उतनी ही महत्वपूर्ण है, लेकिन यदि पुलिस प्रशासन दृढ़ता और संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही करता है, तो सभी नागरिक पूर्ण सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर जागृति कमेटी के नारायण पटेल, मुकेश चौकसे, सतीश अग्रवाल, जगदीश श्रीवास, अशोक पटेल, गुड्डा विलवार, लक्ष्मी नारायण तिवारी, राजेश चौकसे, भानु जैन, शरद पटेल, नवीन चौरसिया, राजेश सेन, मुकुल राजपूत, दीपक नेमा, दीपक ठाकुर सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे। नगरवासियों को अब पुलिस प्रशासन से ठोस और त्वरित कार्यवाही की उम्मीद है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
गोटेगांव में बिगड़ती यातायात व्यवस्था पर, 11 सूत्रीय मांगों के साथ पुलिस प्रशासन को सौंपा ज्ञापन जागृति कमेटी ने यातायात व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए पुलिस प्रशासन को सुझाव प्रेषित किये। गोटेगांव(नि.सं) नगर गोटेगांव में लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और बिगड़ती यातायात व्यवस्था को लेकर अब जनआक्रोश खुलकर सामने आने लगा है। हाल ही में हुई दर्दनाक दुर्घटनाओं ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है, जिसके चलते जागृति कमेटी गोटेगांव के नेतृत्व में विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों ने एकजुट होकर पुलिस प्रशासन को 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। जागृति कमेटी के प्रतिनिधियों ने अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री मनीष त्रिपाठी एवं थाना प्रभारी गोटेगांव को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि नगर में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। सड़कों पर अतिक्रमण, अव्यवस्थित पार्किंग, नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन एवं तेज रफ्तार जैसे कारण लगातार दुर्घटनाओं को जन्म दे रहे हैं, जिससे निर्दोष नागरिक अपनी जान गंवा रहे हैं। ज्ञापन में समिति ने स्पष्ट रूप से कहा कि वर्तमान में वाहन चेकिंग केवल हेलमेट तक सीमित रह गई है, जबकि नाबालिग वाहन चालकों, शराब पीकर वाहन चलाने वालों एवं ओवरलोडिंग जैसे गंभीर मामलों पर कठोर कार्यवाही की आवश्यकता है। समिति ने मांग की कि मुख्य मार्गों पर बीच सड़क वाहन खड़ा करने वालों पर सख्त चालानी कार्यवाही की जाए, वहीं फल एवं सब्जी विक्रेताओं को व्यवस्थित रूप से पुराना गल्ला
मंडी प्रांगण में स्थानांतरित किया जाए। साथ ही, नगर के व्यापारिक प्रतिष्ठानों के बाहर लगे छायादार शेड की सीमा तय कर अतिक्रमण को नियंत्रित करने की भी मांग रखी गई। ज्ञापन में यह भी प्रमुखता से उल्लेख किया गया कि नगर से गुजरने वाले बाहरी वाहनों को बायपास मार्ग से संचालित किया जाए तथा विद्यालयीन समय में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए, जिससे बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। जागृति कमेटी ने यह भी सुझाव दिया कि वाहन चेकिंग की कार्यवाही थाना परिसर के सामने करने के बजाय नगर के प्रवेश बिंदुओं पर की जाए, जिससे उसका प्रभाव अधिक व्यापक और व्यवहारिक हो सके। समिति ने यह स्वीकार किया कि सड़क दुर्घटनाओं की इस गंभीर स्थिति में सामाजिक जिम्मेदारी भी उतनी ही महत्वपूर्ण है, लेकिन यदि पुलिस प्रशासन दृढ़ता और संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही करता है, तो सभी नागरिक पूर्ण सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर जागृति कमेटी के नारायण पटेल, मुकेश चौकसे, सतीश अग्रवाल, जगदीश श्रीवास, अशोक पटेल, गुड्डा विलवार, लक्ष्मी नारायण तिवारी, राजेश चौकसे, भानु जैन, शरद पटेल, नवीन चौरसिया, राजेश सेन, मुकुल राजपूत, दीपक नेमा, दीपक ठाकुर सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे। नगरवासियों को अब पुलिस प्रशासन से ठोस और त्वरित कार्यवाही की उम्मीद है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
- गोटेगांव में सड़क से गुजर रही महिला के ऊपर गिरी दीवार प्राथमिक उपचार के बाद भेजा गया जबलपुर2
- गोटेगांव नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं अनुशासित करने के लिए जागृति कमेटी गोटेगांव एवं जन एकता समिति के सदस्यों ने शनिवार गोटेगांव थाने पहुँचकर SDOP मनीष त्रिपाठी को 11 बिंदुओं का लेकर ज्ञापन सौपा वही पुलिस प्रशासन से रोड पर अवैध अतिक्रमण करने वालो रोड ओर वाहन खड़े करने वालो पर सख्त कार्यवाही की मांग की।1
- पत्रकारिता के आदि पुरुष देवर्षि नारद की जयंती पर करेली में भव्य कार्यक्रम आयोजित करेली: सनातन परंपरा में पत्रकारिता के जनक माने जाने वाले देवर्षि नारद मुनि की जयंती के अवसर पर मालपानी नगर स्थित पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी के निवास पर एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन स्थल: पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी का निवास, मालपानी नगर, करेली। मुख्य वक्ता के रुप में कैलाश सोनी (पूर्व राज्यसभा सदस्य एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, लोकतंत्र सेनानी संघ)। विशेष उपस्थिति वरिष्ठ पत्रकार, प्रबुद्ध नागरिक और स्थानीय गणमान्य जन उपस्थित रहे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैलाश सोनी ने देवर्षि नारद के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नारद मुनि लोक कल्याण के लिए सूचनाओं का आदान-प्रदान करते थे, इसलिए उन्हें ब्रह्मांड का प्रथम पत्रकार माना जाता है। उनकी पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य की स्थापना और जनकल्याण था। इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकारों और प्रबुद्ध नागरिकों ने भी नारद मुनि के आदर्शों को आज की पत्रकारिता के लिए प्रासंगिक बताया। कार्यक्रम में संतोष तैहिया, नारायण श्रीवास्तव, जितेन्द्र स्वामी, उदय ठाकुर, भागीरथ तिवारी, राजकुमार कौरव सहित नगर के अनेक पत्रकार साथी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने देवर्षि नारद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया1
- नरसिंहपुर से सतीश विश्वकर्मा की रिपोर्ट स्काई इंडिया टीवी चैनल 9993830756 जबलपुर क्रूज हादसे मे मृत हुए व्यक्तियो को अखिल भारतीय विधाjर्थी परिषद ने किया श्रद्धांजलि का आयोजन1
- Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"1
- Post by कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली1
- आप पार्टी को छोड़कर आये राघव चड्डा बीजेपी में अब उनका अब आया उनका बयांन क्या कह रहे आप पार्टी के लिए सामने ये वीडियो जरूर देखें और अपनी राय comment में जरूर दें1
- गोटेगांव में बिगड़ती यातायात व्यवस्था पर, 11 सूत्रीय मांगों के साथ पुलिस प्रशासन को सौंपा ज्ञापन जागृति कमेटी ने यातायात व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए पुलिस प्रशासन को सुझाव प्रेषित किये। गोटेगांव(नि.सं) नगर गोटेगांव में लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और बिगड़ती यातायात व्यवस्था को लेकर अब जनआक्रोश खुलकर सामने आने लगा है। हाल ही में हुई दर्दनाक दुर्घटनाओं ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है, जिसके चलते जागृति कमेटी गोटेगांव के नेतृत्व में विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों ने एकजुट होकर पुलिस प्रशासन को 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। जागृति कमेटी के प्रतिनिधियों ने अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री मनीष त्रिपाठी एवं थाना प्रभारी गोटेगांव को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि नगर में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। सड़कों पर अतिक्रमण, अव्यवस्थित पार्किंग, नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन एवं तेज रफ्तार जैसे कारण लगातार दुर्घटनाओं को जन्म दे रहे हैं, जिससे निर्दोष नागरिक अपनी जान गंवा रहे हैं। ज्ञापन में समिति ने स्पष्ट रूप से कहा कि वर्तमान में वाहन चेकिंग केवल हेलमेट तक सीमित रह गई है, जबकि नाबालिग वाहन चालकों, शराब पीकर वाहन चलाने वालों एवं ओवरलोडिंग जैसे गंभीर मामलों पर कठोर कार्यवाही की आवश्यकता है। समिति ने मांग की कि मुख्य मार्गों पर बीच सड़क वाहन खड़ा करने वालों पर सख्त चालानी कार्यवाही की जाए, वहीं फल एवं सब्जी विक्रेताओं को व्यवस्थित रूप से पुराना गल्ला मंडी प्रांगण में स्थानांतरित किया जाए। साथ ही, नगर के व्यापारिक प्रतिष्ठानों के बाहर लगे छायादार शेड की सीमा तय कर अतिक्रमण को नियंत्रित करने की भी मांग रखी गई। ज्ञापन में यह भी प्रमुखता से उल्लेख किया गया कि नगर से गुजरने वाले बाहरी वाहनों को बायपास मार्ग से संचालित किया जाए तथा विद्यालयीन समय में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए, जिससे बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। जागृति कमेटी ने यह भी सुझाव दिया कि वाहन चेकिंग की कार्यवाही थाना परिसर के सामने करने के बजाय नगर के प्रवेश बिंदुओं पर की जाए, जिससे उसका प्रभाव अधिक व्यापक और व्यवहारिक हो सके। समिति ने यह स्वीकार किया कि सड़क दुर्घटनाओं की इस गंभीर स्थिति में सामाजिक जिम्मेदारी भी उतनी ही महत्वपूर्ण है, लेकिन यदि पुलिस प्रशासन दृढ़ता और संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही करता है, तो सभी नागरिक पूर्ण सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर जागृति कमेटी के नारायण पटेल, मुकेश चौकसे, सतीश अग्रवाल, जगदीश श्रीवास, अशोक पटेल, गुड्डा विलवार, लक्ष्मी नारायण तिवारी, राजेश चौकसे, भानु जैन, शरद पटेल, नवीन चौरसिया, राजेश सेन, मुकुल राजपूत, दीपक नेमा, दीपक ठाकुर सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे। नगरवासियों को अब पुलिस प्रशासन से ठोस और त्वरित कार्यवाही की उम्मीद है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।2