Shuru
Apke Nagar Ki App…
बड़ी खबर गुजरात के गरबा पंडालों में पुलिस के अंडरकवर अफसर 💥 *बड़ी खबर*💥 *गुजरात के गरबा पंडालों में पुलिस के अंडरकवर अफसर* गुजरात के गरबा मैदानों में सुरक्षा को अभेद्य बनाने और भीड़ का फायदा उठाने वाले हर असामाजिक तत्व पर नकेल कसने के लिए हजारों महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। ये जांबाज महिला अफसर पारंपरिक पोशाक में आम लोगों के बीच अंडरकवर मौजूद रहेंगी। महिला पुलिसकर्मी आम युवतियों की तरह गरबा खेलती और घूमती नजर आएंगी, जिससे असामाजिक तत्वों को भनक भी नहीं लगेगी।विशेष रूप से मनचलों, छेड़खानी करने वालों और जेबकतरों को रंगे हाथ पकड़ने के लिए टीमें लगातार मुस्तैद हैं।हर साल नवरात्रि के दौरान, अहमदाबाद पुलिस गरबा के प्रमुख सार्वजनिक और कमर्शियल आयोजनों में सादे पारंपरिक कपड़ों में 'शी टीम' की कई यूनिट्स तैनात करती है।
शेखर तिवारी
बड़ी खबर गुजरात के गरबा पंडालों में पुलिस के अंडरकवर अफसर 💥 *बड़ी खबर*💥 *गुजरात के गरबा पंडालों में पुलिस के अंडरकवर अफसर* गुजरात के गरबा मैदानों में सुरक्षा को अभेद्य बनाने और भीड़ का फायदा उठाने वाले हर असामाजिक तत्व पर नकेल कसने के लिए हजारों महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। ये जांबाज महिला अफसर पारंपरिक पोशाक में आम लोगों के बीच अंडरकवर मौजूद रहेंगी। महिला पुलिसकर्मी आम युवतियों की तरह गरबा खेलती और घूमती नजर आएंगी, जिससे असामाजिक तत्वों को भनक भी नहीं लगेगी।विशेष रूप से मनचलों, छेड़खानी करने वालों और जेबकतरों को रंगे हाथ पकड़ने के लिए टीमें लगातार मुस्तैद हैं।हर साल नवरात्रि के दौरान, अहमदाबाद पुलिस गरबा के प्रमुख सार्वजनिक और कमर्शियल आयोजनों में सादे पारंपरिक कपड़ों में 'शी टीम' की कई यूनिट्स तैनात करती है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- बड़ी खबर गुजरात के गरबा पंडालों में पुलिस के अंडरकवर अफसर 💥 *बड़ी खबर*💥 *गुजरात के गरबा पंडालों में पुलिस के अंडरकवर अफसर* गुजरात के गरबा मैदानों में सुरक्षा को अभेद्य बनाने और भीड़ का फायदा उठाने वाले हर असामाजिक तत्व पर नकेल कसने के लिए हजारों महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। ये जांबाज महिला अफसर पारंपरिक पोशाक में आम लोगों के बीच अंडरकवर मौजूद रहेंगी। महिला पुलिसकर्मी आम युवतियों की तरह गरबा खेलती और घूमती नजर आएंगी, जिससे असामाजिक तत्वों को भनक भी नहीं लगेगी।विशेष रूप से मनचलों, छेड़खानी करने वालों और जेबकतरों को रंगे हाथ पकड़ने के लिए टीमें लगातार मुस्तैद हैं।हर साल नवरात्रि के दौरान, अहमदाबाद पुलिस गरबा के प्रमुख सार्वजनिक और कमर्शियल आयोजनों में सादे पारंपरिक कपड़ों में 'शी टीम' की कई यूनिट्स तैनात करती है।1
- मां बम्बा देवी मंदिर परिसर में नवरात्रि की धूम, विधायक नरेंद्र प्रजापति कर रहे जनकल्याण की कामना अष्टमी पर 51 कन्याओं का पूजन, विशाल भंडारा व कवि सम्मेलन; विजयादशमी पर रावण दहन और धार्मिक नृत्य का होगा आयोजन1
- बघेली कलाकार अविनाश तिवारी का कथित ऑडियो वायरल! पत्रकारों को गाली देने का आरोप, कथित तौर पर कहा—“जो उखाड़ना है, उखाड़ लो!”1
- रीवा में घर से गांजा बेचने की तैयारी, पुलिस की दबिश में 15 हजार का माल बरामद; आरोपी जेल भेजा गया कबाड़ी मोहल्ले में सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, 1 किलो 50 ग्राम गांजा in जब्त रीवा। शहर में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सिटी कोतवाली पुलिस ने कबाड़ी मोहल्ले में दबिश देकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 50 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 15 हजार रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे केंद्रीय जेल रीवा भेजने का आदेश दिया गया। मुखबिर की सूचना पर घर में दी दबिश पुलिस के अनुसार, 13 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कबाड़ी मोहल्ले में रहने वाला एक व्यक्ति अपने घर में गांजा रखकर उसकी बिक्री करने की तैयारी कर रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक निशा मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। इस दौरान संदेह के आधार पर गुलाब लोनिया (35), पिता करण लोनिया, निवासी कबाड़ी मोहल्ला, वार्ड क्रमांक 19, थाना सिटी कोतवाली रीवा को पकड़ा गया। तलाशी में मिला 1 किलो 50 ग्राम गांजा पुलिस ने आरोपी की तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1 किलो 50 ग्राम गांजा बरामद किया। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 15 हजार रुपये बताई गई है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर उसे केंद्रीय जेल रीवा में निरुद्ध कराया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन, पुलिस उप महानिरीक्षक रीवा रेंज और पुलिस अधीक्षक रीवा के निर्देश पर की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भावना सिंह तथा नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) राजीव पाठक के मार्गदर्शन में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इसमें थाना प्रभारी निरीक्षक निशा मिश्रा सहित सिटी कोतवाली पुलिस स्टाफ की भूमिका रही। ब्यूरो चीफ रीवा अभिषेक पांडे1
- रीवा में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला का बड़ा बयान सामने आया है। रीवा में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला का बड़ा बयान सामने आया है।उन्होंने साफ कहा है कि नशे के कारोबार में शामिल छोटे हों या बड़े, किसी भी तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा। सभी के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और तस्करों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा। रीवा के सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने बताया कि मध्य प्रदेश में अब तक करीब 13 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ जब्त किए जा चुके हैं, जबकि नशा तस्करी से जुड़े मामलों में 1600 आरोपी जेल में बंद हैं। इसके अलावा करीब 10 करोड़ रुपये कीमत के वाहन भी जब्त किए गए हैं, जिनका इस्तेमाल नशे की तस्करी में किया जाता था। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि नशा मुक्त भारत अभियान के तहत मध्य प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक कर विस्तृत चर्चा की गई है। खास तौर पर रीवा और विंध्य क्षेत्र में नशीली कफ सिरप, गांजा और अन्य नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने के लिए रणनीति तैयार की गई है। राजेंद्र शुक्ला ने नशीली कफ सिरप की तस्करी पर चर्चा करते हुए बताया कि पहले उत्तर प्रदेश की सीमा के रास्ते मध्य प्रदेश में नशीली कफ सिरप आने की समस्या सामने आती थी। इस विषय पर अधिकारियों से चर्चा की गई और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी बातचीत की गई। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में नशीली कफ सिरप को एनडीपीएस कानून के दायरे में लाने के बाद जिस तरह कार्रवाई की जा रही है, उसी तरह उत्तर प्रदेश में भी उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने की दिशा में प्रयास किए गए हैं। डिप्टी सीएम ने स्पष्ट किया कि नशे के कारोबार से जुड़े छोटे-बड़े किसी भी नेटवर्क को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा और उन्हें पकड़कर जेल भेजा जाएगा। इसके साथ ही नशे की गिरफ्त में आए युवाओं को सुधारने और उन्हें मुख्यधारा में वापस लाने के लिए भी अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।1
- ा–मऊगंज: बघेली कलाकार अविनाश तिवारी के कथित आपत्तिजनक ऑडियो को लेकर मऊगंज प्रेस क्लब ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। इसी बीच प्रिंसु यादव की फेसबुक पोस्ट चर्चा में आ गई है। प्रिंसु यादव ने व्यंग्यात्मक अंदाज में पत्रकार संगठनों की सक्रियता पर सवाल उठाए हैं। उनकी पोस्ट को मनीष पटेल उर्फ पोक्काभान से जुड़े पुराने मामले पर तंज के रूप में देखा जा रहा है।1
- टिकरा में रवि शंकर पटेल पिता है ज्ञान पटेल की भैंस रात में चोरी हो गई और चोरों ने इतनी सफाई से भैंस को चुराया की किसी को भनक तक नहीं लगी यह घटना 8:30 बजे के बीच की है जिन्होंने संवाददाता दीनानाथ गुप्ता से बात करते हुए अपनी भैंस चोरी के संबंध में जानकारी दी है और थाने में जाकर के रिपोर्ट कर रहे हैं1
- इंदौर में प्रधान आरक्षक के 15 ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, 6.26 करोड़ की अकूत संपत्ति का खुलासा 💥 *बड़ी खबर*💥 *इंदौर में प्रधान आरक्षक के 15 ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, 6.26 करोड़ की अकूत संपत्ति का खुलासा* इंदौर में पदस्थ प्रधान आरक्षक चालक फिरोज खान के खिलाफ लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार सुबह 6 बजे से इंदौर-देवास समेत 15 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। जांच में करीब 6.26 करोड़ रुपये की अनुपातहीन संपत्ति मिलने का दावा किया गया है। यह संपत्ति उसकी ज्ञात आय से 223 प्रतिशत अधिक बताई जा रही है। लोकायुक्त टीम दस्तावेजों की जांच में जुटी है।1