*सिवनी पुलिस की सख्त कार्रवाई: नाइट कांबिंग ऑपरेशन में 67 वारंटी गिरफ्तार, 82 बदमाशों की जांच* सिवनी- जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से सिवनी पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष नाइट कांबिंग ऑपरेशन में बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस अधीक्षक श्री सुनील मेहता (भा.पु.से.) के निर्देश पर 28-29 मार्च 2026 की मध्यरात्रि में जिलेभर के थाना एवं चौकियों में यह व्यापक अभियान चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा के नेतृत्व में रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में सघन कांबिंग गश्त की गई। इस दौरान पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए कुल 67 वारंटियों को गिरफ्तार किया, जिनमें 17 स्थाई वारंट और 50 गिरफ्तारी वारंट शामिल हैं। मुख्य उपलब्धियां: 67 वारंटी गिरफ्तार 08 फरार आरोपी गिरफ्तार 82 निगरानी/गुंडा बदमाशों की जांच 225 से अधिक संदिग्ध वाहनों की चेकिंग अभियान में 04 राजपत्रित अधिकारी, सभी थाना एवं चौकी प्रभारी सहित 136 पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस टीमों ने होटल, ढाबों, लॉज और धार्मिक स्थलों पर भी गहन जांच अभियान चलाया, जिससे संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके। पुलिस अधीक्षक द्वारा ऑपरेशन से पूर्व सभी अधिकारियों एवं जवानों को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे, जिसके परिणामस्वरूप यह अभियान बेहद सफल रहा। सिवनी पुलिस का यह अभियान अपराधियों के लिए सख्त संदेश है कि जिले में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

- आस्था और श्रद्धा के संग रवाना हुई तीर्थ यात्रा, विधायक दिनेश राय ने दिखाई हरी झंडी #सिवनी / #मुख्यमंत्री_तीर्थ_दर्शन_योजना के अंतर्गत आज सिवनी से वाराणसी– #अयोध्या तीर्थ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की विशेष ट्रेन भावपूर्ण माहौल में रवाना हुई। पूरे वातावरण में भक्ति, उत्साह और श्रद्धा का विशेष भाव देखने को मिला। इस अवसर पर विधायक श्री राय ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। उन्होंने यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह यात्रा उनके जीवन में आध्यात्मिक ऊर्जा और सुख-शांति लेकर आएगी। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष सिवनी श्रीमती किरण भलावी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धालुओं को शुभ यात्रा की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल एवं मंगलमय तीर्थ अनुभव की प्रार्थना की।उल्लेखनीय है कि इस यात्रा के तहत सिवनी जिले से कुल 279 श्रद्धालु वाराणसी एवं अयोध्या के पवित्र धामों के दर्शन करेंगे, जिनके लिए शासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।1
- महावीर जयंती पर जैन समाज का सेवा भाव, अस्पताल में फल वितरण से छाई खुशियां1
- *सिवनी जिला अस्पताल में ‘गुंडाराज’ के आरोप, स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल।* गर्भवती महिला के साथ अभद्र व्यवहार, मानवीयता को किया गया तार-तार। *कवरेज कर रहे पत्रकार के साथ बदसलूकी, सच्चाई दबाने की कोशिश।* ड्यूटी डॉक्टर पर पत्रकार को धमकाने और मोबाइल जबरन छुड़ाने का आरोप। *मौके पर मौजूद लोगों ने भी बनाया दबाव, खुलकर बोलने से लोग डरे।* बीच कवरेज में लगातार बाधा, पूरे मामले को दबाने की आशंका। *अस्पताल परिसर में ₹500 तक की अवैध वसूली के आरोप, सिस्टम पर सवाल।* बड़ा सवाल — कार्रवाई होगी या यूं ही चलता रहेगा सिवनी अस्पताल में ‘गुंडा राज’? *जिला ब्यूरो चीफ़ सिवनी मोहित यादव 9584667143*1
- नगर के सिवनी रोड़ पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने एक घर में घूसकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट और धक्का मुक्की की घटना को अंजाम देकर परिवार के एक युवक को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर 4 लोगों के खिलाफ नामजद अपराध पंजीबद्ध किया है। पुलिस ने जिनके खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है वह घटना के बाद से फरार है। प्राप्त जानकारी अनुसार सिवनी रोड़ निवासी आयुष नेवारे के साथ पुरानी रंजिश के चलते सागर पंजवानी, विकास सूर्यवंशी, विशाल सूर्यवंशी, संतोष खटवानी ने मारपीट की है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 296 (ए), 115 (2), 351 (3), 3 (5) की कार्रवाई की है।1
- वारासिवनी। वारासिवनी - कटंगी मार्ग पर ग्राम सरंडी गोलाई के पास रविवार की रात्रि लगभग साढ़े 9 बजे दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में 5 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय वाहन से सिविल अस्पताल वारासिवनी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उचित उपचार के लिए जिला चिकित्सालय बालाघाट भेज दिया गया। जानकारी अनुसार कोपे निवासी तीन युवक फोटोग्राफी कार्य के लिए सरंडी में विवाह समारोह में जा रहे थे। इसी दौरान कटंगी लोहमारा की ओर से आ रहे दो युवकों की बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना के समय शादी समारोह से वापस लौट रहे विधायक विवेक पटेल ने घायलों को सड़क पर तड़पता देखा, तो तत्काल वाहन रोककर डायल 112, 108 एम्बुलेंस व थाना प्रभारी पवन यादव को सूचना दी। कुछ ही मिनटों में पुलिस व एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और सभी युवकों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों में अंकित डोंगरे, रत्नदीप मेश्राम व अजय डोंगरे ग्राम कोपे निवासी तथा कर्तव्य पंचेश्वर व मनीष नागेश्वर ग्राम महदुली निवासी शामिल हैं। सभी को सिर, हाथ व पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। रात के समय बढ़ती वाहन आवाजाही और लापरवाही ऐसे हादसों को बढ़ावा दे रही है।1
- आज दिनांक 30/3/2026 को दक्खिनगांव सैंदर निंदूरा बाराबंकी एक्वा पाम आइसलैंड राजस्व टीम ने1
- छिंदवाड़ा सिंगोड़ी की खबरें देखें फटाफट एवं विस्तार से छिंदवाड़ा सिंगोड़ी की खबरें देखें फटाफट एवं विस्तार से1
- चक्की खमरिया की धरती आज भी उस भीषण आग की गवाही दे रही है, जिसने किसानों की सालभर की मेहनत को कुछ ही पलों में राख कर दिया। जिन खेतों में कभी लहलहाती गेहूं की फसलें खुशहाली का संदेश दे रही थीं, आज वहीं सिर्फ काली पड़ी ज़मीन और टूटी उम्मीदें नजर आ रही हैं। किसानों की आंखों में आंसू हैं, दिल में दर्द है और जुबान पर एक ही सवाल—अब क्या होगा? जिस फसल को उन्होंने अपने खून-पसीने से सींचा था, वही उनकी आंखों के सामने जलकर खाक हो गई। इसी दर्द को महसूस करने आज कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नरेश मरावी और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन चंदेल गांव पहुंचे। उन्होंने किसानों से मिलकर उनका हाल जाना, उनके आंसू पोंछे और उन्हें भरोसा दिलाया कि वे इस लड़ाई में उनके साथ खड़े हैं। नरेश मरावी ने कहा कि किसानों के इस नुकसान की भरपाई के लिए वे शासन-प्रशासन से उचित मुआवजा, कर्ज माफी और दोबारा खेती के लिए खाद-बीज की व्यवस्था की मांग करेंगे। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मुद्दे को प्रदेश स्तर तक उठाकर हर किसान को न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं मोहन चंदेल ने भी किसानों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि उनकी आवाज को हर मंच तक पहुंचाया जाएगा और जब तक किसानों को राहत नहीं मिलती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। यह सिर्फ आगजनी नहीं, बल्कि कई परिवारों के सपनों, उम्मीदों और भविष्य का जलना है… अब इंतजार है उस राहत का, जो इन जख्मों पर मरहम बन सके।1