Shuru
Apke Nagar Ki App…
बंगाल की राजनीति में बड़ा भूचाल, रिजल्ट से पहले सस्पेंस हाई आज तय होगा बंगाल का भविष्य – जनता ने किसे चुना? पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे सामने आ रहे हैं। TMC और BJP के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। क्या ममता बनर्जी एक बार फिर सत्ता में वापसी करेंगी? या बीजेपी बंगाल में इतिहास रचेगी? इस वीडियो में हम आपको दे रहे हैं: ✔️ लाइव रुझान ✔️ राजनीतिक विश्लेषण ✔️ सीटों का गणित ✔️ संभावित नतीजों की पूरी कहानी 👉 वीडियो को लाइक करें, शेयर करें और चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें।
RUBY JOURNALIST
बंगाल की राजनीति में बड़ा भूचाल, रिजल्ट से पहले सस्पेंस हाई आज तय होगा बंगाल का भविष्य – जनता ने किसे चुना? पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे सामने आ रहे हैं। TMC और BJP के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। क्या ममता बनर्जी एक बार फिर सत्ता में वापसी करेंगी? या बीजेपी बंगाल में इतिहास रचेगी? इस वीडियो में हम आपको दे रहे हैं: ✔️ लाइव रुझान ✔️ राजनीतिक विश्लेषण ✔️ सीटों का गणित ✔️ संभावित नतीजों की पूरी कहानी 👉 वीडियो को लाइक करें, शेयर करें और चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें।
More news from बिहार and nearby areas
- पटना/बख्तियारपुर : बख्तियारपुर-हरनौत फोरलेन पर 27 अप्रैल को हुई खौफनाक गोलीबारी की वारदात का अंत एक अत्यंत मार्मिक और दुखद घटना के साथ हुआ। अपराधियों की तीन गोलियों का शिकार बने माधोपुर निवासी सुनील कुमार के 20 वर्षीय पुत्र सैना कुमार ने पटना के निजी अस्पताल में छह दिनों तक संघर्ष करने के बाद शनिवार की सुबह दम तोड़ दिया। शनिवार देर शाम पटना में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जब सैना का पार्थिव शरीर देर रात पैतृक गांव माधोपुर पहुँचा, तो पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई। माहौल उस वक्त और भी गमगीन हो गया जब मृतक के पिता सुनील कुमार को, जो वर्तमान में जेल में बंद हैं, भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पैरोल पर अंतिम संस्कार के लिए लाया गया। जैसे ही पिता की नजर अपने जवान बेटे के बेजान शरीर पर पड़ी, वह दहाड़ मारकर रो पड़े। जेल की सलाखों के पीछे से बेटे की सलामती की दुआ कर रहे पिता के लिए यह दृश्य किसी वज्रपात से कम नहीं था। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया देर रात अठमल्गोला गंगा घाट पर पूरी की गई। सुरक्षा के मद्देनजर थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा के निर्देश पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस की कड़ी निगरानी में ही सैना को मुखाग्नि दी गई। परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश सातवें आसमान पर है, हर तरफ बस एक ही मांग गूंज रही है— "हमें न्याय चाहिए और हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी हो।" थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम पूरी मुस्तैदी से काम कर रही है और अपराधियों के काफी करीब है। फिलहाल गांव और आसपास के क्षेत्रों में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए विशेष गश्ती की जा रही है। सैना की मौत ने इस मामले को अब हत्या (धारा 302) के रूप में तब्दील कर दिया है, जिससे पुलिस पर दोषियों को पकड़ने का दबाव और बढ़ गया है। एक होनहार युवक की मौत ने पूरे प्रखंड को झकझोर कर रख दिया है।1
- पड़ोसन से अवैध संबंध के कारण पति ने पत्नी की हत्या करदी.2
- Post by JAY Narayan Kumar1
- बिहार समस्तीपुर मोहनपुर प्रखंड के बघडा पंचायत में चल रहे श्री श्री 108शिवशक्ति महायज्ञ के चतुर्थ दिवस पर कथावाचक पंडित दिग्विजय झा जी महाराज ने शिव महापुराण की कथा के आधार पर कर्म फल पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि स्पष्ट रूप से हमारे जीवन का प्रारब्ध हमारे कर्मों पर आधारित है | शिव महापुराण में कर्म को सुख-दुःख का मूल कारण माना गया है, जिसमें 'जैसा बोओगे वैसा काटोगे' (कर्म-फल) का सिद्धांत प्रमुख है। इसमें 3 प्रकार के कर्म (संचित, प्रारब्ध, क्रियमाण) बताए गए हैं और विश्वास के साथ महादेव की भक्ति को कर्मों के बंधन काटने का एकमात्र उपाय माना गया है। यह मानसिक, वाचिक (वाणी), और शारीरिक पापों से बचने की प्रेरणा देता है। महाराज ने बताया की व्यवहारिक जीवन में हमें हमेंशा प्रभु की भक्ति और सत्मार्ग को अपनाना चाहिए चाहे परिस्थिति जैसी भी हो | हमें हर स्थिति परिस्थिति में सत्य मार्ग ही हमें उचित और वास्तविक मंजिल तक पहुंचाने में मदद करता है। शिव महापुराण के अनुसार, यदि कर्म अच्छे हैं तो महादेव स्वयं रक्षा करते हैं। निष्ठापूर्वक शिव की शरण में जाने से पूर्व जन्मों के बुरे कर्मों का प्रभाव भी कम हो जाता है।1
- शहर के सोहसराय स्थित वैभव मैरिज गार्डन में अपनी जीवन साथी को प्यार का एक नया पैग़ाम देने के लिए एक पति ने अनूठा प्रयास किया, जहां वो अपनी शादी की 25 वीं सालगिरह पर पूरे शादी की विधि व्यवहार के साथ अपना सालगिराह मनाया। इस अवसर पर जहां एक घोड़े और हाथी के साथ साथ जयमाला की गई और साथ ही एक काटकर अपनी शादी की 25 वीं सालगिरह सिल्वर जुबली के साथ मनाया । समाजसेवी मुन्ना कुमार का कहना है कि वे अपनी पत्नी और जीवनसाथी को बहुत प्यार और आदर के साथ जीवन का अपनी 25 वीं साल बिताया, इसके लिए मैं अपनी पत्नी को दिलों से धन्यवाद करता हूं । और साथ ही समाज को संदेश देना चाहता हु कि आप भी अपनी जीवन साथी को भरपूर प्यार और विश्वास दे , ताकि वे अपनी पत्नी को दिलों पर राज़ कर सके , क्यूंकि एक पत्नी ही अपनी मां पिता का घर छोड़ कर एक अजनबी को सारा प्यार और विश्वास दे देती हैं । अपनी सर नेम को चेंज कर देती हैं इसलिए उनका विश्वास और प्यार न तोड़े । इस सालगिराह में शादी की तरह जहां एक ओर पति ने पत्नी को रिंग सेरोमनी की तरह एक दूसरे को अंगूठी पहनाया , और सिंदूर दिया गया , साथ ही एक भव्य मंच में एक दूसरे को वरमाला पहनाया गया जहां एक ओर पत्नीं को खुशी का आंसू देखने को मिला वही इनके बच्चे भी इस सालगिराह का साक्षी बने । इस अवसर पर चीफ़ गेस्ट में पूर्व राजगीर विधायक रविज्योति कुमार अपने आशीर्वाद दिए और साथ में शहर के समाजसेवी और सह मेयर प्रतिनिधि मनोज कुमार तांती ने भी स्नेह और आशीर्वाद दिए । इस अवसर पर जहां शाही व्यंजन के साथ पूरे होटल को दुल्हन की तरह सजाया गया , यह सालगिरह सिल्वर जुबली शहर में एक चर्चे के विषय बना रखा हुआ है। इस अवसर पर जहां विनोद कुमार, नानंद , कन्हैया कुमार और साथ अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।4
- गुमशुदा की तलाश कृपया अधिक से अधिक शेयर करें। नाम - अमरेश झा वार्ड नं - 12 ग्राम - धकजरी पोस्ट - अहियापुर थाना - मंसूरचक जिला - बेगूसराय मो नं - +916205303636 गूंगे हैं बोल नहीं सकते माधोपुर विभूतिपुर से साइकिल से धकजरी की और चले थे किन्हीं को कही दिखे तो ऊपर दिए मो नं पर कॉल करें।2
- बिहार समस्तीपुर बंगाल चुनाव के नतीजों पर बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी का बयान।1
- NEET में धांधली की साजिश नाकाम, सॉल्वर गैंग के 3 सदस्य गिरफ्तार! नालन्दा पुलिस Bihar Police1
- Post by S.K SINGH1