जेल से पैरोल पर आए पिता ने दी जवान बेटे को मुखाग्नि, बख्तियारपुर गोलीबारी कांड के घायल सैना का अंतिम संस्कार। पटना/बख्तियारपुर : बख्तियारपुर-हरनौत फोरलेन पर 27 अप्रैल को हुई खौफनाक गोलीबारी की वारदात का अंत एक अत्यंत मार्मिक और दुखद घटना के साथ हुआ। अपराधियों की तीन गोलियों का शिकार बने माधोपुर निवासी सुनील कुमार के 20 वर्षीय पुत्र सैना कुमार ने पटना के निजी अस्पताल में छह दिनों तक संघर्ष करने के बाद शनिवार की सुबह दम तोड़ दिया। शनिवार देर शाम पटना में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जब सैना का पार्थिव शरीर देर रात पैतृक गांव माधोपुर पहुँचा, तो पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई। माहौल उस वक्त और भी गमगीन हो गया जब मृतक के पिता सुनील कुमार को, जो वर्तमान में जेल में बंद हैं, भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पैरोल पर अंतिम संस्कार के लिए लाया गया। जैसे ही पिता की नजर अपने जवान बेटे के बेजान शरीर पर पड़ी, वह दहाड़ मारकर रो पड़े। जेल की सलाखों के पीछे से बेटे की सलामती की दुआ कर रहे पिता के लिए यह दृश्य किसी वज्रपात से कम नहीं था। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया देर रात अठमल्गोला गंगा घाट पर पूरी की गई। सुरक्षा के मद्देनजर थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा के निर्देश पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस की कड़ी निगरानी में ही सैना को मुखाग्नि दी गई। परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश सातवें आसमान पर है, हर तरफ बस एक ही मांग गूंज रही है— "हमें न्याय चाहिए और हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी हो।" थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम पूरी मुस्तैदी से काम कर रही है और अपराधियों के काफी करीब है। फिलहाल गांव और आसपास के क्षेत्रों में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए विशेष गश्ती की जा रही है। सैना की मौत ने इस मामले को अब हत्या (धारा 302) के रूप में तब्दील कर दिया है, जिससे पुलिस पर दोषियों को पकड़ने का दबाव और बढ़ गया है। एक होनहार युवक की मौत ने पूरे प्रखंड को झकझोर कर रख दिया है।

- Post by JMBNEWS1
- Post by JAY Narayan Kumar1
- बिहार समस्तीपुर मोहनपुर प्रखंड के बघडा पंचायत में चल रहे श्री श्री 108शिवशक्ति महायज्ञ के चतुर्थ दिवस पर कथावाचक पंडित दिग्विजय झा जी महाराज ने शिव महापुराण की कथा के आधार पर कर्म फल पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि स्पष्ट रूप से हमारे जीवन का प्रारब्ध हमारे कर्मों पर आधारित है | शिव महापुराण में कर्म को सुख-दुःख का मूल कारण माना गया है, जिसमें 'जैसा बोओगे वैसा काटोगे' (कर्म-फल) का सिद्धांत प्रमुख है। इसमें 3 प्रकार के कर्म (संचित, प्रारब्ध, क्रियमाण) बताए गए हैं और विश्वास के साथ महादेव की भक्ति को कर्मों के बंधन काटने का एकमात्र उपाय माना गया है। यह मानसिक, वाचिक (वाणी), और शारीरिक पापों से बचने की प्रेरणा देता है। महाराज ने बताया की व्यवहारिक जीवन में हमें हमेंशा प्रभु की भक्ति और सत्मार्ग को अपनाना चाहिए चाहे परिस्थिति जैसी भी हो | हमें हर स्थिति परिस्थिति में सत्य मार्ग ही हमें उचित और वास्तविक मंजिल तक पहुंचाने में मदद करता है। शिव महापुराण के अनुसार, यदि कर्म अच्छे हैं तो महादेव स्वयं रक्षा करते हैं। निष्ठापूर्वक शिव की शरण में जाने से पूर्व जन्मों के बुरे कर्मों का प्रभाव भी कम हो जाता है।1
- फतुहा में भीषण सड़क हादसा: एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर, चालक फरार। फतुहा (पटना)। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत जियो मार्ट के समीप रविवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सुबह लगभग 11 बजे की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और एक मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को तत्काल फतुहा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पटना स्थित पीएमसीएच रेफर कर दिया। घायलों की पहचान शिवचक निवासी मुकुल कुमार (पिता स्वर्गीय संतोष कुमार) तथा बलवा निवासी प्रशांत कुमार (पिता पिंटू कुमार) के रूप में की गई है। इलाज के दौरान मुकुल कुमार की मौत हो गई, जबकि प्रशांत कुमार की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया, जिससे स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। सूचना मिलने पर फतुहा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस फरार वाहन एवं चालक की तलाश में जुटी हुई है।1
- 2017 से फरार दो आरोपियों के घर पुलिस का इस्तिहार, जल्द कुर्की-जब्ती! आर्म्स एक्ट मामले में फरार अभियुक्तों पर कार्रवाई तेज, घर पर चस्पा हुआ नोटिस!!1
- फतुहा थाना क्षेत्र के दरियापुर स्मार्ट प्वाइंट के पास सुबह एक बाइक सवार की ट्रक में टक्कर से घायल हो गये . दोनो घायलों को गया .जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया . दोनों युवकों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है ! दोनो युवकों की पहचान हो गई है। एक शिवचक्र गाँव निवासी तो दूसरा बल्वा का रहने वाला है। आये दिन फतुहा थाना क्षेत्र में एक्सीडेंट की घटना आम होती जा रही है !1
- Post by JMBNEWS1
- बिहार समस्तीपुर बंगाल चुनाव के नतीजों पर बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी का बयान।1
- सिलाव नगर पंचायत में सम्मान समारोह, सेवानिवृत्त अधिकारी को दी गई श्रद्धापूर्ण विदाई1