जिला कांग्रेस कमेटी सिरोही की जिला कार्यकारिणी बैठक आयोजित। आबूरोड (सिरोही)। जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शुक्रवार को आबूरोड स्थित होटल सर्जन में जिला कांग्रेस कमेटी सिरोही की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष लीलाराम गरासिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को ब्लॉक, मंडल एवं विधानसभा स्तर पर संगठन को अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने की जिम्मेदारियां सौंपने का प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला संगठन मंत्री भवानी सिंह भटाना ने आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनावों को लेकर विस्तृत रणनीति प्रस्तुत करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा चुनावी तैयारियों को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूरा करने पर जोर दिया।बैठक के दौरान सभी जिला पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए तथा संगठन की मजबूती, जनसंपर्क अभियान और आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। सभी ने एकजुट होकर कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा चुनावों में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने का संकल्प व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष लीलाराम गरासिया ने कहा कि आगामी चुनाव संगठन की मजबूती की कसौटी होंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी के साथ सक्रिय करने तथा संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी से एकजुट होकर कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। बैठक में जिला कोषाध्यक्ष गोविंद अग्रवाल, जिला प्रवक्ता जितेंद्र मारु, मीडिया प्रभारी दिनेश मेघवाल, जिला उपाध्यक्ष अब्दुल हामिद कुरेशी, देवेन्द्र सिंह, प्रशांत बोहरा, नारायण सुथार, मोहन लाल सिरवी, जिला महासचिव अचल सिंह बालियां, जगदीश रायका, तेजाराम मेघवाल, ओमप्रकाश सेठ, सुलोचना परमार, जिला सचिव भवनीश बारोट, निरंजन पुरोहित, शमशाद अली अब्बासी, भैराराम चौधरी, तस्लीम बानो, मुकेश रावल, सुरेश बंजारा, भूराराम मेघवाल, जबराराम भील, सुमित्रा परमार सहित बड़ी संख्या में जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जिला कांग्रेस कमेटी सिरोही की जिला कार्यकारिणी बैठक आयोजित। आबूरोड (सिरोही)। जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शुक्रवार को आबूरोड स्थित होटल सर्जन में जिला कांग्रेस कमेटी सिरोही की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष लीलाराम गरासिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को ब्लॉक, मंडल एवं विधानसभा स्तर पर संगठन को अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने की जिम्मेदारियां सौंपने का प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला
संगठन मंत्री भवानी सिंह भटाना ने आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनावों को लेकर विस्तृत रणनीति प्रस्तुत करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा चुनावी तैयारियों को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूरा करने पर जोर दिया।बैठक के दौरान सभी जिला पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए तथा संगठन की मजबूती, जनसंपर्क अभियान और आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। सभी ने एकजुट होकर कांग्रेस संगठन को बूथ
स्तर तक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा चुनावों में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने का संकल्प व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष लीलाराम गरासिया ने कहा कि आगामी चुनाव संगठन की मजबूती की कसौटी होंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी के साथ सक्रिय करने तथा संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी से एकजुट होकर कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और
संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। बैठक में जिला कोषाध्यक्ष गोविंद अग्रवाल, जिला प्रवक्ता जितेंद्र मारु, मीडिया प्रभारी दिनेश मेघवाल, जिला उपाध्यक्ष अब्दुल हामिद कुरेशी, देवेन्द्र सिंह, प्रशांत बोहरा, नारायण सुथार, मोहन लाल सिरवी, जिला महासचिव अचल सिंह बालियां, जगदीश रायका, तेजाराम मेघवाल, ओमप्रकाश सेठ, सुलोचना परमार, जिला सचिव भवनीश बारोट, निरंजन पुरोहित, शमशाद अली अब्बासी, भैराराम चौधरी, तस्लीम बानो, मुकेश रावल, सुरेश बंजारा, भूराराम मेघवाल, जबराराम भील, सुमित्रा परमार सहित बड़ी संख्या में जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- न्यूज़ रिपोर्ट भूपेंद्र* *सिरोही पंचायत समिति, ब्लॉक स्तर पर उजास कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ* सिरोही* :हस्ताक्षर म्हारी पहचान की थीम पर कार्यक्रम का आगाज हुआ सिरोही जिला कलक्टर के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा संचालित उजास कार्यक्रम का अलग अलग ब्लॉक स्तर पर शुरू करने का अभियान चलाया जाएगा जिसमे सिरोही,आबूरोड, शिवगंज, पिंडवाड़ा,रेवदर ब्लॉक स्तर पर मेट प्रक्षिक्षित प्रशिक्षण द्वारा आयोजित किया जायेगा ।4
- सीसी रोड निर्माण व पावर ब्लॉक लगाने की मांग को लेकर कॉलोनीवासियों ने सौंपा ज्ञापन। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, आकरा भट्टा के निवासी पहुचे नगर पालिका। आबूरोड। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 2 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी (आकरा भट्टा) के निवासियों ने गुरुवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी दीपिका वीरवाल को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में सीसी रोड निर्माण एवं शेष स्थानों पर पावर ब्लॉक लगाए जाने की मांग की। ज्ञापन में कॉलोनीवासियों ने बताया कि लंबे समय से सड़कें क्षतिग्रस्त होने के कारण आमजन को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से बरसात के मौसम में जलभराव और गंदे पानी की समस्या गंभीर रूप धारण कर लेती है, जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के साथ-साथ संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका भी बनी रहती है। निवासियों ने यह भी अवगत कराया कि कॉलोनी के कई हिस्सों में पावर ब्लॉक लगाए जा चुके हैं, जबकि कुछ क्षेत्रों में अब तक यह कार्य अधूरा है। इससे न केवल स्थानीय लोगों को असुविधा हो रही है, बल्कि कॉलोनी के सौंदर्यीकरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है कॉलोनीवासियों ने जनहित को ध्यान में रखते हुए शीघ्र सीसी रोड निर्माण एवं शेष स्थानों पर पावर ब्लॉक लगाने की मांग करते हुए आवश्यक कार्रवाई कर समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने का आग्रह किया। ज्ञापन प्रेषित के दौरान कॉलोनी के देवेंद्र निगम, मीनाक्षी शर्मा, हितेश खिन्नीवाल, हरिश शर्मा, शिव प्रकाश, दिलीप बंजारा, पवन कुंवर, संगीता प्रजापति, गीता पुरोहित, नेहा शर्मा, सोनू परमार सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी उपस्थित रहे।2
- *आरएलपी ने सौंपा ज्ञापन, बालिका सुरक्षा को लेकर स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की उठाई मांग *आरएलपी ने सौंपा ज्ञापन, बालिका सुरक्षा को लेकर स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की उठाई मांग जिसमें rlp जिला अध्यक्ष आनंद चौधरी गिरवर मंडल अध्यक्ष वेलाराम देवासी विजेंद्र जी, योगेंद्र जी, मुकेश ग्रासिया आशु ग्रासिया व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे1
- भरूडी गांव में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में प्रशासन अधिकारियों ने आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने वाले बच्चे का शिवर में मनाया जन्मदिन दिया प्रशासन जन हित के साथ का संदेश रिपोर्टर रामलाल वी सुथार भीनमाल निकट भरूडी में 30जुलाई को हुए ग्रामीण सेवा शिविर में कुछ पल के लिए खुशियों का नजारा देखने को मिल प्रशासन उपखंड ग्रामीणों के संग में पधारे हुए सभी विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में आंगनबाड़ी अधिकारियों एवं ए सडीएम साहब अपने हाथों से ही एक सामान्य परिवार के बच्चे को जन्मदिन के काटकर मनाया गया दिया प्रशासन जनहित के साथ का संदेश वही सामान्य परिवार के पूरे परिवार में खुशी की लहरसाई और बच्चों में खुशी का माल नजर आया1
- इमली घाट पर घाटों की दुर्दशा यह दृश्य उदयपुर के इमली घाट का है जहां स्मार्ट सिटी और विरासत समिति द्वारा कार्य किया गया था पर आज स्थिति इतनी दयनीय है कि कभी कोई यहां अप्रिय घटना घट सकती है दीवारों में पानी जा जा कर कमजोर हो गई है जो पत्थर जड़े गए वो धस गए कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है समय रहते नगर निगम के अधिकारियों को मौका देखकर इसको सही करना चाहिए और यह छतरी भी पूरी टूट गई।1
- जालोर । रोडला में ग्रामीण सेवा शिविर में भूमि विवाद का हुआ निस्तारण एसडीएम व विधायक छगन सिंह राजपुरोहित की मौजूदगी में हुआ शिविर1
- ₹7,400 वेतन और 5 साल की संविदा भर्ती के विरोध में नाथद्वारा में सफाईकर्मियों का प्रदर्शन नाथद्वारा। सफाईकर्मी भर्ती में ₹7,400 मासिक वेतन एवं 5 वर्ष की संविदा व्यवस्था के विरोध में वाल्मीकि समाज और सफाईकर्मियों ने नाथद्वारा नगर पालिका के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री झाबर सिंह खर्रा के नाम ज्ञापन सौंपते हुए भर्ती शर्तों में बदलाव की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि महंगाई के दौर में ₹7,400 मासिक वेतन पर परिवार का पालन-पोषण करना संभव नहीं है। साथ ही, 5 वर्ष तक संविदा पर नियुक्ति को कर्मचारियों के साथ अन्याय बताया गया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि सफाईकर्मियों को सम्मानजनक वेतन, स्थायी रोजगार और भर्ती नियमों में संशोधन किया जाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।1
- ग्रामीण भरूडी गांव पंचायत में 30जुलाई को ग्रामीण सेवा शिविर: में गांव की मूल समस्याओं का समाधान रिपोर्ट रामलाल वी सुथार भीनमाल निकट भरूडी गांव में 30 जुलाई को हुए ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित में प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों के सभी अधिकारी मौजूद रहे, जहाँ क्षेत्र से आए सैकड़ों ग्रामीणों ने अपनी बुनियादी और प्रशासनिक समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। "वहीं जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करते मौके पर निस्तारण: एस.डी.एम. साहब ने व्यक्तिगत रूप से ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और वहीं भरूडी गांव की मूल जल आपूर्ति समस्या सप्लाई कर्मसारी नहीं होने के कारण सेवा से जुड़े हुए मुद्दे को गांव शिवर में उपस्थित उप सरपंच गंगा सिंह जी देवड़ा भरत जी जोशी मुकेश कुमार प्रजापत प्रवीण सिंह रामलाल सुथार गांव के युवाओं ने लिखित पत्र देकर गांव में जल सप्लाई कर्मसारी लगाने की अपील की मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया गया एवं सरपंच नानजीराम देवासी ग्राम विकास अधिकारी श्रवणजी ढाका ने सभी। विभागीय सहभागिता: राजस्व, पंचायत, बिजली, पानी, स्वास्थ्य पशु चिकित्सा और अन्य प्रमुख विभागों के अधिकारी से संवाद करते हुए गांव के लोग को सीधा राज्य सरकारी योजनाओं के लाभ से सीधा निशुल्क जोड़ा। कई आमजन के सरकारी दस्तावेज कार्य लंबे समय से लंबित प्रशासनिक कार्यों और समस्याओं के समाधान हुआ इसी अवसर पर मौजूद एसडीएम साहब एवं आगवादी केन्द्र विभाग कर्मचारीओ की उपस्थिति में पोषकतत्व के रूप में एक सामानिय परिवार के बच्चे का जन्मदिन पर केक काट कर सम्मान मानवता का संदेश दिया*3