बार एसोसिएशन सरीला की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ सरीला (हमीरपुर)। तहसील सभागार में सोमवार को बार एसोसिएशन सरीला की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी बलराम गुप्ता ने पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। बार एसोसिएशन सरीला की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ सरीला (हमीरपुर)। तहसील सभागार में सोमवार को बार एसोसिएशन सरीला की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी बलराम गुप्ता ने पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में ब्रजमोहन प्रजापति को जनवरी से जून तक के लिए अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई, जबकि जुलाई से दिसंबर तक जयकुमार सिंह यादव अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। महामंत्री पद की शपथ ब्रजनन्दन सिंह सन्यासी, उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव, मंत्री महेंद्र कुमार राजपूत, कोषाध्यक्ष बालस्वरूप यादव तथा ऑडिटर मकरंद सिंह राजपूत ने ली। सदस्य के रूप में सुनीता प्रजापति, कौशलेंद्र कुमार, आदर्श कुमार द्विवेदी, शिवचरण सिंह और ओमप्रकाश यादव को भी शपथ दिलाई गई। उपजिलाधिकारी बलराम गुप्ता ने कहा कि बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय से न्याय व्यवस्था मजबूत होती है। प्रशासन अधिवक्ताओं के सहयोग के लिए हमेशा तैयार रहेगा। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता रामसेवक सिंह यादव ने किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में चैंबर विस्तार, सरीला-छिबौली व सरीला-खेड़ा शिलाजीत मार्ग के चौड़ीकरण, नगर की पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कराने समेत विभिन्न समस्याएं उठाईं। इस मौके पर तहसीलदार रविंद्र सिंह पाल, नायब तहसीलदार अखिलेश कुमार और उपनिबंधक सुशील कुमार गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

- Post by Sandeep_says1
- रुरा थाना क्षेत्र के जगनपुर गांव का रहने वाला एक युवक घर से अपने दोस्त के यहां जाने के लिए निकला था। रास्ते में उसकी बाइक ओमनी वैन से टकरा गई इससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन बेहाल हो गए। रूरा थाना क्षेत्र के जगनपुर गांव का रहने वाला निशांत उर्फ छोटू पुत्र स्व संजय तिवारी उम्र 23 वर्ष सोमवार को दोपहर करीब 2 बजे अपने घर से बाइक लेकर थाना क्षेत्र के देवकीपुरवा में रहने वाले मित्र गोलू ये यहां जाने के लिए निकला था।रूरा मिंडा कुआं मार्ग पर जगनपुर गांव के आगे स्थिति एक डिग्री कॉलेज के सामने मिंडा कुआं की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार वैन की चपेट में उसकी बाइक आ गई इससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसको उपचार के लिए भिजवाया जहां कानपुर में हैलट अस्पताल में उसकी देर रात करीब 9 बजे उपचार के दौरान मौत हो गई घटना की जानकारी मिलते ही मां मंजू भाई प्रशांत का रो रोकर बुरा हाल हो गया। थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है।वैन को थाने में खड़ा कराया गया है।पोस्टमार्टम की कार्यवाही परिजनों के हिसाब से होगी।तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्यवाही की जाएगी।1
- आशू श्रीवास्तव पत्रकार कानपुर देहात से इस वक्त की बड़ी खबर ग्रामीणों का आरोप है कि जिस जमीन पर वे वर्षों से होली जलाते आ रहे थे,जहां पर 2 मार्च को भी होली जलाई गई थी रविवार को लगभग आधा दर्जन पंचडेरा के ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाकर 1076 पर सूचना दर्ज कराई। ग्रामीण का कहना है कि उन्होंने 1076 पर कॉल करे लगभग 2 घंटे बीत गए है अभी तक प्रशासन द्वारा कोई भी मौके पर आकर कोई कार्यवाही नहीं की गई है। कई घंटे बीत जाने के बाद तहसीलदार सिकंदरा राकेश चंद्रा व थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह मौके पुलिस बल के साथ मौके पहुँचे और अवैध कब्जा हटवाया गया। मौके पर तहसीलदार ने नक्शा देख जगह का मुआयना किया तो वर्तमान में कुछ दबंगो द्वारा मकान बनाया जा रहा है लेकिन तहसीलदार सिकंदरा की उदासीनता के कारण जबरदस्ती मकान निर्माण करने वालों पर कोई कार्यवाही नहीं हुई वही थाना प्रभारी द्वारा बताया गया कब्जा कर रहे अभियुक्तो को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।3
- आटा टोल प्लाजा पर गुंडई का तांडव, 24 घंटे में दो यात्रियों से मारपीट जालौन में उरई–कानपुर नेशनल हाईवे 27 पर स्थित आटा थाना क्षेत्र का उकासा टोल प्लाजा इन दिनों वसूली से ज्यादा गुंडई के लिए चर्चा में है। यहां तैनात टोल कर्मचारियों की दबंगई का आलम यह है कि महज 24 घंटे के भीतर दो अलग-अलग यात्रियों के साथ मारपीट की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पहले कानपुर बार एसोसिएशन के मंत्री और अधिवक्ता अक्षर सिंह के साथ टोल कर्मचारियों की अभद्रता और विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिससे टोल प्लाजा की कार्यशैली पर सवाल खड़े हुए। मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि कुछ ही घंटों बाद कन्नौज निवासी पिकअप चालक आशीष को भी कर्मचारियों ने घेरकर पीट दिया। बताया जा रहा है कि फास्टैग रिचार्ज खत्म होने पर चालक ने गाड़ी पीछे कराने की बात कही थी, लेकिन टोल कर्मचारियों को यह बात नागवार गुजरी और उन्होंने चालक के साथ बदसलूकी करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित चालक रो-रोकर अपनी आपबीती सुनाता रहा, लेकिन कर्मचारियों की दबंगई कम नहीं हुई। लगातार सामने आ रही घटनाओं से बड़ा सवाल यह खड़ा हो गया है कि आखिर उकासा टोल प्लाजा पर कर्मचारियों के हौसले इतने बुलंद क्यों हैं? क्या उन्हें किसी का संरक्षण प्राप्त है? और जिम्मेदार विभाग अब तक कार्रवाई से दूर क्यों है?1
- जालौन में मनरेगा कर्मचारियों का मानदेय न मिलने से रोष देखने को मिल रहा है। क्षेत्र पंचायत कार्यालय जालौन में कार्यरत कर्मचारियों को पिछले 9 महीनों से मानदेय नहीं मिला, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। नाराज़ कर्मचारियों ने बीडीओ के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर लंबित मानदेय के जल्द भुगतान की मांग की है। कर्मचारियों का कहना है कि जुलाई 2025 के बाद से ग्राम रोजगार सेवक, कंप्यूटर ऑपरेटर, तकनीकी सहायक और अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को भुगतान नहीं मिला, जबकि इस दौरान दशहरा, दीपावली और होली जैसे बड़े त्योहार भी निकल गए। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द मानदेय का भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जा सकता है।1
- जालौन के चमारी में उद्घाटन के दौरान बोले कैलाश सत्यार्थी "पुस्तकालय भी एक जन आंदोलन बन सकता है"!!.....1
- चमारी में इतिहास बन गया माता प्रसाद की स्मृति में बनाया गया पुस्तकालय जिसका लोकार्पण 8 मार्च को किया गया जिसमें हिंदुस्तान की दिग्गज हस्तियों ने सहभागिता की1
- जनपद कानपुर देहात में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र अकबरपुर में पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान महोदया द्वारा आम जनमानस से सीधा संवाद स्थापित किया गया और लोगों से अपील की गई कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्व की सूचना तुरंत निकटतम पुलिस थाने या 112 आपातकालीन सेवा पर दें।1