ऊंचाहार:शारदा सहायक नहर में मिला अज्ञात महिला का शव, शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस ऊँचाहार, रायबरेली: रायबरेली जिले के ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मिर्जापुर एहारी टेल के पास गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शारदा सहायक नहर में एक अज्ञात महिला का शव उतराता हुआ मिला। दोपहर के समय जब स्थानीय ग्रामीण नहर की ओर गए, तो उन्होंने एक शव को पानी में बहते देखा। घटना की जानकारी जंगल में आग की तरह फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर तत्काल ऊँचाहार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस द्वारा आसपास के गांवों के लोगों को बुलाकर शव की पहचान कराने का भरसक प्रयास किया गया, लेकिन काफी कोशिशों के बाद भी महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। प्रारंभिक जांच और शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस का अनुमान है कि महिला की उम्र लगभग 45 वर्ष के आसपास है। शव काफी हद तक गल चुका है, जिससे यह प्रतीत होता है कि यह करीब एक सप्ताह पुराना है। आशंका जताई जा रही है कि शव कहीं दूर से बहकर यहाँ आया है। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर दिया गया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है ताकि महिला की पहचान हो सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

- jila Panchayat sadasya Shailendra Gupta jansewak unchahar1
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी1
- Post by KEN1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- Post by T B NEWS1
- कौशांबी। जनपद के पइंसा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर धमावा पुल के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कचरा लदे एक डंपर में अचानक भीषण आग लग गई।बताया जा रहा है कि डंपर चलते समय ही आग की लपटों में घिर गया, जिससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। वहीं, आग की वजह से सड़क पर लंबा जाम लग गया, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ।मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए यातायात सुचारु कराने का प्रयास किया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, जांच की जा रही है।1
- ऊंचाहार , रायबरेली । प्रतापगढ़ जनपद से भागकर ऊंचाहार पहुंची एक किशोरी ने खुद को इटावा जनपद निवासी एक व्यक्ति के साथ बेचने का आरोप अपने मां बाप और ऊंचाहार के एक युवक पर आरोप लगाया है । किशोरी ने कहा कि वह अपने मौसी के यहां रहना चाहती है जबकि ऊंचाहार का युवक उसका पीछा करके जबरन उसे इटावा ले जाना चाहता है । किशोरी ने अपनी बहन को भी बेचने का आरोप लगाया है । किशोरी प्रतापगढ़ जनपद के मानिकपुर की रहने वाली है । उसका कहना है कि ऊंचाहार थाना क्षेत्र के खुचकलापुर गांव निवासी एक युवक लड़कियों का व्यापार करता है । वह यहां से लड़कियों का सौदा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपदों में करता है । उस युवक ने उसके मां बाप से मिलकर उसका सौदा इटावा जनपद के एक व्यक्ति के हाथ कर दिया है । जहां उसे जबरन ले जाया जा रहा था , इस बीच वह मौका पाकर भाग आई है । किशोरी अपने घर जाने से डर रही है । उसने प्रतापगढ़ जनपद की पुलिस पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया है । किशोरी का कहना है कि ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के हमीदपुर बड़ा गांव में उसकी मौसी है , वह अपने मौसी के घर पर रहना चाहती है , किंतु युवक उसका लगातार पीछा कर रहा है । किशोरी का कहना है कि उसका अपहरण करके इटावा जनपद के व्यक्ति को सौंप दिया जाएगा । उसने यह भी आरोप लगाया कि उसकी बहन को भी बेच दिया गया है । कोतवाल अजय कुमार राय का कहना है कि मानिकपुर पुलिस से संपर्क करके मामले की हकीकत जानने की कोशिश की जा रही है । यदि किशोरी की बात सत्य साबित हुई तो इसमें विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी1