Shuru
Apke Nagar Ki App…
पवन सिंह–ज्योति सिंह तलाक विवाद: भावुक वीडियो वायरल भोजपुरी भोजपुरी स्टार पवन सिंह और ज्योति सिंह के तलाक मामले में नया मोड़ आ गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ज्योति सिंह रोते हुए नजर आ रही हैं, जिससे मामला फिर चर्चा में आ गया है। हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
जनता की आवाज
पवन सिंह–ज्योति सिंह तलाक विवाद: भावुक वीडियो वायरल भोजपुरी भोजपुरी स्टार पवन सिंह और ज्योति सिंह के तलाक मामले में नया मोड़ आ गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ज्योति सिंह रोते हुए नजर आ रही हैं, जिससे मामला फिर चर्चा में आ गया है। हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
More news from बिहार and nearby areas
- भोजपुरी स्टार पवन सिंह और ज्योति सिंह के तलाक मामले में नया मोड़ आ गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ज्योति सिंह रोते हुए नजर आ रही हैं, जिससे मामला फिर चर्चा में आ गया है। हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।1
- Post by आर के शर्मा1
- जिले के सहार थाना क्षेत्र के धौरी गांव स्थित 34 बी बालू घाट के किनारे सोन नदी में नहाने के दौरान चाची-भतीजी समेत चार लोग डूब गए। जिसमें भतीजी की मौत हो गई। जबकि तीन बालबाल बच गए। घटना को लेकर आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। जानकारी के अनुसार मृत किशोरी सहार थाना क्षेत्र के दधौरी गांव निवासी अनुज कुमार चंद्रवंशी की 12 वर्षीया पुत्री शिल्पी कुमारी है। वह तीसरी कक्षा की छात्रा थी। किशोरी की मौत के बाद स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। जिसके बाद भाकपा माले के तरारी विधानसभा के प्रत्याशी मदन चंद्रवंशी के नेतृत्व में मुआवजे, बालू घाट किनारे बालू कटाव करने एवं घाट को बंद करने की मांग को लेकर शव को खैरा मोड़ के समीप रख सड़क जाम कर दिया। उनके द्वारा करीब 3 घंटे तक सड़क को जाम रखा गया। सड़क जाम होने के कारण आरा-अरवल एवं सकड्डी नासरीगंज मार्ग पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई एवं आवागमन पूरी तरह ठप्प रहा। सड़क जाम की सूचना पाकर सहार थानाध्यक्ष सुबोध कुमार एवं अपर थानाध्यक्ष सुधांशु कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने-बुझाने लगे। पुलिस के काफी मशक्कत करने के बाद लोगों को समझा-बूझाकर जाम को हटाया गया। इसके पश्चात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।1
- Post by अजय कुमार1
- आरा से संजय श्रीवास्तव स्लग। ट्रेनों में ACP कर शराब तस्करी, ट्रेनों पर पत्थरबाजी, एस्कॉर्ट पार्टी पर पत्थरबाजी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ एवं गिरफ्तारी एंकर। रेल थाना आरा अंतर्गत जगजीवन हाल्ट पर ट्रेनों में ACP कर शराब तस्करी, ट्रेनों की सूचना प्राप्त हो रही थी, जिस सम्बन्ध में वादी -पवन कुमार सिंह पिता सुदामा सिंह सा० राघोपुर, वार्ड न 7, थाना जड़वानपुर, वैशाली के आवदेन के आधार पर रेल थाना आरा काण्ड संख्या 88/26 दिनांक 08.04.26 धारा 30 (a) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधि० 2018 दर्ज किया गया। इसी क्रम में दिनांक 28.04.26 को ACP कर गिरोह के द्वारा कुछ यात्रियों से विवाद उपरान्त मार पीट कर जख्मी कर दिया गया एवं जगजीवन हाल्ट पर शराब उतारा गया एवं ट्रेन पर पत्थरबाजी किया गया, जिस सम्बन्ध में वादी जय प्रकाश ठाकुर, उम्र 24 वर्ष, पिता मदन ठाकुर, सा० नवरेगा, थाना बैरिया, जिला बलिया, उत्तर प्रदेश के आवदेन के आधार पर रेल थाना आरा काण्ड संख्या 112/26 दिनांक 28.04.26 धारा 351/352/115(2)/118(1)/126(2)/3(5)/109/190/191 BNS & 141 Railway act. 30 (a) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधि० 2018 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की गयी।कांड की गंभीरता को देखते हुए रेल पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार राय के दिशा निर्देश पर रेल पुलिस उपाधीक्षक दानापुर कंचन राज के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान, आसूचना संकलन के आधार पर लगातार छापेमारी करते हुए गिरोह के सरगना सरोज कुमार सहित कुल त्वरित कार्रवाई करते हुए के आधार पर गिरोह के सरगना सरोज कुमार सहित कुल 09 लोगों की गिरफ्तारी की गयी है। गिरफ्तार अभियुक्तों का स्वीकारोक्ति बयान लिया गया। अभियुक्तों द्वारा अपने स्वीकारोक्ति बयान में कई वर्षों से शराब तस्करी से जुड़े होने एवं जगजीवन हाल्ट पर ट्रेनों में ACP करने, ट्रेनों पर पत्थरबाजी करने एवं घटना के दिन यात्री से विवाद उपरांत मार पीट करने की बात स्वीकार की गयी। गिरोह के सरगना सरोज कुमार सहित कुल 05 अभियुक्त पूर्व में भी नवादा थाना, उत्पाद थाना, बक्सर थाना, रेल थाना आरा से कई कांडों में जेल जा चुके हैं। जो गिरफ्तार हुए हैं उनके नाम हैं (1) सरोज प्रसाद पे० स्व० हीरालाल प्रसाद सा० अनाइठ, थाना- नवादा, जिला- भोजपुर (2) सोनू कुमार उर्फ बंटी, पे० मनोज प्रसाद, सा० अनाइठ, थाना- नवादा, जिला- भोजपुर (3) मिन्टू, कुमार, पे० संतोष प्रसाद सा० अनाइठ, थाना- नवादा, जिला- भोजपुर राज कुमार यादव, पे० स्व शिवजी यादव, सा० गोढ़ना रोड, थाना नवादा, जिला- भोजपुर (4) ( 5) रंजन कुमार, पे० स्व० शिवजी यादव, सा० गोदना रोड, थाना- नवादा, जिला- भोजपुर (6) राज कुमार उर्फ आशीष पे० स्व० शिवाजी यादव, सा० गोढ़ना रोड, थाना- नवादा, जिला- भोजपुर (7) मोनू कुमार, पिता- कन्हैया साव, सा० सा० अनाइठ, थाना- नवादा, जिला- भोजपुर (8) उत्तम कुमार, पिता- ऋषिकेश सिंह, पता- कसाप थाना- उदवंतनगर, जिला- भोजपुर (9) रवि कुमार, नि. गोपाल सिंह सा. आनंद नगर, थाना-आरा नगर, जिला भोजपुर। बरामदगी - 06 स्मार्टफोन मोबाईल बाइट। रेल पुलिस उपाधीक्षक दानापुर कंचन राज2
- बिहटा प्रखंड क्षेत्र में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 300 लीटर अंग्रेजी शराब और स्मैक बरामद की है। इसके साथ ही एक चोरी का ऑटो भी जब्त किया गया है, जिसका इस्तेमाल अवैध गतिविधियों में किया जा रहा था। पुलिस को यह सफलता गुप्त सूचना के आधार पर मिली। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके। बता दें कि बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब और नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी कीमत पर नशे के कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा।1
- पटना जिला के नौबतपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव समीप गुप्त सूचना के आधार पर देसी कट्टा हथियार के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार3
- भव्य भंडारे के साथ श्री लगनी मां काली मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद आरा (भोजपुर)। शहर के मोती टोला बाईपास रोड स्थित श्री लगनी मां काली मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में दूर-दूर से आए हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ मां काली की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी, जहां सभी ने श्रद्धा भाव से प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन अध्यक्ष अवधेश यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि यह आयोजन क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक कार्यक्रमों से समाज में एकता और भाईचारे का संदेश जाता है। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय लोगों और समिति के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।1