Shuru
Apke Nagar Ki App…
हरिद्वार: बहादरपुर जट फाटक पर चार युवकों का भीषण सड़क हादसा मौके पर मचा हड़कंप, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती हरिद्वार: बहादरपुर जट फाटक पर चार युवकों का भीषण सड़क हादसा मौके पर मचा हड़कंप, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती हरिद्वार | A BHARAT NEWS10 हरिद्वार के बहादरपुर जट फाटक क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां चार युवकों का भीषण एक्सीडेंट हो गया। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी।
A Bharat News 10
हरिद्वार: बहादरपुर जट फाटक पर चार युवकों का भीषण सड़क हादसा मौके पर मचा हड़कंप, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती हरिद्वार: बहादरपुर जट फाटक पर चार युवकों का भीषण सड़क हादसा मौके पर मचा हड़कंप, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती हरिद्वार | A BHARAT NEWS10 हरिद्वार के बहादरपुर जट फाटक क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां चार युवकों का भीषण एक्सीडेंट हो गया। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- डोईवाला के जोली ग्रांट में देहरादून हवाई अड्डे की 20 किलोमीटर की परिधि में ऊंची बिल्डिंग के साथ अब किसी भी तरह के निर्माण के लिए AAI की NOC लेनी आवश्यक करते हुए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सूचना जारी की है।1
- बिजनौर खनन माफियाओं द्वारा थाना प्रभारी को गाली गलौज करने की ऑडियो वायरल। मंडावली थाना प्रभारी के खिलाफ गाली-गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग। खनन माफियाओं का थाना प्रभारी को जातिसूचक शब्द कहने का वीडियो वायरल। वीडियो में युवक खुलेआम कानून और वर्दी की मर्यादा को ठेंगा दिखाते नजर आए। जिम्मेदार अधिकारी के प्रति अपमानजनक भाषा से पुलिस प्रशासन की साख पर सवाल। क्षेत्रवासियों ने वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान और मंशा की जांच की मांग की। वीडियो में बात करते युवक ने कुछ दिन पहले मंडावली थाना अध्यक्ष कि बिजनौर कप्तान से कि थी शिकायत। थाना प्रभारी के खिलाफ कुछ लोगों से ट्वीट कर दवा बनाने की थी कोशिश। बिजनौर के थाना मंडावली क्षेत्र का मामला1
- सहारनपुर। जनपद के नकुड़ नगर में गुरुवार को यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। चारों ओर लगे जाम ने आमजन का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। सुबह से शाम तक कस्बे की सड़कों पर वाहनों की अंतहीन कतारें लगी रहीं और लोग घंटों जाम में फंसे रहे। हालात ऐसे रहे कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। सुबह होते ही बस स्टैंड, विश्वकर्मा चौक, तहसील मुख्यालय, मुख्य बाजार, शहीद अशफाक उल्ला खान चौक, तिरंगा तिराहा सहित नगर के सभी प्रमुख चौराहों पर जाम की स्थिति बन गई। मिनटों का सफर तय करने में लोगों को घंटों का समय लग गया। बाजार क्षेत्र में अव्यवस्था फैल गई और दुकानदारों के साथ-साथ ग्राहकों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय हालात और गंभीर हो गए। स्कूलों की छुट्टी के दौरान स्कूली बच्चे जाम में फंस गए। छोटे छोटे बच्चे सड़कों पर वाहनों के बीच खड़े नजर आए, जिससे अभिभावकों की चिंताएं बढ़ गईं। कई अभिभावक बच्चों को समय पर घर नहीं पहुंचा सके। जाम के कारण एंबुलेंस और अन्य आवश्यक सेवाओं के वाहनों को भी रास्ता बनाने में कठिनाई हुई। कई स्थानों पर वाहन चालकों में आपसी नोकझोंक की स्थिति बन गई, जिससे यातायात और अधिक प्रभावित हुआ। यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए पुलिस के जवान दिनभर सड़कों पर तैनात रहे और व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटे रहे। हालांकि अव्यवस्थित पार्किंग, सड़क किनारे अतिक्रमण और वाहनों की बढ़ती संख्या के आगे पुलिस के प्रयास नाकाफी साबित हुए। दिनभर चले इस जाम ने नगर की यातायात व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले दिनों में हालात और भी बिगड़ सकते हैं। वीडियो: लंबे जाम में फंसे लोग,3
- Post by Vijaypal Rana1
- 21 लाख की साइबर ठगी का खुलासा एसएसपी टिहरी के निर्देश पर राजस्थान से दो वांछित साइबर ठग गिरफ्तार1
- मुजफ्फरनगर: ग्राम भलवा में युवक-युवती की मौत, एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने दी जानकारी मुजफ्फरनगर जनपद के थाना जानसठ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भलवा में युवक व युवती की मृत्यु की सूचना पर पुलिस प्रशासन तत्काल मौके पर पहुँचा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी जानसठ श्रीमती रुपाली रॉय एवं थाना प्रभारी जानसठ पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। परिजनों से प्राप्त जानकारी एवं प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवक-युवती के बीच प्रेम संबंध थे। प्रथम दृष्टया प्रेम में असफलता के कारण यह घटना होने की आशंका जताई जा रही है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि फोरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं, शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है और सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से की जाएगी और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित होगी।1
- हरिद्वार | हरिद्वार पुलिस ने बेटी की शादी पर नहीं आने दी आंच हरिद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मिला नोटों से भरा बैग, ₹2.16 लाख सुरक्षित लौटाए हरिद्वार पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता ने एक बार फिर भरोसा जीत लिया। बेटी की शादी के लिए हरियाणा से हरिद्वार आई एक महिला का नगदी से भरा बैग ई-रिक्शा में छूट गया, लेकिन हरिद्वार पुलिस ने तेज़ कार्रवाई करते हुए कुछ ही समय में बैग को सुरक्षित बरामद कर महिला को सौंप दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला अपनी बेटी की शादी की तैयारियों के सिलसिले में हरियाणा से हरिद्वार पहुंची थी। होटल जाते समय वह ई-रिक्शा में सफर कर रही थी, इसी दौरान ₹2 लाख 16 हज़ार रुपये नकद से भरा बैग गलती से ई-रिक्शा में ही छूट गया। होटल पहुंचने पर जब महिला को इसका अहसास हुआ, तो उसके पैरों तले ज़मीन खिसक गई। सूचना मिलते ही हरिद्वार पुलिस हरकत में घटना की जानकारी मिलते ही हरिद्वार पुलिस ने बिना देरी किए सीसीटीवी फुटेज खंगालने, ई-रिक्शा चालक की पहचान करने और संभावित रूट को ट्रेस करने का काम शुरू किया। पुलिस की मेहनत रंग लाई और कुछ ही समय में ई-रिक्शा चालक सहित नोटों से भरा बैग सुरक्षित बरामद कर लिया गया। आंसू बने खुशी की वजह जब महिला को उसका बैग पूरे पैसे के साथ वापस सौंपा गया, तो उसकी आंखों से राहत और खुशी के आंसू छलक पड़े। महिला ने नम आंखों से हरिद्वार पुलिस का धन्यवाद करते हुए कहा कि पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने उसकी बेटी की शादी को संकट में पड़ने से बचा लिया। हरिद्वार पुलिस की सराहनीय पहल इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि हरिद्वार पुलिस न सिर्फ कानून व्यवस्था बनाए रखने में, बल्कि आम नागरिकों की मदद और भरोसा कायम रखने में भी पूरी तरह मुस्तैद है। हरिद्वार पुलिस की यह मानवीय और सराहनीय कार्रवाई क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।1
- सहारनपुर। जनपद के थाना मिर्जापुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम महमूदपुर में 04 फ़रवरी.2026 दिन बुधवार को एक ही समुदाय के दो पक्षो मे खेत की मेंढ को लेकर कहासुनी व मारपीट हो गई थी। जिसमें पीडित पक्ष की तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया था। आज 5 फ़रवरी दिन बृहस्पतिवार को पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। प्रकरण के सम्बन्ध में आज सीओ बेहट ने बाईट द्वारा जानकारी दी1
- Post by Vijaypal Rana1