Shuru
Apke Nagar Ki App…
देहरादून हवाई अड्डे के आसपास ऊंची बिल्डिंग निर्माण नहीं? डोईवाला के जोली ग्रांट में देहरादून हवाई अड्डे की 20 किलोमीटर की परिधि में ऊंची बिल्डिंग के साथ अब किसी भी तरह के निर्माण के लिए AAI की NOC लेनी आवश्यक करते हुए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सूचना जारी की है।
राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर्टर
देहरादून हवाई अड्डे के आसपास ऊंची बिल्डिंग निर्माण नहीं? डोईवाला के जोली ग्रांट में देहरादून हवाई अड्डे की 20 किलोमीटर की परिधि में ऊंची बिल्डिंग के साथ अब किसी भी तरह के निर्माण के लिए AAI की NOC लेनी आवश्यक करते हुए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सूचना जारी की है।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- हरिद्वार: बहादरपुर जट फाटक पर चार युवकों का भीषण सड़क हादसा मौके पर मचा हड़कंप, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती हरिद्वार | A BHARAT NEWS10 हरिद्वार के बहादरपुर जट फाटक क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां चार युवकों का भीषण एक्सीडेंट हो गया। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी।1
- Post by Vijaypal Rana1
- 21 लाख की साइबर ठगी का खुलासा एसएसपी टिहरी के निर्देश पर राजस्थान से दो वांछित साइबर ठग गिरफ्तार1
- जनपद देहरादून कालसी क्षेत्र पंचायत सदस्य किरण जी के घर में आज अचानक आग लग गई। इस भीषण आग में घर में रखा सारा नगद धन और जरूरी सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। घटना से परिवार को भारी नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर चिंता का माहौल है। पीड़ित परिवार ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द आर्थिक सहायता व राहत प्रदान की जाए, ताकि हुए नुकसान की भरपाई हो सके।1
- सहारनपुर। जनपद के नकुड़ नगर में गुरुवार को यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। चारों ओर लगे जाम ने आमजन का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। सुबह से शाम तक कस्बे की सड़कों पर वाहनों की अंतहीन कतारें लगी रहीं और लोग घंटों जाम में फंसे रहे। हालात ऐसे रहे कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। सुबह होते ही बस स्टैंड, विश्वकर्मा चौक, तहसील मुख्यालय, मुख्य बाजार, शहीद अशफाक उल्ला खान चौक, तिरंगा तिराहा सहित नगर के सभी प्रमुख चौराहों पर जाम की स्थिति बन गई। मिनटों का सफर तय करने में लोगों को घंटों का समय लग गया। बाजार क्षेत्र में अव्यवस्था फैल गई और दुकानदारों के साथ-साथ ग्राहकों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय हालात और गंभीर हो गए। स्कूलों की छुट्टी के दौरान स्कूली बच्चे जाम में फंस गए। छोटे छोटे बच्चे सड़कों पर वाहनों के बीच खड़े नजर आए, जिससे अभिभावकों की चिंताएं बढ़ गईं। कई अभिभावक बच्चों को समय पर घर नहीं पहुंचा सके। जाम के कारण एंबुलेंस और अन्य आवश्यक सेवाओं के वाहनों को भी रास्ता बनाने में कठिनाई हुई। कई स्थानों पर वाहन चालकों में आपसी नोकझोंक की स्थिति बन गई, जिससे यातायात और अधिक प्रभावित हुआ। यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए पुलिस के जवान दिनभर सड़कों पर तैनात रहे और व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटे रहे। हालांकि अव्यवस्थित पार्किंग, सड़क किनारे अतिक्रमण और वाहनों की बढ़ती संख्या के आगे पुलिस के प्रयास नाकाफी साबित हुए। दिनभर चले इस जाम ने नगर की यातायात व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले दिनों में हालात और भी बिगड़ सकते हैं। वीडियो: लंबे जाम में फंसे लोग,3
- ye hamara gao lahboli hai jo uttarakhand ke ek chote se jile me padta he haridwar me manglour ke pass yaha itna kuda jama ho gya he ki log bimar pad rhe he na hi hamare gao me koi kude ke gadi he or na hi koi jagha he kuda dal ne ki. gao ke bich me kuda dal na padta he Hume1
- हरिद्वार | हरिद्वार पुलिस ने बेटी की शादी पर नहीं आने दी आंच हरिद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मिला नोटों से भरा बैग, ₹2.16 लाख सुरक्षित लौटाए हरिद्वार पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता ने एक बार फिर भरोसा जीत लिया। बेटी की शादी के लिए हरियाणा से हरिद्वार आई एक महिला का नगदी से भरा बैग ई-रिक्शा में छूट गया, लेकिन हरिद्वार पुलिस ने तेज़ कार्रवाई करते हुए कुछ ही समय में बैग को सुरक्षित बरामद कर महिला को सौंप दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला अपनी बेटी की शादी की तैयारियों के सिलसिले में हरियाणा से हरिद्वार पहुंची थी। होटल जाते समय वह ई-रिक्शा में सफर कर रही थी, इसी दौरान ₹2 लाख 16 हज़ार रुपये नकद से भरा बैग गलती से ई-रिक्शा में ही छूट गया। होटल पहुंचने पर जब महिला को इसका अहसास हुआ, तो उसके पैरों तले ज़मीन खिसक गई। सूचना मिलते ही हरिद्वार पुलिस हरकत में घटना की जानकारी मिलते ही हरिद्वार पुलिस ने बिना देरी किए सीसीटीवी फुटेज खंगालने, ई-रिक्शा चालक की पहचान करने और संभावित रूट को ट्रेस करने का काम शुरू किया। पुलिस की मेहनत रंग लाई और कुछ ही समय में ई-रिक्शा चालक सहित नोटों से भरा बैग सुरक्षित बरामद कर लिया गया। आंसू बने खुशी की वजह जब महिला को उसका बैग पूरे पैसे के साथ वापस सौंपा गया, तो उसकी आंखों से राहत और खुशी के आंसू छलक पड़े। महिला ने नम आंखों से हरिद्वार पुलिस का धन्यवाद करते हुए कहा कि पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने उसकी बेटी की शादी को संकट में पड़ने से बचा लिया। हरिद्वार पुलिस की सराहनीय पहल इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि हरिद्वार पुलिस न सिर्फ कानून व्यवस्था बनाए रखने में, बल्कि आम नागरिकों की मदद और भरोसा कायम रखने में भी पूरी तरह मुस्तैद है। हरिद्वार पुलिस की यह मानवीय और सराहनीय कार्रवाई क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।1
- "टिहरी में पुनर्वास भूखण्ड आवंटन में अनियमितता पर एफआईआर दर्ज" माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के निर्देशानुसार प्रदेश में पारदर्शी प्रक्रिया अपनाने के क्रम में निरंतर कार्य किया जा रहा है, इसी क्रम में जनपद टिहरी गढ़वाल में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के निर्देशन में पुनर्वास में आबंटन प्रक्रिया को पारदर्शी करने के दौरान एक प्रकरण सामने आया, जिसमें ग्राम प्रधान सिंराई एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य सिंराई खदरी खड़कमाफ, विकासखण्ड डोईवाला, जनपद देहरादून द्वारा पुनर्वास स्थल निर्मल (ब्लॉक ए०, बी०) एवं आमबाग में भूखण्डों के कथित रूप से गलत तरीके से भूखंड आवंटन किये जाने के सम्बन्ध में पुनर्वास निदेशालय में एक शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया था। उक्त शिकायत के क्रम में जिलाधिकारी/पुनर्वास निदेशक नितिका खण्डेलवाल द्वारा प्रकरण की जांच हेतु अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार की अध्यक्षता में एक जांच समिति का गठन किया गया। समिति द्वारा जांचोपरान्त प्रस्तुत संस्तुति के आधार पर सुरेश सिंह, नरेश सिंह, खेम सिंह (पुत्रगण महाबीर सिंह), निवासी ग्राम भल्डियाना, तथा सुशीला देवी (पत्नी तेग सिंह), निवासी ग्राम पुन्साडा, जनपद टिहरी गढ़वाल एवं अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में दिनांक 31.01.2026 को कोतवाली नई टिहरी में प्रथम सूचना रिपोर्ट (F.I.R.) पंजीकृत करायी गयी है। पुनर्वास विभाग टिहरी द्वारा प्रकरण की गम्भीरता को दृष्टिगत रखते हुए जांचोपरान्त पुलिस विभाग को आवश्यक कार्यवाही हेतु सूचित किया गया है। विभाग द्वारा जांच प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग प्रदान किया है। जिलाधिकारी टिहरी ने अवगत कराया कि पुनर्वास विभाग दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित किये जाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में इस प्रकार की अनियमितताओं पर प्रभावी रोक लगाये जाने हेतु आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं।1
- बड़ी खबर : टिहरी में पुनर्वास भूखण्ड आवंटन में अनियमितता पर एफआईआर दर्ज"1