Shuru
Apke Nagar Ki App…
कलेक्टर के बंगले में निकला सर्प, सुरक्षित रेस्क्यू कर चंबल के बीहड़ में छोड़ा भिंड। शहर के इटावा रोड स्थित ऑफिसर कॉलोनी में कलेक्टर किरोड़ीलाल मीना के सरकारी बंगले में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे धामन प्रजाति का सर्प दिखाई देने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही वन्यजीव रेस्क्यूलर जग्गू परिहार मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया।जग्गू परिहार ने बताया कि पकड़ा गया सांप धामन प्रजाति का था जो विषहीन होता है और खेतों व आबादी वाले क्षेत्रों में चूहों की संख्या नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित रूप से चंबल के बीहड़ों में छोड़ दिया गया।रेस्क्यू के दौरान बंगले के कर्मचारी और आसपास के लोग मौजूद रहे।
Praveen parihar
कलेक्टर के बंगले में निकला सर्प, सुरक्षित रेस्क्यू कर चंबल के बीहड़ में छोड़ा भिंड। शहर के इटावा रोड स्थित ऑफिसर कॉलोनी में कलेक्टर किरोड़ीलाल मीना के सरकारी बंगले में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे धामन प्रजाति का सर्प दिखाई देने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही वन्यजीव रेस्क्यूलर जग्गू परिहार मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया।जग्गू परिहार ने बताया कि पकड़ा गया सांप धामन प्रजाति का था जो विषहीन होता है और खेतों व आबादी वाले क्षेत्रों में चूहों की संख्या नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित रूप से चंबल के बीहड़ों में छोड़ दिया गया।रेस्क्यू के दौरान बंगले के कर्मचारी और आसपास के लोग मौजूद रहे।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- भिंड में चलते बाइक से निकला डेढ़ फीट का सांप, युवक घबराया; गिरकर घायल होने से बचा भिंड।शहर की हाउसिंग कॉलोनी स्थित शहीद चौक पर मंगलवार दोपहर एक हैरान कर देने वाली घटना हुई। ऊमरी के खरिका मोतीपुरा निवासी सचिन सिंह राजपूत बाजार करने भिंड आए थे। दोपहर करीब 2:30 बजे जब वह बाइक से शहीद चौक पहुंचे तभी बाइक की हेडलाइट के भीतर से अचानक करीब डेढ़ फीट लंबा सांप निकलकर उनके हाथ पर चढ़ गया।अचानक सांप देखकर सचिन घबरा गए और बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई। गनीमत रही कि उन्हें गंभीर चोट नहीं आई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें संभाला और बाइक खड़ी कर बड़े पेचकश की मदद से हेडलाइट खोलकर सांप निकालने का प्रयास शुरू किया।करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद सांप बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों ने उसे सुरक्षित डिब्बे में बंद कर गौरी क्षेत्र में छोड़ दिया।1
- एक आंदोलन,हजारों आवाजें और एक गूंज- ‘छात्रों की गूंज’ : रामशेष बघेल* *19 सितम्बर को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में इंदौर पहुंचेंगे छात्र-युवा,राहुल गांधी करेंगे संवाद* एक आंदोलन,हजारों आवाजें और एक गूंज- ‘छात्रों की गूंज’ : रामशेष बघेल* *19 सितम्बर को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में इंदौर पहुंचेंगे छात्र-युवा,राहुल गांधी करेंगे संवाद*2
- ई-रिक्शा में महिला का 17वीं बटालियन गेट के पास मंगलसूत्र चोरी, एक संदिग्ध महिला पकड़ी गई शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार की रोज ई-रिक्शा में सफर कर रही एक महिला का मंगलसूत्र चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना 17वीं बटालियन गेट के पास की बताई जा रही है। मामले में स्थानीय लोगों की मदद से एक संदिग्ध महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया है। जानकारी के अनुसार, 24 वर्षीय बॉबी पत्नी भूप सिंह जाटव, निवासी मातादीन का पुरा, थाना देहात, अपनी जेठानी शिवानी और देवरानी बसंती तथा बच्चों के साथ ई-रिक्शा से जा रही थीं। बताया गया है कि इंदिरा गांधी चौराहे से तीन महिलाएं ई-रिक्शा में सवार हुईं। उन्होंने चालक से बच्चों के लिए दवा लेने जाने की बात कही और 17वीं बटालियन गेट तक जाने को कहा।पीड़िता के मुताबिक, रास्ते में तीनों महिलाओं में से एक ने उनके गले से मंगलसूत्र झपट लिया और इसके बाद महिलाएं भागने लगीं। शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने मदद की और तीन संदिग्ध महिलाओं में से एक को पकड़ लिया। बाद में उसे शहर कोतवाली थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। पीड़िता के अनुसार, मंगलसूत्र करीब 6 ग्राम वजन का था, जिसमें सोने के मोती लगे हुए थे। घटना के दौरान तीन सोने के मोती गायब होने की बात भी सामने आई है। मंगलसूत्र की अनुमानित कीमत करीब 1.5 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है साथ ही मंगलबार की रोज सुबह करीब 10 बजे से पुलिस पकड़ी गई संदिग्ध महिला से पूछताछ के आधार पर अन्य महिलाओं की भूमिका तथा चोरी गए आभूषण के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।1
- ग्वालियर में छात्रा से छेड़छाड़: परिजनों ने युवक को पकड़ा, जमकर हुई पिटाई... ग्वालियर में छात्रा से छेड़छाड़: परिजनों ने युवक को पकड़ा, जमकर हुई पिटाई... ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र के बिरला नगर इलाके में बाजार से घर लौट रही एक छात्रा के साथ युवक द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना के बाद छात्रा और उसके परिजनों ने युवक को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान मौके पर काफी हंगामा हुआ।1
- *सेवढ़ा में इलाज के लिए भटकती रही महिला, पांच घंटे नहीं मिली एंबुलेंस* *दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक अस्पताल में बैठा रहा पति, डॉक्टरों ने दतिया रेफर किया तो एंबुलेंस के लिए तरसता रहा परिवार* सेवढ़ा/दतिया। सरकार भले ही स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के दावे करे, लेकिन सेवढ़ा सिविल अस्पताल से सामने आया एक मामला इन दावों पर सवाल खड़े करता है। भगुआपुरा से पत्नी का इलाज कराने सेवढ़ा सिविल अस्पताल पहुंचे एक व्यक्ति का आरोप है कि डॉक्टरों ने इलाज करने के बजाय महिला को दतिया रेफर करने की बात कही। इसके बाद जब दतिया ले जाने के लिए एंबुलेंस की जरूरत पड़ी तो परिवार को घंटों इंतजार करना पड़ा।परिजन के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे से शाम 5 बजे तक वह अस्पताल में एंबुलेंस के इंतजार में बैठा रहा, लेकिन एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि यदि मरीज को तत्काल उच्च उपचार की जरूरत थी तो समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने की स्थिति में उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी डॉक्टर ने कहा रेफर करो, एंबुलेंस ने बढ़ाई परेशानी परिजन का आरोप है कि महिला का उपचार सेवढ़ा में नहीं किया गया और उसे दतिया रेफर करने की बात कही गई। लेकिन रेफर किए जाने के बाद भी उसे समय पर अस्पताल से बाहर ले जाने की व्यवस्था नहीं हो सकी। करीब पांच घंटे तक इंतजार ने स्वास्थ्य व्यवस्था की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।विधायक-सांसद की भूमिका पर भी उठे सवाल सेवढ़ा विधानसभा में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। इसी बीच स्थानीय स्तर पर यह आरोप भी लगाए जा रहे हैं कि जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता आम मरीजों की समस्याओं के बजाय दूसरे विवादों (जुए)में नजर आती है। अब बड़ा सवाल यह है कि जब सिविल अस्पताल में इलाज और रेफरल की व्यवस्था है, तो गंभीर मरीज को समय पर एंबुलेंस क्यों नहीं मिली? क्या अस्पताल प्रबंधन के पास आपात स्थिति के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है? यदि समय पर एंबुलेंस नहीं मिलती और मरीज की हालत बिगड़ती है तो जवाबदेही किसकी होगी? मामले में अस्पताल प्रबंधन और संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों का पक्ष सामने आने के बाद तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी।1
- साल से जलभराव, ग्रामीण परेशान, स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों को दिक्कत, जसवंतनगर के नगला घनु गांव में पिछले करीब दो साल से जलभराव की समस्या बनी हुई है। लंबे समय से समाधान न होने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों से कई बार शिकायत के बावजूद जल निकासी की व्यवस्था नहीं हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में सबसे ज्यादा समस्या सुघर सिंह के मकान से लेकर राम गोपाल के मकान तक है। इस रास्ते पर लंबे समय से पानी भरा होने के कारण आना-जाना मुश्किल हो गया है। स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों और बुजुर्गों को पानी से होकर गुजरना पड़ता है। कई बार लोग फिसलकर गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। जलभराव के कारण दोपहिया वाहन निकालना भी मुश्किल है। ग्रामीणों ने बताया कि पानी जमा रहने से आसपास गंदगी और बदबू का माहौल है। मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे बीमारियां फैलने की आशंका है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के तालाब पर अवैध कब्जा होने के कारण पानी की निकासी रुक गई है। इसी वजह से बारिश या अन्य स्रोतों से आने वाला पानी लंबे समय तक रास्ते में जमा रहता है। रणवीर, पान सिंह, विशुन दयाल, राजवीर, हिम्मत सिंह, राजकुमारी, किरन देवी और छोटी देवी समेत कई ग्रामीणों ने प्रशासन से जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान और जल निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है। इस संबंध में एडीओ पंचायत देवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए टीम बनाई जाएगी और जल निकासी की व्यवस्था कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि मौके का निरीक्षण कर जरूरी कार्रवाई करते हुए जलभराव की समस्या को हल किया जाएगा।1
- इटावा में रातभर चला गाड़ाबंदी और गश्त मिलान अभियान, एसएसपी ने किया निरीक्षण इटावा में कानून एवं शांति व्यवस्था तथा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस ने रातभर गाड़ाबंदी और गश्त मिलान अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में 16 सितंबर की रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने निर्धारित प्वाइंटों पर गाड़ाबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की। इसके साथ ही रात्रिकालीन गश्त को प्रभावी बनाते हुए संवेदनशील स्थानों और प्रमुख मार्गों पर निगरानी की गई। एसएसपी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने थाना फ्रेण्ड्स कॉलोनी और थाना इकदिल क्षेत्र में पहुंचकर रात्रि पिकेट और पुलिस गश्त का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता का जायजा लिया और गश्त मिलान व्यवस्था को चेक करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस के अनुसार, रात्रि के समय अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण, संदिग्ध लोगों और वाहनों की निगरानी तथा आमजन की सुरक्षा के लिए नियमित रूप से गाड़ाबंदी, चेकिंग और रात्रिकालीन गश्त की जा रही है। इटावा पुलिस ने कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।1
- कलेक्टर के बंगले में निकला सर्प, सुरक्षित रेस्क्यू कर चंबल के बीहड़ में छोड़ा भिंड। शहर के इटावा रोड स्थित ऑफिसर कॉलोनी में कलेक्टर किरोड़ीलाल मीना के सरकारी बंगले में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे धामन प्रजाति का सर्प दिखाई देने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही वन्यजीव रेस्क्यूलर जग्गू परिहार मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया।जग्गू परिहार ने बताया कि पकड़ा गया सांप धामन प्रजाति का था जो विषहीन होता है और खेतों व आबादी वाले क्षेत्रों में चूहों की संख्या नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित रूप से चंबल के बीहड़ों में छोड़ दिया गया।रेस्क्यू के दौरान बंगले के कर्मचारी और आसपास के लोग मौजूद रहे।1