Shuru
Apke Nagar Ki App…
सरकार और गैस कंपनियों ने सिलेंडर बुकिंग करने के नियम बदले
पत्रकार संजीव कुमार राणा
सरकार और गैस कंपनियों ने सिलेंडर बुकिंग करने के नियम बदले
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- खनन अधिकारी ने अवैध खनन करते पकड़ी ट्रैक्टर ट्राली बदायूं। उझानी कोतवाली क्षेत्र के पिपरौल गांव में अवैध मिट्टी खनन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज किया गया है। यह कार्रवाई बुधवार को खनन अधिकारी ब्रज बिहारी प्रसाद ने की। खनन अधिकारी को सूचना मिली थी कि गांव पिपरौल में अवैध तरीके से ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी का खनन किया जा रहा है। सूचना पर खनन अधिकारी ब्रज बिहारी प्रसाद तत्काल मौके पर पहुंचे। मौके पर एक खेत में ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी का खनन हो रहा था, जिसमें 4-5 मजदूर मिट्टी लाद रहे थे। खनन अधिकारी को देखते ही सभी मजदूर वहां से फरार हो गए। खनन अधिकारी ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपने कब्जे में लिया और उसे उझानी पुलिस को सौंप दिया। इस संबंध में खनन अधिकारी ने कोतवाली उझानी में एक शिकायती प्रार्थना पत्र भी दिया है। खनन अधिकारी ब्रज बिहारी प्रसाद ने बताया कि मुखबिर से अवैध खनन की सूचना मिलने पर टीम ने मौके पर पहुंचकर यह कार्रवाई की। उन्होंने पुष्टि की कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया गया है। कोतवाली उझानी के प्रभारी प्रवीण कुमार ने भी इस कार्रवाई की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि खनन अधिकारी द्वारा पकड़ी गई ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज: बदायूं में बाइक की टक्कर के बाद बवाल, मारपीट में कई घायल बदायूं के उसहैत क्षेत्र के ग्राम नौगमा नसीरनगर में उस समय हड़कंप मच गया जब उसहैत की ओर से आ रही एक बाइक ने एक वृद्ध व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध और बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना उसहैत पुलिस मौके पर पहुंची, जहां सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। इसी दौरान कहासुनी बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस और ग्रामीणों ने तुरंत बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घायल वृद्ध नौगमा नसीरनगर का निवासी बताया जा रहा है, जबकि बाइक सवार उसहैत नगर का रहने वाला है। कुछ ही देर में थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by पत्रकार संजीव कुमार राणा1
- Post by Uttar Pradesh1
- थाना हरदुआगंज पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 89/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 1200 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ (गांजा) बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- सिद्धार्थनगर में पेट्रोल पंप पर तेल को लेकर मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में पेट्रोल पंप पर तेल लेने के दौरान लोगों के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि पेट्रोल भरवाने के लिए लंबी लाइन लगी हुई थी। इसी दौरान “पहले मैं, पहले मैं” को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए और जमकर लात-घूंसे चलने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। यह घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।1
- भारतीय किसान यूनियन चढूनी की राष्ट्रीय महा पंचायत पिपली कुरुक्षेत्र हरियाणा बदायूं से जिला अध्यक्ष सतीश साहू अपने काफिला को लेकर पहुंचे4
- इस्लामनगर में सिर कुचला शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस बदायूं। जिले के थाना इस्लामनगर क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस वे के अण्डरपास में सिर कुचला शव मिलने से सनसनी फैल गई है। बुधवार को थाना क्षेत्र के गांव कपरोल के अंडरपास में सिर कुचला शव मिलने से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र ओ भाई और थाना पुलिस को सूचना दी इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सबको अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अनमोल लगाया जा रहा है कि की हत्या करने के बाद उसका सिर कुचल कर हत्यारे अंडरपास में फेक गई थी ताकि उसकी शिनाख्त ना हो सके। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है1