logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गुरसराय में स्मार्ट मीटर से सैकड़ों उपभोक्ताओं की बिजली कटी, विद्युत उपकेंद्र पर गुरसराय (झांसी)। नगर में शनिवार को अचानक विद्युत सप्लाई कट जाने से उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। समस्या से परेशान होकर दर्जनों उपभोक्ता बड़ी संख्या में गुरसराय विद्युत उपकेंद्र पहुंच गए, लेकिन वहां उपखंड अधिकारी सहित कई कर्मचारी नदारद मिले। अधिकांश कमरों में ताले लटके होने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। उपभोक्ताओं का आरोप है कि विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण उनकी बिजली काट दी गई, जबकि कई उपभोक्ताओं के बिजली बिल में शून्य रुपए दर्शाया जा रहा है। इसके बावजूद स्मार्ट मीटर के माध्यम से उनकी विद्युत सप्लाई बंद कर दी गई। जब उपभोक्ता अपनी समस्या लेकर उपकेंद्र पहुंचे तो वहां कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं मिला। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि बिजली बिल जमा करने के लिए पहुंचे उपभोक्ताओं को यह कहकर वापस कर दिया गया कि सर्वर काम नहीं कर रहा है। इससे उपभोक्ताओं की समस्याएं और बढ़ गई हैं। उपभोक्ताओं ने बताया कि शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि शनिवार के दिन उपभोक्ताओं की बिजली नहीं काटी जाएगी, इसके बावजूद गुरसराय नगर के सैकड़ों उपभोक्ताओं की बिजली स्मार्ट मीटर के जरिए काट दी गई। इससे लोगों में विभाग के प्रति भारी नाराजगी है। बिजली कटने से लोगों को शनिवार और रविवार दो दिन भीषण गर्मी में बिना बिजली के रहना पड़ेगा। उपभोक्ताओं का कहना है कि अब सोमवार को ही उनकी विद्युत सप्लाई बहाल होने की उम्मीद है, जिससे उनके रोजमर्रा के कामकाज भी प्रभावित होंगे। विद्युत उपकेंद्र पर परवेश खान, महेश अग्रवाल, अभिषेक पटवा, हरेंद्र रायकवार सहित दर्जनों उपभोक्ता अपनी समस्या को लेकर परेशान नजर आए और विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। इस संबंध में उपखंड अधिकारी विद्युत विभाग संजय कुमार ने बताया कि कुछ उपभोक्ताओं के भुगतान का अपडेट सिस्टम में न होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। उन्होंने कहा कि तकनीकी समस्या को जल्द ठीक कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट

10 hrs ago
user_Som mishra
Som mishra
पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago

गुरसराय में स्मार्ट मीटर से सैकड़ों उपभोक्ताओं की बिजली कटी, विद्युत उपकेंद्र पर गुरसराय (झांसी)। नगर में शनिवार को अचानक विद्युत सप्लाई कट जाने से उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। समस्या से परेशान होकर दर्जनों उपभोक्ता बड़ी संख्या में गुरसराय विद्युत उपकेंद्र पहुंच गए, लेकिन वहां उपखंड अधिकारी सहित कई कर्मचारी नदारद मिले। अधिकांश कमरों में ताले लटके होने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। उपभोक्ताओं का आरोप है कि विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण उनकी बिजली काट दी गई, जबकि कई उपभोक्ताओं के बिजली बिल में शून्य रुपए दर्शाया जा रहा है। इसके बावजूद स्मार्ट मीटर के माध्यम से उनकी विद्युत सप्लाई बंद कर दी गई। जब उपभोक्ता अपनी समस्या लेकर उपकेंद्र पहुंचे तो वहां कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं मिला। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि बिजली बिल जमा करने के लिए पहुंचे उपभोक्ताओं को यह कहकर वापस कर दिया गया कि सर्वर काम नहीं कर रहा है। इससे उपभोक्ताओं की समस्याएं और बढ़ गई हैं। उपभोक्ताओं ने बताया कि शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि शनिवार के दिन उपभोक्ताओं की बिजली नहीं काटी जाएगी, इसके बावजूद गुरसराय नगर के सैकड़ों उपभोक्ताओं की बिजली स्मार्ट मीटर के जरिए काट दी गई। इससे लोगों में विभाग के प्रति भारी नाराजगी है। बिजली कटने से लोगों को शनिवार और रविवार दो दिन भीषण गर्मी में बिना बिजली के रहना पड़ेगा। उपभोक्ताओं का कहना है कि अब सोमवार को ही उनकी विद्युत सप्लाई बहाल होने की उम्मीद है, जिससे उनके रोजमर्रा के कामकाज भी प्रभावित होंगे। विद्युत उपकेंद्र पर परवेश खान, महेश अग्रवाल, अभिषेक पटवा, हरेंद्र रायकवार सहित दर्जनों उपभोक्ता अपनी समस्या को लेकर परेशान नजर आए और विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। इस संबंध में उपखंड अधिकारी विद्युत विभाग संजय कुमार ने बताया कि कुछ उपभोक्ताओं के भुगतान का अपडेट सिस्टम में न होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। उन्होंने कहा कि तकनीकी समस्या को जल्द ठीक कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गुरसराय (झांसी)। गुरसराय थाना परिसर में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय जनसमस्याओं के त्वरित और प्रभावी निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। समाधान दिवस की अध्यक्षता थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह ने की। इस अवसर पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह भदौरिया भी मौजूद रहे। कार्यक्रम दोपहर 2 बजे तक चला, जिसमें क्षेत्र के कई लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। अधिकारियों के अनुसार समाधान दिवस के दौरान कुल तीन शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से एक शिकायत पुलिस विभाग से संबंधित थी, जिसका मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं दो शिकायतें राजस्व विभाग से जुड़ी थीं, जिन्हें संबंधित अधिकारियों को सौंपकर जल्द समाधान के निर्देश दिए गए। समाधान दिवस में नगर पालिका से प्रकाश दीक्षित, अर्पित जैन, सतेंद्र, संध्या तथा मु. हामिद सहित राजस्व विभाग, नगर पालिका और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। शिकायतकर्ताओं में पर्वत सिंह, रामसिंह, दीनदयाल और नसीम खान निवासी मातवाना ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि आम रास्ते पर कुछ लोगों द्वारा तार फेंसिंग कर दी गई है, जिससे लोगों के आवागमन में परेशानी हो रही है। अधिकारियों ने बताया कि समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का मौके पर ही निष्पक्ष और त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उनकी समस्याओं का जल्द निस्तारण हो सके। गुरसराय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    1
    गुरसराय (झांसी)। गुरसराय थाना परिसर में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय जनसमस्याओं के त्वरित और प्रभावी निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
समाधान दिवस की अध्यक्षता थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह ने की। इस अवसर पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह भदौरिया भी मौजूद रहे। कार्यक्रम दोपहर 2 बजे तक चला, जिसमें क्षेत्र के कई लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।
अधिकारियों के अनुसार समाधान दिवस के दौरान कुल तीन शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से एक शिकायत पुलिस विभाग से संबंधित थी, जिसका मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं दो शिकायतें राजस्व विभाग से जुड़ी थीं, जिन्हें संबंधित अधिकारियों को सौंपकर जल्द समाधान के निर्देश दिए गए।
समाधान दिवस में नगर पालिका से प्रकाश दीक्षित, अर्पित जैन, सतेंद्र, संध्या तथा मु. हामिद सहित राजस्व विभाग, नगर पालिका और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
शिकायतकर्ताओं में पर्वत सिंह, रामसिंह, दीनदयाल और नसीम खान निवासी मातवाना ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि आम रास्ते पर कुछ लोगों द्वारा तार फेंसिंग कर दी गई है, जिससे लोगों के आवागमन में परेशानी हो रही है।
अधिकारियों ने बताया कि समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का मौके पर ही निष्पक्ष और त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उनकी समस्याओं का जल्द निस्तारण हो सके।
गुरसराय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    user_Som mishra
    Som mishra
    पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • हमीरपुर में PWD की लापरवाही का एक और मामला सामने आया है/, जहां नहदौरा गांव में बनी सड़क पापड़ जैसी हो गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में भारी भ्रष्टाचार हुआ है और बिना झाड़ू लगाए ही डामर बिछा दिया गया है। सड़क की हालत इतनी खराब है कि हाथों से डामर उखड़ रहा है¹ ²। अब देखना यह है कि अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्यवाही होती है या ऐसे ही पल्ला झाड़ दिया जायेगा #hilight
    1
    हमीरपुर में PWD की लापरवाही का एक और मामला सामने आया है/, 
जहां नहदौरा गांव में बनी सड़क पापड़ जैसी हो गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में भारी भ्रष्टाचार हुआ है और बिना झाड़ू लगाए ही डामर बिछा दिया गया है।
सड़क की हालत इतनी खराब है कि हाथों से डामर उखड़ रहा है¹ ²।
अब देखना यह है कि अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्यवाही होती है या ऐसे ही पल्ला झाड़ दिया जायेगा
#hilight
    user_निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    राठ, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े ने पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह नरवरिया एवं सीईओ जिला पंचायत श्री रोहन सक्सेना के साथ ओरछा बेतवा नदी के घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने ओरछा में 27 मार्च को होने जा रहे भव्य श्रीराम जन्मोत्सव (राम नवमी) की व्यवस्थाओं एवं तैयारियों के उपलक्ष्य में निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि श्रीराम जन्मोत्सव पर अधिक संख्या में श्रद्धालुओं का ओरछा आगमन होगा। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत नदी के घाटों पर कुशल गोताखोर को नियत किया जाए। घाटों पर प्रकाश व्यवस्था, चलित शौचायल एवं चेंजिंग रूम व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने घाटों की साफ सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने हेतु निर्देशित किया।
    3
    कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े ने पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह नरवरिया एवं सीईओ जिला पंचायत श्री रोहन सक्सेना के साथ ओरछा बेतवा नदी के घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने ओरछा में 27 मार्च को होने जा रहे भव्य श्रीराम जन्मोत्सव (राम नवमी) की व्यवस्थाओं एवं तैयारियों के उपलक्ष्य में निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि श्रीराम जन्मोत्सव पर अधिक संख्या में श्रद्धालुओं का ओरछा आगमन होगा। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत नदी के घाटों पर कुशल गोताखोर को नियत किया जाए। घाटों पर प्रकाश व्यवस्था, चलित शौचायल एवं चेंजिंग रूम व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने घाटों की साफ सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने हेतु निर्देशित किया।
    user_Bhupendra Singh Rajawat
    Bhupendra Singh Rajawat
    Local News Reporter निवाड़ी, निवाड़ी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर तहसीलदार को अपनी मांगों को लेकर समाजसेवी ऐ पी बुंदेला के नेतृत्व में सोपा ज्ञापन
    1
    निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर तहसीलदार को अपनी मांगों को लेकर समाजसेवी ऐ पी बुंदेला के नेतृत्व में सोपा ज्ञापन
    user_Hemant verma
    Hemant verma
    South Indian restaurant Niwari, Madhya Pradesh•
    9 hrs ago
  • Post by Kapil Singh mahoga
    1
    Post by Kapil Singh mahoga
    user_Kapil Singh mahoga
    Kapil Singh mahoga
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जालौन में मैकेनिक की अचानक तबियत बिगडने से मौत
    1
    जालौन में मैकेनिक की अचानक तबियत बिगडने से मौत
    user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • 🚨 बांदा में अनफिट स्कूल वाहनों पर बड़ा एक्शन! सघन चेकिंग से मचा हड़कंप | के डी सिंह सख्त 🔥 #BreakingNews #highlightseveryonefollowers2026 #friendsfollowersviewerseveryone #everyonefollowers #UPPolice #postviralシ2025 #friendsfollowersViewers #Banda #SchoolVehicle #RTOAction #RoadSafety #KDsingh #Bundelkhand #ViralNews #BreakingNews
    1
    🚨 बांदा में अनफिट स्कूल वाहनों पर बड़ा एक्शन! सघन चेकिंग से मचा हड़कंप | के डी सिंह सख्त 🔥
#BreakingNews #highlightseveryonefollowers2026 #friendsfollowersviewerseveryone #everyonefollowers #UPPolice #postviralシ2025 #friendsfollowersViewers
#Banda #SchoolVehicle #RTOAction #RoadSafety #KDsingh #Bundelkhand #ViralNews #BreakingNews
    user_Kal Tak News कल तक न्यूज
    Kal Tak News कल तक न्यूज
    Press advisory गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • इंदौर..... जमीन विवाद मे अभिनेता विजेंद्र घाटगे ने मांगी पुलिस सुरक्षा..... फिल्म अभिनेता विजेंद्र घाटगे ने अपनी जमीन से जुड़े विवाद और मिल रही धमकियों को लेकर इंदौर पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस कमिश्नर को एक आवेदन सौंपकर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों ने इसकी जांच शुरू कर दी है। - जानकारी के अनुसार विजेंद्र घाटगे की इंदौर के जमुडी हप्सी क्षेत्र में करोड़ों रुपये कीमत की जमीन है। उन्होंने इस जमीन को क्षेत्र में रहने वाले एक किसान को खेती के लिए किराए पर दिया था। आरोप है कि बाद में संबंधित किसान ने उस जमीन पर कब्जा कर लिया और उसे खाली करने से इनकार कर दिया। इस मामले को लेकर विवाद बढ़ गया, जिसके बाद यह प्रकरण फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है। विजेंद्र घाटगे का कहना है कि जब भी वे अपनी जमीन पर जाने की कोशिश करते हैं, तो संबंधित किसान की ओर से उन्हें जान से मारने की धमकी दी जाती है। लगातार मिल रही इन धमकियों से चिंतित होकर उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। इसी के तहत उन्होंने इंदौर पुलिस कमिश्नर को आवेदन देकर उचित कार्रवाई की गुहार लगाई। आवेदन मिलने के बाद मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। डीसीपी कृष्णलाल चांदनी ने अभिनेता विजेंद्र घाटगे के बयान दर्ज किए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच के बाद आवश्यक कदम उठाए जाएंगे और जरूरत पड़ने पर उन्हें सुरक्षा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच एसीपी गांधी नगर को सौंपी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए उचित कार्रवाई की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी। गौरतलब है कि विजेंद्र घाटगे का संबंध इंदौर के होलकर राजवंश से भी है। वे इंदौर के राजा तुकोजीराव तृतीय की बेटी सिताराजे के पुत्र हैं, जिसके कारण वे होलकर राजघराने के नाती माने जाते हैं। फिलहाल जमीन विवाद और सुरक्षा की मांग से जुड़ा यह मामला चर्चा में है और अब देखना होगा कि पुलिस जांच के बाद क्या कदम उठाती है। बाइट - कृष्णलाल चांदनी , डीसीपी , इंदौर
    2
    इंदौर.....
जमीन विवाद मे अभिनेता विजेंद्र घाटगे ने मांगी पुलिस सुरक्षा.....
फिल्म अभिनेता विजेंद्र घाटगे ने अपनी जमीन से जुड़े विवाद और मिल रही धमकियों को लेकर इंदौर पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस कमिश्नर को एक आवेदन सौंपकर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों ने इसकी जांच शुरू कर दी है। 
- जानकारी के अनुसार विजेंद्र घाटगे की इंदौर के जमुडी हप्सी क्षेत्र में करोड़ों रुपये कीमत की जमीन है। उन्होंने इस जमीन को क्षेत्र में रहने वाले एक किसान को खेती के लिए किराए पर दिया था। आरोप है कि बाद में संबंधित किसान ने उस जमीन पर कब्जा कर लिया और उसे खाली करने से इनकार कर दिया। इस मामले को लेकर विवाद बढ़ गया, जिसके बाद यह प्रकरण फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है। विजेंद्र घाटगे का कहना है कि जब भी वे अपनी जमीन पर जाने की कोशिश करते हैं, तो संबंधित किसान की ओर से उन्हें जान से मारने की धमकी दी जाती है। लगातार मिल रही इन धमकियों से चिंतित होकर उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। इसी के तहत उन्होंने इंदौर पुलिस कमिश्नर को आवेदन देकर उचित कार्रवाई की गुहार लगाई। आवेदन मिलने के बाद मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। डीसीपी कृष्णलाल चांदनी ने अभिनेता विजेंद्र घाटगे के बयान दर्ज किए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच के बाद आवश्यक कदम उठाए जाएंगे और जरूरत पड़ने पर उन्हें सुरक्षा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच एसीपी गांधी नगर को सौंपी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए उचित कार्रवाई की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी। गौरतलब है कि विजेंद्र घाटगे का संबंध इंदौर के होलकर राजवंश से भी है। वे इंदौर के राजा तुकोजीराव तृतीय की बेटी सिताराजे के पुत्र हैं, जिसके कारण वे होलकर राजघराने के नाती माने जाते हैं। फिलहाल जमीन विवाद और सुरक्षा की मांग से जुड़ा यह मामला चर्चा में है और अब देखना होगा कि पुलिस जांच के बाद क्या कदम उठाती है।
बाइट - कृष्णलाल चांदनी , डीसीपी , इंदौर
    user_Manish Yadav
    Manish Yadav
    पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Bheem rajawat 9628800458
    1
    Post by Bheem rajawat 9628800458
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.