गुरसराय थाना परिसर में आयोजित हुआ समाधान दिवस, तीन शिकायतों में एक का मौके पर नि गुरसराय (झांसी)। गुरसराय थाना परिसर में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय जनसमस्याओं के त्वरित और प्रभावी निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। समाधान दिवस की अध्यक्षता थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह ने की। इस अवसर पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह भदौरिया भी मौजूद रहे। कार्यक्रम दोपहर 2 बजे तक चला, जिसमें क्षेत्र के कई लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। अधिकारियों के अनुसार समाधान दिवस के दौरान कुल तीन शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से एक शिकायत पुलिस विभाग से संबंधित थी, जिसका मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं दो शिकायतें राजस्व विभाग से जुड़ी थीं, जिन्हें संबंधित अधिकारियों को सौंपकर जल्द समाधान के निर्देश दिए गए। समाधान दिवस में नगर पालिका से प्रकाश दीक्षित, अर्पित जैन, सतेंद्र, संध्या तथा मु. हामिद सहित राजस्व विभाग, नगर पालिका और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। शिकायतकर्ताओं में पर्वत सिंह, रामसिंह, दीनदयाल और नसीम खान निवासी मातवाना ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि आम रास्ते पर कुछ लोगों द्वारा तार फेंसिंग कर दी गई है, जिससे लोगों के आवागमन में परेशानी हो रही है। अधिकारियों ने बताया कि समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का मौके पर ही निष्पक्ष और त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उनकी समस्याओं का जल्द निस्तारण हो सके। गुरसराय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट

- झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र मैं टूटी पुलिया से गुजर रहा ट्रैक्टर पलटाहादसे का लाइव वीडियो सामने आया, चार मजदूर बाल-बाल बच #UPNews #LatestNews #viralnews #HindiNews #Newstrack #viralvideo #kaltaknews1
- गुरसराय (झांसी)। नगर में शनिवार को अचानक विद्युत सप्लाई कट जाने से उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। समस्या से परेशान होकर दर्जनों उपभोक्ता बड़ी संख्या में गुरसराय विद्युत उपकेंद्र पहुंच गए, लेकिन वहां उपखंड अधिकारी सहित कई कर्मचारी नदारद मिले। अधिकांश कमरों में ताले लटके होने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। उपभोक्ताओं का आरोप है कि विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण उनकी बिजली काट दी गई, जबकि कई उपभोक्ताओं के बिजली बिल में शून्य रुपए दर्शाया जा रहा है। इसके बावजूद स्मार्ट मीटर के माध्यम से उनकी विद्युत सप्लाई बंद कर दी गई। जब उपभोक्ता अपनी समस्या लेकर उपकेंद्र पहुंचे तो वहां कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं मिला। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि बिजली बिल जमा करने के लिए पहुंचे उपभोक्ताओं को यह कहकर वापस कर दिया गया कि सर्वर काम नहीं कर रहा है। इससे उपभोक्ताओं की समस्याएं और बढ़ गई हैं। उपभोक्ताओं ने बताया कि शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि शनिवार के दिन उपभोक्ताओं की बिजली नहीं काटी जाएगी, इसके बावजूद गुरसराय नगर के सैकड़ों उपभोक्ताओं की बिजली स्मार्ट मीटर के जरिए काट दी गई। इससे लोगों में विभाग के प्रति भारी नाराजगी है। बिजली कटने से लोगों को शनिवार और रविवार दो दिन भीषण गर्मी में बिना बिजली के रहना पड़ेगा। उपभोक्ताओं का कहना है कि अब सोमवार को ही उनकी विद्युत सप्लाई बहाल होने की उम्मीद है, जिससे उनके रोजमर्रा के कामकाज भी प्रभावित होंगे। विद्युत उपकेंद्र पर परवेश खान, महेश अग्रवाल, अभिषेक पटवा, हरेंद्र रायकवार सहित दर्जनों उपभोक्ता अपनी समस्या को लेकर परेशान नजर आए और विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। इस संबंध में उपखंड अधिकारी विद्युत विभाग संजय कुमार ने बताया कि कुछ उपभोक्ताओं के भुगतान का अपडेट सिस्टम में न होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। उन्होंने कहा कि तकनीकी समस्या को जल्द ठीक कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1
- डॉ. यशवर्धन सिंह, पुत्र डॉ. सुरेंद्र सिंह जी, प्राचार्य, का यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 212वीं रैंक के साथ चयन हुआ है। यह उनकी चौथी सफलता है, इससे पहले वे 728वीं और 571वीं रैंक के साथ चयनित हो चुके हैं। डॉ. यशवर्धन सिंह का जन्म हमीरपुर जिले के राठ कस्बे में हुआ था। उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ से पूरी की है। उनकी इस उपलब्धि पर लोधी क्षत्रिय एम्पलॉयीज एसोसिएशन "लक्ष्य" उरई जालौन ने उनका स्वागत किया है। डॉ. यशवर्धन सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार और गुरुओं को दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी इस उपलब्धि के पीछे उनकी मेहनत और समर्पण है। वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़ से निर्दोष राजपूत की रिपोर्ट2
- घुरैया में आग से जलकर पालतू जानवरों की हुई मौत, ग्रामीण को हुआ भारी नुकसान आज शनिवार को समय शाम के 7 बजे अचानक किसी कारण से ग्रामीण जयकरण घोष की झोपड़ी में आग लग जाने से उसके पालतू जानवरों में एक भैंस तीन बकरियां गाय का बछड़ा जलकर मौत हो जाने से ग्रामीण को भारी नुकसान पहुंचा है ग्रामीण का आरोप है कि किसी ने उसकी झोपड़ी में आग लगाई है जिसके कारण उसे लाखों का नुकसान हुआ ग्रामीण परिवार का पालन पोषण के लिए पालतू जानवरों पर ही निर्भर रहकर गुजारा कर रहा था अचानक हुई घटना से वह काफी परेशान बना हुआ है1
- Post by Kshatr Pal shivhare1
- जालौन : उरई शहर के रामनगर लक्ष्मी मंदिर के पास ये साहब exipre सामान बेचते हैं। और कहते हैं आपने बोतल खोल दी तो पैसे वापस नहीं करेंगे और न ही दूसरी बोतल देंगे!!, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, क्या है सच्चाई जांच के बाद मामला खुलकर आएगा सामने!!!!!1
- Post by Jitendra Rajpoot1
- उत्तर प्रदेश के बहराइच से एक मजेदार मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति का पालतू तोता टमाटर न मिलने पर पुलिस बुलाने की धमकी देता है। तोते की यह अनोखी और मजेदार बात सुनकर लोग हैरान भी हैं और हंस भी रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। #indianews #latestnews #hindinews #viralvideo #newstrack #FunnyVideo #TalkingParrot #ViralVideo #UPNews #Bahraich #FunnyAnimals #ViralNews #TrendingVideo #AnimalLovers #IndiaNews1