logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

10 hrs ago
user_Jitendra Rajpoot
Jitendra Rajpoot
Farmer चरखारी, महोबा, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago

  • user_Jitendra Rajpoot
    Jitendra Rajpoot
    चरखारी, महोबा, उत्तर प्रदेश
    🙏
    9 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हमीरपुर में PWD की लापरवाही का एक और मामला सामने आया है/, जहां नहदौरा गांव में बनी सड़क पापड़ जैसी हो गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में भारी भ्रष्टाचार हुआ है और बिना झाड़ू लगाए ही डामर बिछा दिया गया है। सड़क की हालत इतनी खराब है कि हाथों से डामर उखड़ रहा है¹ ²। अब देखना यह है कि अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्यवाही होती है या ऐसे ही पल्ला झाड़ दिया जायेगा #hilight
    1
    हमीरपुर में PWD की लापरवाही का एक और मामला सामने आया है/, 
जहां नहदौरा गांव में बनी सड़क पापड़ जैसी हो गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में भारी भ्रष्टाचार हुआ है और बिना झाड़ू लगाए ही डामर बिछा दिया गया है।
सड़क की हालत इतनी खराब है कि हाथों से डामर उखड़ रहा है¹ ²।
अब देखना यह है कि अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्यवाही होती है या ऐसे ही पल्ला झाड़ दिया जायेगा
#hilight
    user_निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    राठ, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र मैं टूटी पुलिया से गुजर रहा ट्रैक्टर पलटाहादसे का लाइव वीडियो सामने आया, चार मजदूर बाल-बाल बच #UPNews #LatestNews #viralnews #HindiNews #Newstrack #viralvideo #kaltaknews
    1
    झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र मैं टूटी पुलिया से गुजर रहा ट्रैक्टर पलटाहादसे का लाइव वीडियो सामने आया, चार मजदूर बाल-बाल बच #UPNews #LatestNews #viralnews #HindiNews #Newstrack #viralvideo #kaltaknews
    user_Kal Tak News कल तक न्यूज
    Kal Tak News कल तक न्यूज
    Press advisory गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • गुरसराय (झांसी)। नगर में शनिवार को अचानक विद्युत सप्लाई कट जाने से उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। समस्या से परेशान होकर दर्जनों उपभोक्ता बड़ी संख्या में गुरसराय विद्युत उपकेंद्र पहुंच गए, लेकिन वहां उपखंड अधिकारी सहित कई कर्मचारी नदारद मिले। अधिकांश कमरों में ताले लटके होने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। उपभोक्ताओं का आरोप है कि विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण उनकी बिजली काट दी गई, जबकि कई उपभोक्ताओं के बिजली बिल में शून्य रुपए दर्शाया जा रहा है। इसके बावजूद स्मार्ट मीटर के माध्यम से उनकी विद्युत सप्लाई बंद कर दी गई। जब उपभोक्ता अपनी समस्या लेकर उपकेंद्र पहुंचे तो वहां कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं मिला। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि बिजली बिल जमा करने के लिए पहुंचे उपभोक्ताओं को यह कहकर वापस कर दिया गया कि सर्वर काम नहीं कर रहा है। इससे उपभोक्ताओं की समस्याएं और बढ़ गई हैं। उपभोक्ताओं ने बताया कि शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि शनिवार के दिन उपभोक्ताओं की बिजली नहीं काटी जाएगी, इसके बावजूद गुरसराय नगर के सैकड़ों उपभोक्ताओं की बिजली स्मार्ट मीटर के जरिए काट दी गई। इससे लोगों में विभाग के प्रति भारी नाराजगी है। बिजली कटने से लोगों को शनिवार और रविवार दो दिन भीषण गर्मी में बिना बिजली के रहना पड़ेगा। उपभोक्ताओं का कहना है कि अब सोमवार को ही उनकी विद्युत सप्लाई बहाल होने की उम्मीद है, जिससे उनके रोजमर्रा के कामकाज भी प्रभावित होंगे। विद्युत उपकेंद्र पर परवेश खान, महेश अग्रवाल, अभिषेक पटवा, हरेंद्र रायकवार सहित दर्जनों उपभोक्ता अपनी समस्या को लेकर परेशान नजर आए और विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। इस संबंध में उपखंड अधिकारी विद्युत विभाग संजय कुमार ने बताया कि कुछ उपभोक्ताओं के भुगतान का अपडेट सिस्टम में न होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। उन्होंने कहा कि तकनीकी समस्या को जल्द ठीक कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    1
    गुरसराय (झांसी)। नगर में शनिवार को अचानक विद्युत सप्लाई कट जाने से उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। समस्या से परेशान होकर दर्जनों उपभोक्ता बड़ी संख्या में गुरसराय विद्युत उपकेंद्र पहुंच गए, लेकिन वहां उपखंड अधिकारी सहित कई कर्मचारी नदारद मिले। अधिकांश कमरों में ताले लटके होने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
उपभोक्ताओं का आरोप है कि विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण उनकी बिजली काट दी गई, जबकि कई उपभोक्ताओं के बिजली बिल में शून्य रुपए दर्शाया जा रहा है। इसके बावजूद स्मार्ट मीटर के माध्यम से उनकी विद्युत सप्लाई बंद कर दी गई। जब उपभोक्ता अपनी समस्या लेकर उपकेंद्र पहुंचे तो वहां कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं मिला।
लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि बिजली बिल जमा करने के लिए पहुंचे उपभोक्ताओं को यह कहकर वापस कर दिया गया कि सर्वर काम नहीं कर रहा है। इससे उपभोक्ताओं की समस्याएं और बढ़ गई हैं।
उपभोक्ताओं ने बताया कि शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि शनिवार के दिन उपभोक्ताओं की बिजली नहीं काटी जाएगी, इसके बावजूद गुरसराय नगर के सैकड़ों उपभोक्ताओं की बिजली स्मार्ट मीटर के जरिए काट दी गई। इससे लोगों में विभाग के प्रति भारी नाराजगी है।
बिजली कटने से लोगों को शनिवार और रविवार दो दिन भीषण गर्मी में बिना बिजली के रहना पड़ेगा। उपभोक्ताओं का कहना है कि अब सोमवार को ही उनकी विद्युत सप्लाई बहाल होने की उम्मीद है, जिससे उनके रोजमर्रा के कामकाज भी प्रभावित होंगे।
विद्युत उपकेंद्र पर परवेश खान, महेश अग्रवाल, अभिषेक पटवा, हरेंद्र रायकवार सहित दर्जनों उपभोक्ता अपनी समस्या को लेकर परेशान नजर आए और विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई।
इस संबंध में उपखंड अधिकारी विद्युत विभाग संजय कुमार ने बताया कि कुछ उपभोक्ताओं के भुगतान का अपडेट सिस्टम में न होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। उन्होंने कहा कि तकनीकी समस्या को जल्द ठीक कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    user_Som mishra
    Som mishra
    पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • ▪️ बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह और क्षेत्राधिकारी राजकुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से की। ▪️ बैठक में बिजली कटौती, आवारा पशु, पानी और साफ-सफाई का मुद्दा प्रमुख रूप से उठा। ▪️ लोगों ने बिजली कटौती के समय को लेकर नाराजगी जताई, जिस पर एसडीएम ने उपखंड अधिकारी को फोन कर बिजली रोस्टर बदलने के निर्देश दिए। ▪️ गैस एजेंसियों द्वारा होम डिलीवरी बंद किए जाने से मची अफरा-तफरी का मुद्दा भी उठा। ▪️ एसडीएम ने पूर्ति अधिकारी को फोन कर सभी गैस एजेंसी संचालकों को बुलाने के निर्देश दिए। ▪️ बैठक में अधिशाषी अधिकारी सीमा तोमर, जेई जल संस्थान, शहर इमाम करामत उल्लाह, कारी अता उर्रहमान, कारी सना उल्लाह, चौधरी नसीम आलम, जावेद अख्तर, हाफिज अब्दुल रफीक सहित आधा सैकड़ा से अधिक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
    1
    ▪️ बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह और क्षेत्राधिकारी राजकुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से की।
▪️ बैठक में बिजली कटौती, आवारा पशु, पानी और साफ-सफाई का मुद्दा प्रमुख रूप से उठा।
▪️ लोगों ने बिजली कटौती के समय को लेकर नाराजगी जताई, जिस पर एसडीएम ने उपखंड अधिकारी को फोन कर बिजली रोस्टर बदलने के निर्देश दिए।
▪️ गैस एजेंसियों द्वारा होम डिलीवरी बंद किए जाने से मची अफरा-तफरी का मुद्दा भी उठा।
▪️ एसडीएम ने पूर्ति अधिकारी को फोन कर सभी गैस एजेंसी संचालकों को बुलाने के निर्देश दिए।
▪️ बैठक में अधिशाषी अधिकारी सीमा तोमर, जेई जल संस्थान, शहर इमाम करामत उल्लाह, कारी अता उर्रहमान, कारी सना उल्लाह, चौधरी नसीम आलम, जावेद अख्तर, हाफिज अब्दुल रफीक सहित आधा सैकड़ा से अधिक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • पुलिस भर्ती परीक्षा में जनपद में बनाये गए दस परीक्षा क्रेंद 3840 अभ्यार्थी होंगे शामिल ।
    1
    पुलिस भर्ती परीक्षा में जनपद में बनाये गए दस परीक्षा क्रेंद
3840 अभ्यार्थी होंगे शामिल ।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बांदा। जनपद के जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में इलाज की व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। आरोप है कि यहां आने वाले गरीब मरीजों को मुफ्त इलाज की उम्मीद तो दी जाती है, लेकिन हकीकत में उन्हें बाहर की महंगी दवाएं और इंजेक्शन खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि एक महिला मरीज ज्योति, जो हाई बीपी की समस्या लेकर ट्रामा सेंटर पहुंची थी, उसे डॉक्टर आकाश सिंह द्वारा बाहर से इंजेक्शन खरीदने की पर्ची थमा दी गई। सवाल यह उठता है कि जब सरकारी अस्पतालों में मरीजों को मुफ्त दवाएं देने की व्यवस्था है और प्रदेश सरकार द्वारा दवाओं का बजट भी बढ़ाया गया है, तो आखिर मरीजों को बाहर की दवा क्यों लिखी जा रही है? गरीब मरीज जिला अस्पताल इसलिए आते हैं कि उन्हें बिना खर्च के इलाज मिल सके। लेकिन जब डॉक्टर ही बाहर की दवा लिखने लगें, तो यह व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। यह स्थिति तब और चिंताजनक हो जाती है जब प्रदेश सरकार लगातार सरकारी अस्पतालों की सुविधाएं बेहतर होने का दावा कर रही है। स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों को यह भी देखना होगा कि कहीं यह व्यवस्था की कमी है, दवाओं की उपलब्धता का संकट है या फिर मरीजों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डालने की प्रवृत्ति। यदि अस्पताल में दवाएं उपलब्ध हैं, तो बाहर की दवा लिखना सीधे-सीधे नियमों की अनदेखी माना जाएगा। स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सरकार की सख्त मंशा और आदेशों के बावजूद यदि जिला अस्पतालों में इस तरह की शिकायतें सामने आती हैं, तो यह न केवल व्यवस्था पर सवाल है बल्कि उन गरीब मरीजों के विश्वास पर भी चोट है, जो सरकारी अस्पताल को ही अपना आखिरी सहारा मानते हैं। अब देखना यह होगा कि स्वास्थ्य विभाग इस मामले में जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाता है या फिर गरीब मरीजों की यह पीड़ा यूं ही व्यवस्था की भीड़ में दबकर रह जाएगी।
    1
    बांदा। जनपद के जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में इलाज की व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। आरोप है कि यहां आने वाले गरीब मरीजों को मुफ्त इलाज की उम्मीद तो दी जाती है, लेकिन हकीकत में उन्हें बाहर की महंगी दवाएं और इंजेक्शन खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि एक महिला मरीज ज्योति, जो हाई बीपी की समस्या लेकर ट्रामा सेंटर पहुंची थी, उसे डॉक्टर आकाश सिंह द्वारा बाहर से इंजेक्शन खरीदने की पर्ची थमा दी गई। सवाल यह उठता है कि जब सरकारी अस्पतालों में मरीजों को मुफ्त दवाएं देने की व्यवस्था है और प्रदेश सरकार द्वारा दवाओं का बजट भी बढ़ाया गया है, तो आखिर मरीजों को बाहर की दवा क्यों लिखी जा रही है?
गरीब मरीज जिला अस्पताल इसलिए आते हैं कि उन्हें बिना खर्च के इलाज मिल सके। लेकिन जब डॉक्टर ही बाहर की दवा लिखने लगें, तो यह व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। यह स्थिति तब और चिंताजनक हो जाती है जब प्रदेश सरकार लगातार सरकारी अस्पतालों की सुविधाएं बेहतर होने का दावा कर रही है।
स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों को यह भी देखना होगा कि कहीं यह व्यवस्था की कमी है, दवाओं की उपलब्धता का संकट है या फिर मरीजों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डालने की प्रवृत्ति। यदि अस्पताल में दवाएं उपलब्ध हैं, तो बाहर की दवा लिखना सीधे-सीधे नियमों की अनदेखी माना जाएगा।
स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सरकार की सख्त मंशा और आदेशों के बावजूद यदि जिला अस्पतालों में इस तरह की शिकायतें सामने आती हैं, तो यह न केवल व्यवस्था पर सवाल है बल्कि उन गरीब मरीजों के विश्वास पर भी चोट है, जो सरकारी अस्पताल को ही अपना आखिरी सहारा मानते हैं।
अब देखना यह होगा कि स्वास्थ्य विभाग इस मामले में जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाता है या फिर गरीब मरीजों की यह पीड़ा यूं ही व्यवस्था की भीड़ में दबकर रह जाएगी।
    user_Amod Kumar
    Amod Kumar
    रिपोर्टर बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जालौन में महंगाई और एलपीजी गैस सिलेंडर
    1
    जालौन में महंगाई और एलपीजी गैस सिलेंडर
    user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के बहराइच से एक मजेदार मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति का पालतू तोता टमाटर न मिलने पर पुलिस बुलाने की धमकी देता है। तोते की यह अनोखी और मजेदार बात सुनकर लोग हैरान भी हैं और हंस भी रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। #indianews #latestnews #hindinews #viralvideo #newstrack #FunnyVideo #TalkingParrot #ViralVideo #UPNews #Bahraich #FunnyAnimals #ViralNews #TrendingVideo #AnimalLovers #IndiaNews
    1
    उत्तर प्रदेश के बहराइच से एक मजेदार मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति का पालतू तोता टमाटर न मिलने पर पुलिस बुलाने की धमकी देता है। तोते की यह अनोखी और मजेदार बात सुनकर लोग हैरान भी हैं और हंस भी रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
#indianews #latestnews #hindinews #viralvideo #newstrack #FunnyVideo #TalkingParrot #ViralVideo #UPNews #Bahraich #FunnyAnimals #ViralNews #TrendingVideo #AnimalLovers #IndiaNews
    user_Kal Tak News कल तक न्यूज
    Kal Tak News कल तक न्यूज
    Press advisory गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • गुरसराय (झांसी)। गुरसराय थाना परिसर में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय जनसमस्याओं के त्वरित और प्रभावी निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। समाधान दिवस की अध्यक्षता थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह ने की। इस अवसर पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह भदौरिया भी मौजूद रहे। कार्यक्रम दोपहर 2 बजे तक चला, जिसमें क्षेत्र के कई लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। अधिकारियों के अनुसार समाधान दिवस के दौरान कुल तीन शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से एक शिकायत पुलिस विभाग से संबंधित थी, जिसका मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं दो शिकायतें राजस्व विभाग से जुड़ी थीं, जिन्हें संबंधित अधिकारियों को सौंपकर जल्द समाधान के निर्देश दिए गए। समाधान दिवस में नगर पालिका से प्रकाश दीक्षित, अर्पित जैन, सतेंद्र, संध्या तथा मु. हामिद सहित राजस्व विभाग, नगर पालिका और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। शिकायतकर्ताओं में पर्वत सिंह, रामसिंह, दीनदयाल और नसीम खान निवासी मातवाना ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि आम रास्ते पर कुछ लोगों द्वारा तार फेंसिंग कर दी गई है, जिससे लोगों के आवागमन में परेशानी हो रही है। अधिकारियों ने बताया कि समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का मौके पर ही निष्पक्ष और त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उनकी समस्याओं का जल्द निस्तारण हो सके। गुरसराय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    1
    गुरसराय (झांसी)। गुरसराय थाना परिसर में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय जनसमस्याओं के त्वरित और प्रभावी निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
समाधान दिवस की अध्यक्षता थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह ने की। इस अवसर पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह भदौरिया भी मौजूद रहे। कार्यक्रम दोपहर 2 बजे तक चला, जिसमें क्षेत्र के कई लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।
अधिकारियों के अनुसार समाधान दिवस के दौरान कुल तीन शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से एक शिकायत पुलिस विभाग से संबंधित थी, जिसका मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं दो शिकायतें राजस्व विभाग से जुड़ी थीं, जिन्हें संबंधित अधिकारियों को सौंपकर जल्द समाधान के निर्देश दिए गए।
समाधान दिवस में नगर पालिका से प्रकाश दीक्षित, अर्पित जैन, सतेंद्र, संध्या तथा मु. हामिद सहित राजस्व विभाग, नगर पालिका और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
शिकायतकर्ताओं में पर्वत सिंह, रामसिंह, दीनदयाल और नसीम खान निवासी मातवाना ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि आम रास्ते पर कुछ लोगों द्वारा तार फेंसिंग कर दी गई है, जिससे लोगों के आवागमन में परेशानी हो रही है।
अधिकारियों ने बताया कि समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का मौके पर ही निष्पक्ष और त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उनकी समस्याओं का जल्द निस्तारण हो सके।
गुरसराय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    user_Som mishra
    Som mishra
    पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.