एक्सप्रेसवे पर सट्टेबाज गिरफ्तार, गैम्बलिंग एक्ट में मुकदमा दर्ज औरैया। अपराध एवं वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ऐरवाकटरा पुलिस ने एक सट्टेबाज युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैम्बलिंग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 26 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने उमरैन एक्सप्रेसवे स्थित प्रतीक्षालय के पास से अभिषेक कुमार (24) पुत्र शिव बालक निवासी कुकरकाट, थाना ऐरवाकटरा को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना ऐरवाकटरा में मु0अ0सं0 131/2026, धारा 13 गैम्बलिंग एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी बिधूना के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार सिंह के साथ कांस्टेबल आलोक शुक्ला और धर्मवीर सिंह शामिल रहे।
एक्सप्रेसवे पर सट्टेबाज गिरफ्तार, गैम्बलिंग एक्ट में मुकदमा दर्ज औरैया। अपराध एवं वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ऐरवाकटरा पुलिस ने एक सट्टेबाज युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैम्बलिंग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 26 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने उमरैन एक्सप्रेसवे स्थित प्रतीक्षालय के पास से अभिषेक कुमार (24) पुत्र शिव बालक निवासी कुकरकाट, थाना ऐरवाकटरा को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना ऐरवाकटरा में मु0अ0सं0 131/2026, धारा 13 गैम्बलिंग एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी बिधूना के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार सिंह के साथ कांस्टेबल आलोक शुक्ला और धर्मवीर सिंह शामिल रहे।
- रामगढ़ में बाजार के दिन लगा भीषण जाम, सड़क पर रेंगते नजर आए वाहन करीब एक किलोमीटर लंबा लगा जाम एंबुलेंस भी जाम में फंसी करीब एक घंटे बाद खुला जाम बिधूना -रामगढ़ कस्बे में साप्ताहिक बाजार का दिन होने के कारण भीषण जाम लग गया है। बाजार में उमड़ी भीड़ और बेतरतीब खड़े वाहनों के चलते मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि इस दौरान यातायात सुचारू करने के लिए मौके पर पुलिस नदारद और बेपरवाह नजर आई। रक्षाबंधन के पर्व पर भाइयों को राखी बांधने के लिए घर जा रहीं बहनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कस्बा रामगढ़ में दिबियापुर बिधूना रोड स्थित हरचंदपुर तिराहे से लेकर सब्जी मंडी से रामगढ़ चौराहे तक बृहस्पतिवार को भीषण जाम लग गया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। त्योहार के चलते ऑटो और निजी वाहनों की भारी आवाजाही के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। वाहनों में फंसे यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। जाम में एंबुलेंस भी काफी समय तक फंसी रही। लगातार तीन दिन से हो रही वारिश के बाद आज गुरुवार को शाम करीब चार बजे जैसे ही बारिश बंद हुई आस पास के ग्रामीणों के लोग बाजार में खरीदारी के लिए उमड़े जिससे कस्बे में भयंकर जाम लग गया। जाम बहुत लंबा लगा जो करीब एक घंटे बाद जाम खुला जिससे यातायात सुचारू रूप से चालू हो सका4
- jitendra Kumar manikothi kudarkot arwakatra bilok jila Auraiya1
- सड़क पर पानी भरा हुआ हमारी सरकार से यही दरखास्त है मेरी कोई सुनवाई नहीं हो रही है रोड पर बहुत ज्यादा पानी भरा हुआ है आने-जाने बहुत ज्यादा प्रॉब्लम हो रही है ग्राम पंचायत प्रधान से कहते हैं तो वह कहता है यह हमारे नीचे काम नहीं है यह सरकार का काम है बोलता है यह प की शतक चाहिए सर विधायक बनवाएंगे कोई भी हमारी सुनवाई नहीं कर रहा है1
- *इटावा से बड़ी खबर* इटावा सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस और अभियुक्त के बीच मुठभेड़ गोली लगने से छात्रा का मोबाइल छीनने वाला अभियुक्त गोली लगने से घायल हुआ अभियुक्त के पास से तमंचा कारतूस लूटा मोबाइल,बाइक बरामद हुआ1
- *पीड़ित ने रास्ता रोक कर अपमानित कर वीडियो वायरल करने की पुलिस से की शिकायत* *बिधूना,औरैया।* कटरा सबहद निवासी एक व्यक्ति ने रास्ते में बाइक रुकवा कर और आटा चक्की कारखाने पर ले जाकर उठक बैठक लगवा कर अपमानित करने के साथ उसका वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप लगाते हुए बिधूना कोतवाली पुलिस से शिकायत कर जांच कराकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है वहीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। .प्राप्त जानकारी के अनुसार बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कटरा सबहद निवासी वितनू पुत्र विजय सिंह ने बिधूना कोतवाली पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि गत 6 मई 2026 को वह मोटरसाइकिल से बिधूना से अपने गांव वापस लौट रहा था और उसके ही गांव निवासी मन्ने सिंह पुत्र बालिकराम भी उसके साथ थे तभी रास्ते में कौशल उर्फ कौशलेंद्र पुत्र विनय सिंह निवासी सलेमपुर ने रास्ते में अपनी आटा चक्की एवं मकान के सामने उसकी मोटरसाइकिल रुकवा ली और मोटरसाइकिल की चाबी निकाल कर कालर पड़कर अपनी आटा चक्की कारखाने के अंदर ले गए जहां पर संदीप पुत्र पीतांबर निवासी कटरा सबहद वहां पर पहले से मौजूद था। कारखाने के अंदर दोनों लोगों ने उसके साथ गाली गलौज कर अपमानित कर उठक बैठक लगवाई और मुर्गा बनने को भी कहा और उसका मोबाइल भी छीन कर जमीन पर पटक कर तोड़ दिया। पीड़ित ने शिकायती पत्र में कहा है कि दोनों आरोपियों ने उसे धमकी दी कि अगर पुलिस से शिकायत की तो जान से मार देंगे जिससे वह भयभीत रहा और इसी कारण काफी दिन तक शिकायत नहीं कर सका। उपरोक्त लोगों ने अपमानित करने का उसका वीडियो भी बनाया और उसे वायरल कर दिया जिससे अब वह अपने को बेहद अपमानित महसूस कर रहा है। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।1
- रक्षाबंधन पर पुलिस जवानों को राखी बांधकर छात्राओं ने जताया सम्मान रक्षाबंधन पर पुलिस जवानों को राखी बांधकर छात्राओं ने जताया सम्मान रक्षाबंधन के पावन पर्व से एक दिन पूर्व विवेकानंद इंटर कॉलेज, बल्लापुर की छात्राओं ने अटसू पुलिस चौकी पहुंचकर वहां मौजूद पुलिस जवानों को राखी बांधी। छात्राओं ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनके प्रति सम्मान और भाईचारे की भावना व्यक्त की। इस दौरान चौकी पर मौजूद हेड कांस्टेबल आरबी राजपूत, आरक्षी अनूप कुमार, आरक्षी शिशुपाल एवं आरक्षी जितेश कुमार ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और उन्हें स्नेह एवं आशीर्वाद दिया। पुलिस जवानों ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व ही नहीं, बल्कि समाज में आपसी विश्वास, सम्मान और सुरक्षा की भावना को मजबूत करने का भी अवसर है। छात्राओं द्वारा पुलिसकर्मियों को राखी बांधने की यह पहल बेहद भावपूर्ण और सराहनीय रही। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों और छात्राओं के बीच अपनापन एवं सौहार्द का सुंदर वातावरण देखने को मिला।3
- jitendra Kumar manikothi kudarkot arwakatra bilok jila Auraiya1
- उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में पॉक्सो (POCSO) एक्ट से जुड़े एक संवेदनशील मामले में नया मोड़ आ गया है। इस मामले में नाबालिग पीड़िता की जन्मतिथि (Date of Birth) के साथ छेड़छाड़ कर दस्तावेजों में उसे बदलने का गंभीर आरोप लगा है। इस फर्जीवाड़े का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने सख्त कानूनी कार्रवाई की है। मामले की जांच को प्रभावित करने और साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में समाजवादी पार्टी (सपा) के एक नेता समेत कुल चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों द्वारा पीड़िता की उम्र दस्तावेजों में बदलकर केस को कमजोर करने की साजिश रचने की बात सामने आई है। पुलिस अब इस पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि दस्तावेजों में यह बदलाव किस स्तर पर और किसकी मिलीभगत से किया गया। दर्ज मामले के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तेज कर दी गई है।1