राजकीय बीडीएम जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नाजिम अली खान ने किया। शिविर में पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 43 यूनिट रक्तदान किया। वहीं 11 युवाओं ने भी स्वैच्छिक रक्तदान कर समाज सेवा में योगदान दिया। इस प्रकार कुल 54 यूनिट रक्त एकत्रित कर मानवता की मिसाल पेश की गई। रक्तदान शिविर के दौरान रक्तदाताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने रक्तदान को महादान बताते हुए आमजन से भी इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। इस अवसर पर कांग्रेस एससी विभाग के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद तारा पूतली,भूपसिंह पूतली, आर्यन चौधरी, योगेश ठेकेदार, देशराज आर्य, आशीष खेड़ा, गजेंद्र मीणा, रूप स्वामी, सच्ची गुर्जर टोरडा, सुनील पहाड़ीवाल सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

- चिमनपुरा कॉलेज के प्रिंसिपल KL मीणा द्वारा त्रिवेणी धाम के महाराज के लिए कथित तौर पर अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने का मामला सामने आया है,महाराज ने 1977 में कला महाविद्यालय चालू करवाया और संपूर्ण महाविद्यालय भवन स्वयं के पेसो से और ग्रामीणों के परिश्रम से, महाविद्यालय का निर्माण करवा कर सरकार को सुपुर्द किया था और उसी कॉलेज में कार्यरत प्रिंसिपल द्वारा महाराज श्री का अपमान करना अशोभनीय है इस घटना से स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में गहरा आक्रोश है, प्रिंसिपल KL मीणा के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की जा रही है। कॉलेज के प्रिंसिपल KL मीणा ने महाराज के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया, जिसे लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों ने घटना को लेकर रोष प्रकट किया है और प्राचार्य को तुरंत बर्खास्त करने की मांग की है ।#@breakingliveNews-h6w#@sevajanta97#Rajasthan Janta Seva-84 Live News#@tejmedia-32#Janta seva#seva jantanews#1
- 🌑 अमावस्या के पावन अवसर पर 🙏 आज अमावस्या के दिन पितृ देवों एवं घर के कुल देवताओं को श्रद्धापूर्वक भोग अर्पित किया। ईश्वर से प्रार्थना है कि पितरों का आशीर्वाद सदैव हमारे परिवार पर बना रहे और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे। 🕊️✨ ॐ पितृ देवाय नमः 🙏1
- Post by Om Parkash1
- Post by संवाददाता दैनिक कंचन केसरी1
- अलवर जिले के में दवा वितरण व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अस्पताल से मरीजों को दी जा रही दवाइयों की पैकिंग (strip) बाहर से पूरी तरह सील्ड दिखाई देती है, लेकिन खोलने पर उनमें निर्धारित मात्रा से कम गोलियाँ/कैप्सूल निकल रहे हैं। इस घटना ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली और दवा आपूर्ति प्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है। मरीजों का कहना है कि इस प्रकार की लापरवाही से उनका इलाज प्रभावित हो सकता है और स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। अब देखना यह होगा कि स्वास्थ्य विभाग इस गंभीर शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है।1
- भिवाड़ी: रिलेक्सो फुटवेयर कंपनी कहरानी में वेतन बढ़ोतरी को लेकर बैठे धरना प्रदर्शन पर, पुलिस प्रशासन भी मौजूद1
- शाहपुरा में परशुराम जन्मोत्सव पर 19 अप्रैल को निकलेगी भव्य शोभायात्रा,श्री परशुराम विप्र सेवा समिति शाहपुरा क्षेत्र के तत्वाधान में भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव पर 19 अप्रैल रविवार को प्रातः 8 बजे से श्री हनुमान की बगीची फ़ाफ़िया शाहपुरा से शाही लवाजमे के साथ विशाल एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसमें विप्रजनो को सपरिवार एवं ईस्ट मित्रों सहित सादर आमंत्रित किया गया हैं। सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश चंद शर्मा ने बताया कि इस आयोजन को सफल बनाने हेतु समाज बंधुओं से अपने प्रतिष्ठान या कार्य से अवकाश लेकर परिवार सहित शोभायात्रा में सक्रिय सहभाग कर अपना कर्तव्य निभाने की अपील की गई है। #@breakingliveNews-h6w#@sevajanta97#Rajasthan Janta Seva-84 Live News#@tejmedia-32#Janta seva#seva jantanews#1
- 📍 नादौती से बड़ी खबर 🚨 ACB का बड़ा धमाका भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एसीबी (ACB) ने नादौती की घूसखोर SDM काजल मीणा को रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप किया है। इस कार्रवाई में SDM के रीडर दिनेश और UDC प्रवीण को भी दबोचा गया है। 💰 क्या है पूरा मामला? सूत्रों के अनुसार, जमीन के तकसीमा (बंटवारे) के फैसले के एवज में 60 हजार रुपए की रिश्वत ली जा रही थी, तभी एसीबी टीम ने छापा मारकर तीनों को पकड़ लिया। 👉 कार्रवाई के दौरान एक और बड़ा खुलासा हुआ है। टीम ने मौके से करीब 4 लाख रुपए का अवैध कलेक्शन भी बरामद किया है। ⚖️ जांच जारी एसीबी की टीम तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना है। #ACB #Nadoti #BreakingNews #RajasthanNews #Corruption #SDMTrap1
- Post by संवाददाता दैनिक कंचन केसरी1