सीमावर्ती मडवा गांव में चम्पावत पुलिस की रात्रि चौपाल, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। सीमावर्ती मडवा गांव में चम्पावत पुलिस की रात्रि चौपाल, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं चम्पावत, 03 सितम्बर 2026। नेपाल सीमा से लगे संवेदनशील एवं वाइब्रेंट विलेज क्षेत्र में पुलिस-जन सहभागिता को मजबूत करने के उद्देश्य से चम्पावत पुलिस ने ग्राम मडवा, पंचेश्वर में रात्रि चौपाल का आयोजन किया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पंचेश्वर दिवान सिंह बिष्ट के नेतृत्व में 02 सितम्बर की रात आयोजित चौपाल में ग्रामीणों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों से सीधा संवाद किया गया। चौपाल में ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को पुलिस के सामने रखा। इनमें मोबाइल नेटवर्क की समस्या, चिकित्सकीय सुविधाओं का अभाव, जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा, स्थानीय स्तर पर बैंकिंग सुविधा, 108 एंबुलेंस की सुविधा और रोजगार के लिए निःशुल्क पॉलीहाउस उपलब्ध कराने की मांग प्रमुख रही। ग्रामीणों ने बताया कि इन आवश्यकताओं को लेकर वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत पूर्व में भी अनुशंसा की जा चुकी है। पुलिस ने जनहित से जुड़ी समस्याओं के संबंध में संबंधित स्तर पर पत्राचार एवं समन्वय का आश्वासन दिया। सीमा सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील नेपाल सीमा से लगे क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने ग्रामीणों से संदिग्ध व्यक्तियों के आवागमन और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा ऐसी किसी भी गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की। पुलिस ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि स्थानीय जनता की सक्रिय सहभागिता से सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सकता है। ग्रामीणों से अफवाहों से बचने और आसपास की गतिविधियों के प्रति सजग रहने का भी आह्वान किया गया। साइबर अपराध और नशे को लेकर भी जागरूक किया रात्रि चौपाल में ग्रामीणों को साइबर अपराध से बचाव, मनी म्यूल, नशा मुक्ति, महिला अपराध, वरिष्ठ नागरिकों से संबंधित प्रावधान और सड़क सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी गई। पुलिस ने ग्रामीणों को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस आपातकालीन सहायता के लिए 112, साइबर अपराध की शिकायत के लिए 1930 और चाइल्ड हेल्पलाइन के लिए 1098 पर संपर्क किया जा सकता है। चम्पावत पुलिस ने ग्रामीणों से सीमावर्ती क्षेत्र की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।

- बाराकोट के प्रकाश राम ने पहाड़ में खड़ा किया मत्स्य पालन का मॉडल, 10 तालाबों से सालाना 2 से 2.50 लाख रुपये की आय बाराकोट के प्रकाश राम ने पहाड़ में खड़ा किया मत्स्य पालन का मॉडल, 10 तालाबों से सालाना 2 से 2.50 लाख रुपये की आय चम्पावत, 03 सितम्बर 2026। पर्वतीय क्षेत्रों में सीमित संसाधनों और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद स्वरोजगार की नई राह तलाश रहे चम्पावत के प्रकाश राम आज ग्रामीण आत्मनिर्भरता की मिसाल बनकर उभरे हैं। विकासखंड बाराकोट के ग्राम धटीगांव निवासी प्रकाश राम ने मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना का लाभ उठाकर मत्स्य पालन को अपनी आजीविका का साधन बनाया है। करीब तीन वर्ष पूर्व मत्स्य पालन की शुरुआत करने वाले प्रकाश राम ने मेहनत, लगन और विभागीय सहयोग से अब 10 तालाबों का मत्स्य क्लस्टर तैयार कर लिया है। इन तालाबों से वर्तमान में प्रतिवर्ष करीब 6 क्विंटल मछली का उत्पादन हो रहा है। इससे उन्हें सालाना लगभग 2 से 2.50 लाख रुपये की आय प्राप्त हो रही है। पर्वतीय क्षेत्र में जल और भूमि जैसे स्थानीय संसाधनों का बेहतर उपयोग कर प्रकाश राम ने स्वरोजगार का एक ऐसा मॉडल तैयार किया है, जिससे अन्य ग्रामीण और युवा भी प्रेरित हो रहे हैं। प्रकाश राम एड़ी देवता मत्स्य जीवी सहकारी समिति, इजड़ा के माध्यम से क्षेत्र के ग्रामीणों को भी मत्स्य पालन से जोड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उनके प्रयासों से स्थानीय स्तर पर लोगों में मत्स्य पालन को व्यवसाय के रूप में अपनाने की रुचि बढ़ रही है। सरकार की ओर से बताया गया कि इस तरह की योजनाओं का उद्देश्य पर्वतीय क्षेत्रों में स्थानीय संसाधनों का उपयोग कर ग्रामीणों को स्वरोजगार उपलब्ध कराना, उनकी आय बढ़ाना और पलायन को रोकने की दिशा में काम करना है। प्रकाश राम की सफलता यह दिखाती है कि पहाड़ की कठिन परिस्थितियों में भी स्थानीय भूमि और जल संसाधनों का सही उपयोग कर स्वरोजगार के अवसर पैदा किए जा सकते हैं। उनकी उपलब्धि क्षेत्र के अन्य किसानों और युवाओं के लिए भी प्रेरणा बन रही है।3
- लोहाघाट पुलहीडोला में बीएसएनल का टावर जनता के लिए बना मुसीबत दुर्घटनाओं का हो रहा है अंदेशालोहाघाट पुलहीडोला में बीएसएनल का टावर जनता के लिए बना मुसीबत दुर्घटनाओं का हो रहा है अंदेशा लोहाघाट पुलहीडोला में बीएसएनल का टावर जनता के लिए बना मुसीबत दुर्घटनाओं का हो रहा है अंदेशा1
- स्लग -खटीमा में उत्तरांचल पंजाबी महासभा की बैठक, समाज की एकजुटता और संस्कृति के संरक्षण पर जोर। स्थान - खटीमा ऊधम सिंह नगर रिपोर्ट - अशोक सरकार मो -9758494633 एंकर/विजुअल -खटीमा के होटल रॉयल पैलेस में आज उत्तरांचल पंजाबी महासभा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पंकज बांगा ने की, जबकि संचालन मनोज वाधवा ने किया।बैठक का मुख्य उद्देश्य पंजाबी समाज की संस्कृति और रीति-रिवाजों के संरक्षण, सामाजिक बुराइयों को दूर करने तथा समाज में एकजुटता बढ़ाने को लेकर मंथन करना रहा।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश डाबर ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को अपनी संस्कृति और रीति-रिवाजों की जानकारी होना बेहद जरूरी है। अपनी पहचान को बनाए रखने के लिए समाज को अपनी संस्कृति से जुड़े रहना होगा।वहीं कुमाऊं मंडल अध्यक्ष हरीश जलहोतरा और जिला अध्यक्ष पंकज बांगा ने कहा कि ऊधम सिंह नगर के पंजाबी समाज को एकजुट करने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाबी महासभा देश और प्रदेश के विकास में अपना योगदान देता रहेगा।बैठक के दौरान नवनियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर अनिल बत्रा, प्रदेश संगठन मंत्री राजेश छाबड़ा, कुमाऊं सोशल मीडिया प्रभारी सुनील ग्रोवर, कुमाऊं संगठन मंत्री विजय अरोड़ा, कुमाऊं महिला अध्यक्ष सोनिया सुनेजा, जिला उपाध्यक्ष सुमित गुंबर, नगर अध्यक्ष जतिन ग्रोवर, महामंत्री हरीश बत्रा और कोषाध्यक्ष अतुल अरोड़ा को जिम्मेदारी दी गई।महिला पंजाबी सभा में अध्यक्ष आरती डाबर, महामंत्री पूजा बत्रा और कोषाध्यक्ष दीप्ति ग्रोवर को जिम्मेदारी सौंपी गई।कार्यक्रम में दर्जा राज्यमंत्री रंजीत सिंह नामधारी सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। बैठक के अंत में समाज की एकजुटता, संस्कृति के संरक्षण और सामाजिक उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया। बाइट -1 हरीश जालोतरा कुमाऊं मंडल अध्यक्ष उत्तरांचल पंजाबी महासभा बाइट -2 राजकुमार फुटेला प्रदेश महामंत्री उत्तरांचल पंजाबी महासभा बाइट- 3 मनोज वाधवा पूर्व प्रदेश सचिव उत्तरांचल पंजाबी महासभा1
- 🌸 Radhe Gift Nd Toys House 🌸 की ओर से आप सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ! 🦚✨ 💙 राधे राधे 💙 🌸 Radhe Gift Nd Toys House 🌸 की ओर से आप सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ! 🦚✨ 💙 राधे राधे 💙1
- यूकेडी ने गैरसैंण, पलायन और रोजगार के मुद्दों पर आंदोलन तेज करने का किया ऐलान अल्मोड़ा। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के नवनियुक्त पदाधिकारियों के प्रथम अल्मोड़ा आगमन पर गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने भव्य रैली निकालकर उनका स्वागत किया। गांधी पार्क में आयोजित समारोह में पार्टी नेताओं ने उत्तराखंड के मूल मुद्दों को लेकर जनसंघर्ष तेज करने का संकल्प लेते हुए संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में नवनियुक्त केंद्रीय उपाध्यक्ष दिनेश कुंजवाल, कुमाऊं मंडल प्रभारी चंदन लोधियाल, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रवि नेगी, महानगर युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष वंश कनवाल, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष देवकी कनवाल, राज्य आंदोलनकारी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बसंत बल्लभ जोशी तथा सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष चंदन सिंह मुस्यूनी का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का गठन पहाड़ के लोगों के अधिकार, सम्मान, रोजगार और समग्र विकास के उद्देश्य से हुआ था, लेकिन आज भी पलायन, बेरोजगारी, खाली होते गांव, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्थानीय संसाधनों पर अधिकार जैसे मूल प्रश्न जस के तस बने हुए हैं। यूकेडी के संस्थापक सदस्य खड़ग सिंह बगड़वाल ने कहा कि पार्टी का संघर्ष सत्ता हासिल करने के लिए नहीं, बल्कि उत्तराखंड की अस्मिता और राज्यवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को गांव-गांव तक मजबूत कर जनसरोकारों के मुद्दों को आंदोलन का आधार बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड की अस्मिता की रक्षा, गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने, जल-जंगल-जमीन पर स्थानीय लोगों के अधिकार सुनिश्चित करने, पलायन रोकने, युवाओं के रोजगार, महिलाओं, सैनिकों एवं राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार जैसे मुद्दों पर जनआंदोलन को और मजबूत करने का संकल्प लिया। समारोह में यूकेडी जिलाध्यक्ष दिनेश जोशी, केंद्रीय मंत्री गिरीश गोस्वामी, जिला उपाध्यक्ष सुजीत टम्टा, विनय किरौला सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- बिजनौर में बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर पर पुलिस का शिकंजा, 50 से अधिक साइलेंसर उतरवाकर रोलर से किए नष्ट, Reports,(Haldwani News 20) बिजनौर में बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर पर पुलिस का शिकंजा, 50 से अधिक साइलेंसर उतरवाकर रोलर से किए नष्ट, यहाँ की ट्रोफिक पुलिस ने बहुत अच्छा काम किया, यही रूल हर जगहों पर होना चाहिए,1
- UP पंचायत चुनाव कब होंगे? बड़ी अपडेट सामने आई | ग्राम पंचायत चुनाव पर नई जानकारी | UP News Today उत्तर प्रदेश में ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर लोगों के मन में लगातार एक सवाल बना हुआ है—आखिर चुनाव कब होंगे? इस वीडियो में इसी सवाल का आसान और विस्तार से जवाब दिया गया है। पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद चुनाव प्रक्रिया को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही हैं। इस बीच मतदाता सूची, नई आरक्षण व्यवस्था और निर्वाचन आयोग की तैयारियों को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं। इस वीडियो में बिना किसी भ्रम के पूरी स्थिति को सरल भाषा में समझाया गया है। यह वीडियो खास तौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो ग्राम प्रधान चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं, पंचायत राजनीति में रुचि रखते हैं या उत्तर प्रदेश की ताजा राजनीतिक खबरों को नियमित रूप से फॉलो करते हैं। ध्यान दें: चुनाव की आधिकारिक तारीखों का फैसला केवल राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के बाद ही माना जाएगा। इस वीडियो का उद्देश्य उपलब्ध सार्वजनिक जानकारी को सरल और स्पष्ट तरीके से प्रस्तुत करना है। अगर आपको ऐसी तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पसंद हैं, तो वीडियो को लाइक करें, अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और कमेंट में बताइए कि आपके जिले में पंचायत चुनाव को लेकर क्या माहौल है। #UPNewsToday #PanchayatElection #GramPanchayat #UPPolitics #VillageNews #HindiNews #ElectionUpdate #UttarPradesh #GramPradhan #NewsToday1
- मानेश्वर में 18.66 लाख की लागत से बना हिलांस कैफे, डीएम ने किया निरीक्षण मानेश्वर में 18.66 लाख की लागत से बना हिलांस कैफे, डीएम ने किया निरीक्षण चम्पावत, 03 सितम्बर 2026। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत टनकपुर-चम्पावत-घाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर मानेश्वर के समीप 18.66 लाख रुपये की लागत से नवपरिष्कृत हिलांस कैफे एवं आउटलेट का जिलाधिकारी मनीष कुमार ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कैफे के निर्माण कार्यों के साथ हॉल, रसोईघर और स्टोर रूम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आउटलेट का शीघ्र औपचारिक संचालन शुरू कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि वर्ष 2022 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की गई घोषणा के अनुरूप इस आउटलेट की स्थापना की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य स्थानीय महिलाओं की आजीविका को मजबूत करना और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। हिलांस कैफे के संचालन से स्थानीय स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को स्वरोजगार और स्थायी आय का अवसर मिलेगा। कैफे में राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले यात्रियों और पर्यटकों को पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद मिलेगा। इनमें मंडवे के मोमो, भट्ट की चुड़कानी, आलू के गुटके, मंडवे की रोटी और भांग की चटनी प्रमुख रूप से शामिल हैं। इसके अलावा कैफे के माध्यम से स्थानीय जैविक और पारंपरिक उत्पादों की बिक्री भी की जाएगी, जिससे स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध होने के साथ स्वयं सहायता समूहों की आय में वृद्धि होगी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कैफे में गुणवत्तायुक्त भोजन, स्वच्छता और बेहतर जनसुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ स्थानीय महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करना इस पहल का महत्वपूर्ण उद्देश्य है।1