बाराकोट के प्रकाश राम ने पहाड़ में खड़ा किया मत्स्य पालन का मॉडल, 10 तालाबों से सालाना 2 से 2.50 लाख रुपये की आय बाराकोट के प्रकाश राम ने पहाड़ में खड़ा किया मत्स्य पालन का मॉडल, 10 तालाबों से सालाना 2 से 2.50 लाख रुपये की आय चम्पावत, 03 सितम्बर 2026। पर्वतीय क्षेत्रों में सीमित संसाधनों और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद स्वरोजगार की नई राह तलाश रहे चम्पावत के प्रकाश राम आज ग्रामीण आत्मनिर्भरता की मिसाल बनकर उभरे हैं। विकासखंड बाराकोट के ग्राम धटीगांव निवासी प्रकाश राम ने मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना का लाभ उठाकर मत्स्य पालन को अपनी आजीविका का साधन बनाया है। करीब तीन वर्ष पूर्व मत्स्य पालन की शुरुआत करने वाले प्रकाश राम ने मेहनत, लगन और विभागीय सहयोग से अब 10 तालाबों का मत्स्य क्लस्टर तैयार कर लिया है। इन तालाबों से वर्तमान में प्रतिवर्ष करीब 6 क्विंटल मछली का उत्पादन हो रहा है। इससे उन्हें सालाना लगभग 2 से 2.50 लाख रुपये की आय प्राप्त हो रही है। पर्वतीय क्षेत्र में जल और भूमि जैसे स्थानीय संसाधनों का बेहतर उपयोग कर प्रकाश राम ने स्वरोजगार का एक ऐसा मॉडल तैयार किया है, जिससे अन्य ग्रामीण और युवा भी प्रेरित हो रहे हैं। प्रकाश राम एड़ी देवता मत्स्य जीवी सहकारी समिति, इजड़ा के माध्यम से क्षेत्र के ग्रामीणों को भी मत्स्य पालन से जोड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उनके प्रयासों से स्थानीय स्तर पर लोगों में मत्स्य पालन को व्यवसाय के रूप में अपनाने की रुचि बढ़ रही है। सरकार की ओर से बताया गया कि इस तरह की योजनाओं का उद्देश्य पर्वतीय क्षेत्रों में स्थानीय संसाधनों का उपयोग कर ग्रामीणों को स्वरोजगार उपलब्ध कराना, उनकी आय बढ़ाना और पलायन को रोकने की दिशा में काम करना है। प्रकाश राम की सफलता यह दिखाती है कि पहाड़ की कठिन परिस्थितियों में भी स्थानीय भूमि और जल संसाधनों का सही उपयोग कर स्वरोजगार के अवसर पैदा किए जा सकते हैं। उनकी उपलब्धि क्षेत्र के अन्य किसानों और युवाओं के लिए भी प्रेरणा बन रही है।
बाराकोट के प्रकाश राम ने पहाड़ में खड़ा किया मत्स्य पालन का मॉडल, 10 तालाबों से सालाना 2 से 2.50 लाख रुपये की आय बाराकोट के प्रकाश राम ने पहाड़ में खड़ा किया मत्स्य पालन का मॉडल, 10 तालाबों से सालाना 2 से 2.50 लाख रुपये की आय चम्पावत, 03 सितम्बर 2026। पर्वतीय क्षेत्रों में सीमित संसाधनों और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद स्वरोजगार की नई राह तलाश रहे चम्पावत के प्रकाश राम आज ग्रामीण आत्मनिर्भरता की मिसाल बनकर उभरे हैं। विकासखंड बाराकोट के ग्राम धटीगांव निवासी प्रकाश राम ने मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना का लाभ उठाकर मत्स्य पालन को अपनी आजीविका का साधन बनाया है। करीब तीन वर्ष पूर्व मत्स्य पालन
की शुरुआत करने वाले प्रकाश राम ने मेहनत, लगन और विभागीय सहयोग से अब 10 तालाबों का मत्स्य क्लस्टर तैयार कर लिया है। इन तालाबों से वर्तमान में प्रतिवर्ष करीब 6 क्विंटल मछली का उत्पादन हो रहा है। इससे उन्हें सालाना लगभग 2 से 2.50 लाख रुपये की आय प्राप्त हो रही है। पर्वतीय क्षेत्र में जल और भूमि जैसे स्थानीय संसाधनों का बेहतर उपयोग कर प्रकाश राम ने स्वरोजगार का एक ऐसा मॉडल तैयार किया है, जिससे अन्य ग्रामीण और युवा भी प्रेरित हो रहे हैं। प्रकाश राम एड़ी देवता मत्स्य जीवी सहकारी समिति, इजड़ा के माध्यम से क्षेत्र के ग्रामीणों को भी मत्स्य पालन से जोड़ने के लिए प्रेरित
कर रहे हैं। उनके प्रयासों से स्थानीय स्तर पर लोगों में मत्स्य पालन को व्यवसाय के रूप में अपनाने की रुचि बढ़ रही है। सरकार की ओर से बताया गया कि इस तरह की योजनाओं का उद्देश्य पर्वतीय क्षेत्रों में स्थानीय संसाधनों का उपयोग कर ग्रामीणों को स्वरोजगार उपलब्ध कराना, उनकी आय बढ़ाना और पलायन को रोकने की दिशा में काम करना है। प्रकाश राम की सफलता यह दिखाती है कि पहाड़ की कठिन परिस्थितियों में भी स्थानीय भूमि और जल संसाधनों का सही उपयोग कर स्वरोजगार के अवसर पैदा किए जा सकते हैं। उनकी उपलब्धि क्षेत्र के अन्य किसानों और युवाओं के लिए भी प्रेरणा बन रही है।
- भिगराड़ा :में सजेगा ऐड़ी देवता का दरबार, तीन दिन गूंजेगी लोकसंस्कृति की छटा 3 सितंबर से शुरू होगा ऐड़ी बालकृष्ण मेला, ज भिगराड़ा :में सजेगा ऐड़ी देवता का दरबार, तीन दिन गूंजेगी लोकसंस्कृति की छटा 3 सितंबर से शुरू होगा ऐड़ी बालकृष्ण मेला, ज1
- गरुड़ तहसील के पाटली गांव में खेतों में घास काट रही श्रीमती प्रेमा देवी पत्नी श्री हिम चन्द्र जोशी (40 वर्ष) पर गुलदार ने हमला कर दिया। हमले में उनके पैर एवं पीठ पर चोट आई है। गरुड़ तहसील के पाटली गांव में खेतों में घास काट रही श्रीमती प्रेमा देवी पत्नी श्री हिम चन्द्र जोशी (40 वर्ष) पर गुलदार ने हमला कर दिया। हमले में उनके पैर एवं पीठ पर चोट आई है। घायल श्रीमती प्रेमा देवी का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बैजनाथ में किया गया है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति खतरे से बाहर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है।1
- राजधानी दिल्ली में यह क्या हो रहा है। समझ से परे है। हद हो गई राजधानी दिल्ली में यह क्या हो रहा है। समझ से परे है। वीडियो देखें3
- नैनीताल-ज्योलीकोट मार्ग सुचारू: भारी बारिश के बीच पुलिस की तत्परता से मलबा हटाकर यातायात किया बहाल अचानक भारी मलबा आने से बाधित हुए नैनीताल–ज्योलीकोट मार्ग को ज्योलिकोट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुचारू करवाया गया। हाईवे पेट्रोल ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने मौके पर मुस्तैदी दिखाते हुए जेसीबी के सहयोग से तुरंत मलबा हटवाया, जिससे आवागमन दोबारा सुचारू रूप से शुरू हुआ। बीते दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते दो गांव के पास ज्योलिकोट–नैनीताल मार्ग पर अचानक रास्ते में मलबा आ गया था, जिससे वाहनों की आवाजाही ठप हो गई और स्थानीय लोगों व यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। सूचना मिलते ही *हाईवे पेट्रोल 3 (ज्योलीकोट) पर तैनात कांस्टेबल अनूप सिंह और कांस्टेबल प्रदीप सिंह* ने बिना किसी देरी के मोर्चा संभाला और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिसकर्मियों के इस त्वरित और सराहनीय प्रयास से मौके पर लंबा जाम लगने से बच गया। समय रहते रास्ता खुलने से यात्रियों और स्थानीय निवासियों ने बड़ी राहत की सांस ली है और पुलिस की इस तत्परता की सराहना की है।3
- खलपट्टा सड़क की खराब स्थिति पर डीएम सख्त, निर्माण गुणवत्ता की होगी जांच खलपट्टा सड़क की खराब स्थिति पर डीएम सख्त, निर्माण गुणवत्ता की होगी जांच. खलपट्टा सड़क की खराब स्थिति पर डीएम सख्त, निर्माण गुणवत्ता की होगी जांच1
- सीमावर्ती मडवा गांव में चम्पावत पुलिस की रात्रि चौपाल, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। सीमावर्ती मडवा गांव में चम्पावत पुलिस की रात्रि चौपाल, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं चम्पावत, 03 सितम्बर 2026। नेपाल सीमा से लगे संवेदनशील एवं वाइब्रेंट विलेज क्षेत्र में पुलिस-जन सहभागिता को मजबूत करने के उद्देश्य से चम्पावत पुलिस ने ग्राम मडवा, पंचेश्वर में रात्रि चौपाल का आयोजन किया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पंचेश्वर दिवान सिंह बिष्ट के नेतृत्व में 02 सितम्बर की रात आयोजित चौपाल में ग्रामीणों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों से सीधा संवाद किया गया। चौपाल में ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को पुलिस के सामने रखा। इनमें मोबाइल नेटवर्क की समस्या, चिकित्सकीय सुविधाओं का अभाव, जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा, स्थानीय स्तर पर बैंकिंग सुविधा, 108 एंबुलेंस की सुविधा और रोजगार के लिए निःशुल्क पॉलीहाउस उपलब्ध कराने की मांग प्रमुख रही। ग्रामीणों ने बताया कि इन आवश्यकताओं को लेकर वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत पूर्व में भी अनुशंसा की जा चुकी है। पुलिस ने जनहित से जुड़ी समस्याओं के संबंध में संबंधित स्तर पर पत्राचार एवं समन्वय का आश्वासन दिया। सीमा सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील नेपाल सीमा से लगे क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने ग्रामीणों से संदिग्ध व्यक्तियों के आवागमन और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा ऐसी किसी भी गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की। पुलिस ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि स्थानीय जनता की सक्रिय सहभागिता से सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सकता है। ग्रामीणों से अफवाहों से बचने और आसपास की गतिविधियों के प्रति सजग रहने का भी आह्वान किया गया। साइबर अपराध और नशे को लेकर भी जागरूक किया रात्रि चौपाल में ग्रामीणों को साइबर अपराध से बचाव, मनी म्यूल, नशा मुक्ति, महिला अपराध, वरिष्ठ नागरिकों से संबंधित प्रावधान और सड़क सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी गई। पुलिस ने ग्रामीणों को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस आपातकालीन सहायता के लिए 112, साइबर अपराध की शिकायत के लिए 1930 और चाइल्ड हेल्पलाइन के लिए 1098 पर संपर्क किया जा सकता है। चम्पावत पुलिस ने ग्रामीणों से सीमावर्ती क्षेत्र की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।1
- अस्पताल में बढ़ा जांच का दायरा, निजी लैब जाने की मजबूरी से मिलेगी मुक्ति अस्पताल में बढ़ा जांच का दायरा, निजी लैब जाने की मजबूरी से मिलेगी मुक्ति1
- सीएम धामी ने एलओपी राहुल गांधी के लिए क्या कहा, वीडियो देखिए पितृसत्ता की वकालत और महिला अधिकारों का ढोंग करने वाले राहुल गांधी की पार्टी कांग्रेस के शासन में केरलम में महिलाओं को घर की चारदीवारी तक सीमित रखने संबंधी ग्रैंड मुफ्ती का बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और आपत्तिजनक है। इससे भी अधिक चिंता की बात यह है कि ऐसे बयान के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। यह साफ दिखाता है कि कांग्रेस की महिलाओं के सम्मान, स्वतंत्रता और अधिकारों को लेकर वास्तविक सोच किस स्तर तक गिर चुकी है। वहीं, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में हमारी सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें आगे बढ़ने के समान अवसर देने के लिए लगातार काम कर रही है। आज देश की बेटियां शिक्षा, रोजगार, उद्यमिता, सेना, खेल और राजनीति सहित हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं।1
- पीलीभीत के घुंघचाई क्षेत्र के हरदोई ब्रांच नहर के टूटे पुल के पास मिला लापता महिला का शव पीलीभीत पीलीभीत के घुंघचाई क्षेत्र के हरदोई ब्रांच नहर के टूटे पुल के पास मिला लापता महिला का शव घुंघचाई क्षेत्र की विवाहिता तीन दिन से थी लापता खेत की रखवाली के दौरान रहस्यमय ढंग से हुई थी गायब नहर किनारे मिला था महिला का दुपट्टा और चप्पल परिजनों ने जताई थी नहर में कूदने की आशंका पुलिस और बाढ़ राहत टीम चला रही थी सर्च अभियान लगातार तीन दिन तक नहर में की गई तलाश टूटे पुल के पास शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी शव मिलने पर परिवार में मचा कोहराम घुंघचाई पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, जांच जारी1