Shuru
Apke Nagar Ki App…
इटावा के चकरनगर पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव, भाजपा पर जमकर साधा निशाना अहेरिया गांव स्थित श्री राम कृष्ण परम धाम में 108 कुण्डीय महायज्ञ व भागवत कार्यक्रम में हुए शामिल… महामंडलेश्वर बलराम दास महाराज से मुलाकात कर लिया आशीर्वाद
आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
इटावा के चकरनगर पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव, भाजपा पर जमकर साधा निशाना अहेरिया गांव स्थित श्री राम कृष्ण परम धाम में 108 कुण्डीय महायज्ञ व भागवत कार्यक्रम में हुए शामिल… महामंडलेश्वर बलराम दास महाराज से मुलाकात कर लिया आशीर्वाद
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- औरैया शहर के मोहल्ला दयालपुर और बनारसीदास क्षेत्र की आधा सैकड़ा से अधिक महिलाओं ने गुरुवार को बिजली विभाग कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और अधिकारियों का घेराव किया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि हाल ही में लगाए गए स्मार्ट मीटर उनकी आर्थिक स्थिति पर भारी पड़ रहे हैं। उनका कहना है कि मीटर लगने के बाद बिजली बिल में अचानक और अत्यधिक वृद्धि हुई है, जिसे भरना उनके लिए मुश्किल हो गया है। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने विभागीय अधिकारियों को अपनी समस्याएं विस्तार से बताईं और मांग की कि स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर फिर से लगाए जाएं। महिलाओं का कहना था कि जब कर्मचारी मीटर बदलने आए थे, तब उन्होंने इसका विरोध किया था, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई और दबाव बनाकर जबरन मीटर लगाए गए। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने बताया कि बढ़े हुए बिजली बिलों के कारण घरेलू बजट पूरी तरह बिगड़ गया है और उन्हें रोजमर्रा के खर्चों में कटौती करनी पड़ रही है। इस मामले में अधिशासी अभियंता सुनील कुमार ने कहा कि उपभोक्ताओं की शिकायतों को गंभीरता से लिया गया है। संबंधित खातों की जांच की जा रही है और गड़बड़ी मिलने पर सुधार किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर रोक है।1
- अंबेडकरनगर: वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन, तीन आरक्षी लाइन हाजिर अंबेडकरनगर जनपद के थाना राजेसुल्तानपुर से जुड़े एक वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह (IPS) ने तत्काल संज्ञान लिया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए संबंधित तीन आरक्षियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए जांच की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारी जलालपुर को सौंपी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की गहनता से जांच कराई जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले में पारदर्शिता बरती जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि कानून व्यवस्था के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।1
- इटावा के चकरनगर पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव, भाजपा पर जमकर साधा निशाना अहेरिया गांव स्थित श्री राम कृष्ण परम धाम में 108 कुण्डीय महायज्ञ व भागवत कार्यक्रम में हुए शामिल… महामंडलेश्वर बलराम दास महाराज से मुलाकात कर लिया आशीर्वाद1
- Post by MV news (RNI-33081/78)1
- औरैया में अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, रात में चला संयुक्त चेकिंग अभियान।1
- भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह पर अभद्र टिप्पणी के बाद हुये बिरोध प्रदर्शन के प्रशासन के द्वारा मुकदमा लिखने पर बीर सिंह चौहान "राष्ट्रीय अध्यक्ष" जय जवान जय किसान पार्टी ने बिरोध करते हुये क्या कहा1
- शहर के संजय गेट से जिला अस्पताल तक रोज़ाना जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे लोगों को भारी परेशानी होती है। फास्ट फूड ठेलियों और अव्यवस्थित पार्किंग के कारण सड़क संकरी हो जाती है और यातायात बाधित रहता है। नियमित पुलिस तैनाती होने के बावजूद हालात में सुधार नहीं हो रहा है और शाम होते ही स्थिति और बिगड़ जाती है। वायरल वीडियो ने इस समस्या को उजागर कर दिया है, जिस पर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने अतिक्रमण हटाने और सख्त कार्रवाई की मांग की है।2
- 25 बेड का आईसीयू और ऑपरेशन थिएटर सहित हॉस्पिटल हुआ संचालित। औरैया जिले के अजीतमल क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ग्राम अमावता में श्रीमती रानी देवी मेमोरियल हॉस्पिटल का गुरुवार को भव्य शुभारंभ किया गया। यह अस्पताल श्रीमती रानी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने हॉस्पिटल का फीता काटकर शुभारंभ किया । इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि औरैया कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह एवं अजीतमल कोतवाली प्रभारी ललितेश त्रिपाठी रहे। इस अवसर पर आयोजकों के आग्रह पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्र की जनता ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया । अस्पताल के संरक्षक दिनेश सेंगर ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्षेत्र वासियों को धन्यवाद दिया। अस्पताल के संरक्षक दिनेश सेंगर ने बताया कि यह अस्पताल क्षेत्र के लोगों को 24 घण्टे बेहतर चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है, जिससे ग्रामीणों को बेहतर इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, और धन भी अधिक खर्च नहीं करना पड़ेगा।1