Shuru
Apke Nagar Ki App…
कशंडौर में आकाशीय बिजली का कहर, दो युवकों की मौत, दो घायल। कशंडौर में आकाशीय बिजली का कहर, दो युवकों की मौत, दो घायल। बलिया। भीमपुरा थाना क्षेत्र के कशंडौर गांव में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य के घायल होने की सूचना है। मृतकों की पहचान रणजीत कुमार और अनुराग कुमार के रूप में बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। हादसे के बाद मौके पर परिजनों और आसपास की महिलाओं की भीड़ जुट गई। अपनों को खोने के गम में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की सूचना है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।
धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
कशंडौर में आकाशीय बिजली का कहर, दो युवकों की मौत, दो घायल। कशंडौर में आकाशीय बिजली का कहर, दो युवकों की मौत, दो घायल। बलिया। भीमपुरा थाना क्षेत्र के कशंडौर गांव में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य के घायल होने की सूचना है। मृतकों की पहचान रणजीत कुमार और अनुराग कुमार के रूप में बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। हादसे के बाद मौके पर परिजनों और आसपास की महिलाओं की भीड़ जुट गई। अपनों को खोने के गम में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की सूचना है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।
More news from Ballia and nearby areas
- मारपीट में युवक की मौत से हड़कंप, पूजा का सामान लेकर घर लौट रहे उमेश चौरसिया पर बेल्थरा रोड। उभांव थाना क्षेत्र के करनी गांव निवासी उमेश चौरसिया (35) पुत्र प्रभुनाथ चौरसिया की मारपीट में मौत की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि उमेश मालीपुर से पूजा का सामान लेकर बाइक से घर लौट रहे थे, तभी पहले से घात लगाए लोगों ने उन पर हमला कर दिया। बाइक पर सवार दूसरे व्यक्ति को भी हल्की चोट आई है। सूचना के अनुसार, हमले में उमेश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। घटना के कारणों और हमलावरों की पहचान को लेकर पुलिस जांच में जुटी है।3
- UP बिहार से है तो ये खबर आपके लिय क्लाइंट इंटरव्यू पडरौना में1
- भाटपार रानी, हिंदी दिवस पर बोले डायरेक्टर आईसीसी प्रदीप गुप्ता2
- सिकंदरपुर में कुशवाहा समाज की बैठक संपन्न,विधायक रिजवी ने बसपा और एआईएमआईएम पर कसा तंज, कहा दोनो वोट कटवा पार्टी है1
- *मधुबन एवं दुबारी क्षेत्र में राहत शिविर का निरीक्षण कर बाढ़ पीड़ितों का जाना हाल; अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश* *नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने मऊ के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में वितरित की राहत सामग्री* *मधुबन एवं दुबारी क्षेत्र में राहत शिविर का निरीक्षण कर बाढ़ पीड़ितों का जाना हाल; अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश* *प्रभावित परिवारों को भोजन, शुद्ध पेयजल, दवा एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो: मंत्री श्री ए के शर्मा* मऊ-उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए के शर्मा ने आज जनपद मऊ के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर बाढ़ के प्रभावित लोगों से मिले। उन्होंने मधुबन एवं दुबारी क्षेत्र में पहुंचकर बाढ़ से प्रभावित नागरिकों से संवाद किया तथा उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली।मंत्री श्री शर्मा ने जनता इंटर कॉलेज परिसर में संचालित राहत शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने राहत शिविर में रह रहे बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को खाद्य सामग्री के पैकेट, आवश्यक दवाइयां एवं राहत सामग्री किट वितरित की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य पूरी तत्परता के साथ संचालित किए जाएं। जलभराव वाले निचले क्षेत्रों में फंसे नागरिकों एवं पशुओं को आवश्यकता के अनुसार तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए। राहत शिविरों में रहने वाले प्रभावित परिवारों को भोजन, शुद्ध पेयजल, चिकित्सा सुविधा एवं अन्य आवश्यक सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने कहा कि बाढ़ जैसी आपदा की स्थिति में प्रदेश सरकार प्रत्येक प्रभावित परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है। शासन की प्राथमिकता है कि कोई भी प्रभावित व्यक्ति राहत एवं आवश्यक सुविधाओं से वंचित न रहे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दुर्गम एवं अधिक प्रभावित क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर राहत सामग्री पहुंचाई जाए तथा राहत कार्यों की नियमित निगरानी की जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ का पानी उतरने के बाद संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए मेडिकल टीमों को सक्रिय रखा जाए। प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही स्वच्छता, एंटी-लार्वा छिड़काव एवं अन्य आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही समयबद्ध ढंग से कराई जाए। मंत्री जी ने अधिकारियों से कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में भोजन, पेयजल, चिकित्सा एवं स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर कमी नहीं होनी चाहिए। राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन का दायित्व है कि संकट की इस घड़ी में प्रत्येक जरूरतमंद तक समय से सहायता पहुंचे और प्रभावित परिवारों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।2
- कशंडौर में आकाशीय बिजली का कहर, दो युवकों की मौत, दो घायल। कशंडौर में आकाशीय बिजली का कहर, दो युवकों की मौत, दो घायल। बलिया। भीमपुरा थाना क्षेत्र के कशंडौर गांव में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य के घायल होने की सूचना है। मृतकों की पहचान रणजीत कुमार और अनुराग कुमार के रूप में बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। हादसे के बाद मौके पर परिजनों और आसपास की महिलाओं की भीड़ जुट गई। अपनों को खोने के गम में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की सूचना है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।2
- मऊ (उत्तर प्रदेश): चिरैयाकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत सरसेना पेट्रोल पंप के पास बदमाशों ने 21 वर्षीय दलित युवक अवनीश कुमार की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, अवनीश अपने दोस्त हंसराज (बीएससी छात्र) के साथ अपनी बुआ के घर से वापस लौट रहा था। तभी बाइक सवार युवकों ने उन्हें घेर लिया और अवनीश पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। आनन-फानन में युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां आपातकालीन विभाग के प्रभारी डॉ. एस.के. नितिन ने बताया कि युवक की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी और उसके सिर में गोली लगी थी। प्रत्यक्षदर्शी दोस्त हंसराज के अनुसार, इस घटना में 'गोलू' नाम के युवक का हाथ होने का शक है। कुछ समय पहले सरसेना के पास गोलू के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी, और गोलू को शक था कि वह हमला अवनीश ने करवाया था। इसी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- बाइक सवार बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की हत्या पुलिस जांच में जुटी आपसी रंजिश में 21 वर्षीय युवक की गोली मारकर की हत्या झुण्ड बनाकर आए थे बाइक सवार बदमाश अपने दोस्त को बुआ के घर से लाने गया था मृतक तभी घात लागए बदमाशों ने युवक पर किया हमला मृतक का नाम अनीश कुमार बताया जा रहा है पूरी घटना में मृतक का दोस्त भी हुआ घायल घटना के बाद भागे बदमाश पुलिस मामले की जांच में जुटी सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे मौके पर हुई 22 वर्षीय अनीश की मौत शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम हाउस सरसेना पेट्रोल पंप के सामने हुई हत्या जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित पुलिस अधीक्षक ने मीडिया को दी जानकारी2