Shuru
Apke Nagar Ki App…
चित्रकूट:- पुलिस अधीक्षक चित्रकूट ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर परेड का किया निरीक्षण तत्पश्चात आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के साथ आउटडोर, इनडोर परीक्षा के सम्बन्ध में सम्मेलन आयोजित कर जानकारी दी गई। #viralnews #trending #chitrakootnewslive #UPPolice #chitrakootpolice
Chitrakootnewslive
चित्रकूट:- पुलिस अधीक्षक चित्रकूट ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर परेड का किया निरीक्षण तत्पश्चात आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के साथ आउटडोर, इनडोर परीक्षा के सम्बन्ध में सम्मेलन आयोजित कर जानकारी दी गई। #viralnews #trending #chitrakootnewslive #UPPolice #chitrakootpolice
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- चकबंदी में ‘200 बीघा का खेल’! बिना नोटिस जमीन खारिज, किसानों में उबाल — क्या नैसर्गिक न्याय की हुई हत्या? चकबंदी में बड़ा बवाल! गरीब किसानों की जमीन खारिज, प्रभावशालियों पर मेहरबानी? चित्रकूट रिपोर्ट | अजय पाण्डेय चित्रकूट। मानिकपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत खरौध में चल रही चकबंदी प्रक्रिया अब बड़े विवाद और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के घेरे में आ गई है। किसानों का आरोप है कि चकबंदी अधिकारियों ने नियम-कानूनों को दरकिनार करते हुए करीब 200 बीघा जमीन को बिना किसी समन या नोटिस के “बीहड़ श्रेणी” में डालकर खारिज कर दिया, जिससे गरीब और सीमांत किसानों की जमीन पर संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने इस पूरे मामले को “नैसर्गिक न्याय की हत्या” बताते हुए जिलाधिकारी चित्रकूट को शिकायती पत्र सौंपा है और पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में साल 2005 से चकबंदी प्रक्रिया चल रही है, लेकिन मूल्यांकन, रकबा दुरुस्ती और चक आवंटन में भारी अनियमितताएं की गई हैं। आरोप है कि चकबंदी अधिकारियों ने सुनियोजित तरीके से गरीब और अनपढ़ किसानों को निशाना बनाते हुए उनकी जमीन को बीहड़ बताकर खारिज कर दिया, जबकि कई प्रभावशाली लोगों की जमीन को बचाने का खेल खेला गया। ग्रामीणों का आरोप है कि 7 मार्च 2026 को चकबंदी अधिकारी मानिकपुर संजय शुक्ला ने बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के करीब 200 बीघा भूमि को श्रेणी 6(4) बीहड़ बताते हुए खारिज कर दिया। इससे दर्जनों किसानों के सामने अपनी ही जमीन बचाने का संकट खड़ा हो गया है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि 1959 के खसरा अभिलेखों में बीहड़ खाते में दर्ज करीब 350 बीघा भूमि पर आज तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई? ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ प्रभावशाली लोगों से मोटी रकम लेकर उनकी जमीन पर कार्रवाई से बचाया गया, जबकि गरीब किसानों की जमीन को निशाना बनाया गया। इस पूरे प्रकरण में ग्रामीणों ने चकबंदी अधिकारी, सहायक चकबंदी अधिकारी, चकबंदी कर्ता और संबंधित लेखपाल पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इधर, किसानों के समर्थन में भारतीय किसान यूनिटी यूनियन (आ.हिंद) चित्रकूट के मानिकपुर तहसील अध्यक्ष एडवोकेट राम दिनेश द्विवेदी खुलकर सामने आ गए हैं। उन्होंने दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों की जमीन पर डाका किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, “यदि प्रशासन ने जल्द निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की, तो किसान संगठन सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगा।” अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि किसानों के गंभीर आरोपों के बाद जिला प्रशासन इस मामले में क्या रुख अपनाता है? क्या सच में चकबंदी प्रक्रिया में भ्रष्टाचार का बड़ा खेल हुआ है या फिर प्रशासन जांच कर सच्चाई सामने लाएगा। फिलहाल गांव में आक्रोश, असंतोष और न्याय की मांग तेज होती जा रही है।1
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का हस्तांतरण: जनपद चित्रकूट के 1.13 लाख से अधिक किसान लाभान्वित माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज असम के गुवाहाटी से एक भव्य कार्यक्रम के दौरान बटन दबाकर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) की 22वीं किस्त का डिजिटल हस्तांतरण किया गया। इस योजना के अंतर्गत देश के 9 करोड़ 32 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में ₹18,640 करोड़ से अधिक की धनराशि सीधे हस्तांतरित। (DBT) की गई। जनपद चित्रकूट में इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में देखा गया, जहाँ जिलाधिकारी श्री पुलकित गर्ग, अध्यक्ष डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक श्री पंकज अग्रवाल, जिला महामंत्री डॉ. अश्विनी अवस्थी, नगर अध्यक्ष श्री रवि गुप्ता एवं उप कृषि निदेशक श्री राजकुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कृषक भाई उपस्थित रहे। पीएम किसान योजना के तहत अब तक कुल ₹4.09 लाख करोड़ से अधिक की सम्मान राशि सीधे किसानों के खातों में भेजी जा चुकी है। जनपद के 1,13,092 किसानों को इस किस्त के माध्यम से कुल ₹22,61,84,000 (बाइस करोड़ इकसठ लाख चौरासी हजार रुपये) की धनराशि सीधे उनके बैंक खातों में प्राप्त हुई। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के लाभों पर चर्चा की और कृषि क्षेत्र में इसके सकारात्मक प्रभावों को रेखांकित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी व माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा किसानधाइयों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर उप कृषि निदेशक श्री राजकुमार ने उपस्थित अतिथिगणों, बैंक पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कृषक भाइयों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि यह योजना सीमांत एवं लघु किसानों के लिए खेती की आकस्मिक जरूरतों को पूरा करने में अत्यंत सहायक सिद्ध हो रही है।1
- लिक्वुड पेट्रोलियम (LPG) गैस की किल्लत को लेकर संसद में चंद्रशेखर आजाद किसानों की समस्या उर्वरक खादों बीजों में महंगाई की मार झेल रहे किसानों को सस्ती दरें लागूं करने और गैस,डीजल की समस्या क समाधान कर पूर्ति करने, क विकाश तभी साकार है जब योजना बद्ध तरीके से भारत के अंतिम छोर में रह रहे गरीब तक बिना भ्रष्टाचार के पहुंच जाए और बजड क तभी सही उपयोग होगा1
- Post by KALLURAM1
- Post by Abhay TV News1
- चित्रकूट रैपुरा के रामनगर में अज्ञात कारणों के चलते 16 वर्षीया किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम मामला चित्रकूट जनपद के रामनगर का आज शुक्रवार की सुबह 7:30 बजे का है जहां अज्ञात कारणों के चलते कक्षा 8 की छात्रा 16 वर्षीया किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली मृतका प्रियांशु पुत्री बुधराज के चाचा राजेश ने बताया कि प्रियांशु के पिता बुद्ध राजा और उनकी मां रन्नू धौरहरा गांव शादी समारोह में सम्मिलित होने गए थे घर पर मृतका अपनी छोटी बहन दिव्या और भाई कार्तिक के साथ थी तभी आज शुक्रवार की सुबह लगभग 7:30 बजे प्रियांशु ने दिव्या को खाना बनाने के लिए बोल दिया और भाई कार्तिक को स्कूल जाने के लिए नहाने भेज दिया और चुपचाप कमरे में जाकर घर में ही लगी बल्ली में रस्सी का फंदा डालकर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी वहीं बहन के न दिखने पर दोनों भाई-बहन कमरे के अंदर पहुंचे तो प्रियांशु फांसी के फंदे पर लड़की थी और उसकी मौत हो चुकी थी वही दोनों चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग और परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचकर मामले की सूचना पुलिस को दी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतका के शव का आज शुक्रवार की दोपहर 2:00 बजे जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया है और मामले की जांच में जुड़ गई है मृत का रामनगर नहीं जूनियर हाई स्कूल में कक्षा 8 में पढ़ती थी फिलहाल आत्महत्या करने का कारणों का पता भी नहीं चल पाया1
- Post by संजय राणा पत्रकार चित्रकूट1
- चित्रकूट:- पुलिस अधीक्षक चित्रकूट ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर परेड का किया निरीक्षण तत्पश्चात आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के साथ आउटडोर, इनडोर परीक्षा के सम्बन्ध में सम्मेलन आयोजित कर जानकारी दी गई। #viralnews #trending #chitrakootnewslive #UPPolice #chitrakootpolice1