Shuru
Apke Nagar Ki App…
गुमला *ट्राईबल फैशन रनवे का आयोजन, कला संस्कृति की दिखी झलक* गुमला के जयपुर होटल में ट्राइबल फैशन रनवे का आयोजन किया गया, जिसका विधिवत उद्घाटन नगर परिषद गुमला के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी और भाजपा युवा नेता मिशीर कुजूर ने संयुक्त रूप से किया। आयोजन में प्रतिभागियों ने रनवे पर जन संस्कृति, परंपरा और कला की अमिठ छाप छोड़ी। एक से एक परिधान में प्रतिभागियों ने रनवे पर अपने जलवे बिखेरे। मौके पर मौजूद लोगों ने इस प्रकार के आयोजन की काफी सराहना की। रमेश कुमार चीनी ने कहा कि निश्चित रूप से इस तरह के आयोजन से प्रतिभागियों को आगे बढ़ाने और अपनी संस्कृति, परंपरा को संजोए रखने में मदद मिलती है। समय-समय पर इस तरह का आयोजन होना चाहिए।
Dipak gupta
गुमला *ट्राईबल फैशन रनवे का आयोजन, कला संस्कृति की दिखी झलक* गुमला के जयपुर होटल में ट्राइबल फैशन रनवे का आयोजन किया गया, जिसका विधिवत उद्घाटन नगर परिषद गुमला के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी और भाजपा युवा नेता मिशीर कुजूर ने संयुक्त रूप से किया। आयोजन में प्रतिभागियों ने रनवे पर जन संस्कृति, परंपरा और कला की अमिठ छाप छोड़ी। एक से एक परिधान में प्रतिभागियों ने रनवे पर अपने जलवे बिखेरे। मौके पर मौजूद लोगों ने इस प्रकार के आयोजन की काफी सराहना की। रमेश कुमार चीनी ने कहा कि निश्चित रूप से इस तरह के आयोजन से प्रतिभागियों को आगे बढ़ाने और अपनी संस्कृति, परंपरा को संजोए रखने में मदद मिलती है। समय-समय पर इस तरह का आयोजन होना चाहिए।
More news from झारखंड and nearby areas
- Post by Dipak gupta3
- सिसई (गुमला)। सिसई थाना क्षेत्र के छारदा रोड में गुमला से आये हुए पांच मिशनरी महिलाओं द्वारा हिन्दू सरना समाज के लोगों के घर घर जाकर चंगाई सभा में शामिल होने के लिए भोले भाले ग्रामीणों को बरगलाया जा रहा था। मौके पर हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार रौमिला मिंज पति महावीर मिंज पुग्गु गुमला, किरण कुजूर पति ज्ञान प्रकाश कुजूर पुग्गु गुमला, सकीरा तिर्की पति स्व भूषण तिर्की दाउदनगर पुग्गु गुमला, सुशीला देवी पति पुनई उरांव दाउदनगर पुग्गु, इंदु देवी दाउदनगर पुग्गु गुमला। ये सभी पांचों महिलाएं ईसाई समाज से आती हैं और गुमला की रहने वाली है। इन्होंने हिन्दू समाज के लोगों के घरों में जाकर बीमारी से छुटकारा पाने हेतु चंगाई सभा में जाने के लिए लोगों को प्रेरित कर रही थी। वहीं छारदा रोड निवासी आनंद साहु पिता साधु साहु ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके घर जाकर उसकी पत्नी से कहा गया कि चंगाई सभा में शामिल हो जाने पर सभी प्रकार की बीमारी से छुटकारा मिल जायेगा यह सुन आनंद साहु ने आस पास के लोगों को इकट्ठा कर तत्काल इसकी सूचना हिन्दू संगठन को और थाना को दी। सूचना मिलने पर हिन्दू जागरण के प्रदेश परावर्तन प्रमुख संजय वर्मा,विश्व हिन्दू परिषद जिला मंत्री मनीष बाबु, विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल सिसई के प्रखंड अध्यक्ष पंकज साहु, संरक्षक मुकेश श्रीवास्तव डेविड, रोहित शर्मा, सौरभ ताम्रकर, आशीष यादव, सुप्रदीप साहु, सहित भारी संख्या में हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता एवं पुलिस प्रशासन के पदाधिकारी दल बल के साथ घटना स्थल पहुंचे और पूछताछ कर पांचो महिलाओं को थाना ले आये। जहां हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने उनके विरुद्ध लिखित आवेदन देकर कड़ी कार्रवाई करते हुए सिसई में हो रहे धर्मांतरण पर रोक लगाने की पुलिस प्रशासन से मांग की है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस पूछताछ कर आगे की कार्रवाई करने में जुटि हुई थी।4
- त्योहारों से पहले पुलिस का सख्त एक्शन! कुरुमगढ़ में फ्लैग मार्च, गड़बड़ी करने वालों को चेतावनी कुरुमगढ़ (गुमला): आगामी त्योहारों रामनवमी, सरहुल एवं ईद को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को कुरुमगढ़ पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। जानकारी देते हुए दोपहर लगभग बारह बजे बताया गया कि थाना प्रभारी दिनेश कुमार के नेतृत्व में निकाले गए इस मार्च में पुलिस बल के जवान पूरे इलाके में मुस्तैदी के साथ भ्रमण करते नजर आए। फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य आम लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देना था कि किसी भी तरह की गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान पुलिस टीम ने बाजार क्षेत्र, मुख्य चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च करते हुए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। फ्लैग मार्च के बाद थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने स्पष्ट रूप से कहा कि त्योहारों के दौरान अफवाह फैलाने, हुड़दंग करने या शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने यह भी कहा कि सभी समुदाय आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं, यही क्षेत्र की पहचान है। पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। #RamNavami #Sarhul #Eid #GumlaNews #Kurumgarh #PoliceAlert #FlagMarch #JharkhandNews #PeaceAndHarmony1
- आगामी ईद रामनवमी और सरहुल त्यौहार को देखते हुए चैनपुर में अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था बनाएं रखने की उद्देश्य से शुक्रवार शाम 4:00 बजे के करीब पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया चैनपुर सर्किल इंस्पेक्टर जितेंद्र राम और थाना प्रभारी अरविंद कुमार की अगुवाई में चैनपुर थाना से फ्लैग मार्च निकाला गया जिसमें कई पुलिस पदाधिकारी और काफी संख्या में पुलिस बल के जवानों ने ब्लॉक चौक, चर्च रोड, अल्बर्ट एक्का चौक, बस स्टैंड, मेंन रोड, पिपल चौक सहित विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए आम नागरिकों को सुरक्षा का संदेश दिया साथ ही आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की इस दौरान चैनपुर थाना को मिली नई गाड़ी भी सायरन बजाते हुए फ्लैग मार्च में पीछे-पीछे शामिल हुई चैनपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने थाना क्षेत्र वासियों से वापसी सौहार्द के साथ त्यौहार मनाने की अपील की उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की घटना अवैध गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी सीधे पुलिस को दे या डायल 112 पर भी दे सकते हैं ताकि पुलिस तत्काल कार्रवाई कर सके साथ ही उन्होंने शरारती तत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बिगड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी1
- शांति पूर्ण रामनवमी सरहुल और ईद को लेकर चैनपुर पुलिस ने निकाली फ्लैग मार्च।1
- आगामी त्यौहार को लेकर पुलिस ने बक्सीडीपा स्थित न्यू पुलिस लाइन के मैदान में किया शक्ति प्रदर्शन सौहार्द के साथ पर्व मनाने का किया अपील1
- चैनपुर: प्रेम नगर के समीप शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे एक सड़क हादसे में 48 वर्षीय बुधना असुर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चैनपुर पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।1
- Post by Dipak gupta3