logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

घोटी-नंदोरा की घटना को लेकर थाना लांजी क्षेत्र में हुई शांति समिति की बैठक थाना लांजी अंतर्गत ग्राम घोटी में दिनांक 27 जनवरी 2026 को शाम लगभग 7:30 बजे एक सामाजिक कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों के बीच आपसी मतभेद उत्पन्न होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही थाना लांजी पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया गया तथा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक कदम उठाए गए। घटना की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए थाना लांजी द्वारा तत्परता से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन अनुविभागीय पुलिस अधिकारी लांजी श्री ओमप्रकाश (भा.पु.से.) एवं एसडीएम लांजी श्री कमल सिंह सिंहसार तथा तहसीलदार लांजी श्री संजय बारस्कर के मार्गदर्शन में किया गया। बैठक में दोनों समुदायों के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक व्यक्तियों ने सहभागिता की। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं सामाजिक समरसता बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की गई। दोनों पक्षों के बीच संवाद स्थापित कर स्थिति को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाया गया तथा भविष्य में किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा तनाव की स्थिति से बचने हेतु सभी से सहयोग की अपील की गई। पुलिस एवं प्रशासन द्वारा क्षेत्र में निरंतर समन्वय बनाए रखा गया है। वर्तमान में क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था पूर्णतः सामान्य है तथा पुलिस द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है। बालाघाट पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें, अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

2 hrs ago
user_Ramanuj Tidke
Ramanuj Tidke
रिपोर्टर लांजी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

घोटी-नंदोरा की घटना को लेकर थाना लांजी क्षेत्र में हुई शांति समिति की बैठक थाना लांजी अंतर्गत ग्राम घोटी में दिनांक 27 जनवरी 2026 को शाम लगभग 7:30 बजे एक सामाजिक कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों के बीच आपसी मतभेद उत्पन्न होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही थाना लांजी पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया गया तथा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक कदम उठाए गए। घटना की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए थाना लांजी द्वारा तत्परता से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन अनुविभागीय पुलिस अधिकारी लांजी श्री ओमप्रकाश (भा.पु.से.) एवं एसडीएम लांजी श्री कमल सिंह सिंहसार तथा तहसीलदार लांजी श्री संजय बारस्कर के मार्गदर्शन में किया गया। बैठक में दोनों समुदायों के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक व्यक्तियों ने सहभागिता की। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं सामाजिक समरसता बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की गई। दोनों पक्षों के बीच संवाद स्थापित कर स्थिति को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाया गया तथा भविष्य में किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा तनाव की स्थिति से बचने हेतु सभी से सहयोग की अपील की गई। पुलिस एवं प्रशासन द्वारा क्षेत्र में निरंतर समन्वय बनाए रखा गया है। वर्तमान में क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था पूर्णतः सामान्य है तथा पुलिस द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है। बालाघाट पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें, अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • जिले की सीमा से लगे महाराष्ट्र के तुमसर रोड पर हुए सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार धनेंद्र बिसेन (35), निवासी ग्राम महाराजपुर थाना वारासिवनी की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी रक्षा बिसेन (30) गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी अनुसार दोनों पति-पत्नी नागपुर में रहकर निजी कंपनी में कार्यरत थे।
    1
    जिले की सीमा से लगे महाराष्ट्र के तुमसर रोड पर हुए सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार धनेंद्र बिसेन (35), निवासी ग्राम महाराजपुर थाना वारासिवनी की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी रक्षा बिसेन (30) गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी अनुसार दोनों पति-पत्नी नागपुर में रहकर निजी कंपनी में कार्यरत थे।
    user_Samarpit sahu
    Samarpit sahu
    पत्रकार बालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • लोक निर्माण विभाग की निगरानी में बनी 04 करोड़ से अधिक की लागत की सड़क भष्ट्राचार की भेंट चढ़ गई है। क्षेत्रीय विधायक गौरव सिंह पारधी के अथक प्रयासों से यह सड़क स्वीकृत हुई थी। 29 फरवरी 2024 को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वचुर्वली इसका भूमिपूजन किया था। मामला कटेरा-बनेरा से होकर कोड़मी को जोड़ने वाली सड़क का है। एक सप्ताह पूर्व ही सड़क निर्माण कार्य पूर्ण हुआ है किंतु निर्माण की गुणवत्ता इतनी घटिया है कि हल्की सी खरोंच से ही डामर उखडने लगा है।
    1
    लोक निर्माण विभाग की निगरानी में बनी 04 करोड़ से अधिक की लागत की सड़क भष्ट्राचार की भेंट चढ़ गई है। क्षेत्रीय विधायक गौरव सिंह पारधी के अथक प्रयासों से यह सड़क स्वीकृत हुई थी। 29 फरवरी 2024 को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वचुर्वली इसका भूमिपूजन किया था। मामला कटेरा-बनेरा से होकर कोड़मी को जोड़ने वाली सड़क का है। एक सप्ताह पूर्व ही सड़क निर्माण कार्य पूर्ण हुआ है किंतु निर्माण की गुणवत्ता इतनी घटिया है कि हल्की सी खरोंच से ही डामर उखडने लगा है।
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    पत्रकार कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मादक पदार्थों एवं ड्रग्स के अवैध कारोबार पर अंकुश हेतु टोल फ्री नंबर 1933 जारी ▪️ अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों की सूचना देने की सुविधा ▪️ सूचना देने वाले नागरिक की पहचान पूर्णतः गोपनीय ▪️ दुर्ग–भिलाई शहर के लगभग 500 ई-रिक्शा में टोल फ्री नंबर चस्पा ▪️ जन-जागरूकता हेतु ई-रिक्शा को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया गया संक्षिप्त विवरण : दुर्ग पुलिस द्वारा ऑपरेशन विश्वास के अंतर्गत मादक पदार्थों एवं ड्रग्स के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से टोल फ्री नंबर 1933 जारी किया गया है। उक्त टोल फ्री नंबर के माध्यम से आम नागरिक मादक पदार्थों एवं ड्रग्स के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों एवं गतिविधियों की सूचना सीधे पुलिस को दे सकते हैं। दिनांक 04.02.2026 को दुर्ग–भिलाई शहर में संचालित लगभग 500 ई-रिक्शा में टोल फ्री नंबर 1933 चस्पा कर, जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला दुर्ग श्री विजय अग्रवाल द्वारा हरि झंडी दिखाकर रवाना किया गया। साथ ही जिले के समस्त पुलिस वाहनों में भी उक्त टोल फ्री नंबर चस्पा किया गया है, जिससे अधिक से अधिक नागरिकों तक इसकी जानकारी पहुंच सके। दुर्ग पुलिस द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि टोल फ्री नंबर पर सूचना देने वाले नागरिकों की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी तथा प्राप्त सूचनाओं पर विधिसम्मत एवं त्वरित कार्रवाई की जाएगी। दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि उन्हें मादक पदार्थों, ड्रग्स अथवा अन्य नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त होती है, तो तत्काल टोल फ्री नंबर 1933 पर सूचना दें एवं समाज को नशा मुक्त बनाने में पुलिस का सहयोग करें।
    4
    मादक पदार्थों एवं ड्रग्स के अवैध कारोबार पर अंकुश हेतु टोल फ्री नंबर 1933 जारी
▪️ अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों की सूचना देने की सुविधा
▪️ सूचना देने वाले नागरिक की पहचान पूर्णतः गोपनीय
▪️ दुर्ग–भिलाई शहर के लगभग 500 ई-रिक्शा में टोल फ्री नंबर चस्पा
▪️ जन-जागरूकता हेतु ई-रिक्शा को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया गया
संक्षिप्त विवरण :
दुर्ग पुलिस द्वारा ऑपरेशन विश्वास के अंतर्गत मादक पदार्थों एवं ड्रग्स के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से टोल फ्री नंबर 1933 जारी किया गया है। उक्त टोल फ्री नंबर के माध्यम से आम नागरिक मादक पदार्थों एवं ड्रग्स के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों एवं गतिविधियों की सूचना सीधे पुलिस को दे सकते हैं।
दिनांक 04.02.2026 को दुर्ग–भिलाई शहर में संचालित लगभग 500 ई-रिक्शा में टोल फ्री नंबर 1933 चस्पा कर, जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला दुर्ग श्री विजय अग्रवाल द्वारा हरि झंडी दिखाकर रवाना किया गया। साथ ही जिले के समस्त पुलिस वाहनों में भी उक्त टोल फ्री नंबर चस्पा किया गया है, जिससे अधिक से अधिक नागरिकों तक इसकी जानकारी पहुंच सके।
दुर्ग पुलिस द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि टोल फ्री नंबर पर सूचना देने वाले नागरिकों की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी तथा प्राप्त सूचनाओं पर विधिसम्मत एवं त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि उन्हें मादक पदार्थों, ड्रग्स अथवा अन्य नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त होती है, तो तत्काल टोल फ्री नंबर 1933 पर सूचना दें एवं समाज को नशा मुक्त बनाने में पुलिस का सहयोग करें।
    user_VISHAL GUPTA
    VISHAL GUPTA
    Unreached News... Durg, Chhattisgarh•
    6 hrs ago
  • दुर्ग में एक कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़िया गाने में मदहोश होकर नाचता यह शख्स
    1
    दुर्ग में एक कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़िया गाने में मदहोश होकर नाचता यह शख्स
    user_हक़ की आवाज़ छत्तीसगढ़
    हक़ की आवाज़ छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़ का पहला युवा संचालित न्यूज़ पो Durg, Chhattisgarh•
    6 hrs ago
  • ▪️ रात्रि चोरी के मामले में 02 आरोपी गिरफ्तार ▪️ चोरी की गई नकद राशि एवं वाहन बरामद ▪️ आरोपियों के विरुद्ध BNS की धाराओं में वैधानिक कार्यवाही ▪️ आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत संक्ष दिनांक 18/03/2025 को प्रार्थी द्वारा पुलिस चौकी अंजोरा, थाना पुलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 08/03/2025 की रात्रि लगभग 08:00 बजे अंजोरा बायपास रोड पर खड़े उनके वाहन से अज्ञात आरोपियों द्वारा नकद राशि चोरी कर ली गई। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 89/2025 अंतर्गत धारा 303(2), 317(2), 305 BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान संदेहियों की पतासाजी कर दिनांक 03/02/2026 को 02 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा चोरी की घटना स्वीकार की गई। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई नकद राशि एवं घटना में प्रयुक्त वाहन जप्त किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है। घटना स्थल : अंजोरा बायपास रोड, पुलिस चौकी अंजोरा, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग (छ.ग.) आरोपी का विवरण : 1. भैरव साहू, उम्र 23 वर्ष, निवासी खालसा, थाना गुंडरदेही, जिला बालोद (छ.ग.) 2. राहुल ठाकुर, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम सिरसिदा मंझा टेकरी के पास, थाना नंदिनी, जिला दुर्ग (छ.ग.) जप्त सामग्री : ▪️ चोरी की गई नकद राशि ▪️ एक वाहन सराहनीय भूमिका : ▪️ उक्त कार्यवाही में पुलिस चौकी अंजोरा में पदस्थ पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही। दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर पार्क करें, सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अपराध करने वालों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। —0000—
    1
    ▪️ रात्रि चोरी के मामले में 02 आरोपी गिरफ्तार
▪️ चोरी की गई नकद राशि एवं वाहन बरामद
▪️ आरोपियों के विरुद्ध BNS की धाराओं में वैधानिक कार्यवाही
▪️ आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत
संक्ष
दिनांक 18/03/2025 को प्रार्थी द्वारा पुलिस चौकी अंजोरा, थाना पुलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 08/03/2025 की रात्रि लगभग 08:00 बजे अंजोरा बायपास रोड पर खड़े उनके वाहन से अज्ञात आरोपियों द्वारा नकद राशि चोरी कर ली गई। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 89/2025 अंतर्गत धारा 303(2), 317(2), 305 BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान संदेहियों की पतासाजी कर दिनांक 03/02/2026 को 02 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा चोरी की घटना स्वीकार की गई। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई नकद राशि एवं घटना में प्रयुक्त वाहन जप्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।
घटना स्थल :
अंजोरा बायपास रोड, पुलिस चौकी अंजोरा, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग (छ.ग.)
आरोपी का विवरण :
1. भैरव साहू, उम्र 23 वर्ष, निवासी खालसा, थाना गुंडरदेही, जिला बालोद (छ.ग.)
2. राहुल ठाकुर, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम सिरसिदा मंझा टेकरी के पास, थाना नंदिनी, जिला दुर्ग (छ.ग.)
जप्त सामग्री :
▪️ चोरी की गई नकद राशि
▪️ एक वाहन
सराहनीय भूमिका :
▪️ उक्त कार्यवाही में पुलिस चौकी अंजोरा में पदस्थ पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर पार्क करें, सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अपराध करने वालों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
—0000—
    user_हेमंत उमरे
    हेमंत उमरे
    पत्रकार दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • भिलाई-3 के बजरंगपारा स्थित सुंदर शकुन टावर क्षेत्र में भवन निर्माण कार्य के चलते वार्ड की सबसे महत्वपूर्ण नाली को गिट्टी और रेत से पूरी तरह बंद कर दिया गया है। नाली बंद होने से गंदा पानी आगे नहीं बढ़ पा रहा और उसी स्थान पर जमा हो रहा है। पानी रुकने के कारण इलाके में मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ गई है, जिससे डेंगू, मलेरिया जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि गंदगी की निकासी पूरी तरह ठप हो चुकी है, बदबू फैल रही है और आसपास का माहौल दूषित हो गया है। लोगों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत की गई, लेकिन न तो भवन निर्माणकर्ता द्वारा नाली को खुला किया गया और न ही नगर निगम की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई देखने को मिली। नियमों के बावजूद निर्माण कार्य के दौरान जल निकासी बाधित की जा रही है, जिससे आम जनता को परेशानी झेलनी पड़ रही है। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि तत्काल नाली से गिट्टी और रेत हटाई जाए, जल निकासी को सुचारु किया जाए, मच्छर नियंत्रण के लिए दवा छिड़काव व फॉगिंग कराई जाए, और लापरवाह निर्माणकर्ता पर सख्त कार्रवाई की जाए। यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो यह समस्या आने वाले समय में बड़े स्वास्थ्य संकट का रूप ले सकती है।
    1
    भिलाई-3 के बजरंगपारा स्थित सुंदर शकुन टावर क्षेत्र में भवन निर्माण कार्य के चलते वार्ड की सबसे महत्वपूर्ण नाली को गिट्टी और रेत से पूरी तरह बंद कर दिया गया है। नाली बंद होने से गंदा पानी आगे नहीं बढ़ पा रहा और उसी स्थान पर जमा हो रहा है।
पानी रुकने के कारण इलाके में मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ गई है, जिससे डेंगू, मलेरिया जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि गंदगी की निकासी पूरी तरह ठप हो चुकी है, बदबू फैल रही है और आसपास का माहौल दूषित हो गया है।
लोगों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत की गई, लेकिन न तो भवन निर्माणकर्ता द्वारा नाली को खुला किया गया और न ही नगर निगम की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई देखने को मिली। नियमों के बावजूद निर्माण कार्य के दौरान जल निकासी बाधित की जा रही है, जिससे आम जनता को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
क्षेत्रवासियों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि
तत्काल नाली से गिट्टी और रेत हटाई जाए,
जल निकासी को सुचारु किया जाए,
मच्छर नियंत्रण के लिए दवा छिड़काव व फॉगिंग कराई जाए,
और लापरवाह निर्माणकर्ता पर सख्त कार्रवाई की जाए।
यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो यह समस्या आने वाले समय में बड़े स्वास्थ्य संकट का रूप ले सकती है।
    user_SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    Journalist दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
  • 4 फरवरी बुधवार को दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार बता दें कि केसीजी जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दिनांक 5 फरवरी (गुरुवार) को दोपहर 12 बजे थाना गंडई में थाना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक लक्ष्य शर्मा स्वयं उपस्थित रहेंगे और आम नागरिकों से सीधे संवाद करेंगे। थाना दिवस कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के नागरिक अपनी शिकायतें, समस्याएं, सुझाव एवं सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पुलिस अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना, पारदर्शिता बढ़ाना तथा स्थानीय स्तर पर उत्पन्न समस्याओं का समाधान करना है। पुलिस प्रशासन द्वारा सभी बीट के ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की गई है। इससे ग्रामीणों को अपनी बात सीधे वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा और समस्याओं के त्वरित निराकरण में सहायता मिलेगी।
    1
    4 फरवरी बुधवार को दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार बता दें कि 
केसीजी जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दिनांक 5 फरवरी  (गुरुवार) को दोपहर 12 बजे थाना गंडई में थाना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक लक्ष्य शर्मा स्वयं उपस्थित रहेंगे और आम नागरिकों से सीधे संवाद करेंगे।
थाना दिवस कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के नागरिक अपनी शिकायतें, समस्याएं, सुझाव एवं सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पुलिस अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना, पारदर्शिता बढ़ाना तथा स्थानीय स्तर पर उत्पन्न समस्याओं का समाधान करना है।
पुलिस प्रशासन द्वारा सभी बीट के ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की गई है। इससे ग्रामीणों को अपनी बात सीधे वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा और समस्याओं के त्वरित निराकरण में सहायता मिलेगी।
    user_गंगाराम पटेल  स्थानीय पत्रकार
    गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
    खैरागढ़, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के.सी. ठाकुर ने शासकीय माध्यमिक शाला गोपालपुर का औचक निरीक्षण किया। वह बुधवार की दोपहर 3:30 बजे अचानक से स्कूल पहुंचे। जैसे ही यह जानकारी ग्रामीणों को मिली वह भी स्कूल पहुंच गए। एसडीएम ने स्कूली विद्यार्थियों से वन टू वन चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने बचपन के बारे में जानकारी से बताया कि वह जिस गांव से आए हैं वह गांव और उनका स्कूल दोनों ही बहुत छोटा था।
    1
    अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के.सी. ठाकुर ने शासकीय माध्यमिक शाला गोपालपुर का औचक निरीक्षण किया। वह बुधवार की दोपहर 3:30 बजे अचानक से स्कूल पहुंचे। जैसे ही यह जानकारी ग्रामीणों को मिली वह भी स्कूल पहुंच गए। एसडीएम ने स्कूली विद्यार्थियों से वन टू वन चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने बचपन के बारे में जानकारी से बताया कि वह जिस गांव से आए हैं वह गांव और उनका स्कूल दोनों ही बहुत छोटा था।
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    पत्रकार कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • ▪️ NDPS Act के तहत 02 आरोपी गिरफ्तार ▪️ आरोपियों के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा मात्र 1.770 kg जप्त किया गया । ▪️ गांजा बिक्री कर अवैध लाभ अर्जित करने की फिराक में थे आरोपी ▪️ प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही जारी थाना जामुल क्षेत्र अंतर्गत जामुल कॉलेज के पास रोड में मादक पदार्थ गांजा बिक्री की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। मामले में अपराध क्रमांक 76/2026 धारा 20(ख), 27, 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। घटनास्थल : जामुल कॉलेज के पास रोड, थाना जामुल, जिला दुर्ग आरोपी का नाम : 1. ओमेश कुमार ठाकुर, उम्र 22 वर्ष, निवासी रामनगर थाना मोहन नगर जिला दुर्ग 2. अमय गुप्ता, उम्र 20 वर्ष, निवासी रामनगर मुक्तिधाम के पास थाना मोहन नगर जिला दुर्ग जप्त सामग्री : ▪️ मादक पदार्थ गांजा (कुल मात्रा 1.770 kg जप्त अनुसार) ▪️ नगद राशि ₹1500/- ▪️ एक मोबाइल फोन सराहनीय भूमिका : ▪️ उक्त कार्यवाही में थाना जामुल के प्रधान आरक्षक ललित साहू, आरक्षक दिनेश कुमार साहू एवं पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशे के अवैध कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। —0000—
    1
    ▪️ NDPS Act के तहत 02 आरोपी गिरफ्तार
▪️ आरोपियों के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा  मात्र 1.770 kg जप्त किया गया ।
▪️ गांजा बिक्री कर अवैध लाभ अर्जित करने की फिराक में थे आरोपी
▪️ प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही जारी
थाना जामुल क्षेत्र अंतर्गत जामुल कॉलेज के पास रोड में मादक पदार्थ गांजा बिक्री की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया।
मामले में अपराध क्रमांक 76/2026 धारा 20(ख), 27, 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
घटनास्थल :
जामुल कॉलेज के पास रोड, थाना जामुल, जिला दुर्ग
आरोपी का नाम :
1. ओमेश कुमार ठाकुर, उम्र 22 वर्ष, निवासी रामनगर थाना मोहन नगर जिला दुर्ग
2. अमय गुप्ता, उम्र 20 वर्ष, निवासी रामनगर मुक्तिधाम के पास थाना मोहन नगर जिला दुर्ग
जप्त सामग्री :
▪️ मादक पदार्थ गांजा (कुल मात्रा  1.770 kg जप्त अनुसार)
▪️ नगद राशि ₹1500/-
▪️ एक मोबाइल फोन
सराहनीय भूमिका :
▪️ उक्त कार्यवाही में थाना जामुल के प्रधान आरक्षक ललित साहू, आरक्षक दिनेश कुमार साहू एवं पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशे के अवैध कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
—0000—
    user_हेमंत उमरे
    हेमंत उमरे
    पत्रकार दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.