मादक पदार्थों एवं ड्रग्स के अवैध कारोबार पर अंकुश हेतु टोल फ्री नंबर 1933 जारी ▪️ अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों की सूचना देने की सुविधा ▪️ सूचना देने वाले नागरिक की पहचान पूर्णतः गोपनीय ▪️ दुर्ग–भिलाई शहर के लगभग 500 ई-रिक्शा में टोल फ्री नंबर चस्पा ▪️ जन-जागरूकता हेतु ई-रिक्शा को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया गया संक्षिप्त विवरण : दुर्ग पुलिस द्वारा ऑपरेशन विश्वास के अंतर्गत मादक पदार्थों एवं ड्रग्स के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से टोल फ्री नंबर 1933 जारी किया गया है। उक्त टोल फ्री नंबर के माध्यम से आम नागरिक मादक पदार्थों एवं ड्रग्स के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों एवं गतिविधियों की सूचना सीधे पुलिस को दे सकते हैं। दिनांक 04.02.2026 को दुर्ग–भिलाई शहर में संचालित लगभग 500 ई-रिक्शा में टोल फ्री नंबर 1933 चस्पा कर, जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला दुर्ग श्री विजय अग्रवाल द्वारा हरि झंडी दिखाकर रवाना किया गया। साथ ही जिले के समस्त पुलिस वाहनों में भी उक्त टोल फ्री नंबर चस्पा किया गया है, जिससे अधिक से अधिक नागरिकों तक इसकी जानकारी पहुंच सके। दुर्ग पुलिस द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि टोल फ्री नंबर पर सूचना देने वाले नागरिकों की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी तथा प्राप्त सूचनाओं पर विधिसम्मत एवं त्वरित कार्रवाई की जाएगी। दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि उन्हें मादक पदार्थों, ड्रग्स अथवा अन्य नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त होती है, तो तत्काल टोल फ्री नंबर 1933 पर सूचना दें एवं समाज को नशा मुक्त बनाने में पुलिस का सहयोग करें।
मादक पदार्थों एवं ड्रग्स के अवैध कारोबार पर अंकुश हेतु टोल फ्री नंबर 1933 जारी ▪️ अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों की सूचना देने की सुविधा ▪️ सूचना देने वाले नागरिक की पहचान पूर्णतः गोपनीय ▪️ दुर्ग–भिलाई शहर के लगभग 500 ई-रिक्शा में टोल फ्री नंबर चस्पा ▪️ जन-जागरूकता हेतु ई-रिक्शा को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया गया संक्षिप्त विवरण : दुर्ग पुलिस द्वारा ऑपरेशन विश्वास के अंतर्गत मादक पदार्थों एवं ड्रग्स
के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से टोल फ्री नंबर 1933 जारी किया गया है। उक्त टोल फ्री नंबर के माध्यम से आम नागरिक मादक पदार्थों एवं ड्रग्स के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों एवं गतिविधियों की सूचना सीधे पुलिस को दे सकते हैं। दिनांक 04.02.2026 को दुर्ग–भिलाई शहर में संचालित लगभग 500 ई-रिक्शा में टोल फ्री नंबर
1933 चस्पा कर, जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला दुर्ग श्री विजय अग्रवाल द्वारा हरि झंडी दिखाकर रवाना किया गया। साथ ही जिले के समस्त पुलिस वाहनों में भी उक्त टोल फ्री नंबर चस्पा किया गया है, जिससे अधिक से अधिक नागरिकों तक इसकी जानकारी पहुंच सके। दुर्ग पुलिस द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि टोल फ्री नंबर पर सूचना देने वाले नागरिकों की पहचान पूर्णतः
गोपनीय रखी जाएगी तथा प्राप्त सूचनाओं पर विधिसम्मत एवं त्वरित कार्रवाई की जाएगी। दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि उन्हें मादक पदार्थों, ड्रग्स अथवा अन्य नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त होती है, तो तत्काल टोल फ्री नंबर 1933 पर सूचना दें एवं समाज को नशा मुक्त बनाने में पुलिस का सहयोग करें।
- ▪️ NDPS Act के तहत 02 आरोपी गिरफ्तार ▪️ आरोपियों के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा मात्र 1.770 kg जप्त किया गया । ▪️ गांजा बिक्री कर अवैध लाभ अर्जित करने की फिराक में थे आरोपी ▪️ प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही जारी थाना जामुल क्षेत्र अंतर्गत जामुल कॉलेज के पास रोड में मादक पदार्थ गांजा बिक्री की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। मामले में अपराध क्रमांक 76/2026 धारा 20(ख), 27, 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। घटनास्थल : जामुल कॉलेज के पास रोड, थाना जामुल, जिला दुर्ग आरोपी का नाम : 1. ओमेश कुमार ठाकुर, उम्र 22 वर्ष, निवासी रामनगर थाना मोहन नगर जिला दुर्ग 2. अमय गुप्ता, उम्र 20 वर्ष, निवासी रामनगर मुक्तिधाम के पास थाना मोहन नगर जिला दुर्ग जप्त सामग्री : ▪️ मादक पदार्थ गांजा (कुल मात्रा 1.770 kg जप्त अनुसार) ▪️ नगद राशि ₹1500/- ▪️ एक मोबाइल फोन सराहनीय भूमिका : ▪️ उक्त कार्यवाही में थाना जामुल के प्रधान आरक्षक ललित साहू, आरक्षक दिनेश कुमार साहू एवं पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशे के अवैध कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। —0000—1
- भिलाई–03 चरौदा क्षेत्र स्थित मणिकंचन केंद्र में एक बार फिर खुलेआम कचरा जलाया जा रहा है। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि सड़क किनारे कचरे में आग लगाई गई, जिससे पूरे इलाके में धुआं फैल गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले भी इस समस्या को लेकर शिकायत की गई थी, लेकिन अब तक भिलाई नगर निगम द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। कचरा जलने से आसपास के रहवासियों, राहगीरों और खासकर बुजुर्गों व बच्चों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। एक ओर नगर निगम स्वच्छता को लेकर बड़े-बड़े प्रचार अभियान और संदेश देता नजर आता है, वहीं ज़मीनी हकीकत यह है कि स्वच्छता का संदेश सिर्फ प्रचार की सामग्री बनकर रह गया है।2
- आत्महत्या करने मजबूर हो रही रसोईया बहन मामला आरंग सरकारी विद्यालय आत्मानंद स्कूल,,,🖋️सच के साथ⏰ वक्त के साथ,,,Ajit1
- कैलकुलेटर के दौर से पहले भारत ने दुनिया को शकुंतला देवी जैसी अद्भुत प्रतिभा दी। 1929 में बेंगलुरु में जन्मी शकुंतला देवी ने बिना कलम-कागज़ के कठिन गणनाएँ सेकंडों में हल कर सभी को चौंका दिया।‘ह्यूमन कैलकुलेटर’ के नाम से मशहूर शकुंतला देवी ने 1982 में 28 सेकंड में 13 अंकों की दो संख्याओं का गुणा कर गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। उनका दिमाग़ मानव क्षमता की मिसाल है। #ProudToBeIndian #ShakuntalaDevi #HumanCalculator #IndianGenius #UnseenTalent #PrideOfIndia #MindPower #BeforeCalculators1
- 4 फरवरी बुधवार को शाम 4 बजे प्राप्त मिली जानकारी अनुसार गंडई पंडरिया नगर के वार्ड क्रमांक 1 एवं 2 में पारंपरिक मंडई मेला का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। मेले में मिठाई, खिलौने, फैंसी स्टोर, किराना, पान, सब्जी, घड़ी व चश्मा सहित विभिन्न दुकानों की रौनक रही। यादव समाज द्वारा मंडई को पूरे मोहल्ले में दोहा गुनगुनाते हुए भ्रमण कराया गया, जो बाजे गाजे के साथ मंडई स्थल पर पहुंची। कार्यक्रम स्थल पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मेले में बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता बनी1
- दर्दनाक हादसा सड़क किनारे पलटी कार व्यापारी पति की मौके पर ही मौत,पत्नी व 2 मासूम बाल बाल बचे । संबलपुर नर्सरी के पास दर्दनाक सड़क हादसा कार चालक व्यापारी की मौके पर ही मौत पत्नी व 2 मासूम हुए घायल संबलपुर नर्सरी के समीप मंगलवार तड़के एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। इस भीषण दुर्घटना में कार चला रहे पति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कार में सवार पत्नी और दो छोटे बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। #Accident #Breaking news1
- भिलाई स्टील प्लांट में उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी अधिकारों की दी गई जानकारी ..भिलाई स्टील प्लांट के टाउन इलेक्ट्रिसिटी इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट एवं उपभोक्ता फोरम के संयुक्त तत्वावधान में उपभोक्ताओं के अधिकारों के प्रति जागरूक करने हेतु एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में बिजली उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों, समस्याओं एवं समाधान की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में रायपुर से छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष एवं तकनीकी सदस्य की टीम विशेष रूप से उपस्थित रही। वहीं छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल के मुख्य अभियंता दुर्ग शहर संजय खंडेलवाल भी कार्यशाला में शामिल हुए। कार्यशाला में व्यापारी, कारोबारी वर्ग के प्रतिनिधियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में सामान्य उपभोक्ता उपस्थित रहे। इस दौरान बिजली आपूर्ति, बिलिंग, शिकायत निवारण प्रणाली तथा उपभोक्ताओं को मिलने वाले अधिकारों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनते हुए उन्हें नियमों के तहत मिलने वाले अधिकारों की जानकारी दी और समाधान का भरोसा दिलाया। कार्यशाला को उपभोक्ताओं के लिए उपयोगी एवं जागरूकता बढ़ाने वाला बताया गया।1
- 4 फरवरी बुधवार को शाम 6 बजे मिली जानकारी अनुसार रैंप योजना अंतर्गत बुनकर केंद्र छुईखदान में हथकरघा उद्यमियों के लिए तीन दिवसीय सेक्टर स्पेसिफिक प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय एवं राज्य शासन की पहल पर सीएसआईडीसी रायपुर के बैनर तले चॉइस कंसल्टेंसी सर्विसेज द्वारा किया गया, जिसमें 35 उद्यमियों एवं महिला उद्यमियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में उद्योग विकास, शासकीय योजनाएं, सब्सिडी, पंजीयन, मार्केटिंग, आयात निर्यात एवं रेडीमेड वस्त्र निर्माण पर जानकारी दी गई। अंतिम दिन जिला उद्योग केंद्र के मैनेजर प्रणय बघेल ने योजनाओं, ऋण एवं वर्किंग कैपिटल पर मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम को प्रतिभागियों ने उपयोगी बताया।1
- Post by Rameshwar sahu1