logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कौशांबी: नगर पालिका परिषद भरवारी के भ्रष्टाचार की खुली पोल, महिलाओं में भारी नाराजगी, संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ा कौशांबी जनपद के नगर पालिका परिषद भरवारी क्षेत्र के वार्ड नंबर 20 केशव नगर (पुराना नाम चमंघा गांव) में विकास कार्यों में कथित धांधली और मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर स्थानीय महिलाओं में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। क्षेत्र की महिलाओं ने साफ-सफाई व्यवस्था बदहाल होने, नालियों के जाम रहने और बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान न होने का आरोप लगाया है। महिलाओं का कहना है कि वार्ड में लंबे समय से सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। नालियां बजबजा रही हैं, जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा लगातार बना हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार नगर पालिका प्रशासन से शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। क्षेत्र की महिलाओं ने यह भी सवाल उठाया कि जब उन्हें किसी प्रकार की सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है और बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हैं, तो आखिर उनसे टैक्स किस बात का लिया जा रहा है। उनका कहना है कि कई पात्र परिवार आज भी कच्चे मकानों में रहने को मजबूर हैं, लेकिन उन्हें अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है। स्थानीय महिलाओं ने पार्षद प्रतिनिधि मनीष कुशवाहा पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि लगातार अनदेखी और समस्याओं के समाधान में लापरवाही के कारण जनता का विश्वास सरकार और नगर पालिका प्रशासन से उठता जा रहा है। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही क्षेत्र की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो वे बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगी। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे नगर पालिका परिषद भरवारी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। अब देखना यह होगा कि संबंधित अधिकारी इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और क्षेत्र की जनता को कब तक राहत मिल पाती है। रिपोर्ट: पत्रकार शिवकुमार

7 hrs ago
user_D.D.NEWS UTTER PRADESH
D.D.NEWS UTTER PRADESH
Journalist सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    1
    Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    user_प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • विद्या साइंस पब्लिक स्कूल मनौरी के होनहार हुए सम्मानित,रज्जू भैया राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति ने किया सम्मानित तीन जिलों के 144 टॉपर छात्र छात्राओं के साथ शिक्षकों को भी किया गया सम्मानित प्रयागराज के प्रयाग संगीत समिति में हुआ हिंदुस्तान ओलंपियाड का मेधावियों का सम्मान कार्यक्रम विद्या साइंस पब्लिक स्कूल के श्रेयांशी को कौशांबी जिले में पहला और सूर्यांश साहू को मिला तीसरा स्थान स्कूल प्रिंसिपल इंजीनियर मनीष साहू,वाइस प्रिंसिपल आरजू खान, सुप्रिटेंडेंट इंजीनियर सत्यदेव प्रसाद ने बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं दी है ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू/वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS प्रयागराज/कौशांबी ....रज्जू भैया राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अखिलेश सिंह ने हिंदुस्तान ओलंपियाड परीक्षा में कौशांबी जिले में टॉप किए मनौरी बाजार स्थित विद्या साइंस पब्लिक स्कूल के होनहारो श्रेयांशी (पहला स्थान) और सूर्यांश साहू (तीसरा स्थान) और स्कूल डॉयरेक्टर सुनील साहू को हिंदुस्तान ओलंपियाड टीम द्वारा प्रयाग संगीत समिति के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया है।विद्या साइंस पब्लिक स्कूल मनौरी के प्रिंसिपल इंजीनियर मनीष साहू,वाइस प्रिंसिपल आरजू खान, सुप्रिटेंडेंट इंजीनियर सत्यदेव प्रसाद सहित सभी टीचर्स ने सम्मानित छात्र छात्राओं को बधाई और शुभकामनाएं दी और अपने वक्तव्यों में कहा कि विद्या साइंस पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके है। यहां के छात्र छात्राओं में अद्भुत प्रतिभा है। गौरतलब हो कि हिन्दुस्तान ओलंपियाड-2025’ के तहत शनिवार 18 अप्रैल को प्रयाग संगीत समिति में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सुबह 11 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में न केवल छात्रों, बल्कि उनके शिक्षकों को भी सम्मानित कर योगदान को सराहा गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह उपस्थित रहें। वहीं,विशिष्ट अतिथियों में डीएम मनीष कुमार वर्मा,परीक्षा नियामक प्राधिकारी के सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी, डीआईओएस पीएन सिंह, बीएसए अनिल कुमार, सीपीआरओ उत्तर मध्य रेलवे शशिकांत त्रिपाठी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सहायक महाप्रबंधक अरुण कुमार सिन्हा, यूनाइटेड यूनिवर्सिटी के सहायक प्रोफेसर डॉ. निशांत दभाडे, डिविजनल ऑफिसर, सिविल डिफेन्स एवं डायरेक्टर, होटल प्रयाग ग्रुप के रौनक गुप्ता, ठाकुर हर नारायण सिंह डिग्री कॉलेज के निदेशक उदय प्रताप सिंह, चित्रवंशम ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स के निदेशक प्रखर श्रीवास्तव, आदि शामिल हुए।कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों को 3100, 2100 और 1100 रुपये के नकद पुरस्कार के साथ टैबलेट, स्मार्टफोन, लैपटॉप, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र दिए गए ।इसके अलावा सभी प्रतिभागियों को परफॉर्मेंस रिपोर्ट और मेरिट सर्टिफिकेट भी प्रदान किया गया। गौरतलब हो कि ओलंपियाड में प्रयागराज और कौशाम्बी जिले के 21160 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसमें प्रयागराज शहर, गंगापार-यमुनापार और कौशाम्बी क्षेत्र के 144 मेधावियों का चयन पुरस्कार के लिए किया गया था। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के आयोजन छात्रों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचने की प्रेरणा देते हैं। यह पहल न केवल प्रतिभाओं को पहचान दिलाती है, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव भी तैयार करती है।
    1
    विद्या साइंस पब्लिक स्कूल मनौरी के होनहार हुए सम्मानित,रज्जू भैया राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति ने किया सम्मानित 
तीन जिलों के 144 टॉपर छात्र छात्राओं के साथ शिक्षकों को भी किया गया सम्मानित
प्रयागराज के प्रयाग संगीत समिति में हुआ हिंदुस्तान ओलंपियाड का मेधावियों का सम्मान कार्यक्रम 
विद्या साइंस पब्लिक स्कूल के श्रेयांशी को कौशांबी जिले में पहला और सूर्यांश साहू को मिला तीसरा स्थान 
स्कूल प्रिंसिपल इंजीनियर मनीष साहू,वाइस प्रिंसिपल आरजू खान, सुप्रिटेंडेंट इंजीनियर सत्यदेव प्रसाद ने बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं दी है 
ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू/वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS 
प्रयागराज/कौशांबी ....रज्जू भैया राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अखिलेश सिंह ने हिंदुस्तान ओलंपियाड परीक्षा में कौशांबी जिले में टॉप किए मनौरी बाजार स्थित विद्या साइंस पब्लिक स्कूल के होनहारो श्रेयांशी (पहला स्थान) और सूर्यांश साहू (तीसरा स्थान) और स्कूल डॉयरेक्टर सुनील साहू को हिंदुस्तान ओलंपियाड टीम द्वारा प्रयाग संगीत समिति के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया है।विद्या साइंस पब्लिक स्कूल मनौरी के प्रिंसिपल इंजीनियर मनीष साहू,वाइस प्रिंसिपल आरजू खान, सुप्रिटेंडेंट इंजीनियर सत्यदेव प्रसाद सहित सभी टीचर्स ने सम्मानित छात्र छात्राओं को बधाई और शुभकामनाएं दी और अपने वक्तव्यों में कहा कि विद्या साइंस पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके है। यहां के छात्र छात्राओं में अद्भुत प्रतिभा है।
गौरतलब हो कि हिन्दुस्तान ओलंपियाड-2025’ के तहत शनिवार 18 अप्रैल को प्रयाग संगीत समिति में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सुबह 11 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में न केवल छात्रों, बल्कि उनके शिक्षकों को भी सम्मानित कर योगदान को सराहा गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह उपस्थित रहें। वहीं,विशिष्ट अतिथियों में डीएम मनीष कुमार वर्मा,परीक्षा नियामक प्राधिकारी के सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी, डीआईओएस पीएन सिंह, बीएसए अनिल कुमार, सीपीआरओ उत्तर मध्य रेलवे शशिकांत त्रिपाठी,  स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सहायक महाप्रबंधक अरुण कुमार सिन्हा, यूनाइटेड यूनिवर्सिटी के सहायक प्रोफेसर डॉ. निशांत दभाडे, डिविजनल ऑफिसर, सिविल डिफेन्स एवं  डायरेक्टर, होटल प्रयाग ग्रुप के रौनक गुप्ता, ठाकुर हर नारायण सिंह डिग्री कॉलेज के निदेशक उदय प्रताप सिंह, चित्रवंशम ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स के निदेशक प्रखर श्रीवास्तव, आदि शामिल हुए।कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों को 3100, 2100 और 1100 रुपये के नकद पुरस्कार के साथ टैबलेट, स्मार्टफोन, लैपटॉप, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र दिए गए ।इसके अलावा सभी प्रतिभागियों को परफॉर्मेंस रिपोर्ट और मेरिट सर्टिफिकेट भी प्रदान किया गया।
गौरतलब हो कि ओलंपियाड में प्रयागराज और कौशाम्बी जिले के 21160 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसमें प्रयागराज शहर, गंगापार-यमुनापार और कौशाम्बी क्षेत्र के 144 मेधावियों का चयन पुरस्कार के लिए किया गया था। 
आयोजकों ने कहा कि इस तरह के आयोजन छात्रों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचने की प्रेरणा देते हैं। यह पहल न केवल प्रतिभाओं को पहचान दिलाती है, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव भी तैयार करती है।
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • ​लालगंज (रायबरेली): उत्तर प्रदेश में पारा चढ़ते ही बिजली विभाग की लचर व्यवस्था की पोल खुलने लगी है। रायबरेली के लालगंज क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच सड़क किनारे रखा एक बिजली का ट्रांसफार्मर अचानक आग का गोला बन गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। ​घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन ट्रांसफार्मर जलने से इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। स्थानीय निवासियों ने बढ़ती गर्मी में बिजली विभाग की तैयारी पर सवाल उठाए हैं।
    1
    ​लालगंज (रायबरेली): उत्तर प्रदेश में पारा चढ़ते ही बिजली विभाग की लचर व्यवस्था की पोल खुलने लगी है। रायबरेली के लालगंज क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच सड़क किनारे रखा एक बिजली का ट्रांसफार्मर अचानक आग का गोला बन गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई।
​घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन ट्रांसफार्मर जलने से इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। स्थानीय निवासियों ने बढ़ती गर्मी में बिजली विभाग की तैयारी पर सवाल उठाए हैं।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter Unchahar, Rae Bareli•
    47 min ago
  • Post by Jagram
    1
    Post by Jagram
    user_Jagram
    Jagram
    Kunda, Pratapgarh•
    7 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले की कुंडा तहसील से एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। महेशगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में एक दलित परिवार की बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। एक तरफ पीड़ित माता-पिता की बेबसी है, तो दूसरी तरफ समाज का बढ़ता आक्रोश।" अनपढ़ माँ और कानून की पेचीदगियाँ ​बताया जा रहा है कि बालिका की माता अनपढ़ हैं। उन्होंने अपनी व्यथा पुलिस को मौखिक रूप से सुनाई थी, जिसके आधार पर मार्च में FIR तो लिखी गई, लेकिन 'कानूनी औपचारिकता' बनकर रह गई। क्योंकि यह मामला पहले चर्चा में नहीं आया था, इसलिए परिवार को वह आवश्यक समर्थन और विधिक सहायता नहीं मिल सकी, जिसकी उन्हें दरकार थी। ​हाल ही में ठाकुर प्रकाश सिंह जी ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ित परिवार से भेंट की। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि यह केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है।
    1
    उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले की कुंडा तहसील से एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। महेशगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में एक दलित परिवार की बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। एक तरफ पीड़ित माता-पिता की बेबसी है, तो दूसरी तरफ समाज का बढ़ता आक्रोश।"
अनपढ़ माँ और कानून की पेचीदगियाँ
​बताया जा रहा है कि बालिका की माता अनपढ़ हैं। उन्होंने अपनी व्यथा पुलिस को मौखिक रूप से सुनाई थी, जिसके आधार पर मार्च में FIR तो लिखी गई, लेकिन 'कानूनी औपचारिकता' बनकर रह गई। क्योंकि यह मामला पहले चर्चा में नहीं आया था, इसलिए परिवार को वह आवश्यक समर्थन और विधिक सहायता नहीं मिल सकी, जिसकी उन्हें दरकार थी।
​हाल ही में ठाकुर प्रकाश सिंह जी ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ित परिवार से भेंट की। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि यह केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है।
    user_AJEET KUMAR MISHRA
    AJEET KUMAR MISHRA
    पत्रकार कुंडा, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Shailendra Gupta jansewak unchahar
    1
    Shailendra Gupta jansewak unchahar
    user_ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    पत्रकार ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    1
    Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • विद्या साइंस पब्लिक स्कूल मनौरी के होनहार हुए सम्मानित,रज्जू भैया राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति ने किया सम्मानित तीन जिलों के 144 टॉपर छात्र छात्राओं के साथ शिक्षकों को भी किया गया सम्मानित प्रयागराज के प्रयाग संगीत समिति में हुआ हिंदुस्तान ओलंपियाड का मेधावियों का सम्मान कार्यक्रम विद्या साइंस पब्लिक स्कूल के श्रेयांशी को कौशांबी जिले में पहला और सूर्यांश साहू को मिला तीसरा स्थान स्कूल के प्रिंसिपल इंजीनियर मनीष साहू,वाइस प्रिंसिपल आरजू खान, सुप्रिटेंडेंट इंजीनियर सत्यदेव प्रसाद ने बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं दी है ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू/वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS प्रयागराज/कौशांबी ....रज्जू भैया राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अखिलेश सिंह ने हिंदुस्तान ओलंपियाड परीक्षा में कौशांबी जिले में टॉप किए मनौरी बाजार स्थित विद्या साइंस पब्लिक स्कूल के होनहारो श्रेयांशी (पहला स्थान) और सूर्यांश साहू (तीसरा स्थान) और स्कूल डॉयरेक्टर सुनील साहू को हिंदुस्तान ओलंपियाड टीम द्वारा प्रयाग संगीत समिति के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया है।विद्या साइंस पब्लिक स्कूल मनौरी के प्रिंसिपल इंजीनियर मनीष साहू,वाइस प्रिंसिपल आरजू खान, सुप्रिटेंडेंट इंजीनियर सत्यदेव प्रसाद सहित सभी टीचर्स ने सम्मानित छात्र छात्राओं को बधाई और शुभकामनाएं दी और अपने वक्तव्यों में कहा कि विद्या साइंस पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके है। यहां के छात्र छात्राओं में अद्भुत प्रतिभा है। गौरतलब हो कि हिन्दुस्तान ओलंपियाड-2025’ के तहत शनिवार 18 अप्रैल को प्रयाग संगीत समिति में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सुबह 11 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में न केवल छात्रों, बल्कि उनके शिक्षकों को भी सम्मानित कर योगदान को सराहा गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह उपस्थित रहें। वहीं,विशिष्ट अतिथियों में डीएम मनीष कुमार वर्मा,परीक्षा नियामक प्राधिकारी के सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी, डीआईओएस पीएन सिंह, बीएसए अनिल कुमार, सीपीआरओ उत्तर मध्य रेलवे शशिकांत त्रिपाठी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सहायक महाप्रबंधक अरुण कुमार सिन्हा, यूनाइटेड यूनिवर्सिटी के सहायक प्रोफेसर डॉ. निशांत दभाडे, डिविजनल ऑफिसर, सिविल डिफेन्स एवं डायरेक्टर, होटल प्रयाग ग्रुप के रौनक गुप्ता, ठाकुर हर नारायण सिंह डिग्री कॉलेज के निदेशक उदय प्रताप सिंह, चित्रवंशम ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स के निदेशक प्रखर श्रीवास्तव, आदि शामिल हुए। कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों को 3100, 2100 और 1100 रुपये के नकद पुरस्कार के साथ टैबलेट, स्मार्टफोन, लैपटॉप, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र दिए गए ।इसके अलावा सभी प्रतिभागियों को परफॉर्मेंस रिपोर्ट और मेरिट सर्टिफिकेट भी प्रदान किया गया। गौरतलब हो कि ओलंपियाड में प्रयागराज और कौशाम्बी जिले के 21160 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसमें प्रयागराज शहर, गंगापार-यमुनापार और कौशाम्बी क्षेत्र के 144 मेधावियों का चयन पुरस्कार के लिए किया गया था। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के आयोजन छात्रों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचने की प्रेरणा देते हैं। यह पहल न केवल प्रतिभाओं को पहचान दिलाती है, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव भी तैयार करती है।
    1
    विद्या साइंस पब्लिक स्कूल मनौरी के होनहार हुए सम्मानित,रज्जू भैया राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति ने किया सम्मानित 
तीन जिलों के 144 टॉपर छात्र छात्राओं के साथ शिक्षकों को भी किया गया सम्मानित
प्रयागराज के प्रयाग संगीत समिति में हुआ हिंदुस्तान ओलंपियाड का मेधावियों का सम्मान कार्यक्रम 
विद्या साइंस पब्लिक स्कूल के श्रेयांशी को कौशांबी जिले में पहला और सूर्यांश साहू को मिला तीसरा स्थान 
स्कूल के प्रिंसिपल इंजीनियर मनीष साहू,वाइस प्रिंसिपल आरजू खान, सुप्रिटेंडेंट इंजीनियर सत्यदेव प्रसाद ने बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं दी है 
ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू/वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS 
प्रयागराज/कौशांबी ....रज्जू भैया राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अखिलेश सिंह ने हिंदुस्तान ओलंपियाड परीक्षा में कौशांबी जिले में टॉप किए मनौरी बाजार स्थित विद्या साइंस पब्लिक स्कूल के होनहारो श्रेयांशी (पहला स्थान) और सूर्यांश साहू (तीसरा स्थान) और स्कूल डॉयरेक्टर सुनील साहू को हिंदुस्तान ओलंपियाड टीम द्वारा प्रयाग संगीत समिति के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया है।विद्या साइंस पब्लिक स्कूल मनौरी के प्रिंसिपल इंजीनियर मनीष साहू,वाइस प्रिंसिपल आरजू खान, सुप्रिटेंडेंट इंजीनियर सत्यदेव प्रसाद सहित सभी टीचर्स ने सम्मानित छात्र छात्राओं को बधाई और शुभकामनाएं दी और अपने वक्तव्यों में कहा कि विद्या साइंस पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके है। यहां के छात्र छात्राओं में अद्भुत प्रतिभा है।
गौरतलब हो कि हिन्दुस्तान ओलंपियाड-2025’ के तहत शनिवार 18 अप्रैल को प्रयाग संगीत समिति में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सुबह 11 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में न केवल छात्रों, बल्कि उनके शिक्षकों को भी सम्मानित कर योगदान को सराहा गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह उपस्थित रहें। वहीं,विशिष्ट अतिथियों में डीएम मनीष कुमार वर्मा,परीक्षा नियामक प्राधिकारी के सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी, डीआईओएस पीएन सिंह, बीएसए अनिल कुमार, सीपीआरओ उत्तर मध्य रेलवे शशिकांत त्रिपाठी,  स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सहायक महाप्रबंधक अरुण कुमार सिन्हा, यूनाइटेड यूनिवर्सिटी के सहायक प्रोफेसर डॉ. निशांत दभाडे, डिविजनल ऑफिसर, सिविल डिफेन्स एवं  डायरेक्टर, होटल प्रयाग ग्रुप के रौनक गुप्ता, ठाकुर हर नारायण सिंह डिग्री कॉलेज के निदेशक उदय प्रताप सिंह, चित्रवंशम ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स के निदेशक प्रखर श्रीवास्तव, आदि शामिल हुए।
कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों को 3100, 2100 और 1100 रुपये के नकद पुरस्कार के साथ टैबलेट, स्मार्टफोन, लैपटॉप, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र दिए गए ।इसके अलावा सभी प्रतिभागियों को परफॉर्मेंस रिपोर्ट और मेरिट सर्टिफिकेट भी प्रदान किया गया।
गौरतलब हो कि ओलंपियाड में प्रयागराज और कौशाम्बी जिले के 21160 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसमें प्रयागराज शहर, गंगापार-यमुनापार और कौशाम्बी क्षेत्र के 144 मेधावियों का चयन पुरस्कार के लिए किया गया था। 
आयोजकों ने कहा कि इस तरह के आयोजन छात्रों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचने की प्रेरणा देते हैं। यह पहल न केवल प्रतिभाओं को पहचान दिलाती है, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव भी तैयार करती है।
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • राजस्थान: हाईवे पर गाय को बचाने के चक्कर में भीषण सड़क हादसा ​राजस्थान के एक नेशनल हाईवे पर आज एक दर्दनाक हादसा सामने आया। तेज रफ्तार से दौड़ रही एक कार के सामने अचानक बेसहारा गाय के आ जाने से अनियंत्रित होकर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक ने सड़क के बीचों-बीच आई गाय को बचाने के लिए पूरी ताकत से ब्रेक लगाए और गाड़ी को मोड़ने की कोशिश की। इसी कोशिश में कार ने अपना संतुलन खो दिया और पलटती हुई सड़क किनारे जा गिरी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुँचकर घायलों को अस्पताल पहुँचाया। हाईवे पर आवारा पशुओं की समस्या एक बार फिर गंभीर चिंता का विषय बन गई है।
    1
    राजस्थान: हाईवे पर गाय को बचाने के चक्कर में भीषण सड़क हादसा
​राजस्थान के एक नेशनल हाईवे पर आज एक दर्दनाक हादसा सामने आया। तेज रफ्तार से दौड़ रही एक कार के सामने अचानक बेसहारा गाय के आ जाने से अनियंत्रित होकर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक ने सड़क के बीचों-बीच आई गाय को बचाने के लिए पूरी ताकत से ब्रेक लगाए और गाड़ी को मोड़ने की कोशिश की। इसी कोशिश में कार ने अपना संतुलन खो दिया और पलटती हुई सड़क किनारे जा गिरी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुँचकर घायलों को अस्पताल पहुँचाया। हाईवे पर आवारा पशुओं की समस्या एक बार फिर गंभीर चिंता का विषय बन गई है।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter Unchahar, Rae Bareli•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.