logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कुंडा में 'लव जिहाद' की आहट: इंसाफ के लिए भटक रहा है एक मजबूर परिवार! उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले की कुंडा तहसील से एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। महेशगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में एक दलित परिवार की बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। एक तरफ पीड़ित माता-पिता की बेबसी है, तो दूसरी तरफ समाज का बढ़ता आक्रोश।" अनपढ़ माँ और कानून की पेचीदगियाँ ​बताया जा रहा है कि बालिका की माता अनपढ़ हैं। उन्होंने अपनी व्यथा पुलिस को मौखिक रूप से सुनाई थी, जिसके आधार पर मार्च में FIR तो लिखी गई, लेकिन 'कानूनी औपचारिकता' बनकर रह गई। क्योंकि यह मामला पहले चर्चा में नहीं आया था, इसलिए परिवार को वह आवश्यक समर्थन और विधिक सहायता नहीं मिल सकी, जिसकी उन्हें दरकार थी। ​हाल ही में ठाकुर प्रकाश सिंह जी ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ित परिवार से भेंट की। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि यह केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है।

6 hrs ago
user_AJEET KUMAR MISHRA
AJEET KUMAR MISHRA
पत्रकार कुंडा, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

कुंडा में 'लव जिहाद' की आहट: इंसाफ के लिए भटक रहा है एक मजबूर परिवार! उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले की कुंडा तहसील से एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। महेशगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में एक दलित परिवार की बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। एक तरफ पीड़ित माता-पिता की बेबसी है, तो दूसरी तरफ समाज का बढ़ता आक्रोश।" अनपढ़ माँ और कानून की पेचीदगियाँ ​बताया जा रहा है कि बालिका की माता अनपढ़ हैं। उन्होंने अपनी व्यथा पुलिस को मौखिक रूप से सुनाई थी, जिसके आधार पर मार्च में FIR तो लिखी गई, लेकिन 'कानूनी औपचारिकता' बनकर रह गई। क्योंकि यह मामला पहले चर्चा में नहीं आया था, इसलिए परिवार को वह आवश्यक समर्थन और विधिक सहायता नहीं मिल सकी, जिसकी उन्हें दरकार थी। ​हाल ही में ठाकुर प्रकाश सिंह जी ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ित परिवार से भेंट की। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि यह केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    1
    Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • सुनो एसडीएम साहब अधिवक्ता हूं आराम से ! सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल मिर्जापुर
    1
    सुनो एसडीएम साहब अधिवक्ता हूं आराम से ! सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल मिर्जापुर
    user_प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल
    1
    वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल
    user_D.D.NEWS UTTER PRADESH
    D.D.NEWS UTTER PRADESH
    Journalist सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • *दहेज के लिए विवाहिता पर कहर: ससुरालियों ने बेरहमी से पीटा, हालत गंभीर* *कौशांबी संदेश संवाददाता* कौशांबी। जनपद के सराय अकिल थाना क्षेत्र के मेडुवा गांव में दहेज को लेकर एक विवाहिता के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को डंडों और घूंसों से बेरहमी से पीटकर अधमरा कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवाहिता को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद मायके पक्ष के लोग उसे तत्काल इलाज के लिए मंझनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए, जहां उसका उपचार जारी है। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष लंबे समय से दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहा था, और इसी के चलते यह घटना हुई।मामले की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। वहीं, पुलिस से इस पूरे प्रकरण में सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है। पत्रकार रफेल अहमद 8928210828
    1
    *दहेज के लिए विवाहिता पर कहर: ससुरालियों ने बेरहमी से पीटा, हालत गंभीर*
*कौशांबी संदेश संवाददाता*
कौशांबी। जनपद के सराय अकिल थाना क्षेत्र के मेडुवा गांव में दहेज को लेकर एक विवाहिता के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को डंडों और घूंसों से बेरहमी से पीटकर अधमरा कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवाहिता को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद मायके पक्ष के लोग उसे तत्काल इलाज के लिए मंझनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए, जहां उसका उपचार जारी है।
पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष लंबे समय से दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहा था, और इसी के चलते यह घटना हुई।मामले की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। वहीं, पुलिस से इस पूरे प्रकरण में सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है।
पत्रकार रफेल अहमद 8928210828
    user_रफैल अहमद
    रफैल अहमद
    Salesperson मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • ​रायबरेली। जनपद के सलोन कोतवाली क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां उजाड़ दीं। केशवापुर गांव के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ​परिजनों में कोहराम, पुलिस के खिलाफ आक्रोश मृतकों की पहचान परशदेपुर कस्बे के वार्ड नंबर 7 (मोहल्ला कजियाना) निवासी मोहम्मद खलील और पूरे बैसन निवासी रमेश कुमार के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना से नाराज स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ​मौके पर भारी पुलिस बल तैनात हंगामे की सूचना मिलते ही सलोन कोतवाली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और फरार डंपर चालक की तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में भारी वाहनों की अनियंत्रित रफ्तार आए दिन हादसों का सबब बन रही है।
    1
    ​रायबरेली। जनपद के सलोन कोतवाली क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां उजाड़ दीं। केशवापुर गांव के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
​परिजनों में कोहराम, पुलिस के खिलाफ आक्रोश
मृतकों की पहचान परशदेपुर कस्बे के वार्ड नंबर 7 (मोहल्ला कजियाना) निवासी मोहम्मद खलील और पूरे बैसन निवासी रमेश कुमार के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना से नाराज स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
​मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
हंगामे की सूचना मिलते ही सलोन कोतवाली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और फरार डंपर चालक की तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में भारी वाहनों की अनियंत्रित रफ्तार आए दिन हादसों का सबब बन रही है।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter Unchahar, Rae Bareli•
    4 hrs ago
  • *ग्राउंड रिपोर्ट में सामने आई अलग-अलग राय*। वाराणसी के ग्राम सभा नहिया (नहींआ) में गेट को लेकर चल रहा विवाद अब चर्चा का विषय बन गया है। मौके पर की गई ग्राउंड रिपोर्टिंग में दोनों पक्षों के अलग-अलग मत खुलकर सामने आए। एक पक्ष का कहना है कि गेट पर केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा झंडा लगाया जाना चाहिए, क्योंकि यह स्थान उनके अनुसार एक विशेष धार्मिक पहचान से जुड़ा है। वहीं दूसरे पक्ष के लोग इसे सार्वजनिक स्थल बताते हुए सभी समुदायों के सम्मान और अधिकार की बात कर रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, पहले यह विवाद छोटा था, लेकिन धीरे-धीरे यह तूल पकड़ता चला गया। दोनों पक्ष अपने-अपने तर्कों के साथ अड़े हुए हैं, जिससे गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, कई समझदार ग्रामीणों ने आपसी बातचीत से समाधान निकालने की अपील की है। प्रशासन की नजर भी इस पूरे मामले पर बनी हुई है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती जा रही है। फिलहाल, स्थिति सामान्य बनाए रखने के प्रयास जारी हैं, लेकिन स्थायी समाधान के लिए दोनों पक्षों के बीच सहमति बनना जरूरी माना जा रहा है।
    1
    *ग्राउंड रिपोर्ट में सामने आई अलग-अलग राय*।             वाराणसी के ग्राम सभा नहिया (नहींआ) में गेट को लेकर चल रहा विवाद अब चर्चा का विषय बन गया है। मौके पर की गई ग्राउंड रिपोर्टिंग में दोनों पक्षों के अलग-अलग मत खुलकर सामने आए। एक पक्ष का कहना है कि गेट पर केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा झंडा लगाया जाना चाहिए, क्योंकि यह स्थान उनके अनुसार एक विशेष धार्मिक पहचान से जुड़ा है। वहीं दूसरे पक्ष के लोग इसे सार्वजनिक स्थल बताते हुए सभी समुदायों के सम्मान और अधिकार की बात कर रहे हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, पहले यह विवाद छोटा था, लेकिन धीरे-धीरे यह तूल पकड़ता चला गया। दोनों पक्ष अपने-अपने तर्कों के साथ अड़े हुए हैं, जिससे गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, कई समझदार ग्रामीणों ने आपसी बातचीत से समाधान निकालने की अपील की है।
प्रशासन की नजर भी इस पूरे मामले पर बनी हुई है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती जा रही है। फिलहाल, स्थिति सामान्य बनाए रखने के प्रयास जारी हैं, लेकिन स्थायी समाधान के लिए दोनों पक्षों के बीच सहमति बनना जरूरी माना जा रहा है।
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • विद्या साइंस पब्लिक स्कूल मनौरी के होनहार हुए सम्मानित,रज्जू भैया राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति ने किया सम्मानित तीन जिलों के 144 टॉपर छात्र छात्राओं के साथ शिक्षकों को भी किया गया सम्मानित प्रयागराज के प्रयाग संगीत समिति में हुआ हिंदुस्तान ओलंपियाड का मेधावियों का सम्मान कार्यक्रम विद्या साइंस पब्लिक स्कूल के श्रेयांशी को कौशांबी जिले में पहला और सूर्यांश साहू को मिला तीसरा स्थान स्कूल के प्रिंसिपल इंजीनियर मनीष साहू,वाइस प्रिंसिपल आरजू खान, सुप्रिटेंडेंट इंजीनियर सत्यदेव प्रसाद ने बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं दी है ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू/वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS प्रयागराज/कौशांबी ....रज्जू भैया राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अखिलेश सिंह ने हिंदुस्तान ओलंपियाड परीक्षा में कौशांबी जिले में टॉप किए मनौरी बाजार स्थित विद्या साइंस पब्लिक स्कूल के होनहारो श्रेयांशी (पहला स्थान) और सूर्यांश साहू (तीसरा स्थान) और स्कूल डॉयरेक्टर सुनील साहू को हिंदुस्तान ओलंपियाड टीम द्वारा प्रयाग संगीत समिति के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया है।विद्या साइंस पब्लिक स्कूल मनौरी के प्रिंसिपल इंजीनियर मनीष साहू,वाइस प्रिंसिपल आरजू खान, सुप्रिटेंडेंट इंजीनियर सत्यदेव प्रसाद सहित सभी टीचर्स ने सम्मानित छात्र छात्राओं को बधाई और शुभकामनाएं दी और अपने वक्तव्यों में कहा कि विद्या साइंस पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके है। यहां के छात्र छात्राओं में अद्भुत प्रतिभा है। गौरतलब हो कि हिन्दुस्तान ओलंपियाड-2025’ के तहत शनिवार 18 अप्रैल को प्रयाग संगीत समिति में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सुबह 11 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में न केवल छात्रों, बल्कि उनके शिक्षकों को भी सम्मानित कर योगदान को सराहा गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह उपस्थित रहें। वहीं,विशिष्ट अतिथियों में डीएम मनीष कुमार वर्मा,परीक्षा नियामक प्राधिकारी के सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी, डीआईओएस पीएन सिंह, बीएसए अनिल कुमार, सीपीआरओ उत्तर मध्य रेलवे शशिकांत त्रिपाठी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सहायक महाप्रबंधक अरुण कुमार सिन्हा, यूनाइटेड यूनिवर्सिटी के सहायक प्रोफेसर डॉ. निशांत दभाडे, डिविजनल ऑफिसर, सिविल डिफेन्स एवं डायरेक्टर, होटल प्रयाग ग्रुप के रौनक गुप्ता, ठाकुर हर नारायण सिंह डिग्री कॉलेज के निदेशक उदय प्रताप सिंह, चित्रवंशम ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स के निदेशक प्रखर श्रीवास्तव, आदि शामिल हुए। कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों को 3100, 2100 और 1100 रुपये के नकद पुरस्कार के साथ टैबलेट, स्मार्टफोन, लैपटॉप, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र दिए गए ।इसके अलावा सभी प्रतिभागियों को परफॉर्मेंस रिपोर्ट और मेरिट सर्टिफिकेट भी प्रदान किया गया। गौरतलब हो कि ओलंपियाड में प्रयागराज और कौशाम्बी जिले के 21160 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसमें प्रयागराज शहर, गंगापार-यमुनापार और कौशाम्बी क्षेत्र के 144 मेधावियों का चयन पुरस्कार के लिए किया गया था। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के आयोजन छात्रों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचने की प्रेरणा देते हैं। यह पहल न केवल प्रतिभाओं को पहचान दिलाती है, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव भी तैयार करती है।
    1
    विद्या साइंस पब्लिक स्कूल मनौरी के होनहार हुए सम्मानित,रज्जू भैया राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति ने किया सम्मानित 
तीन जिलों के 144 टॉपर छात्र छात्राओं के साथ शिक्षकों को भी किया गया सम्मानित
प्रयागराज के प्रयाग संगीत समिति में हुआ हिंदुस्तान ओलंपियाड का मेधावियों का सम्मान कार्यक्रम 
विद्या साइंस पब्लिक स्कूल के श्रेयांशी को कौशांबी जिले में पहला और सूर्यांश साहू को मिला तीसरा स्थान 
स्कूल के प्रिंसिपल इंजीनियर मनीष साहू,वाइस प्रिंसिपल आरजू खान, सुप्रिटेंडेंट इंजीनियर सत्यदेव प्रसाद ने बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं दी है 
ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू/वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS 
प्रयागराज/कौशांबी ....रज्जू भैया राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अखिलेश सिंह ने हिंदुस्तान ओलंपियाड परीक्षा में कौशांबी जिले में टॉप किए मनौरी बाजार स्थित विद्या साइंस पब्लिक स्कूल के होनहारो श्रेयांशी (पहला स्थान) और सूर्यांश साहू (तीसरा स्थान) और स्कूल डॉयरेक्टर सुनील साहू को हिंदुस्तान ओलंपियाड टीम द्वारा प्रयाग संगीत समिति के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया है।विद्या साइंस पब्लिक स्कूल मनौरी के प्रिंसिपल इंजीनियर मनीष साहू,वाइस प्रिंसिपल आरजू खान, सुप्रिटेंडेंट इंजीनियर सत्यदेव प्रसाद सहित सभी टीचर्स ने सम्मानित छात्र छात्राओं को बधाई और शुभकामनाएं दी और अपने वक्तव्यों में कहा कि विद्या साइंस पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके है। यहां के छात्र छात्राओं में अद्भुत प्रतिभा है।
गौरतलब हो कि हिन्दुस्तान ओलंपियाड-2025’ के तहत शनिवार 18 अप्रैल को प्रयाग संगीत समिति में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सुबह 11 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में न केवल छात्रों, बल्कि उनके शिक्षकों को भी सम्मानित कर योगदान को सराहा गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह उपस्थित रहें। वहीं,विशिष्ट अतिथियों में डीएम मनीष कुमार वर्मा,परीक्षा नियामक प्राधिकारी के सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी, डीआईओएस पीएन सिंह, बीएसए अनिल कुमार, सीपीआरओ उत्तर मध्य रेलवे शशिकांत त्रिपाठी,  स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सहायक महाप्रबंधक अरुण कुमार सिन्हा, यूनाइटेड यूनिवर्सिटी के सहायक प्रोफेसर डॉ. निशांत दभाडे, डिविजनल ऑफिसर, सिविल डिफेन्स एवं  डायरेक्टर, होटल प्रयाग ग्रुप के रौनक गुप्ता, ठाकुर हर नारायण सिंह डिग्री कॉलेज के निदेशक उदय प्रताप सिंह, चित्रवंशम ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स के निदेशक प्रखर श्रीवास्तव, आदि शामिल हुए।
कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों को 3100, 2100 और 1100 रुपये के नकद पुरस्कार के साथ टैबलेट, स्मार्टफोन, लैपटॉप, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र दिए गए ।इसके अलावा सभी प्रतिभागियों को परफॉर्मेंस रिपोर्ट और मेरिट सर्टिफिकेट भी प्रदान किया गया।
गौरतलब हो कि ओलंपियाड में प्रयागराज और कौशाम्बी जिले के 21160 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसमें प्रयागराज शहर, गंगापार-यमुनापार और कौशाम्बी क्षेत्र के 144 मेधावियों का चयन पुरस्कार के लिए किया गया था। 
आयोजकों ने कहा कि इस तरह के आयोजन छात्रों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचने की प्रेरणा देते हैं। यह पहल न केवल प्रतिभाओं को पहचान दिलाती है, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव भी तैयार करती है।
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    1
    Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • प्रयागराज (अरैल घाट) प्रयागराज के अरैल घाट पर आगामी दिनों में एक बड़े धार्मिक आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। जानकारी के अनुसार, यहां 21, 22 और 23 अप्रैल को तीन दिवसीय कथा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में “बागेश्वर धाम सरकार” के संगम की बात कही जा रही है, साथ ही एक दिन दिव्य दरबार भी लगाए जाने की जानकारी सामने आई है। कार्यक्रम को लेकर स्थल पर भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
    1
    प्रयागराज (अरैल घाट)
प्रयागराज के अरैल घाट पर आगामी दिनों में एक बड़े धार्मिक आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। जानकारी के अनुसार, यहां 21, 22 और 23 अप्रैल को तीन दिवसीय कथा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इस आयोजन में “बागेश्वर धाम सरकार” के संगम की बात कही जा रही है, साथ ही एक दिन दिव्य दरबार भी लगाए जाने की जानकारी सामने आई है।
कार्यक्रम को लेकर स्थल पर भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
    user_प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.