रायबरेली: डंपर की टक्कर से अनियंत्रित हुआ ट्रैक्टर, दो बाइक सवारों की दर्दनाक मौत रिपोर्ट- सागर तिवारी रायबरेली। जनपद के सलोन कोतवाली क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां उजाड़ दीं। केशवापुर गांव के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों में कोहराम, पुलिस के खिलाफ आक्रोश मृतकों की पहचान परशदेपुर कस्बे के वार्ड नंबर 7 (मोहल्ला कजियाना) निवासी मोहम्मद खलील और पूरे बैसन निवासी रमेश कुमार के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना से नाराज स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात हंगामे की सूचना मिलते ही सलोन कोतवाली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और फरार डंपर चालक की तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में भारी वाहनों की अनियंत्रित रफ्तार आए दिन हादसों का सबब बन रही है।

- Shailendra Gupta jansewak unchahar1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- सुनो एसडीएम साहब अधिवक्ता हूं आराम से ! सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल मिर्जापुर1
- वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल1
- A one enterprise 96029587151
- Post by Yunus raeen4
- इस पुलिस वाले ने मेरा दिल जीत लिया पुलिस वाला अगर मिल जाए तो पुरस्कार दूंगा क्योंकि किन्नर समाज कुछ ज्यादा ही परेशान करने लगा है,आम गरीब जनता हो या फिर कोई खास हो अगर इसी तरह इन्हें समय-समय पर खुराक मिलती रहे तो शायद इनके व्यवहार में कुछ सुधार आए1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- प्रयागराज (अरैल घाट) प्रयागराज के अरैल घाट पर आगामी दिनों में एक बड़े धार्मिक आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। जानकारी के अनुसार, यहां 21, 22 और 23 अप्रैल को तीन दिवसीय कथा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में “बागेश्वर धाम सरकार” के संगम की बात कही जा रही है, साथ ही एक दिन दिव्य दरबार भी लगाए जाने की जानकारी सामने आई है। कार्यक्रम को लेकर स्थल पर भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।1