कौशांबी: नगर पालिका परिषद भरवारी के भ्रष्टाचार की खुली पोल, महिलाओं में भारी नाराजगी कौशांबी जनपद के नगर पालिका परिषद भरवारी क्षेत्र के वार्ड नंबर 20 केशव नगर में विकास कार्यों में कथित धांधली और मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर स्थानीय महिलाओं ने जोरदार नाराजगी जताई है। महिलाओं का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं है, नालियां जाम पड़ी हैं और कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। महिलाओं ने कहा कि जब वार्ड में किसी प्रकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है और बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हैं, तो आखिर उनसे टैक्स किस बात का लिया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि कई परिवार आज भी कच्चे मकानों में रहने को मजबूर हैं, लेकिन पात्र होने के बावजूद उन्हें आज तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका। स्थानीय महिलाओं का कहना है कि लगातार अनदेखी के कारण उनका सरकार और नगर पालिका प्रशासन से विश्वास उठता जा रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द क्षेत्र में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने, नालियों की सफाई कराने और पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की है। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल

- सुनो एसडीएम साहब अधिवक्ता हूं आराम से ! सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल मिर्जापुर1
- Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- एक बंदर ने एक बच्चे को बालकनी से गिरने से बचा लिया, जिससे हर कोई हैरान रह गया। देखिए1
- #कौशांबी सिराथू नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां स्थानीय लोगों ने मंदिर सहित अन्य जमीनों पर अवैध कब्जे के आरोप लगाए हैं। आरोप है कि कुछ दबंग लोग बलपूर्वक जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि करीब 10 बिस्वा जमीन को लेकर विवाद गहराया हुआ है। पत्रकार रफेल अहमद 89282108281
- एडीएम न्यायिक और एसडीएम सिराथू ने ग्राम-गम्भीरा पूरब में भूमि विवाद की 08 शिकायतों का मौके पर कराया निस्तारण कराया ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS कौशांबी....अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ओम प्रकाश एवं उप जिलाधिकारी, सिराथू योगेश कुमार गौड़ ने “टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान” अभियान के अंतर्गत आज ग्राम-गम्भीरा पूरब में कैम्प आयोजित कर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित आदि शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया।अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) एवं उप जिलाधिकारी ने राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम की गाटा संख्या-774, जो खतौनी में तालाब की भूमि दर्ज है, पर हुए अवैध कब्जे को मौके पर हटवाया गया। इसके साथ ही शिकायतकर्ता भैंरो प्रसाद एवं वीरेन्द्र द्वारा जल निकासी की समस्या की शिकायत पर तत्काल मौका मुआयना कर समस्या का निस्तारण कराया गया। उप जिलाधिकारी ने आमजन को जमीनी विवाद से बचने एवं कोर्ट से जमीन विवाद निपटाने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी।अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए।1
- राजस्थान। प्रदेश में कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए अज्ञात बदमाशों ने एक लॉज में ठहरें व्यापारियों पर जानलेवा हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, देर रात जब व्यापारी अपने कमरों में सो रहे थे, तभी मुँह पर रुमाल बांधे कुछ नकाबपोश बदमाश हाथों में लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंचे और अचानक हमला बोल दिया। इस हमले में कई व्यापारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। शुरुआती जांच में इसे लूट या आपसी रंजिश का मामला माना जा रहा है। व्यापारियों में इस घटना को लेकर भारी रोष व्याप्त है।1
- प्रयागराज (अरैल घाट) प्रयागराज के अरैल घाट पर आगामी दिनों में एक बड़े धार्मिक आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। जानकारी के अनुसार, यहां 21, 22 और 23 अप्रैल को तीन दिवसीय कथा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में “बागेश्वर धाम सरकार” के संगम की बात कही जा रही है, साथ ही एक दिन दिव्य दरबार भी लगाए जाने की जानकारी सामने आई है। कार्यक्रम को लेकर स्थल पर भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।1