स्टंट मामले में एकतरफा खबरों पर सवाल, महिला ने लगाया भेदभाव का आरोप। थाना संदीपन घाट क्षेत्र में महिला द्वारा कथित खतरनाक स्टंट किए जाने को लेकर प्रसारित खबरों पर अब सवाल उठने लगे हैं। मामले में सामने आई नई जानकारी के बाद यह स्पष्ट हो रहा है कि वायरल हो रही खबरें एकतरफा भी हो सकती हैं और पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच जरूरी है। बताया जा रहा है कि बबली गौतम नाम की महिला सोशल मीडिया के लिए वीडियो रील बना रही थी। हालांकि, इसे “मौत को दावत देने वाला स्टंट” बताने वाली खबरों की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है। महिला का भी इस पूरे मामले में पक्ष सामने आया है, जिसमें उसने सीधा सवाल उठाया है कि—मैने कई वीडियो अपने जिला कौशाम्बी के अंदर ही देखा है कि कई लोग उसी जेसीबी मशीन पर एक से अधिक संख्या में खड़े होकर पुष्प वर्षा कर फोटो और वीडियो बनाते हैं, तो उन पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं होती? महिला ने आरोप लगाया कि कार्रवाई केवल गरीब और मजदूर वर्ग के लोगों पर ही होती है, जबकि प्रभावशाली लोगों को नजरअंदाज कर दिया जाता है। इस पूरे घटनाक्रम ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। क्या कानून सभी के लिए बराबर है, या फिर कार्रवाई में भेदभाव किया जा रहा है?

- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- एक बंदर ने एक बच्चे को बालकनी से गिरने से बचा लिया, जिससे हर कोई हैरान रह गया। देखिए1
- Post by Ram singh passi ⚔️1
- #कौशांबी सिराथू नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां स्थानीय लोगों ने मंदिर सहित अन्य जमीनों पर अवैध कब्जे के आरोप लगाए हैं। आरोप है कि कुछ दबंग लोग बलपूर्वक जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि करीब 10 बिस्वा जमीन को लेकर विवाद गहराया हुआ है। पत्रकार रफेल अहमद 89282108281
- एडीएम न्यायिक और एसडीएम सिराथू ने ग्राम-गम्भीरा पूरब में भूमि विवाद की 08 शिकायतों का मौके पर कराया निस्तारण कराया ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS कौशांबी....अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ओम प्रकाश एवं उप जिलाधिकारी, सिराथू योगेश कुमार गौड़ ने “टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान” अभियान के अंतर्गत आज ग्राम-गम्भीरा पूरब में कैम्प आयोजित कर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित आदि शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया।अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) एवं उप जिलाधिकारी ने राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम की गाटा संख्या-774, जो खतौनी में तालाब की भूमि दर्ज है, पर हुए अवैध कब्जे को मौके पर हटवाया गया। इसके साथ ही शिकायतकर्ता भैंरो प्रसाद एवं वीरेन्द्र द्वारा जल निकासी की समस्या की शिकायत पर तत्काल मौका मुआयना कर समस्या का निस्तारण कराया गया। उप जिलाधिकारी ने आमजन को जमीनी विवाद से बचने एवं कोर्ट से जमीन विवाद निपटाने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी।अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए।1
- ऊँचाहार, रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के कंदराँवां चौराहे के पास शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक महिला की जान चली गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कंदराँवां निवासी शकुंतला (पत्नी रामपाल) अपने घर से मंदिर में दर्शन करने के लिए पैदल निकली थीं। अभी वह घर से कुछ ही दूर पहुँची थीं कि एक अनियंत्रित हाइड्रा (क्रेन) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुँची ऊँचाहार कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों में कोहराम मृतक महिला के परिवार में इस घटना के बाद से मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने दुर्घटना करने वाले वाहन को घेराबंदी कर चर्चा के अनुसार कब्जे में लेने का प्रयास किया है। स्थानीय नागरिकों ने चौराहे पर वाहनों की अनियंत्रित गति को लेकर रोष व्यक्त किया है। पुलिस मामले की विधिक कार्यवाही में जुट गई है।1
- Post by KEN1