कौशांबी: नगर पालिका परिषद भरवारी के भ्रष्टाचार की खुली पोल, महिलाओं में भारी नाराजगी कौशांबी। जनपद के नगर पालिका परिषद भरवारी क्षेत्र के वार्ड नंबर 20, केशव नगर में विकास कार्यों में कथित धांधली और मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर स्थानीय महिलाओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। महिलाओं ने क्षेत्र में साफ-सफाई, जल निकासी और सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित किए जाने का आरोप लगाते हुए नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। महिलाओं का कहना है कि वार्ड में लंबे समय से सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। नालियां जाम पड़ी हैं, जिससे गंदगी और दुर्गंध फैल रही है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी शिकायतों को नजरअंदाज कर रहे हैं। स्थानीय महिलाओं ने यह भी सवाल उठाया कि जब वार्ड में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं और सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है, तो आखिर उनसे टैक्स किस आधार पर वसूला जा रहा है। उनका कहना है कि कई पात्र परिवार आज भी कच्चे मकानों में रहने को मजबूर हैं, लेकिन उन्हें अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही क्षेत्र में सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई और योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक नहीं पहुंचाया गया, तो वे मजबूर होकर बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगी। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तत्काल जांच कर कार्रवाई करने और क्षेत्र की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की है।

- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- सुनो एसडीएम साहब अधिवक्ता हूं आराम से ! सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल मिर्जापुर1
- Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH1
- एक बंदर ने एक बच्चे को बालकनी से गिरने से बचा लिया, जिससे हर कोई हैरान रह गया। देखिए1
- #कौशांबी सिराथू नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां स्थानीय लोगों ने मंदिर सहित अन्य जमीनों पर अवैध कब्जे के आरोप लगाए हैं। आरोप है कि कुछ दबंग लोग बलपूर्वक जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि करीब 10 बिस्वा जमीन को लेकर विवाद गहराया हुआ है। पत्रकार रफेल अहमद 89282108281
- एडीएम न्यायिक और एसडीएम सिराथू ने ग्राम-गम्भीरा पूरब में भूमि विवाद की 08 शिकायतों का मौके पर कराया निस्तारण कराया ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS कौशांबी....अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ओम प्रकाश एवं उप जिलाधिकारी, सिराथू योगेश कुमार गौड़ ने “टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान” अभियान के अंतर्गत आज ग्राम-गम्भीरा पूरब में कैम्प आयोजित कर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित आदि शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया।अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) एवं उप जिलाधिकारी ने राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम की गाटा संख्या-774, जो खतौनी में तालाब की भूमि दर्ज है, पर हुए अवैध कब्जे को मौके पर हटवाया गया। इसके साथ ही शिकायतकर्ता भैंरो प्रसाद एवं वीरेन्द्र द्वारा जल निकासी की समस्या की शिकायत पर तत्काल मौका मुआयना कर समस्या का निस्तारण कराया गया। उप जिलाधिकारी ने आमजन को जमीनी विवाद से बचने एवं कोर्ट से जमीन विवाद निपटाने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी।अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए।1
- ऊंचाहार (रायबरेली): तहसील क्षेत्र के चंड़रई चौराहे के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक किसान के खेत में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास के खेतों में खड़ी फसलों पर खतरा मंडराने लगा। घटना की सूचना मिलते ही पीआरबी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मिलकर पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि समय रहते सक्रियता दिखाने के कारण इस अग्निकांड में किसी भी प्रकार की जनहानि या बड़ी आर्थिक क्षति नहीं हुई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।1
- प्रयागराज (अरैल घाट) प्रयागराज के अरैल घाट पर आगामी दिनों में एक बड़े धार्मिक आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। जानकारी के अनुसार, यहां 21, 22 और 23 अप्रैल को तीन दिवसीय कथा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में “बागेश्वर धाम सरकार” के संगम की बात कही जा रही है, साथ ही एक दिन दिव्य दरबार भी लगाए जाने की जानकारी सामने आई है। कार्यक्रम को लेकर स्थल पर भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।1