logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दहेज में दो लाख रुपये की मांग, महिला को मारपीट कर घर से निकाला हमीरपुर। दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने महिला के साथ मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। मायके पहुंची महिला ने भाई व पड़ोसियों के साथ थाने पहुंचकर ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने महिला का छानी सीएचसी में चिकित्सकीय परीक्षण कराकर उपचार कराया। मुटनी गांव निवासी ममता पुत्री स्व. जगदीश कुशवाहा की शादी 13 मई 2021 को महोबा जिले के कबरई थाना क्षेत्र के लिलवाही गांव निवासी रामनरेश पुत्र शंकर कुशवाहा के साथ हुई थी। पिता की मृत्यु के बाद भाई ने सामर्थ्य के अनुसार दहेज देकर उसकी शादी की थी। आरोप है कि पति रामनरेश, ससुर शंकर, सास फूलारानी और देवर दरवेश दहेज कम मिलने का ताना देकर मायके से दो लाख रुपये लाने का दबाव बनाने लगे। मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर आए दिन महिला के साथ मारपीट और प्रताड़ना की जाने लगी। महिला के अनुसार करीब एक सप्ताह पहले ससुरालीजनों ने थप्पड़, घूंसे और डंडे से उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे शरीर में चोटें आईं। इसके बाद उसे घर से निकाल दिया गया। सूचना मिलने पर भाई उसे मायके ले आया। एसआई सत्यमपति त्रिपाठी ने बताया कि महिला की तहरीर पर ससुरालीजनों के खिलाफ मारपीट और डीपी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद आरोपियों की तलाश कर कार्रवाई की जाएगी।

16 hrs ago
user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
संतोष कुमार चक्रवर्ती
Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मैडम कामा को पुण्यतिथि पर वर्णिता संस्था ने किया नमन, दी श्रृद्धांजलि हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे में देशभक्तों की देश के प्रति भूमिका को लेकर वर्णिता संस्था के तत्वावधान में संचालित विमर्श विविधा कार्यक्रम के तहत गुरुवार को ‘जिनका देश ऋणी है’ विषय पर स्वतंत्रता संग्राम की महान देशभक्त मैडम भिकाजी कामा को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। संस्था के अध्यक्ष डॉ. भवानीदीन ने कहा कि मैडम कामा सच्ची देशभक्ति और मां भारती के प्रति समर्पण की प्रतीक थीं। उन्होंने कई देशों में जाकर भारत की आजादी के लिए कार्य किया। जर्मनी में उन्होंने भारत के ध्वज को फहराकर देश की स्वतंत्रता की आवाज को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया। देश की आजादी के संघर्ष में उनका योगदान महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी रहा। उन्होंने बताया कि मैडम भिकाजी कामा का जन्म 24 सितंबर 1861 को मुंबई में हुआ था। उनका निधन 13 अगस्त 1936 को करीब 75 वर्ष की आयु में मुंबई में हुआ। इस अवसर पर अशोक अवस्थी, सिद्धा, बाबूलाल प्रजापति, महावीर, प्रेम, होरीलाल, रिचा, भोलू सिंह, नीलकंठ धुरिया, रामनारायण सोनकर, सतेन्द्र और अखिलेश आदि मौजूद रहे।
    1
    मैडम कामा को पुण्यतिथि पर वर्णिता संस्था ने किया नमन, दी श्रृद्धांजलि
हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे में देशभक्तों की देश के प्रति भूमिका को लेकर वर्णिता संस्था के तत्वावधान में संचालित विमर्श विविधा कार्यक्रम के तहत गुरुवार को ‘जिनका देश ऋणी है’ विषय पर स्वतंत्रता संग्राम की महान देशभक्त मैडम भिकाजी कामा को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
संस्था के अध्यक्ष डॉ. भवानीदीन ने कहा कि मैडम कामा सच्ची देशभक्ति और मां भारती के प्रति समर्पण की प्रतीक थीं। उन्होंने कई देशों में जाकर भारत की आजादी के लिए कार्य किया। जर्मनी में उन्होंने भारत के ध्वज को फहराकर देश की स्वतंत्रता की आवाज को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया। देश की आजादी के संघर्ष में उनका योगदान महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी रहा।
उन्होंने बताया कि मैडम भिकाजी कामा का जन्म 24 सितंबर 1861 को मुंबई में हुआ था। उनका निधन 13 अगस्त 1936 को करीब 75 वर्ष की आयु में मुंबई में हुआ। इस अवसर पर अशोक अवस्थी, सिद्धा, बाबूलाल प्रजापति, महावीर, प्रेम, होरीलाल, रिचा, भोलू सिंह, नीलकंठ धुरिया, रामनारायण सोनकर, सतेन्द्र और अखिलेश आदि मौजूद रहे।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    54 min ago
  • अब किसन लाल फेमस क्रिएटर लेकर आए हैं सभी क्रेटरों के लिए काम तो जल्दी से जल्दी सभी क्रिएटर पहुंचाये मौदहा जिला हमीरपुर उत्तर प्रदेश
    1
    अब किसन लाल फेमस क्रिएटर लेकर आए हैं सभी क्रेटरों के लिए काम तो जल्दी से जल्दी सभी क्रिएटर पहुंचाये मौदहा जिला हमीरपुर उत्तर प्रदेश
    user_GULAB KUMAR
    GULAB KUMAR
    Local News Reporter हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • हमीरपुर - जिला कलेक्ट्रेट परिसर में कल हुए GEN अल्फा के हल्ला बोल प्रदर्शन के बाद जगा जिला प्रशासन, जिला कलेक्ट्रेट परिसर में कल हुए GEN अल्फा के हल्ला बोल प्रदर्शन के बाद जगा जिला प्रशासन, जिला प्रशासन के आलाधिकारी चंदूपुर की खराब सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे, ADM राकेश कुमार - SDM अभिषेक कुमार - खनिज अधिकारी विकास परमार- PWD विभाग के अधिकारी कच्चीसड़क का कर रहे निरीक्षण, निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी ग्रामीणों से बातचीत कर जल्द सड़क निर्माण कार्य कराए जाने की बोल रहे बात, एडीएम बोले रास्ते में जो भी गढ्ढे हैं उसे भरा जाएगा जल्दी रोड का कराया जाएगा निर्माण, कल जिला कलेक्ट्रेट परिसर में GEN अल्फा ने किया था हल्ला बोल प्रदर्शन - स्कूल जाने वाली सड़क का निर्माण करवाने की थी मांग ।
    4
    हमीरपुर - जिला कलेक्ट्रेट परिसर में कल हुए GEN अल्फा के हल्ला बोल प्रदर्शन के बाद जगा जिला प्रशासन, 
जिला कलेक्ट्रेट परिसर में कल हुए GEN अल्फा के हल्ला बोल प्रदर्शन के बाद जगा जिला प्रशासन, 
जिला प्रशासन के आलाधिकारी चंदूपुर की खराब सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे,
ADM राकेश कुमार - SDM अभिषेक कुमार - खनिज अधिकारी विकास परमार- PWD विभाग के अधिकारी कच्चीसड़क का कर रहे निरीक्षण,
निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी ग्रामीणों से बातचीत कर जल्द सड़क निर्माण कार्य कराए जाने की बोल रहे बात,
एडीएम बोले रास्ते में जो भी गढ्ढे हैं उसे भरा जाएगा जल्दी रोड का कराया जाएगा निर्माण,
कल जिला कलेक्ट्रेट परिसर में GEN अल्फा ने किया था हल्ला बोल प्रदर्शन - स्कूल जाने वाली सड़क का निर्माण करवाने की थी मांग ।
    user_Sheelu Nishad
    Sheelu Nishad
    Classified ads newspaper publisher Hamirpur, Uttar Pradesh•
    12 hrs ago
  • उमरी ग्राम अपरोस मोहल्ला श्मशान घाट बदहाल, जगह न होने से सड़क पर बैठने को मजबूर लोग उमरी के श्मशान घाट पर कब्जा और बदइंतजामी, अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली जगह उमरी ग्राम: श्मशान घाट की जमीन पर कब्जा, बच्चों के लिए भी नहीं है गाड़ने की जगह हमीरपुर: उमरी श्मशान घाट में न पानी, न जगह, शासन-प्रशासन से तुरंत व्यवस्था की मांग"...ज़्यादा उमरी ग्राम अपरोस मोहल्ला श्मशान घाट बदहाल, जगह न होने से सड़क पर बैठने को मजबूर लोग उमरी के श्मशान घाट पर कब्जा और बदइंतजामी, अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली जगह उमरी ग्राम: श्मशान घाट की जमीन पर कब्जा, बच्चों के लिए भी नहीं है गाड़ने की जगह हमीरपुर: उमरी श्मशान घाट में न पानी, न जगह, शासन-प्रशासन से तुरंत व्यवस्था की मांग"...ज़्यादा
    1
    उमरी ग्राम अपरोस मोहल्ला श्मशान घाट बदहाल, जगह न होने से सड़क पर बैठने को मजबूर लोग
उमरी के श्मशान घाट पर कब्जा और बदइंतजामी, अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली जगह उमरी ग्राम: श्मशान घाट की जमीन पर कब्जा, बच्चों के लिए भी नहीं है गाड़ने की जगह
हमीरपुर: उमरी श्मशान घाट में न पानी, न जगह, शासन-प्रशासन से तुरंत व्यवस्था की मांग"...ज़्यादा

    user_Ajeet kumar
    Ajeet kumar
    Voice of people हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • मोराकांदर परसनी का टूटा पुल बना मौत का जाल, सरिया चोरी के लिए चढ़ रहे लड़के" जान जोखिम में डालकर टूटे पुल से सरिया काट रहे युवा, हमीरपुर में बड़ा हादसा संभव" मोराकांदर परसनी का टूटा पुल बना मौत का जाल, सरिया चोरी के लिए चढ़ रहे लड़के" जान जोखिम में डालकर टूटे पुल से सरिया काट रहे युवा, हमीरपुर में बड़ा हादसा संभव" मोराकांदर परसनी: टूटे पुल पर कबाड़ के लिए सरिया चोरी, प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग" हमीरपुर - टूटे पुल पर सरिया चोरी का खतरा, गिरने पर...ज़्यादा
    1
    मोराकांदर परसनी का टूटा पुल बना मौत का जाल, सरिया चोरी के लिए चढ़ रहे लड़के"
जान जोखिम में डालकर टूटे पुल से सरिया काट रहे युवा, हमीरपुर में बड़ा हादसा संभव"
मोराकांदर परसनी का टूटा पुल बना मौत का जाल, सरिया चोरी के लिए चढ़ रहे लड़के"
जान जोखिम में डालकर टूटे पुल से सरिया काट रहे युवा, हमीरपुर में बड़ा हादसा संभव"
मोराकांदर परसनी: टूटे पुल पर कबाड़ के लिए सरिया चोरी, प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग"
हमीरपुर - टूटे पुल पर सरिया चोरी का खतरा, गिरने पर...ज़्यादा
    user_Ajeet kumar
    Ajeet kumar
    Voice of people हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    41 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.