Shuru
Apke Nagar Ki App…
उमरी ग्राम अपरोस मोहल्ला श्मशान घाट बदहाल, जगह न होने से सड़क पर बैठने को मजबूर लोग उमरी के श्मशान घाट पर कब्जा और बदइंतजामी, अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली जगह उमरी ग्राम: श्मशान घाट की जमीन पर कब्जा, बच्चों के लिए भी नहीं है गाड़ने की जगह हमीरपुर: उमरी श्मशान घाट में न पानी, न जगह, शासन-प्रशासन से तुरंत व्यवस्था की मांग"...ज़्यादा उमरी ग्राम अपरोस मोहल्ला श्मशान घाट बदहाल, जगह न होने से सड़क पर बैठने को मजबूर लोग उमरी के श्मशान घाट पर कब्जा और बदइंतजामी, अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली जगह उमरी ग्राम: श्मशान घाट की जमीन पर कब्जा, बच्चों के लिए भी नहीं है गाड़ने की जगह हमीरपुर: उमरी श्मशान घाट में न पानी, न जगह, शासन-प्रशासन से तुरंत व्यवस्था की मांग"...ज़्यादा
Ajeet kumar
उमरी ग्राम अपरोस मोहल्ला श्मशान घाट बदहाल, जगह न होने से सड़क पर बैठने को मजबूर लोग उमरी के श्मशान घाट पर कब्जा और बदइंतजामी, अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली जगह उमरी ग्राम: श्मशान घाट की जमीन पर कब्जा, बच्चों के लिए भी नहीं है गाड़ने की जगह हमीरपुर: उमरी श्मशान घाट में न पानी, न जगह, शासन-प्रशासन से तुरंत व्यवस्था की मांग"...ज़्यादा उमरी ग्राम अपरोस मोहल्ला श्मशान घाट बदहाल, जगह न होने से सड़क पर बैठने को मजबूर लोग उमरी के श्मशान घाट पर कब्जा और बदइंतजामी, अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली जगह उमरी ग्राम: श्मशान घाट की जमीन पर कब्जा, बच्चों के लिए भी नहीं है गाड़ने की जगह हमीरपुर: उमरी श्मशान घाट में न पानी, न जगह, शासन-प्रशासन से तुरंत व्यवस्था की मांग"...ज़्यादा
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- साढ़ थाना क्षेत्र के महोलिया स्कूल में चार घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा, प्रधानाध्यापिका ने कमरे में खुद को किया बंद विकासखंड भीतरगांव के महोलिया स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को कई महीनों से चले आ रहे विवाद के बीच करीब चार घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। प्रधानाध्यापिका ने रसोइयों से जान का खतरा बताते हुए पुलिस को फोन किया और पुलिस के पहुंचने से पहले खुद को विद्यालय के एक कमरे में बंद कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन प्रधानाध्यापिका परिजनों के पहुंचने के बाद ही बाहर आने की बात पर अड़ी रहीं। करीब दो घंटे बाद बहन के पहुंचने पर उन्होंने कमरे का दरवाजा खोला। जानकारी के अनुसार विद्यालय में प्रधानाध्यापिका सत्यवती के अलावा दो शिक्षामित्र और तीन सहायक अध्यापक तैनात हैं। बताया गया कि मंगलवार सुबह प्रधानाध्यापिका स्कूल पहुंचीं। कुछ देर बाद उन्होंने पुलिस को फोन कर खुद की जान को खतरा बताते हुए मदद मांगी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही उन्होंने खुद को कमरे में बंद कर लिया। सूचना पर खंड शिक्षा अधिकारी पूनम वर्मा और खंड विकास अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रधानाध्यापिका को कमरे से बाहर आने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने परिजनों के आने के बाद ही दरवाजा खोलने की बात कही। करीब चार घंटे तक चले घटनाक्रम के दौरान विद्यालय में अफरा-तफरी का माहौल रहा। शिक्षकों के आपसी विवाद के चलते विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होने की बात सामने आई है। उधर, प्रधानाध्यापिका से विवाद को लेकर शिक्षक, शिक्षामित्र और रसोइयों ने साढ़ थाने पहुंचकर पुलिस और उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई। उनका आरोप है कि प्रधानाध्यापिका आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद करती रहती हैं। पूर्व में शिक्षकों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा भी दर्ज कराया गया था, जिससे शिक्षक, शिक्षामित्र और रसोइये खुद को परेशान बता रहे हैं। शिक्षकों ने बताया कि मामले की शिकायत कई बार उच्चाधिकारियों से की गई, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका।1
- हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जिले में गूंजा देशभक्ति का जज्बा ➡️ जिलाधिकारी के आह्वान पर 9 से 15 अगस्त तक चल रहा हर घर तिरंगा अभियान ➡️ हमीरपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद की अध्यक्षता में निकली भव्य तिरंगा यात्रा ➡️ मुस्करा में 151 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे हुए शामिल ➡️ मौदहा में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर निकाली यात्रा ➡️ भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंजा नगर ➡️ जिलेभर में तिरंगा यात्राओं के जरिए लोगों को राष्ट्रप्रेम और हर घर तिरंगा अभियान के प्रति किया गया जागरूक 🇮🇳1
- हमीरपुर :ग्राम चंदूपुर की सड़क समस्या के समाधान हेतु जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्यवाही, स्थायी निर्माण की प्रक्रिया शासन स्तर पर प्रचलित हमीरपुर। जनपद के ग्राम चंदूपुर में ऊबड़-खाबड़ एवं कच्चे मार्ग को पक्का कराए जाने की मांग को लेकर दिनांक 11 अगस्त 2026 को कुछ ग्रामीणों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया। उक्त प्रकरण के संबंध में जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि ग्रामवासियों की सड़क संबंधी समस्या को पूर्व से ही गंभीरता से लिया गया है तथा इसके स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही निरंतर की जा रही है। उल्लेखनीय है कि ग्राम चंदूपुर के ग्रामीणों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा इससे पूर्व भी दिनांक 03 जुलाई 2026 को सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया था। उस अवसर पर जिलाधिकारी हमीरपुर श्री अभिषेक गोयल द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर सड़क निर्माण के संबंध में आवश्यक कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए थे। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में सड़क निर्माण संबंधी आवश्यक विभागीय औपचारिकताएं पूर्ण की गई हैं। ग्राम चंदूपुर में सड़क निर्माण के लिए वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण-पत्र (NOC) प्राप्त किया जा चुका है तथा लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क निर्माण संबंधी प्रस्ताव शासन स्तर पर प्रेषित किया जा चुका है। शासन से स्वीकृति प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ कराकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पूर्ण कराया जाएगा। इसी क्रम में सड़क की वर्तमान स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों एवं विशेष रूप से छात्र-छात्राओं को तत्काल राहत प्रदान करने के उद्देश्य से अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), हमीरपुर तथा उप जिलाधिकारी, हमीरपुर सदर एवं अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड हमीरपुर द्वारा सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया गया। मौके पर ऊबड़-खाबड़ मार्ग को आवागमन योग्य बनाने के लिए मिट्टी एवं बालू की पुराई कराई जा रही है, जिससे मार्ग की स्थिति में तत्काल सुधार हो सके। जिला प्रशासन द्वारा की गई इस त्वरित कार्यवाही का उद्देश्य ग्रामीणों तथा छात्र-छात्राओं को आवागमन में हो रही कठिनाई को कम करना और स्थायी सड़क निर्माण होने तक मार्ग को यथासंभव सुगम एवं सुरक्षित बनाए रखना है। मौके पर की गई मिट्टी एवं बालू की पुराई की कार्यवाही से ग्रामीणों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा संतोष भी व्यक्त किया गया।ग्राम प्रधान शिव कुमार निषाद द्वारा पुष्टि की गयी कि लोक निर्माण विभाग द्वारा मार्ग समस्या के स्थायी निदान हेतु शासन स्तर पर कार्यवाही प्रचलित है।प्रधान द्वारा यह भी बताया गया कि आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक कार्यवाही गतिमान है। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि ग्राम चंदूपुर की सड़क समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में कार्यवाही प्रचलित है। सड़क निर्माण के लिए आवश्यक विभागीय प्रक्रिया पूर्ण करते हुए प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। शासन से स्वीकृति प्राप्त होने के उपरांत सड़क निर्माण कार्य को नियमानुसार प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराया जाएगा। जिला प्रशासन ने जनहित से जुड़े विषयों में ग्रामीणों एवं छात्र-छात्राओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा है कि मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु तत्काल राहत कार्यों के साथ-साथ स्थायी समाधान की प्रक्रिया भी समानांतर रूप से आगे बढ़ाई जा रही है। प्रशासन द्वारा की जा रही कार्यवाही में सभी संबंधित पक्षों से सहयोग की अपेक्षा की गई है।3
- CHC प्रभारी पर निजी क्लिनिक में मरीज देखने का आरोप, वीडियो वायरल; CMO ने गठित की जांच समिति जालौन। कुठौंद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के प्रभारी डॉ. अरुण कुमार पर सरकारी सेवा नियमों की अनदेखी कर निजी क्लिनिक में फीस लेकर मरीज देखने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि डॉ. अरुण कुमार लंबे समय से कुठौंद क्षेत्र में तैनात हैं और करीब 9 वर्षों से एक ही स्थान पर जमे हुए हैं। शिकायतकर्ताओं ने अस्पताल में मरीजों को बाहर की दवाएं लिखे जाने और कमीशनखोरी के भी आरोप लगाए हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले की शिकायत लखनऊ में उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक से किए जाने की बात सामने आई है। शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. हरि प्रसाद ने प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है। समिति वायरल वीडियो, शिकायत में लगाए गए आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच करेगी। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी। अब निगाहें जांच समिति की रिपोर्ट और स्वास्थ्य विभाग की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं। #जालौन #कुठौंद #CHCकुठौंद #HealthDepartment #CMOJalaun #BrijeshPathak #ViralVideo #JalaunNews #BreakingNews #UttarPradesh #HealthNews #कमीशनखोरी #जांच #स्वास्थ्यविभाग1
- करमेर रोड पर कीचड़ में फंसी स्कूल बस! उरई की करमेर रोड पर बारिश के बाद सड़क की तस्वीरें सवाल खड़े कर रही हैं। निर्माणाधीन मार्ग पर कीचड़ और दलदल के बीच स्कूली बच्चों को पैदल निकलना पड़ा, जबकि एक स्कूल बस भी कीचड़ में फंस गई। सड़क अभी निर्माणाधीन है, इसलिए गुणवत्ता पर निष्कर्ष जल्दबाजी होगा। लेकिन बारिश में बच्चों और राहगीरों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार विभाग को मौके पर निरीक्षण कर जल निकासी और आवागमन की व्यवस्था जरूर देखनी चाहिए। #Urai #Jalaun #KarmerRoad #RoadConstruction #SchoolBus2
- हमीरपुर नगर, कुरारा, मौदहा, बिदोखर में उत्साह के साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा हमीरपुर। आजादी के अमृत भाव और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को हमीरपुर नगर, कुरारा, मौदहा, बिदोखर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता, मोहन कुशवाहा, योगेंद्र दीक्षित, जितेंद्र पाल ने अपने अपने मंडलों में की। कार्यक्रम के संयोजक किशन ब्यास रहे, मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष शकुंतला निषाद विशिष्ट अतिथि के रूप में सदर विधायक डॉ मनोज प्रजापति, ब्लॉक प्रमुख आशीष पालीवाल, नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद, आशा रानी कबीर, लाला राम निषाद मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा के दौरान हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए कार्यकर्ताओं और लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ नगर में भ्रमण किया। जिला मीडिया प्रभारी अरविंद श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान पूरे मार्ग में राष्ट्रभक्ति का माहौल देखने को मिला। आयोजकों ने लोगों से राष्ट्र की एकता, अखंडता और सम्मान के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा स्थानीय नागरिकों की भी सक्रिय सहभागिता रही। तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन पर आयोजकों ने सभी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया। इस तिरंगा यात्रा में जिला महामंत्री लक्ष्मी रतन साहू, जिला मंत्री ओमेश सिंह, मंडल कुरारा प्रभारी रामदेव सिंह, साधना सिंह, जगदीश प्रसाद व्यास, बसंत सोनी, सुमेरपुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष लाला रणवीर सिंह, अंकित सिंह चंदेल एवं मंडल के पदाधिकारी तथा स्थानीय लोग एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।1
- हमीरपुर जनपद के मुस्कुरा में कृषि विभाग ने लगाई किसान चौपाल मुस्कुरा की गल्ला मंडी में आयोजित चौपाल में सैकड़ों किसान रहे मौजूद कृषि, सहकारिता, उद्यान और राजस्व विभाग के अधिकारी पहुंचे किसानों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की दी गई जानकारी अधिकारियों ने किसानों की समस्याएं सुनकर समाधान का दिया भरोसा1
- दहेज में दो लाख रुपये की मांग, महिला को मारपीट कर घर से निकाला हमीरपुर। दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने महिला के साथ मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। मायके पहुंची महिला ने भाई व पड़ोसियों के साथ थाने पहुंचकर ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने महिला का छानी सीएचसी में चिकित्सकीय परीक्षण कराकर उपचार कराया। मुटनी गांव निवासी ममता पुत्री स्व. जगदीश कुशवाहा की शादी 13 मई 2021 को महोबा जिले के कबरई थाना क्षेत्र के लिलवाही गांव निवासी रामनरेश पुत्र शंकर कुशवाहा के साथ हुई थी। पिता की मृत्यु के बाद भाई ने सामर्थ्य के अनुसार दहेज देकर उसकी शादी की थी। आरोप है कि पति रामनरेश, ससुर शंकर, सास फूलारानी और देवर दरवेश दहेज कम मिलने का ताना देकर मायके से दो लाख रुपये लाने का दबाव बनाने लगे। मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर आए दिन महिला के साथ मारपीट और प्रताड़ना की जाने लगी। महिला के अनुसार करीब एक सप्ताह पहले ससुरालीजनों ने थप्पड़, घूंसे और डंडे से उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे शरीर में चोटें आईं। इसके बाद उसे घर से निकाल दिया गया। सूचना मिलने पर भाई उसे मायके ले आया। एसआई सत्यमपति त्रिपाठी ने बताया कि महिला की तहरीर पर ससुरालीजनों के खिलाफ मारपीट और डीपी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद आरोपियों की तलाश कर कार्रवाई की जाएगी।1