हमीरपुर नगर, कुरारा, मौदहा, बिदोखर में उत्साह के साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा हमीरपुर। आजादी के अमृत भाव और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को हमीरपुर नगर, कुरारा, मौदहा, बिदोखर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता, मोहन कुशवाहा, योगेंद्र दीक्षित, जितेंद्र पाल ने अपने अपने मंडलों में की। कार्यक्रम के संयोजक किशन ब्यास रहे, मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष शकुंतला निषाद विशिष्ट अतिथि के रूप में सदर विधायक डॉ मनोज प्रजापति, ब्लॉक प्रमुख आशीष पालीवाल, नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद, आशा रानी कबीर, लाला राम निषाद मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा के दौरान हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए कार्यकर्ताओं और लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ नगर में भ्रमण किया। जिला मीडिया प्रभारी अरविंद श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान पूरे मार्ग में राष्ट्रभक्ति का माहौल देखने को मिला। आयोजकों ने लोगों से राष्ट्र की एकता, अखंडता और सम्मान के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा स्थानीय नागरिकों की भी सक्रिय सहभागिता रही। तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन पर आयोजकों ने सभी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया। इस तिरंगा यात्रा में जिला महामंत्री लक्ष्मी रतन साहू, जिला मंत्री ओमेश सिंह, मंडल कुरारा प्रभारी रामदेव सिंह, साधना सिंह, जगदीश प्रसाद व्यास, बसंत सोनी, सुमेरपुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष लाला रणवीर सिंह, अंकित सिंह चंदेल एवं मंडल के पदाधिकारी तथा स्थानीय लोग एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

- मैडम कामा को पुण्यतिथि पर वर्णिता संस्था ने किया नमन, दी श्रृद्धांजलि हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे में देशभक्तों की देश के प्रति भूमिका को लेकर वर्णिता संस्था के तत्वावधान में संचालित विमर्श विविधा कार्यक्रम के तहत गुरुवार को ‘जिनका देश ऋणी है’ विषय पर स्वतंत्रता संग्राम की महान देशभक्त मैडम भिकाजी कामा को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। संस्था के अध्यक्ष डॉ. भवानीदीन ने कहा कि मैडम कामा सच्ची देशभक्ति और मां भारती के प्रति समर्पण की प्रतीक थीं। उन्होंने कई देशों में जाकर भारत की आजादी के लिए कार्य किया। जर्मनी में उन्होंने भारत के ध्वज को फहराकर देश की स्वतंत्रता की आवाज को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया। देश की आजादी के संघर्ष में उनका योगदान महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी रहा। उन्होंने बताया कि मैडम भिकाजी कामा का जन्म 24 सितंबर 1861 को मुंबई में हुआ था। उनका निधन 13 अगस्त 1936 को करीब 75 वर्ष की आयु में मुंबई में हुआ। इस अवसर पर अशोक अवस्थी, सिद्धा, बाबूलाल प्रजापति, महावीर, प्रेम, होरीलाल, रिचा, भोलू सिंह, नीलकंठ धुरिया, रामनारायण सोनकर, सतेन्द्र और अखिलेश आदि मौजूद रहे।1
- अब किसन लाल फेमस क्रिएटर लेकर आए हैं सभी क्रेटरों के लिए काम तो जल्दी से जल्दी सभी क्रिएटर पहुंचाये मौदहा जिला हमीरपुर उत्तर प्रदेश1
- हमीरपुर - जिला कलेक्ट्रेट परिसर में कल हुए GEN अल्फा के हल्ला बोल प्रदर्शन के बाद जगा जिला प्रशासन, जिला कलेक्ट्रेट परिसर में कल हुए GEN अल्फा के हल्ला बोल प्रदर्शन के बाद जगा जिला प्रशासन, जिला प्रशासन के आलाधिकारी चंदूपुर की खराब सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे, ADM राकेश कुमार - SDM अभिषेक कुमार - खनिज अधिकारी विकास परमार- PWD विभाग के अधिकारी कच्चीसड़क का कर रहे निरीक्षण, निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी ग्रामीणों से बातचीत कर जल्द सड़क निर्माण कार्य कराए जाने की बोल रहे बात, एडीएम बोले रास्ते में जो भी गढ्ढे हैं उसे भरा जाएगा जल्दी रोड का कराया जाएगा निर्माण, कल जिला कलेक्ट्रेट परिसर में GEN अल्फा ने किया था हल्ला बोल प्रदर्शन - स्कूल जाने वाली सड़क का निर्माण करवाने की थी मांग ।4
- उमरी ग्राम अपरोस मोहल्ला श्मशान घाट बदहाल, जगह न होने से सड़क पर बैठने को मजबूर लोग उमरी के श्मशान घाट पर कब्जा और बदइंतजामी, अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली जगह उमरी ग्राम: श्मशान घाट की जमीन पर कब्जा, बच्चों के लिए भी नहीं है गाड़ने की जगह हमीरपुर: उमरी श्मशान घाट में न पानी, न जगह, शासन-प्रशासन से तुरंत व्यवस्था की मांग"...ज़्यादा उमरी ग्राम अपरोस मोहल्ला श्मशान घाट बदहाल, जगह न होने से सड़क पर बैठने को मजबूर लोग उमरी के श्मशान घाट पर कब्जा और बदइंतजामी, अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली जगह उमरी ग्राम: श्मशान घाट की जमीन पर कब्जा, बच्चों के लिए भी नहीं है गाड़ने की जगह हमीरपुर: उमरी श्मशान घाट में न पानी, न जगह, शासन-प्रशासन से तुरंत व्यवस्था की मांग"...ज़्यादा1
- मोराकांदर परसनी का टूटा पुल बना मौत का जाल, सरिया चोरी के लिए चढ़ रहे लड़के" जान जोखिम में डालकर टूटे पुल से सरिया काट रहे युवा, हमीरपुर में बड़ा हादसा संभव" मोराकांदर परसनी का टूटा पुल बना मौत का जाल, सरिया चोरी के लिए चढ़ रहे लड़के" जान जोखिम में डालकर टूटे पुल से सरिया काट रहे युवा, हमीरपुर में बड़ा हादसा संभव" मोराकांदर परसनी: टूटे पुल पर कबाड़ के लिए सरिया चोरी, प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग" हमीरपुर - टूटे पुल पर सरिया चोरी का खतरा, गिरने पर...ज़्यादा1