Shuru
Apke Nagar Ki App…
hardoi banjare bandrahiya banjaran purva gaav hardoi up
Oye hoye tv channel
hardoi banjare bandrahiya banjaran purva gaav hardoi up
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- bandrahiya banjaran purva gaav hardoi up1
- ■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■ ऑनलाइन शॉपिंग का ‘यूज़ एंड रिटर्न’ गेम पड़ा भारी, इंस्टा रील्स बनीं सबूत ★★★★★★★★★★★★★★★★★★ वायरल अड्डा। ऑनलाइन शॉपिंग के दौर में रिटर्न पॉलिसी का गलत इस्तेमाल करने का एक मजेदार मामला सामने आया है। एक लड़की ने ऑनलाइन कपड़े मंगवाए और दो दिन बाद यह कहकर रिटर्न डाल दिया कि ड्रेस उसे टाइट है। जब डिलीवरी बॉय कपड़े लेने पहुंचा, तो उसने सामान्य तौर पर पूछ लिया कि आखिर रिटर्न क्यों किया जा रहा है। लड़की ने वही पुराना जवाब दिया—“भैया, ड्रेस टाइट है।” डिलीवरी बॉय को जवाब कुछ हजम नहीं हुआ, तो उसने हल्के अंदाज में कहा—“सच-सच बताइए।” लड़की अपने बयान पर अड़ी रही। इसके बाद डिलीवरी बॉय ने एक शर्त रखी—“मैं रिटर्न कर दूंगा, लेकिन पहले अपनी इंस्टाग्राम आईडी बताइए।” लड़की ने बिना ज्यादा सोचे अपनी आईडी बता दी। बस फिर क्या था… जैसे ही डिलीवरी बॉय ने उसकी प्रोफाइल देखी, मामला साफ हो गया। उसी ड्रेस में लड़की ने पहले ही 4–5 रील्स पोस्ट कर रखी थीं, जिनमें वह बिल्कुल आराम से नजर आ रही थी। डिलीवरी बॉय ने मुस्कुराते हुए कहा, “अगर ड्रेस टाइट है, तो रील्स में इतनी आराम से कैसे पहन ली?” इसके बाद उसने थोड़ा सख्त लहजे में कहा कि ऐसे कई लोग हैं जो कपड़े मंगवाकर इस्तेमाल कर लेते हैं और फिर रिटर्न कर देते हैं। अपनी पोल खुलते देख लड़की को अपनी गलती का एहसास हुआ और उसने चुपचाप माफी मांग ली। निष्कर्ष: यह घटना भले ही मजेदार लगे, लेकिन यह ऑनलाइन शॉपिंग में ईमानदारी की अहमियत भी बताती है। “यूज़ करके रिटर्न” का ट्रेंड अब कंपनियों के साथ-साथ डिलीवरी एजेंट्स की नजरों से भी बच नहीं पा रहा।1
- Post by शुभम तिवारी भरावन हरदोई1
- मामला मढ़िया मजरा कलौली के रहने वाले राजेश का है। बेचारे राजेश किसी उम्मीद में अपनी फरियाद लेकर थाने की चौखट पर पहुंचे थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि न्याय की जगह उन्हें पुलिसिया 'प्रसाद' मिलेगा। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे एक पुलिसकर्मी मर्यादा की सारी सीमाएं लांघकर फरियादी पर हाथ साफ कर रहा है और गालियों की बौछार कर रहा है।हैरत की बात तो यह है कि पुलिस ने राजेश की बात सुनने के बजाय उन्हें ही गुनहगार बना दिया। आरोप है कि पहले जमकर मारपीट हुई, फिर उन्हें हवालात की हवा खिलाई गई और अंत में 'शांतिभंग' के नाम पर चालान काटकर घर भेज दिया गया। यानी शिकायत करने गए थे और खुद ही अपराधी बन गए!सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही इलाके में हड़कंप मच गया है। लोग पूछ रहे हैं कि अगर पुलिस का व्यवहार ऐसा ही रहा, तो आम आदमी थाने जाने की हिम्मत कैसे जुटाएगा? फिलहाल इस 'थप्पड़कांड' पर पुलिस के बड़े अफसर चुप्पी साधे हुए हैं, लेकिन जनता में जबरदस्त गुस्सा है।देखना होगा कि वीडियो के इस 'सबूत' के बाद खाकी पर दाग लगाने वाले पुलिसकर्मी पर गाज गिरती है या फिर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। #HardoiPolice #UttarPradeshPolice #KachhaunaThana #PoliceBrutality #JusticeForRajesh #HardoiNews #UPPolice #KhakiShame #ViralVideo #PoliceMisconduct #HumanRightsViolation #HardoiViralVideo #JusticeDelayed #ThappadKand #UPCrime #CMYogi #UPGovt #DGPUP #HardoiDM #ADGLucknow1
- Post by Anoopshukla1
- राजस्थान के करौली जिले के नादौती में एसीबी की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। टीम ने SDM कार्यालय में छापा मारकर SDM, रीडर और UDC को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, जमीन विवाद के मामले में फैसला करने के एवज में रिश्वत मांगी गई थी। कार्रवाई के दौरान मौके से नकद रकम भी बरामद हुई। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद एसीबी ने जाल बिछाकर यह कार्रवाई की, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।1
- राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर अंतर्गत क्षेत्र जानवर घायल चोट के चपेट में हुआ घायल1
- ★★★★★★★★★★★★★★★★★★ हरदोई। जनपद में सक्रिय ट्रांसफार्मर चोरों के खिलाफ हरदोई पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना अरवल पुलिस, स्वाट और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक मुठभेड़ के बाद 8 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हुए हैं। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी :- पुलिस के अनुसार, 17 अप्रैल 2026 की रात सूचना मिली कि ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने वाला गिरोह अरवल थाना क्षेत्र के पिलिया गटवासा गांव के पास किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। जब पुलिस टीम ने घेराबंदी की, तो बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ फायरिंग में सत्येन्द्र और गजेन्द्र नाम के दो अपराधी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। बरामदगी का विवरण :- गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पुलिस ने चोरी की घटनाओं में प्रयुक्त सामग्री और अवैध शस्त्र बरामद किए हैं - नकद - 49,000 रुपये। वाहन - एक कार (घटना में प्रयुक्त)। चोरी का माल - 50 लीटर ट्रांसफार्मर तेल और 03 बंडल कॉपर वायर। शस्त्र - 02 अवैध तमंचे (.315 बोर), 04 जिंदा कारतूस और 02 खोखा कारतूस। उपकरण - ट्रांसफार्मर खोलने के भारी औजार। इन अभियुक्तों की हुई गिरफ्तारी :- पकड़े गए आरोपियों में सत्येन्द्र (फर्रुखाबाद), गजेन्द्र (कासगंज), प्रवेश, सुरेन्द्र, अनूप (सभी फर्रुखाबाद निवासी) और मुनेन्द्र, रोहित व अजय (सभी हरदोई निवासी) शामिल हैं। मुख्य अभियुक्त सत्येन्द्र और सुरेन्द्र पर पहले से ही गैंगस्टर एक्ट समेत चोरी और लूट के कई मामले दर्ज हैं। विभिन्न चोरी की घटनाओं का खुलासा :- इस गिरोह की गिरफ्तारी से जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की कई वारदातों का खुलासा हुआ है :- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौसार (थाना अरवल) से तेल चोरी। ग्राम उमरौला (थाना कोतवाली देहात) से 250 केवी ट्रांसफार्मर का कॉपर क्वायल चोरी। आशा नगर (थाना कोतवाली देहात) से 400 केवी ट्रांसफार्मर से तेल चोरी। ग्राम खेतई से तेल और बुशिंग रॉड की चोरी। पुलिस टीम की सराहना :- इस सफल अनावरण के लिए पुलिस अधीक्षक हरदोई ने स्वाट/एसओजी टीम और थाना अरवल पुलिस की पीठ थपथपाई है। टीम में प्रभारी स्वाट राजेश कुमार, प्रभारी सर्विलांस अब्दुल जब्बार और थानाध्यक्ष अरवल अनिल सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे - मीडिया सेल, हरदोई पुलिस इस घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी हरपालपुर सत्येन्द्र कुमार सिंह द्वारा दी गयी बाइट-2