ग्राम डोके निवासी निकली मृतिका काजल बिसेन गोंदिया में निजी अस्पताल में कार्य करती थी मृतिका वारासिवनी। गुरुवार की सुबह वारासिवनी रेल्वे स्टेशन के वार्ड नंबर 4 की ओर स्थित प्लेट फार्म नंबर 2 के समीप झाड़ियों में मिली अज्ञात युवती के शव की पहचान हो गई है। पुलिस के अनुसार मृतिका युवती काजल बिसेन ग्राम डोके वारासिवनी की रहने वाली है। उसके मृत शरीर के पास रखे हुए बैग के अंदर रखी कापी में उसका नाम और पता लिखा हुआ था, जिसके आधार पर पुलिस ने मृतिका के परिजनों को बुला कर शव की शिनाख्त करवाई थी। मृतिका काजल बिसेन के भाई रोहित बिसेन ने बताया कि वह गोंदिया में एक निजी अस्पताल में कार्य करती थी और कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर घर आई थी। सोमवार को उसने ट्रेन से उसे गोंदिया के लिए रवाना किया था। मंगलवार की शाम को उसकी उससे बात हुई थी, तो उसने बताया था कि बैंक के काम से वह वारासिवनी आई थी और वापस गोंदिया जा रही हूं। उसके बाद फिर उससे कोई संपर्क नहीं हुआ और आज पुलिस के फोन से उसकी मौत की जानकारी मिली। थाना प्रभारी अनूप कुमार उईके ने बताया कि प्रथम दृष्टया जहरीली वस्तु का सेवन कर आत्महत्या करने का प्रतीत हो रहा है। लेकिन पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

- Seoni News: सांदीपनि विद्यालय में फ्री बस सेवा शुरू,कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को मिलेगा लाभ1
- सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा दक्षिण मंडल की कार्यशाला सिवनी अग्रदूत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसेवक के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर भाजपा नगर दक्षिण मंडल की कार्यसमिति बैठक एवं कार्यशाला जिला भाजपा कार्यालय में हुई। मंडल अध्यक्ष अभिषेक दुबे ने अभियान के 13 बिंदुओं की जानकारी दी। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी, मंडल प्रभारी सुरेश सनोडिया और पूर्व जिला अध्यक्ष वेदसिंग ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को अभियान को सफल बनाने, बूथ मजबूत करने और जनसेवा के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में भाजपा पदाधिकारी, पार्षद, वार्ड एवं बूथ अध्यक्ष सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- बोतल में पेट्रोल ना देने पर विवाद.......................1
- लोहान कृषि फार्म पहुंच मार्ग बदहल बाँस से भरा ट्रक फंसा घंटों तक रहा जाम मजदूरों को होना पड़ा घर वापस1
- ईको फ्रेंडली गणेश उत्सव की तैयारी, माड़ोगढ़ में विद्यार्थियों ने सीखे माटी गणेश बनाने के गुर ईको फ्रेंडली गणेश उत्सव की तैयारी, माड़ोगढ़ में विद्यार्थियों ने सीखे माटी गणेश बनाने के गुर जल संरक्षण की अनोखी पहल, पीओपी से बचने की अपील आगामी गणेश चतुर्थी पर्व को पर्यावरण के अनुकूल मनाने और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के उद्देश्य से मप्र जन अभियान परिषद एवं नर्मदा समग्र के संयुक्त तत्वावधान में 10 सितंबर गुरूवार दो बजे माड़ोगढ़ सेक्टर के एकीकृत माध्यमिक विद्यालय रतनपुर चौकी और एकलव्य विद्यालय में माटी गणेश-सिद्ध गणेश निर्माण का सेक्टर स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिला समन्वयक सुशील बर्मन के मार्गदर्शन और उमेश यादव के सहयोग से आयोजित इस सत्र में प्रशिक्षक राकेश अग्रवाल ने विद्यार्थियों को मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने स्वयं मूर्ति बनाकर विभिन्न चरण समझाए और बच्चों से भी इसका अभ्यास कराया। वक्ताओं ने पर्यावरण स्वच्छता पर जोर देते हुए बताया कि प्लास्टर ऑफ पेरिस और रासायनिक रंगों से बनी मूर्तियों के विसर्जन से नदियां और तालाब गंभीर रूप से प्रदूषित होते हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि घरों में केवल मिट्टी के गणेश स्थापित करें और विसर्जन घर पर ही किसी टब या बड़े बर्तन में करें। इस मिट्टी का उपयोग बाद में गमलों या पौधों में आसानी से किया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई कि वे इस कला को अपने-अपने गांवों में जाकर अन्य लोगों को भी सिखाएं। इससे अधिक से अधिक लोग इस ईको-फ्रेंडली पहल से जुड़ सकेंगे। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ, परामर्शदाता वीरेंद्र अग्रवाल, सुमित हथाले, सुरेश सोनी और सीएम जनसेवा मित्र देवलता उइके सहित कई सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने बच्चों का भरपूर उत्साहवर्धन किया। 000000000000000000000000000001
- छिंदवाड़ा के चंदन नगर में पोला पर्व की धूम सज धज के आए बैल जोड़ी किसानों में अपने बैलों को सजाया सुंदर किसानों का पूरा पर हिंदू धर्म मान्यताओं के अनुसार मनाए जाने वाला कोल्हापुर किसान खुशी और उत्साह से अपने बैलों को सजाकर उनकी पूजा करते हैं4
- Seoni News: आवारा मवेशी बना हादसे की वजह! NH-44 पर पलटा ट्रक, 4 घायल1
- ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बब्बू पटेल की लगातार पहल के बाद विधायक ने अधिकारियों को दिए सुधार के निर्देश कान्हीवाड़ा। नहर की सकरी और घुमावदार पुलियाओं के कारण क्षेत्र में लगातार हो रही दुर्घटनाओं की समस्या को लेकर केवलारी विधायक ठाकुर रजनीश सिंह ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर बुलाकर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्याम सिंह ठाकुर ‘बब्बू पटेल’ सहित स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने विधायक को क्षेत्र की समस्या से अवगत कराया। बब्बू पटेल लंबे समय से अधिकारियों-कर्मचारियों को आवेदन एवं निवेदन देकर इन पुलियाओं के सुधार की मांग कर रहे थे। विधायक के संज्ञान में मामला आने के बाद संबंधित अधिकारियों के साथ मौके पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने खैरी मार्ग की नहर पुलिया, कान्हीवाड़ा-मठिया टोला मार्ग की पुलिया, मठिया टोला-सहजपुरी के बीच की पुलिया, जुरतरा स्टेशन के पास की नहर पुलिया तथा गौघाट-थावरी के बीच की नहर पुलिया के सुधार को लेकर आश्वासन दिया। विधायक ने इन पुलियाओं को आवश्यकतानुसार चौड़ा एवं सीधा करने तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए कार्य प्राथमिकता से कराने के निर्देश दिए। विधायक की पहल और बब्बू पटेल के लगातार प्रयासों से क्षेत्रवासियों को अब इन पुलियाओं से राहत मिलने की उम्मीद जगी है।1
- शिवपुरी में शराब के खिलाफ महिलाएं लाठी-डंडे ले उतरी सड़कों पर, पुलिस और आबकारी के ऊपर हमला1