Shuru
Apke Nagar Ki App…
बोतल में पेट्रोल ना देने पर विवाद.......................
Govardhan kushwaha
बोतल में पेट्रोल ना देने पर विवाद.......................
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- 🔴 MP में 7,500 पुलिस आरक्षकों की भर्ती -22 सितंबर से आवेदन शुरू, गृह जिले में पोस्टिंग नहीं; चुनी यूनिट में 5 साल सेवा जरूरी भोपाल। मध्य प्रदेश में पुलिस आरक्षक के 7,500 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। कर्मचारी चयन मंडल ने भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी 22 सितंबर से 6 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 📋 गृह जिले में पोस्टिंग नहीं भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को गृह जिले में पदस्थापना नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थियों को आवेदन के दौरान प्रदेश के 55 जिलों में से अपनी पसंद की यूनिट चुननी होगी। जिस यूनिट में नियुक्ति मिलेगी, वहां अभ्यर्थी को कम से कम 5 साल की सेवा पूरी करनी होगी। इसके बाद ही दूसरी यूनिट में ट्रांसफर किया जा सकेगा। आवेदन के समय यह भी स्पष्ट करना होगा कि अभ्यर्थी आरक्षक (SAF को छोड़कर) या आरक्षक विशेष सशस्त्र बल (SAF) के पद के लिए आवेदन कर रहा है। 👮♂️ GRP में भी मिलेगी नियुक्ति चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति शासकीय रेल पुलिस (GRP) इंदौर, जबलपुर और भोपाल में भी की जाएगी। परीक्षा केंद्र पर आधार-इनेबल्ड बायोमेट्रिक सत्यापन होगा। परीक्षा एक से अधिक शिफ्ट में होने पर अंकों का नॉर्मलाइजेशन किया जाएगा। 📸 पोलेराइड फोटो मान्य नहीं आवेदन के दौरान उम्मीदवार को अपना कलर फोटो, हस्ताक्षर और हाथ से लिखा हुआ एक पैराग्राफ स्कैन करके अपलोड करना होगा। जन्मतिथि के प्रमाण के लिए 8वीं, 10वीं या 12वीं की अंकसूची लगाई जा सकती है। जाति प्रमाणपत्र सक्षम अधिकारी द्वारा जारी होना चाहिए। NCC या अन्य प्रमाणपत्रों के आधार पर मिलने वाले बोनस अंकों के लिए संबंधित प्रमाणपत्र भी लगाने होंगे। कर्मचारी चयन मंडल ने स्पष्ट किया है कि पोलेराइड फोटो मान्य नहीं होंगे। 📊 7,500 पदों का पूरा ब्योरा SAF — 700 पद अनारक्षित — 525 एक्स सर्विसमैन — 70 होमगार्ड — 105 SAF को छोड़कर सामान्य ड्यूटी — 6,800 पद अनारक्षित — 2,720 एक्स सर्विसमैन — 680 होमगार्ड — 1,020 महिलाएं — 2,380 इस तरह कुल 7,500 पदों पर भर्ती होगी। 🎓 शैक्षणिक योग्यता अभ्यर्थी के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्था से 10वीं, हायर सेकेंडरी या समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी है। वहीं ST वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम योग्यता 8वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा रखी गई है। ⏳ 3 साल की परिवीक्षा नियुक्ति के बाद चयनित अभ्यर्थियों को तीन वर्ष की परिवीक्षा अवधि में रखा जाएगा। इसके बाद निर्धारित प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। 💰 ₹19,500 से ₹62,000 तक वेतनमान चयनित पुलिस आरक्षकों को ₹19,500 से ₹62,000 तक का वेतनमान मिलेगा। भर्ती के नियमों के मुताबिक, जिन उम्मीदवारों के दो से अधिक बच्चे हैं और उनमें से किसी एक बच्चे का जन्म 26 जनवरी 2001 या उसके बाद हुआ है, वे नियुक्ति के लिए पात्र नहीं होंगे। हालांकि, यदि एक बच्चा जीवित है और उसके बाद के प्रसव में दो या उससे अधिक बच्चे एक साथ जन्म लेते हैं, तो ऐसी स्थिति में उम्मीदवार को अयोग्य नहीं माना जाएगा। 📅 आवेदन की महत्वपूर्ण तारीख आवेदन शुरू: 22 सितंबर 2026 आवेदन की अंतिम तारीख: 6 अक्टूबर 2026, रात 12 बजे तक आवेदन माध्यम: ऑनलाइन — कर्मचारी चयन मंडल की वेबसाइट रिपोर्ट दीपक विश्वकर्मा जबलपुर सच तक पत्रिका NEWS — हर खबर सच के साथ।1
- जबलपुर संस्कारधानी के शास्त्री ब्रिज स्थित समन्वय सेवा केंद्र में जय जगन्नाथ मिशन की अंतरराष्ट्रीय बैठक का आयोजन हुआ जय जगन्नाथ मिशन के अंतरराष्ट्रीय संस्थापक एवं वरिष्ठ समाजसेवी धर्म प्रेमी पंडित पुरुषोत्तम तिवारी ने बताया कि 21 सितंबर को शाम 6:00 बजे शहीद स्मारक प्रांगण में भगवान जगन्नाथ जी के भव्य एवं दिव्य आध्यात्मिक आयोजन की तैयारी को लेकर इस बैठक में विस्तार से चर्चा की गई है एवं आगामी 21 सितंबर को आयोजित इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई है मिशन के संयोजक शरद कब्र और सह आयोजक राम जी अग्रवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम का विशेष आकर्षण श्री जगन्नाथ अर्जी पत्र होगा जिसमें सभी अपनी मनोकामना एवं इच्छापूर्ति के लिए अपनी अर्जी इस पत्र में डालेंगे जिसे भगवान जगन्नाथ जी के चरणों में अर्पित किया जाएगा वहीं डॉक्टर पुरुषोत्तम तिवारी की द्वारा रचित कृति भगवान जगन्नाथ चेतना और मानसिक स्वास्थ्य का भी विमोचन होगा कार्यक्रम में जबलपुर संस्कारधानी के सभी जनप्रतिनिधि शामिल होंगे एवं अनेक धार्मिक संस्थाओं का सम्मान भी किया जाएगा बैठक में उपस्थित सहयोग एवं सहभागिता के लिए पंडित पुरुषोत्तम तिवारी ने सभी को धन्यवाद प्रेषित किया है4
- ब्रेकिंग न्यूज | सतना DGP के आदेश के बाद भी सतना ट्रैफिक पुलिस को लगा ‘रील का रोग’! आम जनता का बिना सीट बेल्ट चालान काटने वाली पुलिस पर ही अब सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि DGP के सख्त निर्देशों के बावजूद पुलिसकर्मी बिना सीट बेल्ट वाहन चलाते हुए सोशल मीडिया पर रील्स बनाते नजर आ रहे हैं। आम जनता के लिए नियम सख्त… तो खाकी के लिए क्यों अलग नियम? सवाल बड़ा है— दूसरों का चालान काटने वालों का चालान कौन काटेगा? क्या यातायात नियम पुलिसकर्मियों पर भी लागू होते हैं? “VIP ड्यूटी चल रही है भैया…” आप भी देखिए वायरल वीडियो और अपनी राय कमेंट में बताइए। #सतना #Satna #सतना_ट्रैफिक_पुलिस #TrafficPolice #DGP #MPPolice #Police #TrafficRules #SeatBelt #ViralReel #ViralVideo #BreakingNews #MadhyaPradesh #MPNews #आवाज़न्यूज247 #AawazNews2471
- किरनापुर पुलिस की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल—कानून के रखवालों से ऐसी उम्मीद क्यों? गर्भवती महिला से कथित दुर्व्यवहार का मामला, अब SIT खोलेगी किरनापुर थाने का सच! एक रात… कई सवाल… किरनापुर थाने में आखिर उस रात हुआ क्या था? वायरल वीडियो से नया मोड़, किरनापुर पुलिस मामले में अब असली सच की तलाश!1
- ग्राम डोके निवासी निकली मृतिका काजल बिसेन गोंदिया में निजी अस्पताल में कार्य करती थी मृतिका वारासिवनी। गुरुवार की सुबह वारासिवनी रेल्वे स्टेशन के वार्ड नंबर 4 की ओर स्थित प्लेट फार्म नंबर 2 के समीप झाड़ियों में मिली अज्ञात युवती के शव की पहचान हो गई है। पुलिस के अनुसार मृतिका युवती काजल बिसेन ग्राम डोके वारासिवनी की रहने वाली है। उसके मृत शरीर के पास रखे हुए बैग के अंदर रखी कापी में उसका नाम और पता लिखा हुआ था, जिसके आधार पर पुलिस ने मृतिका के परिजनों को बुला कर शव की शिनाख्त करवाई थी। मृतिका काजल बिसेन के भाई रोहित बिसेन ने बताया कि वह गोंदिया में एक निजी अस्पताल में कार्य करती थी और कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर घर आई थी। सोमवार को उसने ट्रेन से उसे गोंदिया के लिए रवाना किया था। मंगलवार की शाम को उसकी उससे बात हुई थी, तो उसने बताया था कि बैंक के काम से वह वारासिवनी आई थी और वापस गोंदिया जा रही हूं। उसके बाद फिर उससे कोई संपर्क नहीं हुआ और आज पुलिस के फोन से उसकी मौत की जानकारी मिली। थाना प्रभारी अनूप कुमार उईके ने बताया कि प्रथम दृष्टया जहरीली वस्तु का सेवन कर आत्महत्या करने का प्रतीत हो रहा है। लेकिन पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।1
- कुशग्रहणी अमावस्या पर बच्चों ने निभाई घोड़ा चलाने की प्राचीन परंपरा कुशग्रहणी अमावस्या पर बच्चों ने निभाई घोड़ा चलाने की प्राचीन परंपरा गोटेगांव। कुशग्रहणी अमावस्या पर रात्रि में पूजन के बाद नगर में एक अनूठी और पुरानी परंपरा देखने को मिली। पूजन के बाद छोटे-छोटे बच्चे पारंपरिक रूप से घोड़ा चलाते नजर आए। शहर के विभिन्न स्थानों पर बच्चों के समूह इस परंपरा को निभाते दिखाई दिए। बुजुर्गों के अनुसार यह क्षेत्र की वर्षों पुरानी प्राचीन परंपरा है, जिसे आज भी उत्साह के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।1
- स्वामी रामचंद्र दास महाराज के 87वे वर्धापन दिवस पर संत समागम का आयोजन किया गया जबलपुर संस्कारधानी में रामपुर स्थित यादव मोहल्ला में यादव भवन में भारतीय जनता पार्टी के महर्षि वाल्मीकि मंडल की बैठक का आयोजन किया गया इस आयोजित मंडल कार्य समिति की बैठक में मंडल के समस्त पदाधिकारी अध्यक्ष उपाध्यक्ष सचिव कोसा अध्यक्ष कार्यकारिणी सदस्य मीडिया प्रभारी बूथ प्रभारी सोशल मीडिया प्रभारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे मंडल की बैठक को लोक निर्माण मंत्री एवं पश्चिम विधानसभा के विधायक राकेश सिंह जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर जबलपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष संदीप जैन मंडल के अध्यक्ष नरेश पटेल पंकज दुबे प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पंडित राम मूर्ति मिश्रा ने संबोधित किया एवं भारतीय जनता पार्टी की रीति एवं नीति को जनकल्याण के लिए बेहतर बताया मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व पटेल पर अपनी मजबूत पहचान और प्रतिष्ठा स्थापित की है उनके सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 25 वर्षों की यह यात्रा देश के करोड़ों गरीब किसान युवा महिला और मध्यम वर्ग के जीवन में आए बदलाव की यात्रा है मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि जबलपुर महानगर बनने की श्रेणी की और अग्रसर है और पूरी संस्कारधानी में विकास के नए कार्य लगातार किए जा रहे हैं वहीं पश्चिम विधानसभा सभा में भी विकास का पहिया लगातार निरंतर आगे बढ़ रहा है एवं आगे भी पश्चिम विधानसभा में निरंतर विकास के कार्य यूं ही जारी रहेंगे उन्होंने सभी से एकजुट होकर आगे निरंतर यूं ही विकास कार्य में सहभागिता की बात कही है मंडल की बैठक में मंडल अध्यक्ष नरेश पटेल ने सभी को सहयोग सहभागिता एवं उपस्थिति के लिए धन्यवाद प्रेषित किया है4
- वारासिवनी रेल्वे स्टेशन की झाड़ियों में अज्ञात युवती का शव* *हत्या या आत्महत्या जाँच में जुटी रेल्वे पुलिस* वारासिवनी*-गुरुवार की सुबह वारासिवनी रेल्वे स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर 2 के समीप झाड़ियों में एक अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। लोगो को इसकी सूचना मिलते ही मृतक युवती को देखने लोगों की भीड़ जमा हो गई।युवती की पहचान फिलहाल अभी तक नहीं हो पाई है।युवती के पास से एक बैग,पानी बोतल व सल्फास भी रेल्वे पुलिस को मिला है। वहीं मृतक युवती के मुँह से सफेद झाग भी निकल रहा है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवती ने जहरीली चीज का सेवन कर आत्महत्या की होगी।फिलहाल यह हत्या है या आत्महत्या बालाघाट रेल्वे पुलिस जांच में जुटी है? *शौच करते समय पड़ी नजर* सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रेल्वे स्टेशन के करीब निवास करने वाले लोग रेल्वे स्टेशन के करीब खाली पड़ी भूमि पर शौच करने गए थे। जब उनकी नजर अचानक युवती पर पड़ी, तो शोर मचाया और इसकी जानकारी रेल्वे स्टेशन में मौजूद अधिकारियों को दी। अधिकारियों ने इसकी सूचना वारासिवनी पुलिस को दी। *वारासिवनी और बालाघाट रेल्वे पुलिस की टीम पहुंची घटना स्थल* सूचना मिलने के पश्चात् वारासिवनी थाना प्रभारी अनूप कुमार उईके अपने स्टाप के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल पर मौजूद लोगों के पूछताछ की। जिसके बाद थाना प्रभारी ने इसकी जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी। जिसके बाद बालाघाट से रेल्वे पुलिस पहुंची।रेल्वे पुलिस की टीम ने बारीकी से घटना स्थल का निरीक्षण किया।वहीं रेल्वे परिसर में मृतक युवती का शव मिलने के कारण इसकी जांच बालाघाट रेल्वे पुलिस द्वारा की जाएगी। घटना की जांच के लिए एफ एस एल की टीम भी मौके पर पहुंची है और घटनास्थल का निरीक्षण कर सबूतों को एकत्रित करने का प्रयास कर रही है। *रेल्वे पुलिस करेगी जांच-अनूप कुमार उईके* वारासिवनी थाना प्रभारी अनूप कुमार सिंह ने कहा कि 100 डायल में सूचना मिली थी कि रेल्वे परिसर की झाड़ियों में एक अज्ञात युवती का शव पड़ा है। मौके पर पहुंच कर देखा तो युवती के पास एक बैग व अन्य सामान भी पड़ा है।चूंकि यह रेल्वे परिसर की घटना है।इसलिए इसकी जांच रेल्वे पुलिस करेगी।युवती ने आत्महत्या की है,या उसकी हत्या की गई है। यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा।4
- जहरीले शराब कांड मामले को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने क्या कहा जरा सुनिए1