Shuru
Apke Nagar Ki App…
जहरीले शराब कांड मामले को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने क्या कहा जरा सुनिए
Govardhan kushwaha
जहरीले शराब कांड मामले को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने क्या कहा जरा सुनिए
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- ईको फ्रेंडली गणेश उत्सव की तैयारी, माड़ोगढ़ में विद्यार्थियों ने सीखे माटी गणेश बनाने के गुर ईको फ्रेंडली गणेश उत्सव की तैयारी, माड़ोगढ़ में विद्यार्थियों ने सीखे माटी गणेश बनाने के गुर जल संरक्षण की अनोखी पहल, पीओपी से बचने की अपील आगामी गणेश चतुर्थी पर्व को पर्यावरण के अनुकूल मनाने और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के उद्देश्य से मप्र जन अभियान परिषद एवं नर्मदा समग्र के संयुक्त तत्वावधान में 10 सितंबर गुरूवार दो बजे माड़ोगढ़ सेक्टर के एकीकृत माध्यमिक विद्यालय रतनपुर चौकी और एकलव्य विद्यालय में माटी गणेश-सिद्ध गणेश निर्माण का सेक्टर स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिला समन्वयक सुशील बर्मन के मार्गदर्शन और उमेश यादव के सहयोग से आयोजित इस सत्र में प्रशिक्षक राकेश अग्रवाल ने विद्यार्थियों को मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने स्वयं मूर्ति बनाकर विभिन्न चरण समझाए और बच्चों से भी इसका अभ्यास कराया। वक्ताओं ने पर्यावरण स्वच्छता पर जोर देते हुए बताया कि प्लास्टर ऑफ पेरिस और रासायनिक रंगों से बनी मूर्तियों के विसर्जन से नदियां और तालाब गंभीर रूप से प्रदूषित होते हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि घरों में केवल मिट्टी के गणेश स्थापित करें और विसर्जन घर पर ही किसी टब या बड़े बर्तन में करें। इस मिट्टी का उपयोग बाद में गमलों या पौधों में आसानी से किया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई कि वे इस कला को अपने-अपने गांवों में जाकर अन्य लोगों को भी सिखाएं। इससे अधिक से अधिक लोग इस ईको-फ्रेंडली पहल से जुड़ सकेंगे। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ, परामर्शदाता वीरेंद्र अग्रवाल, सुमित हथाले, सुरेश सोनी और सीएम जनसेवा मित्र देवलता उइके सहित कई सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने बच्चों का भरपूर उत्साहवर्धन किया। 000000000000000000000000000001
- सड़क हादसों पर लगाम के लिए टिकरिया थाना पुलिस की सख्ती, चालान की कार्रवाई सड़क हादसों पर लगाम के लिए टिकरिया थाना पुलिस की सख्ती, चालान की कार्रवाई1
- मूर्तिकार हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार, महिला को जेल भेजा, सुपारी देकर कराई गई थी मनोज बाबा की हत्या जबलपुर। हनुमानताल थाना क्षेत्र में 4 सितंबर की देर रात मूर्तिकार मनोज उर्फ बाबा सोनकर की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सुमित चौधरी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया है। वहीं गिरफ्तार महिला आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। मामले में महिला के पति की भूमिका भी सामने आई है, जो फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार, 4 सितंबर की रात करीब 11:30 बजे मनोज उर्फ बाबा सोनकर अपने भांजे पुष्कर सोनकर, पत्नी विमला सोनकर और बेटे अनुराग सोनकर के साथ मथुरा सेठ की बाड़ी में मूर्ति बनाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान रोहित मराठा और चिंटू उर्फ भरत यादव वहां पहुंचे।आरोप है कि चिंटू उर्फ भरत यादव ने रोहित से कहा कि बाबा को आज जान से खत्म कर दो। इसके बाद रोहित ने पिस्टल निकालकर मनोज सोनकर पर गोली चला दी। गोली मनोज की गर्दन के पीछे लगी और वह जमीन पर गिर पड़े। परिजन उन्हें ई-रिक्शा से मेट्रो अस्पताल ले गए, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपियों के खिलाफ धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कीसूत्रों के अनुसार जांच के दौरान पुलिस को हत्या की साजिश पहले से रचे जाने के संकेत मिले हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक महिला आरोपी ने अपने पति के साथ मिलकर सुमित चौधरी और उसके साथियों को मूर्तिकार की हत्या की सुपारी दी थी। पुलिस रिमांड पर लिए गए सुमित चौधरी से वारदात में शामिल अन्य आरोपियों, हथियार और हत्या की वजह के संबंध में पूछताछ की जा रही है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले में और महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर डॉ. आयुष जाखड़ एवं नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर उदयभान बागरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हनुमानताल सुभाषचंद्र बघेल के नेतृत्व में पुलिस टीम फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।4
- 🔴 जबलपुर: फ्रिज में छिपाकर रखे थे 24 नशीले इंजेक्शन, तस्कर गिरफ्तार जबलपुर के गोरखपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सेठीनगर निवासी बड़कू सोनकर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के घर के आंगन में निर्माणाधीन कमरे में रखे फ्रिज की तलाशी के दौरान थैले में छिपाकर रखे 24 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। 💉 फ्रिज से मिले 24 इंजेक्शन गोरखपुर थाना प्रभारी नितिन कमल को 9 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सेठीनगर निवासी बड़कू सोनकर अपने घर से नशीले इंजेक्शन बेच रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। तलाशी के दौरान फ्रिज के अंदर रखे थैले से 11 बुप्रेनोरफिन और 13 फेनिरामाइन मैलेट के इंजेक्शन मिले। कुल 24 इंजेक्शन पुलिस ने जब्त किए। 💰 3,950 रुपए नकद भी जब्त पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह प्रतिबंधित इंजेक्शन नशे के आदी लोगों को महंगे दामों पर बेचता था। पुलिस ने मौके से बिक्री से प्राप्त बताए जा रहे 3,950 रुपए नकद भी जब्त किए हैं। ⚖️ NDPS एक्ट में मामला दर्ज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब इंजेक्शनों की सप्लाई कहां से होती थी और इस नेटवर्क में और कौन लोग शामिल हैं, इसकी जानकारी जुटा रही है। 🚨 पहले से 6 से ज्यादा मामले पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, बड़कू सोनकर के खिलाफ पहले से आर्म्स एक्ट, सट्टा एक्ट, NDPS एक्ट और आबकारी एक्ट सहित 6 से अधिक मामले दर्ज हैं। कार्रवाई थाना प्रभारी नितिन कमल के नेतृत्व में की गई। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। 🎙️ रिपोर्ट: दीपक विश्वकर्मा, जबलपुर सच तक पत्रिका NEWS — हर खबर सच के साथ।1
- जिला इकाई किसान संघ डिंडोरी ने तीनों तहसील में एक साथ सौंपा ज्ञापन *किसानों की समस्यों व मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ जिला डिण्डौरी के तीनों तहसील में एक साथ सौंपा गया ज्ञापन* *डिण्डौरी मे 15, शहपुरा मे 18 एवं बजाग मे 17 सूत्रीय को लेकर मा. मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन* डिण्डौरी। किसानों की विभिन्न समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ द्वारा बुधवार को जिले की डिंडौरी, शहपुरा और बजाग तहसील में तहसीलवार ज्ञापन सौंपे गए। डिंडौरी में भारतीय किसान संघ तहसील डिंडौरी की ओर से किसानों की 15 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन के नाम एसडीएम डिंडौरी श्री रामबाबू देवांगन जी, शहपुरा मे 18 सूत्रीय पर तहसीलदार एवं बजाग मे 17 सूत्रीय पर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में किसानों से जुड़ी कृषि, विद्युत, राजस्व, पशु चिकित्सा, शिक्षा एवं सहकारिता सहित विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग की गई है। किसान संघ ने कहा कि इन समस्याओं के कारण किसानों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए शासन स्तर से शीघ्र कार्रवाई आवश्यक है। धान उपार्जन की सीमा 40 क्विंटल करने की मांग किसान संघ ने डिंडौरी जिले में धान उपार्जन की मात्रा 22 क्विंटल प्रति हेक्टेयर से बढ़ाकर 40 क्विंटल प्रति हेक्टेयर करने की मांग की है। साथ ही फसल कटाई प्रयोग के दौरान कृषि विस्तार अधिकारी एवं राजस्व हल्का पटवारी द्वारा गांव में मुनादी के माध्यम से किसानों को सूचना देने की मांग की गई। ज्ञापन में बांध, नहर, कुआं, तालाब एवं नदी आदि से सिंचित भूमि को सिंचित कमांड क्षेत्र मानकर गिरदावरी में सही रूप से दर्ज करने तथा खेत में बोई गई फसल के अनुसार समय पर गिरदावरी कराने की मांग भी रखी गई। बिजली और ट्रांसफार्मर की समस्या का हो समाधान किसान संघ ने क्षमता से अधिक भार वाले ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने तथा आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की। वहीं जले हुए ट्रांसफार्मरों को 24 घंटे के अंदर बदलने और वितरण केंद्रों पर ट्रांसफार्मर बैंक की व्यवस्था करने की मांग की गई। नदी, कुआं, तालाब एवं नहर से लगे भूमिधारक किसानों को विद्युत स्थाई कनेक्शन देने की मांग भी ज्ञापन में शामिल है। राजस्व और किसान सम्मान निधि को लेकर भी मांग राजस्व न्यायालयों में लंबित बंटवारा, नामांतरण एवं त्रुटि सुधार के प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कराने तथा प्रत्येक किसान के खेत तक जाने वाले रास्ते को कृषि यंत्रों सहित राजस्व नक्शे में दर्ज करने की मांग की गई। किसान संघ ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में जिन किसानों के नाम काटे गए हैं, उनमें पात्र किसानों के परिवार से एक सदस्य का नाम जोड़ने की मांग भी रखी है। इसके अलावा परिसीमन के बाद बनाई गई नवीन बहुउद्देशीय सहकारी समिति/बी-पैक्स/लेम्प्स का विभाजन कर कार्यालय शीघ्र शुरू कराने की मांग की गई, ताकि संबंधित क्षेत्र के किसानों को उर्वरक एवं किसान क्रेडिट कार्ड सहित अन्य सुविधाओं के लिए परेशानी न उठानी पड़े। उद्यान योजनाओं में बढ़ाया जाए लक्ष्य ज्ञापन में उद्यान विभाग द्वारा किसानों को दी जाने वाली पावर टिलर, जैविक खाद स्थायी ढांचा एवं फेंसिंग तार जैसी योजनाओं में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति सहित सभी वर्गों के लिए लक्ष्य बढ़ाने की मांग की गई। शहपुरा विकास खण्ड के ग्राम बिलगांव से ढोंढ़ा मे छतिग्रस्त रोड़ को तत्काल मरम्मत कराई जाए। साथ ही पशु चिकित्सा विभाग में पर्याप्त मात्रा में आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराने तथा डिंडौरी जिले में कृषि महाविद्यालय खोलने की मांग भी की गई। पटवारियों की हड़ताल खत्म कराने की मांग भारतीय किसान संघ ने पटवारियों की कलमबंद हड़ताल के कारण किसानों को हो रही परेशानियों का मुद्दा भी उठाया। संघ ने पटवारियों की जायज मांगों का शीघ्र निराकरण कर उन्हें उनके पदस्थापना हल्के में भेजने की मांग की है। साथ ही शासकीय मॉडल कॉलेज बड़खेरा मे बनकर तैयार है जहां पर छात्र छात्राओं के शैक्षणिक कार्य शीघ्र संचालन किया जाए। तीनों तहसीलों में सौंपे गए ज्ञापन भारतीय किसान संघ द्वारा जिले की डिंडौरी, शहपुरा और बजाग तहसील में स्थानीय किसानों की समस्याओं को लेकर अपने-अपने स्तर पर ज्ञापन प्रस्तुत किए गए। शहपुरा में जिला अध्यक्ष बिहारी लाल साहू की अगुवाई में ज्ञापन सौंपा गया। वहीं डिंडौरी में तहसील अध्यक्ष खमोद चंदेल के नेतृत्व में किसानों ने एसडीएम श्री रामबाबू देवांगन को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। बजाग में तहसील अध्यक्ष अध्यक्ष आशाराम यादव के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू, जिला उपाध्यक्ष भानसिंह मरकाम, जिला विपणन प्रमुख खिलपत गौतम, तह.अध्यक्ष खमोद चंदेल डिण्डौरी, तहसील अध्यक्ष आशाराम यादव बजाग,तह कार्यकारिणी से रमेश चौहान, संतोष चौहान, मटरू दादा,सतीष, मनसाराम सहित अन्य किसान एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। दिनांक :- 9 सितम्बर 20263
- किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ का मोर्चा, तीनों तहसीलों में सौंपा ज्ञापन डिंडौरी में 15, शहपुरा में 18 और बजाग में 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन डिंडौरी। किसानों की विभिन्न समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ ने बुधवार को जिले की डिंडौरी, शहपुरा और बजाग तहसीलों में एक साथ ज्ञापन सौंपे। डिंडौरी में 15 सूत्रीय, शहपुरा में 18 सूत्रीय तथा बजाग में 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन के नाम अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कृषि, विद्युत, राजस्व, पशु चिकित्सा, उद्यानिकी, शिक्षा और सहकारिता से जुड़ी समस्याओं के निराकरण की मांग प्रमुखता से उठाई गई। किसान संघ का कहना है कि इन समस्याओं के चलते किसानों को लंबे समय से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए शासन स्तर पर शीघ्र कार्रवाई आवश्यक है। धान उपार्जन की सीमा 40 क्विंटल करने की मांग किसान संघ ने डिंडौरी जिले में धान उपार्जन की सीमा 22 क्विंटल प्रति हेक्टेयर से बढ़ाकर 40 क्विंटल प्रति हेक्टेयर करने की मांग की। फसल कटाई प्रयोग के दौरान कृषि विस्तार अधिकारी एवं संबंधित राजस्व हल्का पटवारी द्वारा गांव में मुनादी कर किसानों को जानकारी देने की मांग भी रखी गई। संघ ने बांध, नहर, कुआं, तालाब और नदी आदि से सिंचित भूमि को सिंचित कमांड क्षेत्र मानते हुए गिरदावरी में सही दर्ज करने तथा खेत में बोई गई फसल के अनुसार समय पर गिरदावरी कराने की मांग की। बिजली और ट्रांसफार्मर की समस्या उठाई ज्ञापन में क्षमता से अधिक भार वाले ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने और आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की गई। जले हुए ट्रांसफार्मरों को 24 घंटे के भीतर बदलने तथा विद्युत वितरण केंद्रों पर ट्रांसफार्मर बैंक की व्यवस्था करने की मांग भी की गई। नदी, कुआं, तालाब और नहर से लगे भूमिधारक किसानों को विद्युत स्थाई कनेक्शन उपलब्ध कराने की मांग भी किसान संघ ने रखी। राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निराकरण की मांग राजस्व न्यायालयों में लंबित बंटवारा, नामांतरण और त्रुटि सुधार के प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कराने की मांग की गई। प्रत्येक किसान के खेत तक पहुंचने वाले रास्ते को कृषि यंत्रों सहित राजस्व नक्शे में दर्ज करने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही। किसान संघ ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में जिन किसानों के नाम काटे गए हैं, उनमें पात्र परिवार के एक सदस्य का नाम जोड़ने की मांग की। सहकारी समितियों के कार्यालय शुरू करने की मांग परिसीमन के बाद बनाई गई नवीन बहुउद्देशीय सहकारी समितियों, बी-पैक्स और लैम्प्स का विभाजन कर उनके कार्यालय शीघ्र शुरू कराने की मांग की गई। संघ का कहना है कि इससे संबंधित क्षेत्र के किसानों को खाद, उर्वरक, किसान क्रेडिट कार्ड सहित अन्य सुविधाओं के लिए अनावश्यक परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। उद्यानिकी, पशु चिकित्सा और शिक्षा पर भी जोर उद्यान विभाग की पावर टिलर, जैविक खाद स्थायी ढांचा और फेंसिंग तार जैसी योजनाओं में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति सहित सभी वर्गों के लिए लक्ष्य बढ़ाने की मांग की गई। इसके अलावा शहपुरा विकासखंड के ग्राम बिलगांव से ढोंढ़ा तक क्षतिग्रस्त सड़क की तत्काल मरम्मत, पशु चिकित्सा विभाग में पर्याप्त आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता और डिंडौरी जिले में कृषि महाविद्यालय खोलने की मांग की गई। पटवारियों की हड़ताल से किसानों की परेशानी का मुद्दा भारतीय किसान संघ ने पटवारियों की कलमबंद हड़ताल का मुद्दा भी उठाया। संघ ने कहा कि हड़ताल के कारण किसानों से जुड़े राजस्व कार्य प्रभावित हो रहे हैं। पटवारियों की जायज मांगों का शीघ्र निराकरण कर उन्हें उनके पदस्थापना हल्के में वापस भेजने की मांग की गई। इसके साथ ही शासकीय मॉडल कॉलेज बड़खेरा का भवन बनकर तैयार होने के बाद वहां छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक गतिविधियां शीघ्र शुरू कराने की मांग भी रखी गई। तीनों तहसीलों में किसान पदाधिकारी रहे मौजूद शहपुरा में जिला अध्यक्ष बिहारी लाल साहू की अगुवाई में ज्ञापन सौंपा गया। डिंडौरी में तहसील अध्यक्ष खमोद चंदेल के नेतृत्व में किसानों ने एसडीएम रामबाबू देवांगन को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। वहीं बजाग में तहसील अध्यक्ष आशाराम यादव के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू, जिला उपाध्यक्ष भानसिंह मरकाम, जिला विपणन प्रमुख खिलपत गौतम, तहसील अध्यक्ष खमोद चंदेल, तहसील अध्यक्ष आशाराम यादव, रमेश चौहान, संतोष चौहान, मटरू दादा, सतीश, मनसाराम सहित बड़ी संख्या में किसान एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।4
- नारायणगंज में सिखाए गए मिट्टी की गणेश प्रतिमा बनाने के गुर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, जल स्रोतों को बचाने की पहल नारायणगंज में सिखाए गए मिट्टी की गणेश प्रतिमा बनाने के गुर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, जल स्रोतों को बचाने की पहल नारायणगंज में आगामी गणेश उत्सव को पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान के तहत 10 सितंबर गुरूवार 11 बजे एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। मप्र जन अभियान परिषद और नर्मदा समग्र द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रशिक्षक राशि ने सामाजिक कार्यकर्ताओं को मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाने के गुर सिखाए। जिला समन्वयक सुशील बर्मन की उपस्थिति में वक्ताओं ने प्लास्टर ऑफ पेरिस व रासायनिक रंगों से बनी मूर्तियों के बहिष्कार की अपील की। लोगों को घर पर ही प्रतिमा विसर्जन कर मिट्टी का उपयोग गमलों में करने के लिए जागरूक किया गया। अब प्रशिक्षित कार्यकर्ता गाँव-गाँव जाकर लोगों को इको-फ्रेंडली गणेश उत्सव मनाने के लिए प्रेरित करेंगे। 0000000000000000000000000001
- जहरीले शराब कांड मामले को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने क्या कहा जरा सुनिए1