Shuru
Apke Nagar Ki App…
*ना कोई आवाज, ना कोई प्रोपेगेंडा। सिर्फ और सिर्फ काम। काम जब खत्म होनेकी तैयारी में होता है, तब ही मालूम पड़ता है,🤔 कमाल करते हो मोदी जी 🙏
Abhishek ranjan
*ना कोई आवाज, ना कोई प्रोपेगेंडा। सिर्फ और सिर्फ काम। काम जब खत्म होनेकी तैयारी में होता है, तब ही मालूम पड़ता है,🤔 कमाल करते हो मोदी जी 🙏
More news from बिहार and nearby areas
- *SIR कितना जरुरी था समझिये... और मरे हुए वोटर के नाम पर पेंशन का पैसे मेँ कमाई बंद हुई उसे भी समझो...* *इसीलिए राहुल गंदगी को भयानक दर्द उठा है वोट चोरी वोट चोरी वोट चोरी का झूठा आरोप लगाता पागलों की तरह घूम रहा है* *शेयर कर दीजिए सभी को*1
- कहलगांव में फूटा गुस्सा! NH-80 कुआँ पुल को लेकर PM मोदी, मंत्री और CM का पुतला दहन भागलपुर के कहलगांव से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ NH-80 स्थित कुआँ पुल को चालू कराने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों का आक्रोश देखने को मिला। कहलगांव स्टेशन चौक पर नारी शक्ति और प्रबुद्ध नागरिकों ने प्रधानमंत्री, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री के पुतले दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। कहलगांव में कुआँ पुल चालू कराने की मांग अब जोर पकड़ती नजर आ रही है। पुल को चालू कराने की मांग को लेकर महिलाओं और प्रबुद्ध नागरिकों ने स्टेशन चौक पर एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुतला दहन कर संबंधित सरकारों और विभागों का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों की मांग है कि कुआँ पुल को जल्द से जल्द चालू किया जाए, ताकि आम जनता को आवागमन में हो रही परेशानियों से राहत मिल सके। अब देखना होगा कि लोगों की इस मांग पर संबंधित विभाग और प्रशासन कब तक ठोस कदम उठाते हैं। फिलहाल, कुआँ पुल को चालू कराने की मांग को लेकर कहलगांव में विरोध प्रदर्शन जारी है। अब सवाल यह है कि जनता की आवाज जिम्मेदार अधिकारियों तक कब पहुँचेगी और लोगों को राहत कब मिलेगी।1
- 18 स्कूलों में चला सुरक्षित बचपन अभियान, बच्चों को बताए सुरक्षा के अधिकार पॉक्सो कानून, गुड टच-बैड टच, बाल श्रम और मानव तस्करी के प्रति किया जागरूक कहलगांव। नालसा की कार्ययोजना के तहत कहलगांव अनुमंडल के शहरी और सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में सुरक्षित बचपन अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न स्कूलों में जागरूकता शिविर आयोजित कर बच्चों को उनके अधिकारों, सुरक्षा और बाल यौन अपराधों से संबंधित कानूनों की जानकारी दी गई। अभियान के तहत केंद्रीय विद्यालय, दीप्तिनगर कहलगांव, संत जोसेफ स्कूल एनटीपीसी और डीएवी पब्लिक स्कूल सहित ग्रामीण क्षेत्रों के 15 अन्य सरकारी स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। केंद्रीय विद्यालय, दीप्तिनगर में अवर न्यायाधीश सह अध्यक्ष अखिलेश कुमार और अधिवक्ता हेमंत झा ने बच्चों को गुड टच-बैड टच तथा पॉक्सो कानून की जानकारी दी। इस दौरान बच्चों के सवालों के जवाब भी दिए गए। संत जोसेफ स्कूल एनटीपीसी में अवर न्यायाधीश तृतीय मो. तस्नीम कौशर और अधिवक्ता निधि चौधरी ने बच्चों को संबंधित कानूनों के प्रति जागरूक किया। वहीं, डीएवी पब्लिक स्कूल में न्यायाधीश सह प्रभारी सचिव अनंत कुमार और अधिवक्ता चांदनी प्रिया ने बच्चों को उनके मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के साथ मानव तस्करी और बाल श्रम के बारे में बताया। ग्रामीण क्षेत्रों के 15 अन्य सरकारी स्कूलों में पैनल अधिवक्ताओं गौरव कुमार अग्रवाल, ओंकार शरण दास और मोनाजिर हुसैन ने जागरूकता शिविर लगाए। बच्चों की पहचान रखी जाती है गोपनीय कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान से हुई। वक्ताओं ने बताया कि पॉक्सो कानून 18 वर्ष से कम उम्र के सभी बच्चों को यौन अपराधों से सुरक्षा प्रदान करता है। इसमें बच्चों की पहचान गोपनीय रखने और न्यायिक प्रक्रिया के दौरान बाल-अनुकूल व्यवस्था अपनाने का प्रावधान है। प्राधिकार के मनीष पांडे ने बताया कि अभियान 26 से 31 अक्टूबर तक कहलगांव अनुमंडल के तीनों प्रखंडों के विभिन्न स्कूलों में चलेगा। इसका उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित बचपन, कानूनी अधिकारों और उपलब्ध सहायता के प्रति जागरूक करना है। न्यायाधीशों ने कहा कि न्याय को अदालतों तक सीमित न रखकर समाज के कमजोर और वंचित वर्गों तक कानूनी सहायता की जानकारी पहुंचाना जरूरी है।2
- भागलपुर में आज राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर भागलपुर पुलिस द्वारा शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। भागलपुर में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर की अध्यक्षता में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने देश की एकता, अखंडता और आंतरिक सुरक्षा बनाए रखने का संकल्प लिया। एकता ही हमारी शक्ति है, अखंडता ही हमारी पहचान है। 🇮🇳1
- Patna : मोकामा विधायक अनंत सिंह ने दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा उनकी जमानत रद्द किए जाने और 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का आदेश दिए जाने पर कहा, "मैं सरेंडर करूंगा"। #News18biharjharkhand #biharnews #AnantSingh #Supremecourt1
- ak कंप्यूटर ग्राहकों के लिए दीपावली धनतेरस का शानदार ऑफर लेकर आया है लैपटॉप खरीदने वाले ग्राहकों के लिए खुशखबरी हर लैपटॉप के साथ तीन से 4000 केस डिस्काउंट आपके शहर गोड्डा में1
- कटिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई मुफ्फसिल थाना क्षेत्र से लगभग 80 लाख रुपये मूल्य के 828 ग्राम स्मैक के साथ 03 तस्कर गिरफ्तार, 02 मोटरसाइकिल बरामद। कटिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई मुफ्फसिल थाना क्षेत्र से लगभग 80 लाख रुपये मूल्य के 828 ग्राम स्मैक के साथ 03 तस्कर गिरफ्तार, 02 मोटरसाइकिल बरामद। कटिहार जिला के मुफ्फसिल थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि दो मोटरसाइकिल पर सवार कुछ व्यक्ति पश्चिम बंगाल की ओर से मनिया की ओर अवैध मादक पदार्थ लेकर जा रहे हैं। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु मुफ्फसिल थानाध्यक्ष द्वारा अपने पुलिस बल के साथ सुरतुलसी सड़क के समीप विशेष वाहन जाँच अभियान चलाया गया। वाहन जाँच के क्रम में मनिया पुल के नीचे दो मोटरसाइकिल के साथ मौजूद तीन संदिग्ध व्यक्ति पुलिस बल को देखकर भागने लगे, जिन्हें पुलिस बल के सहयोग से तत्परता दिखाते हुए पकड़ा गया। पकड़े गए व्यक्तियों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम 01. शमशुल आलम, उम्र-20 वर्ष, पिता-कलीमुद्दीन, सा०-इस्लामपुर, थाना-शमशेरगंज, जिला-मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल), 02. मो० इशारुल, उम्र-20 वर्ष, पिता-मो० रफीक, सा०-मकईया, थाना-रतुआ, जिला-मालदा (पश्चिम बंगाल) एवं 03. गोकुल कुमार, उम्र 32 वर्ष, पिता-गोपाल चौरसिया, सा०-सुरतुलसी कॉलेज, थाना-मुफ्फसिल, जिला-कटिहार बताया। पकड़े गए तीनों व्यक्तियों की विधिवत तलाशी लेने पर उनके पास से कुल 828 ग्राम स्मैक एवं 02 मोटरसाइकिल बरामद की गई। बरामद स्मैक का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 80 लाख रुपये है। इस संबंध में तीनों अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में मुफ्फसिल थाना कांड संख्या-415/26 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम- 01. शमशुल आलम उम्र 20 वर्ष पिता कलीमुद्दीन सा० इस्लामपुर थाना इस्लामपुर थाना शमशेरगंज जिला मुर्शिदाबाद (पं० बंगाल)। जन विश्वास सकल्प हमारा 02. मो0 इशारुल उम्र 20 वर्ष पिता मो० रफीक सा० मकईया थाना रतुआ जिला मालदा (पं० बंगाल)। 03. गोकुल कुमार उम्र 32 वर्ष पिता गोपाल चौरसिया सा० सुरतुलसी कॉलेज थाना मुफ्फसिल जिला कटिहार।1
- *1 नवंबर को रामलीला मैदान की रैली को वकीलों ने दिया समर्थन❗*1