logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Patna : मोकामा विधायक अनंत सिंह ने दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा उनकी जमानत रद्द किए जाने और 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का आदेश दिए जाने पर कहा, "मैं सरेंडर करूंगा"। #News18biharjharkhand #biharnews #AnantSingh #Supremecourt

15 hrs ago
user_Shubham Kumar
Shubham Kumar
Content Creator (YouTuber) बिहपुर, भागलपुर, बिहार•
15 hrs ago

Patna : मोकामा विधायक अनंत सिंह ने दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा उनकी जमानत रद्द किए जाने और 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का आदेश दिए जाने पर कहा, "मैं सरेंडर करूंगा"। #News18biharjharkhand #biharnews #AnantSingh #Supremecourt

More news from बिहार and nearby areas
  • Patna : मोकामा विधायक अनंत सिंह ने दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा उनकी जमानत रद्द किए जाने और 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का आदेश दिए जाने पर कहा, "मैं सरेंडर करूंगा"। #News18biharjharkhand #biharnews #AnantSingh #Supremecourt
    1
    Patna : मोकामा विधायक अनंत सिंह ने दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा उनकी जमानत रद्द किए जाने और 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का आदेश दिए जाने पर कहा, "मैं सरेंडर करूंगा"।

#News18biharjharkhand  #biharnews #AnantSingh #Supremecourt
    user_Shubham Kumar
    Shubham Kumar
    Content Creator (YouTuber) बिहपुर, भागलपुर, बिहार•
    15 hrs ago
  • गोगरी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बोरना पंचायत की बाढ़ के कारण पूरी सड़क जर्जर मरम्मत कार्य हुआ शुरू। बाढ़ के कारण बोरना पंचायत की कई सड़कें जर्जर हो गई थीं। गोगरी प्रखंड मुख्यालय को बोरना पंचायत से जोड़ने वाली मुख्य सड़क भी टूटकर क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके चलते ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सड़क की खराब स्थिति के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था। इस समस्या को लेकर बोरना पंचायत के सरपंच ने गोगरी एसडीओ एवं बीडीओ को आवेदन देकर सड़क की मरम्मत कराने की मांग की थी। इसके बाद गोगरी के पंचायत राज पदाधिकारी ने मुखिया को पत्र लिखकर सड़क की मरम्मत कराने का निर्देश दिया था। अब एसडीओ संजय कुमार के निर्देश पर मरम्मत कार्य शुरू कराया गया है। सड़क की मरम्मत शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि छठ और दीपावली जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों के दौरान सड़क की बदहाली के कारण काफी परेशानी हो रही थी। मरम्मत कार्य पूरा होने से आवागमन सुगम होगा और छठ व्रतियों को दंडवत करते हुए घाट तक जाने में भी सहूलियत मिलेगी। ग्रामीणों ने प्रशासन की पहल पर राहत जताई है।
    1
    गोगरी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बोरना पंचायत की बाढ़ के कारण पूरी सड़क जर्जर मरम्मत कार्य हुआ शुरू।
बाढ़ के कारण बोरना पंचायत की कई सड़कें जर्जर हो गई थीं। गोगरी प्रखंड मुख्यालय को बोरना पंचायत से जोड़ने वाली मुख्य सड़क भी टूटकर क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके चलते ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सड़क की खराब स्थिति के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था।
इस समस्या को लेकर बोरना पंचायत के सरपंच ने गोगरी एसडीओ एवं बीडीओ को आवेदन देकर सड़क की मरम्मत कराने की मांग की थी। इसके बाद गोगरी के पंचायत राज पदाधिकारी ने मुखिया को पत्र लिखकर सड़क की मरम्मत कराने का निर्देश दिया था। अब एसडीओ संजय कुमार के निर्देश पर मरम्मत कार्य शुरू कराया गया है।
सड़क की मरम्मत शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि छठ और दीपावली जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों के दौरान सड़क की बदहाली के कारण काफी परेशानी हो रही थी। मरम्मत कार्य पूरा होने से आवागमन सुगम होगा और छठ व्रतियों को दंडवत करते हुए घाट तक जाने में भी सहूलियत मिलेगी। ग्रामीणों ने प्रशासन की पहल पर राहत जताई है।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    11 hrs ago
  • कृष्णानंद सूर्यमल मॉडल इंटर स्कूल सुल्तानगंज में विज्ञान प्रदर्शनी कृष्णानंद सूर्यमल मॉडल इंटर स्कूल सुल्तानगंज में विज्ञान प्रदर्शनी लोकेशन सुल्तानगंज भागलपुर बिहार रिपोर्टर:- साहिल राज कार्यक्रम का नेतृत्व स्कूल के प्रार्चाय डॉ अजय कुमार ने किया/ भागलपुर सुल्तानगंज/कृष्णानंद सूर्यमल मॉडल इंटर स्कूल सुल्तानगंज में विज्ञान प्रदर्शनी 2026 का आयोजन किया गया।इस प्रदर्शनी का शुभारंभ प्राचार्य डॉ अजय कुमार ने किया। प्रदर्शनी का मुख्य थीम था कि विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं का योगदान विकसित भारत के संदर्भ हो प्रदर्शनी में दर्जनों उप-विषयों पर प्रतिभागियों द्वारा मॉडल और चार्ट्स लगाए गए। प्रदर्शनी में निर्णायक के रूप में श्रीमती निशा कुमारी, श्रीमती धृति कुमारी और श्रीमती रश्मि भारती थी। प्रदर्शनी के आयोजन एवं संचालन में विज्ञान शिक्षक श्री विनोद शंकर भारती, श्री राकेश रंजन, श्री चंद्रशेखर चौधरी श्री उमेश कुमार रजक मोहम्मद अनवर आलम मोहम्मद सरफराज अंसारी आदि ने सक्रिय सहयोग किया। विज्ञान प्रदर्शनी में कुल 8 प्रथम स्थान पर आने वाले विजेता प्रतिभागियों निधि कुमारी, आलिया राज ,साकेत कुमार, शालू कुमारी, रिया कुमारी, लवली कुमारी, सृष्टि प्रिया और अंजली कुमारी का चयन प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता के लिए किया गया। सभी प्रतिभागियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।इस मौके पर दर्जनों छात्र एवं छात्राएं एवं शिक्षक व शिक्षिका गण मौजूद थे
    1
    कृष्णानंद सूर्यमल मॉडल इंटर स्कूल सुल्तानगंज में विज्ञान प्रदर्शनी
कृष्णानंद सूर्यमल मॉडल इंटर स्कूल सुल्तानगंज में विज्ञान प्रदर्शनी
लोकेशन सुल्तानगंज भागलपुर बिहार 
रिपोर्टर:- साहिल राज 
कार्यक्रम का नेतृत्व स्कूल के प्रार्चाय डॉ अजय कुमार ने किया/
भागलपुर सुल्तानगंज/कृष्णानंद सूर्यमल मॉडल इंटर स्कूल सुल्तानगंज में विज्ञान प्रदर्शनी 2026 का आयोजन किया गया।इस  प्रदर्शनी का शुभारंभ प्राचार्य डॉ अजय कुमार ने किया। प्रदर्शनी का मुख्य थीम था कि विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं का योगदान विकसित भारत के संदर्भ हो प्रदर्शनी में दर्जनों उप-विषयों पर प्रतिभागियों द्वारा मॉडल और चार्ट्स लगाए गए। प्रदर्शनी में निर्णायक के रूप में श्रीमती निशा कुमारी, श्रीमती धृति कुमारी और श्रीमती रश्मि भारती थी। प्रदर्शनी के आयोजन एवं संचालन में विज्ञान शिक्षक श्री विनोद शंकर भारती, श्री राकेश रंजन, श्री चंद्रशेखर चौधरी श्री उमेश कुमार रजक मोहम्मद अनवर आलम मोहम्मद सरफराज अंसारी आदि ने सक्रिय सहयोग किया। विज्ञान प्रदर्शनी में कुल 8 प्रथम स्थान पर आने वाले विजेता प्रतिभागियों निधि कुमारी, आलिया राज ,साकेत कुमार, शालू कुमारी, रिया कुमारी, लवली कुमारी, सृष्टि प्रिया और अंजली कुमारी का चयन प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता के लिए किया गया। सभी प्रतिभागियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।इस मौके पर दर्जनों छात्र एवं छात्राएं एवं शिक्षक व शिक्षिका गण मौजूद थे
    user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    Teacher सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    11 hrs ago
  • 🙏 कृपया विडियो देखें मदद में सुप्रीम कोर्ट से सुनवाई करवाकर यंत्रों को हटाने के लिए मदद की ज़रूरत है। 🙏"Please watch the video, help is needed to get a hearing in the Supreme Court to have the devices/instruments removed." #support #help #ᴠɪʀᴀʟᴠɪᴅᴇᴏ #viralreeĺs #video 🙏 कृपया विडियो देखें मदद में सुप्रीम कोर्ट से सुनवाई करवाकर यंत्रों को हटाने के लिए मदद की ज़रूरत है। 🙏"Please watch the video, help is needed to get a hearing in the Supreme Court to have the devices/instruments removed." #support #help #ᴠɪʀᴀʟᴠɪᴅᴇᴏ #viralreeĺs #video
    1
    🙏 कृपया विडियो देखें मदद में सुप्रीम कोर्ट से सुनवाई करवाकर यंत्रों को हटाने के लिए मदद की ज़रूरत है।

🙏"Please watch the video, help is needed to get a hearing in the Supreme Court to have the devices/instruments removed."

#support #help #ᴠɪʀᴀʟᴠɪᴅᴇᴏ #viralreeĺs #video
🙏 कृपया विडियो देखें मदद में सुप्रीम कोर्ट से सुनवाई करवाकर यंत्रों को हटाने के लिए मदद की ज़रूरत है।
🙏"Please watch the video, help is needed to get a hearing in the Supreme Court to have the devices/instruments removed."
#support #help #ᴠɪʀᴀʟᴠɪᴅᴇᴏ #viralreeĺs #video
    user_मोहम्मद मुर्तुजा आलम
    मोहम्मद मुर्तुजा आलम
    Army facility Gogri, Khagaria•
    12 hrs ago
  • *SIR कितना जरुरी था समझिये... और मरे हुए वोटर के नाम पर पेंशन का पैसे मेँ कमाई बंद हुई उसे भी समझो...* *इसीलिए राहुल गंदगी को भयानक दर्द उठा है वोट चोरी वोट चोरी वोट चोरी का झूठा आरोप लगाता पागलों की तरह घूम रहा है* *शेयर कर दीजिए सभी को*
    1
    *SIR कितना जरुरी था समझिये... और मरे हुए वोटर के नाम पर पेंशन का पैसे मेँ कमाई बंद हुई उसे भी समझो...*
*इसीलिए राहुल गंदगी को भयानक दर्द उठा है वोट चोरी वोट चोरी वोट चोरी का झूठा आरोप लगाता पागलों की तरह घूम रहा है*

*शेयर कर दीजिए सभी को*
    user_Abhishek ranjan
    Abhishek ranjan
    Court reporter कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    4 hrs ago
  • कहलगांव में फूटा गुस्सा! NH-80 कुआँ पुल को लेकर PM मोदी, मंत्री और CM का पुतला दहन भागलपुर के कहलगांव से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ NH-80 स्थित कुआँ पुल को चालू कराने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों का आक्रोश देखने को मिला। कहलगांव स्टेशन चौक पर नारी शक्ति और प्रबुद्ध नागरिकों ने प्रधानमंत्री, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री के पुतले दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। कहलगांव में कुआँ पुल चालू कराने की मांग अब जोर पकड़ती नजर आ रही है। पुल को चालू कराने की मांग को लेकर महिलाओं और प्रबुद्ध नागरिकों ने स्टेशन चौक पर एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुतला दहन कर संबंधित सरकारों और विभागों का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों की मांग है कि कुआँ पुल को जल्द से जल्द चालू किया जाए, ताकि आम जनता को आवागमन में हो रही परेशानियों से राहत मिल सके। अब देखना होगा कि लोगों की इस मांग पर संबंधित विभाग और प्रशासन कब तक ठोस कदम उठाते हैं। फिलहाल, कुआँ पुल को चालू कराने की मांग को लेकर कहलगांव में विरोध प्रदर्शन जारी है। अब सवाल यह है कि जनता की आवाज जिम्मेदार अधिकारियों तक कब पहुँचेगी और लोगों को राहत कब मिलेगी।
    1
    कहलगांव में फूटा गुस्सा! NH-80 कुआँ पुल को लेकर PM मोदी, मंत्री और CM का पुतला दहन
भागलपुर के कहलगांव से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ NH-80 स्थित कुआँ पुल को चालू कराने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों का आक्रोश देखने को मिला।
कहलगांव स्टेशन चौक पर नारी शक्ति और प्रबुद्ध नागरिकों ने प्रधानमंत्री, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री के पुतले दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।
कहलगांव में कुआँ पुल चालू कराने की मांग अब जोर पकड़ती नजर आ रही है। पुल को चालू कराने की मांग को लेकर महिलाओं और प्रबुद्ध नागरिकों ने स्टेशन चौक पर एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने पुतला दहन कर संबंधित सरकारों और विभागों का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया।
स्थानीय लोगों की मांग है कि कुआँ पुल को जल्द से जल्द चालू किया जाए, ताकि आम जनता को आवागमन में हो रही परेशानियों से राहत मिल सके।
अब देखना होगा कि लोगों की इस मांग पर संबंधित विभाग और प्रशासन कब तक ठोस कदम उठाते हैं।
फिलहाल, कुआँ पुल को चालू कराने की मांग को लेकर कहलगांव में विरोध प्रदर्शन जारी है। अब सवाल यह है कि जनता की आवाज जिम्मेदार अधिकारियों तक कब पहुँचेगी और लोगों को राहत कब मिलेगी।
    user_BHOLA KUMAR
    BHOLA KUMAR
    Local News Reporter Kahalgaon, Jamālpur•
    8 hrs ago
  • पीसीसी सड़क पर जलजमाव से लोगों की बढ़ी परेशानी, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल पीसीसी सड़क पर जलजमाव से लोगों की बढ़ी परेशानी, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल मानसी। खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड अंतर्गत बलहा पंचायत के बलहा बाजार स्थित वार्ड संख्या 11 और 12 में पीसीसी सड़क पर जलजमाव से स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सड़क पर पानी जमा रहने के कारण लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर पैदल चलने वाले राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को अधिक परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण के बावजूद जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं किए जाने से यह समस्या उत्पन्न हो रही है। सड़क पर पानी जमा रहने से लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है। वहीं, निर्माण कार्य की गुणवत्ता और योजना के क्रियान्वयन को लेकर भी लोग सवाल उठा रहे हैं। बताया जाता है कि वार्ड संख्या 11 में करीब 7 लाख 53 हजार रुपये की लागत से पीसीसी सड़क का निर्माण कराया गया है। इसके बावजूद सड़क पर जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। इससे सरकारी राशि खर्च होने के बाद भी लोगों को अपेक्षित सुविधा नहीं मिल पा रही है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग एवं पंचायत के जनप्रतिनिधियों से सड़क की स्थिति की जांच कराने तथा जलनिकासी की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि लोगों को इस समस्या से निजात मिल सके।
    1
    पीसीसी सड़क पर जलजमाव से लोगों की बढ़ी परेशानी, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल
पीसीसी सड़क पर जलजमाव से लोगों की बढ़ी परेशानी, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल
मानसी। खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड अंतर्गत बलहा पंचायत के बलहा बाजार स्थित वार्ड संख्या 11 और 12 में पीसीसी सड़क पर जलजमाव से स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सड़क पर पानी जमा रहने के कारण लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर पैदल चलने वाले राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को अधिक परेशानी हो रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण के बावजूद जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं किए जाने से यह समस्या उत्पन्न हो रही है। सड़क पर पानी जमा रहने से लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है। वहीं, निर्माण कार्य की गुणवत्ता और योजना के क्रियान्वयन को लेकर भी लोग सवाल उठा रहे हैं।
बताया जाता है कि वार्ड संख्या 11 में करीब 7 लाख 53 हजार रुपये की लागत से पीसीसी सड़क का निर्माण कराया गया है। इसके बावजूद सड़क पर जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। इससे सरकारी राशि खर्च होने के बाद भी लोगों को अपेक्षित सुविधा नहीं मिल पा रही है।
स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग एवं पंचायत के जनप्रतिनिधियों से सड़क की स्थिति की जांच कराने तथा जलनिकासी की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि लोगों को इस समस्या से निजात मिल सके।
    user_गौतम  चौरसिया दैनिक भास्कर
    गौतम चौरसिया दैनिक भास्कर
    चौथाम, खगड़िया, बिहार•
    8 hrs ago
  • मौसम ने बदला मिजाज पहले सुबह से हो रही बारिश से ठंड ने दी दस्तक, जनजीवन प्रभावित। मौसम ने एक बार फिर अपना मिजाज बदल लिया है। शुक्रवार अहले सुबह से ही गोगरी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। बारिश के साथ ही ठंड का असर भी बढ़ने लगा है। अचानक बदले मौसम के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। सुबह से हो रही बारिश के चलते लोग अपने घरों में रहने को मजबूर हैं। वहीं, सड़कों पर लोगों की आवाजाही भी कम देखने को मिल रही है। दूसरी ओर बारिश और ठंड के कारण पशुपालकों की परेशानियां भी बढ़ गई हैं। पशुओं को सुरक्षित रखने, चारा उपलब्ध कराने और उनके रखरखाव में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर खुले स्थानों पर पशु रखने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को ठंड से बचाव के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है।
    1
    मौसम ने बदला मिजाज पहले सुबह से हो रही बारिश से ठंड ने दी दस्तक, जनजीवन प्रभावित।
मौसम ने एक बार फिर अपना मिजाज बदल लिया है। शुक्रवार अहले सुबह से ही गोगरी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। बारिश के साथ ही ठंड का असर भी बढ़ने लगा है। अचानक बदले मौसम के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। सुबह से हो रही बारिश के चलते लोग अपने घरों में रहने को मजबूर हैं। वहीं, सड़कों पर लोगों की आवाजाही भी कम देखने को मिल रही है।
दूसरी ओर बारिश और ठंड के कारण पशुपालकों की परेशानियां भी बढ़ गई हैं। पशुओं को सुरक्षित रखने, चारा उपलब्ध कराने और उनके रखरखाव में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर खुले स्थानों पर पशु रखने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को ठंड से बचाव के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.