पति ने चाकू से पत्नी के पेट पर किया जानलेवा हमला, महिला गंभीर हालत में झांसी रेफर गुरसराय (झांसी)। नगर के खटकयाना मोहल्ले में रविवार को घरेलू विवाद के चलते पति ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार चाकू से हमला कर दिया। चाकू का वार महिला के पेट में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार खटकयाना मोहल्ला निवासी पूनम (35) पत्नी राधेश्याम खटीक पर उनके पति ने धारदार चाकू से हमला कर दिया। हमले में पूनम के पेट में गंभीर चोट आई। महिला की हालत बिगड़ने पर मौके पर पहुंचे उनके पुत्र राज ने बिना देर किए निजी वाहन से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय पहुंचाया। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. रवि अनुरागी ने घायल महिला का प्राथमिक उपचार किया। पेट में गंभीर चोट और हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर उपचार के लिए उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष गुरसराय अखिलेश द्विवेदी और कस्बा इंचार्ज योगेंद्र शर्मा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटना की जानकारी लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर मोहल्ले में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
पति ने चाकू से पत्नी के पेट पर किया जानलेवा हमला, महिला गंभीर हालत में झांसी रेफर गुरसराय (झांसी)। नगर के खटकयाना मोहल्ले में रविवार को घरेलू विवाद के चलते पति ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार चाकू से हमला कर दिया। चाकू का वार महिला के पेट में लगने से
वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार खटकयाना मोहल्ला निवासी पूनम (35) पत्नी राधेश्याम खटीक पर उनके पति ने धारदार चाकू से हमला कर दिया। हमले में पूनम के पेट में गंभीर चोट आई। महिला की हालत बिगड़ने पर मौके
पर पहुंचे उनके पुत्र राज ने बिना देर किए निजी वाहन से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय पहुंचाया। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. रवि अनुरागी ने घायल महिला का प्राथमिक उपचार किया। पेट में गंभीर चोट और हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर उपचार के लिए उन्हें मेडिकल
कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष गुरसराय अखिलेश द्विवेदी और कस्बा इंचार्ज योगेंद्र शर्मा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटना की जानकारी लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर मोहल्ले में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
- झांसी कोतवाली से जुड़े एक मामले में पुलिस ने अपना स्पष्टीकरण जारी किया है। झांसी कोतवाली से जुड़े एक मामले में पुलिस ने अपना स्पष्टीकरण जारी किया है।1
- समथर-साकिन मार्ग पर बेकाबू ट्रैक्टर ने तीन लोगों को मारी टक्कर, हालत गंभीर समथर (झांसी)। कस्बे के समथर-साकिन मार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे खड़े तीन व्यक्तियों को तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे राहगीरों की मदद से परिजन घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समथर लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने तीनों को झांसी रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार, कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती निवासी सरनाम सिंह पुत्र हुकुम सिंह, सियाशरण पुत्र खुशीराम तथा थाना समथर क्षेत्र के ग्राम ऊटा निवासी विक्रम सिंह पुत्र रामसेवक समथर-साकिन मार्ग पर शिवजी के मठ के पास सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान समथर की ओर से साकिन मार्ग स्थित पेट्रोल पंप की तरफ जा रहे ट्रैक्टर चालक ने तीनों को जोरदार टक्कर मार दी।4
- दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्ष का प्रदर्शन उमड़ा जनसैलाब2
- राष्ट्रीय स्तर के गैस्ट्रो एवं लिवर रोग विशेषज्ञों का जुटेगा जमावड़ा, आधुनिक चिकित्सा तकनीकों पर होगा मंथन झांसी। पाचन तंत्र एवं लिवर रोगों के उपचार में हो रहे नवीनतम शोध, आधुनिक तकनीकों और चिकित्सा पद्धतियों से चिकित्सकों को रूबरू कराने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले राष्ट्रीय गैस्ट्रो एवं लिवर सम्मेलन में देश के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों के विशेषज्ञ चिकित्सक हिस्सा लेंगे। सम्मेलन में एम्स दिल्ली, पीजीआई चंडीगढ़, एसजीपीजीआई लखनऊ, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू), एआईजी हैदराबाद और मेदांता सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञ अपनी सहभागिता दर्ज कराएंगे। इसमें पद्मश्री सम्मानित डॉ. रूपेश सेठ, डॉ. आर.के. धीमान, डॉ. अभिजीत चौधरी और डॉ. योगेश चावला समेत देश के अनेक ख्यातिलब्ध चिकित्सक अपने अनुभव और विशेषज्ञता साझा करेंगे। सम्मेलन के दौरान लाइव केस वर्कशॉप के साथ विभिन्न शैक्षणिक सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनमें चिकित्सकों को आधुनिक चिकित्सा तकनीकों, नवीनतम उपचार विधियों और जटिल रोगों के प्रबंधन की व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी। साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों के बीच विचार-विमर्श और अनुभवों का आदान-प्रदान भी किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य पाचन तंत्र और लिवर संबंधी बीमारियों के उपचार में हो रहे नवीनतम विकास की जानकारी चिकित्सकों तक पहुंचाना तथा चिकित्सा शिक्षा एवं शोध को प्रोत्साहित करना है। यह सम्मेलन बुंदेलखंड के चिकित्सकों के लिए राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों से सीधे संवाद करने और चिकित्सा क्षेत्र की नई जानकारियां प्राप्त करने का महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। इस राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन मेघराज मेमोरियल शरद गैस्ट्रो एंड लिवर केयर फाउंडेशन एजुकेशनल ट्रस्ट के तत्वावधान में किया जा रहा है। सम्मेलन के अध्यक्ष एवं आयोजन अध्यक्ष डॉ. शरद चंद्रा हैं। आयोजन सचिव डॉ. शरद चंद्रा ने बताया कि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।1
- झांसी में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई निकाली गई शोभा यात्रा1
- भिण्ड में अवैध शराब परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई, 3.27 लाख रुपये का मशरूका जब्त भिण्ड में अवैध शराब परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई, 3.27 लाख रुपये का मशरूका जब्त सैन्ट्रो कार से 7 पेटी देशी-अंग्रेजी शराब बरामद, कुल 59.58 लीटर शराब जब्त भिण्ड। जिले के मेहगांव थाना पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक सैन्ट्रो कार सहित 7 पेटी देशी और अंग्रेजी शराब जब्त की है। जब्त मशरूके की कुल कीमत करीब 3 लाख 27 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, 31 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मेहगांव कस्बे के चौधरी मोहल्ले में खड़ी एक सैन्ट्रो कार में शराब की पेटियां रखी हुई हैं। सूचना पर थाना मेहगांव पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार क्रमांक DL2CAD0263 की तलाशी लेने पर उसमें से 7 पेटी शराब बरामद हुई। जब्त शराब में 6 पेटी देशी प्लेन मदिरा के 300 क्वार्टर (54 लीटर), जिसकी कीमत करीब 21 हजार रुपये तथा 1 पेटी में MC Dowell's No. 1 अंग्रेजी शराब के 31 क्वार्टर (5.58 लीटर), जिसकी कीमत करीब 6 हजार रुपये है। इस प्रकार कुल 59.58 लीटर शराब की कीमत 27 हजार रुपये बताई गई है। वहीं, सैन्ट्रो कार की अनुमानित कीमत 3 लाख रुपये है। पुलिस ने कार और शराब जब्त कर आसपास के लोगों से पूछताछ के आधार पर एक संदेही की जानकारी जुटाई तथा उसकी तलाश शुरू कर दी है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक भिण्ड श्री सूरज कुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप पटेल के निर्देशन तथा एसडीओपी मेहगांव श्री संजय कौच्छा के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में इनकी रही भूमिका: निरीक्षक रविन्द्र शर्मा, प्रधान आरक्षक लोकेन्द्र सिंह तोमर, प्रदीप पचौरी, सतेन्द्र शर्मा, आरक्षक अजय ओझा, मंगल बघेल एवं चालक आरक्षक शिवकुमार शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।2
- दतिया के किला चौक पर शनिवार को पुलिस और राष्ट्रीय सनातन सेना के पदाधिकारियों के बीच पुतला दहन को लेकर झूमाझटकी हुई। राष्ट्रीय सनातन सेना के सदस्य किला चौक पर सुनील बैरसिया का पुतला दहन करने पहुंचे थे। पुलिस ने पुतला दहन करने से रोका तो दोनों के बीच पुतला को लेकर खींचतान हुई। अंत में पुलिस पुतला छीनने में सफल रही।1
- पति ने चाकू से पत्नी के पेट पर किया जानलेवा हमला, महिला गंभीर हालत में झांसी रेफर गुरसराय (झांसी)। नगर के खटकयाना मोहल्ले में रविवार को घरेलू विवाद के चलते पति ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार चाकू से हमला कर दिया। चाकू का वार महिला के पेट में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार खटकयाना मोहल्ला निवासी पूनम (35) पत्नी राधेश्याम खटीक पर उनके पति ने धारदार चाकू से हमला कर दिया। हमले में पूनम के पेट में गंभीर चोट आई। महिला की हालत बिगड़ने पर मौके पर पहुंचे उनके पुत्र राज ने बिना देर किए निजी वाहन से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय पहुंचाया। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. रवि अनुरागी ने घायल महिला का प्राथमिक उपचार किया। पेट में गंभीर चोट और हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर उपचार के लिए उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष गुरसराय अखिलेश द्विवेदी और कस्बा इंचार्ज योगेंद्र शर्मा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटना की जानकारी लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर मोहल्ले में चर्चा का माहौल बना हुआ है।4