Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्रामदान संस्थान के पदाधिकारियों ने भाजपा जिला अध्यक्ष के साथ जिला कलेक्टर से की मुलाकात बांसवाड़ा , भाजपा जिला अध्यक्ष पूंजीलाल गायरी ने ग्राम दान संस्थान के पदाधिकारियों की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर डॉ इंद्रजीत यादव से मुलाकात कर बताया कि बांसवाडा जिले के ग्रामदानी ग्रामों के अध्यक्षों एंव सम्बन्धित पटवारी राजस्थान ग्रामदान बोर्ड द्वारा नियुक्त के नाम एसएसओ आई डी जारी कर नामान्तकरण प्रक्रिया ऑनलाईन जारी करवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करावे। इस अवसर पर ग्राम दानी अध्यक्ष गौतम लाल परागी नरेश कुमार परागी शंकरलाल परागी आदि उपस्थित रहे।
धर्मेंद्र उपाध्याय
ग्रामदान संस्थान के पदाधिकारियों ने भाजपा जिला अध्यक्ष के साथ जिला कलेक्टर से की मुलाकात बांसवाड़ा , भाजपा जिला अध्यक्ष पूंजीलाल गायरी ने ग्राम दान संस्थान के पदाधिकारियों की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर डॉ इंद्रजीत यादव से मुलाकात कर बताया कि बांसवाडा जिले के ग्रामदानी ग्रामों के अध्यक्षों एंव सम्बन्धित पटवारी राजस्थान ग्रामदान बोर्ड द्वारा नियुक्त के नाम एसएसओ आई डी जारी कर नामान्तकरण प्रक्रिया ऑनलाईन जारी करवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करावे। इस अवसर पर ग्राम दानी अध्यक्ष गौतम लाल परागी नरेश कुमार परागी शंकरलाल परागी आदि उपस्थित रहे।
More news from राजस्थान and nearby areas
- बांसवाड़ा जिले के कसारवाड़ी थाना क्षेत्र के डूंगरा छोटा गांव में चोरी की वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार अज्ञात चोरों ने एक मोबाइल की दुकान को निशाना बनाते हुए अंदर घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान करीब 15 से अधिक मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें दो युवक दुकान के भीतर चोरी करते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और उनकी तलाश में जुट गई है। दिनदहाड़े हुई इस चोरी से क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत का माहौल है तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई जा रही है।1
- राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भवानपुरा आनन्दपुरी बांसवाड़ा राजस्थान 327601 ग्राम पंचायत भवानपुरा को बहुत शिकायत दर्ज कराई पर कोई इसका समाधान नहीं हुआ यह कि स्थानीय विद्यालय भवानपुरा में पीने के पानी का संकट अभी से प्रारंभ हो गया है बच्चों को पानी पीने के लिए दुर तक जाना होता है साथ ही भोजन पकाने के लिए भी पानी की कमी है आप सभी जन से विद्यालय परिवार हाथ जोड़कर विनती करता है कि पानी की कमी का शीघ्रता पूर्वक निदान करें। जीन अभिभावकों के बच्चे भवानपुरा स्कुल में पढ़ रहे है उन अभिभावको से मेरा अनुरोध है कि बच्चे बहुत परेशान है। पीने का पानी नहीं मिल रहा है। भोजन बनाने के लिये भी पानी नहिं मिल रहा है तो बच्चों के लिये तो कुछ बोलो इन बच्चों के प्रति दया करों सभी अभिभावक कल स्कुल मे आकर देखें हकिगत क्या है। गुरुजी बार बार कहते है कि पानी कि बहुत समस्या है। लेकिन इसका ग्राम पंचायत भवानपुरा को कई बार सुचना दी है पर कोई इसका समाधान नहिं हो रहा है।4
- Post by Dadu Bhil1
- Post by Ishwarlal1
- इंदौर के भागीरथपुरा में जो दर्दनाक घटना हुई थी, वैसी स्थिति दोबारा न बने, इसके लिए समय रहते ठोस कदम उठाना आवश्यक है। ग्रामीणों द्वारा कई बार प्रशासन को शिकायत की जा चुकी है, परंतु अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो स्थिति और भयावह हो सकती है। हम प्रशासन से स्पष्ट रूप से मांग करते हैं कि 25 फरवरी तक इस समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए। अन्यथा 25 फरवरी के बाद ग्रामवासियों के साथ मिलकर SDM कार्यालय का अनिश्चितकालीन घेराव किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। जनस्वास्थ्य से जुड़ी इस गंभीर समस्या पर त्वरित और ठोस कार्रवाई अपेक्षित है।1
- सीतामऊ क्यामपुर रोड पर सोयाबीन से भरा ट्रक पलटा कोई जनहानि नहीं1
- सीमलवाड़ा न्यायालय में लंबित मामलों को लेकर गंभीर स्थिति डूंगरपुर। सीमलवाड़ा स्थित जेएम न्यायालय में न्यायाधीश का पद पिछले एक वर्ष से रिक्त होने के कारण न्याय व्यवस्था प्रभावित हो रही है। वर्तमान में न्यायालय में लगभग 2023 प्रकरण लंबित हैं, जिनमें 85 सिविल मुकदमे, 1892 आपराधिक मामले तथा 46 एफआईआर से संबंधित प्रकरण शामिल हैं। मौजूदा व्यवस्था के तहत 15 दिन में एक बार कैंप कोर्ट आयोजित किया जाता है, जिससे माह में केवल दो बार ही सुनवाई हो पाती है। शेष दिनों में वादियों को एसीजेएम सागवाड़ा जाना पड़ता है, जिससे समय और आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। इस विषय को लेकर चौरासी विधायक अनिल कुमार कटारा ने विधानसभा के प्रश्नकाल के दौरान सरकार से जवाब मांगा। मंत्री ने उत्तर में कहा कि क्षेत्र में केवल 11 मामले लंबित हैं, जबकि वास्तविक आंकड़े इससे कहीं अधिक हैं। जानकारी के अनुसार राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा राज्य सरकार को सीमलवाड़ा में एसीजेएम कोर्ट क्रमोन्नत करने का प्रस्ताव भेजा गया था, किंतु वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता नहीं होने का कारण बताते हुए इसे स्वीकृति नहीं दी गई। विधायक ने आदिवासी क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जेएम न्यायालय के रिक्त पद को शीघ्र भरने तथा एसीजेएम न्यायालय स्वीकृत करने की मांग दोहराई, ताकि लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण हो सके और क्षेत्रवासियों को स्थानीय स्तर पर न्याय मिल सके।1
- बांसवाड़ा जिला अस्पताल में मंगलवार को सर्वर डाउन होने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आउटडोर विभाग में पर्ची बनवाने के लिए तीन लंबी कतारें लग गईं और लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। एक घंटे से लाइन में खड़े बुजुर्ग मरीजों ने नाराजगी जताते हुए वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग व्यवस्था की मांग की। सर्वर बंद रहने से पंजीयन से लेकर आरजीएस लाभार्थियों को दवाई मिलने तक की प्रक्रिया प्रभावित रही, जिससे मरीजों की भीड़ और बढ़ती गई। पर्ची बनवाने के बाद भी डॉक्टर से इलाज के लिए इंतजार करना पड़ा। अस्पताल प्रशासन की ओर से तकनीकी समस्या दूर करने के प्रयास किए गए, लेकिन तब तक मरीजों को असुविधा झेलनी पड़ी। लगातार बढ़ती भीड़ ने व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए। हलाकी बढ़ती आउट डोर में लगी लंबी कतार को लेकर जिला अस्पताल के पीएमओ ने कहा सीनियर सिटीजन के लिए दो घंटे के लिए अलग से काउंटर को व्यवस्था की जाएगी ताकि मरीजों को राहत मिलेगी।1