logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एम. ए. कॉलेज के छात्र-छात्राओं एवं प्रबंधकों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा एम. ए. कॉलेज के छात्र-छात्राओं एवं प्रबंधकों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा नौगावां सादात, अमरोहा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर एम. ए. कॉलेज के छात्र-छात्राओं एवं कॉलेज प्रबंधकों द्वारा देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में छात्र-छात्राओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा। विद्यार्थियों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों के साथ राष्ट्रप्रेम एवं एकता का संदेश दिया। कॉलेज प्रबंधकों ने कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज ही नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, सम्मान और गौरव का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम की भावना और मजबूत होती है। इस अवसर पर कॉलेज के प्रबंधक जगत धर्म गुरु मौलाना कौकब मुज्तबा , प्रिंसिपल मौलाना सिरात मुज्तबा , ज़फर मुज्तबा , डॉ. वीरेंद्र सैनी नामित सभासद , इकराम सैफी, चेयरमैन पति नदीम अब्बास ज़ैदी, अली मेंहदी ,शाहिद मेंबर एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और तमाम अध्यापक गढ़ मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र की एकता, अखंडता और देशभक्ति के प्रति जागरूक करना रहा।

2 hrs ago
user_Bheesham Singh
Bheesham Singh
Local News Reporter नौगावां सदात, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

एम. ए. कॉलेज के छात्र-छात्राओं एवं प्रबंधकों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा एम. ए. कॉलेज के छात्र-छात्राओं एवं प्रबंधकों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा नौगावां सादात, अमरोहा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर एम. ए. कॉलेज के छात्र-छात्राओं एवं कॉलेज प्रबंधकों द्वारा देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में छात्र-छात्राओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा। विद्यार्थियों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों के साथ राष्ट्रप्रेम एवं एकता का संदेश दिया। कॉलेज प्रबंधकों ने कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज ही नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, सम्मान और गौरव का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम की भावना और मजबूत होती है। इस अवसर पर कॉलेज के प्रबंधक जगत धर्म गुरु मौलाना कौकब मुज्तबा , प्रिंसिपल मौलाना सिरात मुज्तबा , ज़फर मुज्तबा , डॉ. वीरेंद्र सैनी नामित सभासद , इकराम सैफी, चेयरमैन पति नदीम अब्बास ज़ैदी, अली मेंहदी ,शाहिद मेंबर एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और तमाम अध्यापक गढ़ मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र की एकता, अखंडता और देशभक्ति के प्रति जागरूक करना रहा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नूरपुर-मुरादाबाद मार्ग पर शिवभक्ति का उल्लास देखने को मिल रहा है। पवित्र श्रावण माह में हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों के जत्थे 'बोल बम' के जयकारों के साथ आगे बढ़ रहे हैं। इसी क्रम में, बरेली के 26 कांवड़ियों का एक जत्था दो विशाल कांवड़ें लेकर नूरपुर-मुरादाबाद मार्ग से गुजरता दिखा। ये दोनों कांवड़ें अपनी भव्यता के कारण आकर्षण का केंद्र बनी हुई थीं। इन्हें देखने के लिए आसपास के ग्रामीण रुककर तस्वीरें लेते नजर आए। नूरपुर-मुरादाबाद मार्ग पर शिवभक्ति का उल्लास देखने को मिल रहा है। पवित्र श्रावण माह में हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों के जत्थे 'बोल बम' के जयकारों के साथ आगे बढ़ रहे हैं। इसी क्रम में, बरेली के 26 कांवड़ियों का एक जत्था दो विशाल कांवड़ें लेकर नूरपुर-मुरादाबाद मार्ग से गुजरता दिखा। ये दोनों कांवड़ें अपनी भव्यता के कारण आकर्षण का केंद्र बनी हुई थीं। इन्हें देखने के लिए आसपास के ग्रामीण रुककर तस्वीरें लेते नजर आए। हर साल की तरह इस बार भी सावन में कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ी है। डाक कांवड़ और पैदल कांवड़ियों के जत्थे भगवा वस्त्र धारण कर, हाथों में कांवड़ लेकर शिव नाम का जाप करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। मार्ग में जगह-जगह शिव भक्तों द्वारा कांवड़ियों के लिए सेवा शिविर, जलपान और विश्राम की व्यवस्था की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सावन के महीने में पूरा माहौल शिवमय हो जाता है। युवा, बुजुर्ग और महिलाएं भी इस भक्ति यात्रा में शामिल होकर गंगाजल को अपने क्षेत्र के शिवालयों में जलाभिषेक के लिए ले जा रहे हैं।
    1
    नूरपुर-मुरादाबाद मार्ग पर शिवभक्ति का उल्लास देखने को मिल रहा है। पवित्र श्रावण माह में हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों के जत्थे 'बोल बम' के जयकारों के साथ आगे बढ़ रहे हैं। इसी क्रम में, बरेली के 26 कांवड़ियों का एक जत्था दो विशाल कांवड़ें लेकर नूरपुर-मुरादाबाद मार्ग से गुजरता दिखा।

ये दोनों कांवड़ें अपनी भव्यता के कारण आकर्षण का केंद्र बनी हुई थीं। इन्हें देखने के लिए आसपास के ग्रामीण रुककर तस्वीरें लेते नजर आए।
नूरपुर-मुरादाबाद मार्ग पर शिवभक्ति का उल्लास देखने को मिल रहा है। पवित्र श्रावण माह में हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों के जत्थे 'बोल बम' के जयकारों के साथ आगे बढ़ रहे हैं। इसी क्रम में, बरेली के 26 कांवड़ियों का एक जत्था दो विशाल कांवड़ें लेकर नूरपुर-मुरादाबाद मार्ग से गुजरता दिखा।
ये दोनों कांवड़ें अपनी भव्यता के कारण आकर्षण का केंद्र बनी हुई थीं। इन्हें देखने के लिए आसपास के ग्रामीण रुककर तस्वीरें लेते नजर आए।
हर साल की तरह इस बार भी सावन में कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ी है। डाक कांवड़ और पैदल कांवड़ियों के जत्थे भगवा वस्त्र धारण कर, हाथों में कांवड़ लेकर शिव नाम का जाप करते हुए आगे बढ़ रहे हैं।
मार्ग में जगह-जगह शिव भक्तों द्वारा कांवड़ियों के लिए सेवा शिविर, जलपान और विश्राम की व्यवस्था की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सावन के महीने में पूरा माहौल शिवमय हो जाता है। युवा, बुजुर्ग और महिलाएं भी इस भक्ति यात्रा में शामिल होकर गंगाजल को अपने क्षेत्र के शिवालयों में जलाभिषेक के लिए ले जा रहे हैं।
    user_Bheesham Singh
    Bheesham Singh
    Local News Reporter नौगावां सदात, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    10 min ago
  • गजरौला में मारपीट के बाद युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी जनपद अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र के पखरौला गांव में मारपीट के दौरान एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 15 अगस्त को विवाद के बाद कुछ युवकों ने संजय के साथ मारपीट की थी। हालत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं, क्षेत्राधिकारी अंजलि कटारिया और अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से जानकारी ली। गजरौला के पखरौला गांव में 15 अगस्त को संजय का कुछ युवकों से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के बाद युवकों ने संजय के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। बाद में संजय की मौत हो गई।बताया जा रहा है कि करीब एक साल पहले भी आरोपी पक्ष के एक युवक पर मृतक की बेटी को लेकर फरार होने का आरोप लगा था। इस पुराने विवाद को भी घटना से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। क्षेत्राधिकारी अंजलि कटारिया और अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
    2
    गजरौला में मारपीट के बाद युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

जनपद अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र के पखरौला गांव में मारपीट के दौरान एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 15 अगस्त को विवाद के बाद कुछ युवकों ने संजय के साथ मारपीट की थी। हालत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं, क्षेत्राधिकारी अंजलि कटारिया और अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से जानकारी ली।
गजरौला के पखरौला गांव में 15 अगस्त को संजय का कुछ युवकों से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के बाद युवकों ने संजय के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। बाद में संजय की मौत हो गई।बताया जा रहा है कि करीब एक साल पहले भी आरोपी पक्ष के एक युवक पर मृतक की बेटी को लेकर फरार होने का आरोप लगा था। इस पुराने विवाद को भी घटना से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। क्षेत्राधिकारी अंजलि कटारिया और अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
    user_Kapil kumar Chawla Amroha
    Kapil kumar Chawla Amroha
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    49 min ago
  • राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान का वीडियो वायरल, जांच और कार्रवाई की मांग मुजफ्फरनगर। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान को लेकर मामला सामने आया है। वायरल वीडियो को लेकर रिया बालियान नाम की महिला पर रील बनाने के दौरान भारतीय राष्ट्रीय ध्वज का कथित तौर पर अपमान करने के आरोप लगाए जा रहे हैं। मामले को लेकर सोशल मीडिया पर संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर वीडियो और लिंक के आधार पर जांच कराने तथा कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की मांग की जा रही है। बताया जा रहा है कि रिया बालियान मुजफ्फरनगर की रहने वाली हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो में दिखाई दे रही घटना की वास्तविकता, स्थान और परिस्थितियों की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। ऐसे में संबंधित पुलिस एवं प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की मांग की जा रही है।
    1
    राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान का वीडियो वायरल, जांच और कार्रवाई की मांग
मुजफ्फरनगर। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान को लेकर मामला सामने आया है। वायरल वीडियो को लेकर रिया बालियान नाम की महिला पर रील बनाने के दौरान भारतीय राष्ट्रीय ध्वज का कथित तौर पर अपमान करने के आरोप लगाए जा रहे हैं।
मामले को लेकर सोशल मीडिया पर संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर वीडियो और लिंक के आधार पर जांच कराने तथा कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की मांग की जा रही है। बताया जा रहा है कि रिया बालियान मुजफ्फरनगर की रहने वाली हैं।
हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो में दिखाई दे रही घटना की वास्तविकता, स्थान और परिस्थितियों की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। ऐसे में संबंधित पुलिस एवं प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की मांग की जा रही है।
    user_Kapil kumar
    Kapil kumar
    Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    56 min ago
  • *उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड/राजस्थान/कर्नाटक/मध्य प्रदेश/छत्तीसगढ़/बिहार/गुजरात/हरियाणा और दिल्ली* *की अब तक की खबरें देखिए हमारे तेज इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल के इस मॉर्निंग बुलेटिन में,जुड़े रहे हमारे चैनल तेज इंडिया लाइव न्यूज़ के साथ* *अपने आसपास की ऐसी ही छोटी बड़ी खबरें पाने के लिए हमारे चैनल को अभी सब्सक्राइब करें, और अब आपका पसंदीदा चैनल आगया है:- sky tv channel no:-185, City den Plus channel no,:-779 or jio hot flex ch no-349 पर 24*7 लाइव और जल्द आ रहा है आके अपने टीवी पर फ्री डिश, जिओ टीवी,एमएक्स प्लेयर भी* *पूरे _देश में कहीं से भी अनुभवी युवक युवतियां हमारे चैनल से जुड़ने के लिए जल्द संपर्क_* *प्रधान संपादक/डायरेक्टर मोहित कुमार* *संपर्क सूत्र:-* *9557903552* *उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड/राजस्थान/कर्नाटक/मध्य प्रदेश/छत्तीसगढ़/बिहार/गुजरात/हरियाणा और दिल्ली* *की अब तक की खबरें देखिए हमारे तेज इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल के इस मॉर्निंग बुलेटिन में,जुड़े रहे हमारे चैनल तेज इंडिया लाइव न्यूज़ के साथ* *अपने आसपास की ऐसी ही छोटी बड़ी खबरें पाने के लिए हमारे चैनल को अभी सब्सक्राइब करें, और अब आपका पसंदीदा चैनल आगया है:- sky tv channel no:-185, City den Plus channel no,:-779 or jio hot flex ch no-349 पर 24*7 लाइव और जल्द आ रहा है आके अपने टीवी पर फ्री डिश, जिओ टीवी,एमएक्स प्लेयर भी* *पूरे _देश में कहीं से भी अनुभवी युवक युवतियां हमारे चैनल से जुड़ने के लिए जल्द संपर्क_* *प्रधान संपादक/डायरेक्टर मोहित कुमार* *संपर्क सूत्र:-* *9557903552*
    1
    *उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड/राजस्थान/कर्नाटक/मध्य प्रदेश/छत्तीसगढ़/बिहार/गुजरात/हरियाणा और दिल्ली* *की अब तक की खबरें देखिए हमारे तेज इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल के इस मॉर्निंग बुलेटिन में,जुड़े रहे हमारे चैनल तेज इंडिया लाइव न्यूज़ के साथ* *अपने आसपास की ऐसी ही छोटी बड़ी खबरें पाने के लिए हमारे चैनल को अभी सब्सक्राइब करें, और अब आपका पसंदीदा चैनल आगया है:- sky tv channel no:-185, City den Plus channel no,:-779 or jio hot flex ch no-349 पर 24*7 लाइव और जल्द आ रहा है आके अपने टीवी पर फ्री डिश, जिओ टीवी,एमएक्स प्लेयर भी* 
 *पूरे _देश में कहीं से भी अनुभवी युवक युवतियां हमारे चैनल से जुड़ने के लिए जल्द संपर्क_*
 *प्रधान संपादक/डायरेक्टर मोहित कुमार* *संपर्क सूत्र:-* *9557903552*
*उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड/राजस्थान/कर्नाटक/मध्य प्रदेश/छत्तीसगढ़/बिहार/गुजरात/हरियाणा और दिल्ली* *की अब तक की खबरें देखिए हमारे तेज इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल के इस मॉर्निंग बुलेटिन में,जुड़े रहे हमारे चैनल तेज इंडिया लाइव न्यूज़ के साथ* *अपने आसपास की ऐसी ही छोटी बड़ी खबरें पाने के लिए हमारे चैनल को अभी सब्सक्राइब करें, और अब आपका पसंदीदा चैनल आगया है:- sky tv channel no:-185, City den Plus channel no,:-779 or jio hot flex ch no-349 पर 24*7 लाइव और जल्द आ रहा है आके अपने टीवी पर फ्री डिश, जिओ टीवी,एमएक्स प्लेयर भी* 
*पूरे _देश में कहीं से भी अनुभवी युवक युवतियां हमारे चैनल से जुड़ने के लिए जल्द संपर्क_*
*प्रधान संपादक/डायरेक्टर मोहित कुमार* *संपर्क सूत्र:-* *9557903552*
    user_Mohit Kumar
    Mohit Kumar
    चांदपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • hospital ke andar doctoron ka atyachar video viral Sahara and subscribe trading like this channel Sahara follow Karo hospital ke andar doctoron ka atyachar video viral Sahara and subscribe trading like this channel Sahara follow Karo
    1
    hospital ke andar doctoron ka atyachar video viral Sahara and subscribe trading like this channel Sahara follow Karo 
hospital ke andar doctoron ka atyachar video viral Sahara and subscribe trading like this channel Sahara follow Karo
    user_Naya jamana naye log Avan Khan
    Naya jamana naye log Avan Khan
    अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • अमरोहा। गजरौला क्षेत्र के सुल्तानठेर स्थित कंपोजिट विद्यालय में देशभक्ति और उत्साह से सराबोर माहौल के बीच 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय की इंचार्ज ज्योति चौधरी के कुशल नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों और गीतों के साथ गांव में भव्य रैली निकाली, जिससे पूरा गांव राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। डीजे पर बजते देशभक्ति गीतों के बीच बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। विद्यालय की इंचार्ज ज्योति चौधरी ने स्वतंत्रता दिवस को केवल एक कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए बच्चों में देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के सम्मान की भावना जगाने का विशेष प्रयास किया। उनके नेतृत्व में आयोजित रैली ने ग्रामीणों को भी देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया। विद्यालय स्टाफ ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाया और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय में उत्सव जैसा माहौल रहा। ज्योति चौधरी के नेतृत्व में आयोजित यह आयोजन बच्चों के लिए यादगार रहा और ग्रामीणों के बीच भी देशभक्ति का संदेश पहुंचाने में सफल रहा। गजरौला के सुल्तानठेर के कंपोजिट विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
    1
    अमरोहा। गजरौला क्षेत्र के सुल्तानठेर स्थित कंपोजिट विद्यालय में देशभक्ति और उत्साह से सराबोर माहौल के बीच 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय की इंचार्ज ज्योति चौधरी के कुशल नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों और गीतों के साथ गांव में भव्य रैली निकाली, जिससे पूरा गांव राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। डीजे पर बजते देशभक्ति गीतों के बीच बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
विद्यालय की इंचार्ज ज्योति चौधरी ने स्वतंत्रता दिवस को केवल एक कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए बच्चों में देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के सम्मान की भावना जगाने का विशेष प्रयास किया। उनके नेतृत्व में आयोजित रैली ने ग्रामीणों को भी देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया।
विद्यालय स्टाफ ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाया और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय में उत्सव जैसा माहौल रहा।
ज्योति चौधरी के नेतृत्व में आयोजित यह आयोजन बच्चों के लिए यादगार रहा और ग्रामीणों के बीच भी देशभक्ति का संदेश पहुंचाने में सफल रहा।
गजरौला के सुल्तानठेर के कंपोजिट विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
    user_Bachchan Singh
    Bachchan Singh
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    17 hrs ago
  • श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत अमरोहा पुलिस द्वारा ड्रोन के माध्यम लगातार निगरानी की जा रही है। कांवड़ियों को सुरक्षित सकुशल पास कराया जा रहा है। यातायात सामान्य रुप से चल रहा है डायवर्जन प्लान का पूर्णतः पालन कराया जा रहा है । श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत अमरोहा पुलिस द्वारा ड्रोन के माध्यम लगातार निगरानी की जा रही है। कांवड़ियों को सुरक्षित सकुशल पास कराया जा रहा है। यातायात सामान्य रुप से चल रहा है डायवर्जन प्लान का पूर्णतः पालन कराया जा रहा है ।
    1
    श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत अमरोहा पुलिस द्वारा ड्रोन के माध्यम लगातार निगरानी की जा रही है। कांवड़ियों को सुरक्षित सकुशल पास कराया जा रहा है। यातायात सामान्य रुप से चल रहा है डायवर्जन प्लान का पूर्णतः पालन कराया जा रहा है ।

श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत अमरोहा पुलिस द्वारा ड्रोन के माध्यम लगातार निगरानी की जा रही है। कांवड़ियों को सुरक्षित सकुशल पास कराया जा रहा है। यातायात सामान्य रुप से चल रहा है डायवर्जन प्लान का पूर्णतः पालन कराया जा रहा है ।
    user_Bheesham Singh
    Bheesham Singh
    Local News Reporter नौगावां सदात, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • आवारा कुत्तों के झुंड में मासूम को नोचा हालत गंभीर मेरठ के हायर सेंटर रेफर आवारा कुत्तों के झुंड ने मासूम को नोचा, हालत गंभीर डेढ़ साल के बच्चे पर अचानक टूट पड़े कुत्ते, ग्रामीणों ने किसी तरह बचाया जोया संवाददाता। थाना डिडौली क्षेत्र के गांव पतेई खालसा में बुधवार रात आवारा कुत्तों के झुंड ने डेढ़ वर्षीय मासूम पर हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्चे को गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों ने शोर मचाकर किसी तरह कुत्तों को भगाया और मासूम को बचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। कल्याणपुर अमरोहा निवासी मनोज की पत्नी किरण तीज का त्योहार मनाने अपने मायके पतेई खालसा आई थी। रात करीब 11 बजे वह अपने छोटे बेटे गमनीस को पिता भूकन सैनी के पास सुलाकर पड़ोस में चाची से मिलने चली गई। इसी दौरान बच्चा नींद से जागकर मां को तलाशते हुए घर से बाहर निकल गया। बताया गया कि बाहर निकलते ही आवारा कुत्तों के झुंड ने मासूम पर हमला कर दिया। कुत्तों को बच्चे पर हमला करते देख ग्रामीण मनोज कुमार मौके पर पहुंचे और ईंट मारकर कुत्तों को भगाया। शोर सुनकर अन्य ग्रामीण भी जाग गए और किसी तरह बच्चे को कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया। मासूम की जानकारी परिजनों को देने के लिए मस्जिद से एलान कराया गया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से बच्चे को अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। आवारा कुत्तों से दहशत घटना के बाद ग्रामीणों में आवारा कुत्तों को लेकर दहशत है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव में घूम रहे आवारा कुत्तों को पकड़वाने और उनके हमलों से बचाव के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। ग्रामीणों का सवाल है कि आखिर कब तक आवारा कुत्तों के हमलों का शिकार मासूम होते रहेंगे।
    2
    आवारा कुत्तों के झुंड  में मासूम को नोचा हालत गंभीर मेरठ के हायर सेंटर रेफर 
आवारा कुत्तों के झुंड ने मासूम को नोचा, हालत गंभीर
डेढ़ साल के बच्चे पर अचानक टूट पड़े कुत्ते, ग्रामीणों ने किसी तरह बचाया
जोया संवाददाता। थाना डिडौली क्षेत्र के गांव पतेई खालसा में बुधवार रात आवारा कुत्तों के झुंड ने डेढ़ वर्षीय मासूम पर हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्चे को गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों ने शोर मचाकर किसी तरह कुत्तों को भगाया और मासूम को बचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
कल्याणपुर अमरोहा निवासी मनोज की पत्नी किरण तीज का त्योहार मनाने अपने मायके पतेई खालसा आई थी। रात करीब 11 बजे वह अपने छोटे बेटे गमनीस को पिता भूकन सैनी के पास सुलाकर पड़ोस में चाची से मिलने चली गई। इसी दौरान बच्चा नींद से जागकर मां को तलाशते हुए घर से बाहर निकल गया।
बताया गया कि बाहर निकलते ही आवारा कुत्तों के झुंड ने मासूम पर हमला कर दिया। कुत्तों को बच्चे पर हमला करते देख ग्रामीण मनोज कुमार मौके पर पहुंचे और ईंट मारकर कुत्तों को भगाया। शोर सुनकर अन्य ग्रामीण भी जाग गए और किसी तरह बच्चे को कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया।
मासूम की जानकारी परिजनों को देने के लिए मस्जिद से एलान कराया गया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से बच्चे को अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
आवारा कुत्तों से दहशत
घटना के बाद ग्रामीणों में आवारा कुत्तों को लेकर दहशत है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव में घूम रहे आवारा कुत्तों को पकड़वाने और उनके हमलों से बचाव के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। ग्रामीणों का सवाल है कि आखिर कब तक आवारा कुत्तों के हमलों का शिकार मासूम होते रहेंगे।
    user_नरेन्द्र कुमार
    नरेन्द्र कुमार
    TV News Anchor अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.