राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान का वीडियो वायरल, जांच और कार्रवाई की मांग मुजफ्फरनगर। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान को लेकर मामला सामने आया है। वायरल वीडियो को लेकर रिया बालियान नाम की महिला पर रील बनाने के दौरान भारतीय राष्ट्रीय ध्वज का कथित तौर पर अपमान करने के आरोप लगाए जा रहे हैं। मामले को लेकर सोशल मीडिया पर संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर वीडियो और लिंक के आधार पर जांच कराने तथा कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की मांग की जा रही है। बताया जा रहा है कि रिया बालियान मुजफ्फरनगर की रहने वाली हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो में दिखाई दे रही घटना की वास्तविकता, स्थान और परिस्थितियों की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। ऐसे में संबंधित पुलिस एवं प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की मांग की जा रही है।
राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान का वीडियो वायरल, जांच और कार्रवाई की मांग मुजफ्फरनगर। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान को लेकर मामला सामने आया है। वायरल वीडियो को लेकर रिया बालियान नाम की महिला पर रील बनाने के दौरान भारतीय राष्ट्रीय ध्वज का कथित तौर पर अपमान करने के आरोप लगाए जा रहे हैं। मामले को लेकर सोशल मीडिया पर संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर वीडियो और लिंक के आधार पर जांच कराने तथा कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की मांग की जा रही है। बताया जा रहा है कि रिया बालियान मुजफ्फरनगर की रहने वाली हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो में दिखाई दे रही घटना की वास्तविकता, स्थान और परिस्थितियों की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। ऐसे में संबंधित पुलिस एवं प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की मांग की जा रही है।
- गजरौला में मारपीट के बाद युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी जनपद अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र के पखरौला गांव में मारपीट के दौरान एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 15 अगस्त को विवाद के बाद कुछ युवकों ने संजय के साथ मारपीट की थी। हालत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं, क्षेत्राधिकारी अंजलि कटारिया और अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से जानकारी ली। गजरौला के पखरौला गांव में 15 अगस्त को संजय का कुछ युवकों से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के बाद युवकों ने संजय के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। बाद में संजय की मौत हो गई।बताया जा रहा है कि करीब एक साल पहले भी आरोपी पक्ष के एक युवक पर मृतक की बेटी को लेकर फरार होने का आरोप लगा था। इस पुराने विवाद को भी घटना से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। क्षेत्राधिकारी अंजलि कटारिया और अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।2
- राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान का वीडियो वायरल, जांच और कार्रवाई की मांग मुजफ्फरनगर। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान को लेकर मामला सामने आया है। वायरल वीडियो को लेकर रिया बालियान नाम की महिला पर रील बनाने के दौरान भारतीय राष्ट्रीय ध्वज का कथित तौर पर अपमान करने के आरोप लगाए जा रहे हैं। मामले को लेकर सोशल मीडिया पर संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर वीडियो और लिंक के आधार पर जांच कराने तथा कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की मांग की जा रही है। बताया जा रहा है कि रिया बालियान मुजफ्फरनगर की रहने वाली हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो में दिखाई दे रही घटना की वास्तविकता, स्थान और परिस्थितियों की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। ऐसे में संबंधित पुलिस एवं प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की मांग की जा रही है।1
- hospital ke andar doctoron ka atyachar video viral Sahara and subscribe trading like this channel Sahara follow Karo hospital ke andar doctoron ka atyachar video viral Sahara and subscribe trading like this channel Sahara follow Karo1
- अमरोहा। गजरौला क्षेत्र के सुल्तानठेर स्थित कंपोजिट विद्यालय में देशभक्ति और उत्साह से सराबोर माहौल के बीच 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय की इंचार्ज ज्योति चौधरी के कुशल नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों और गीतों के साथ गांव में भव्य रैली निकाली, जिससे पूरा गांव राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। डीजे पर बजते देशभक्ति गीतों के बीच बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। विद्यालय की इंचार्ज ज्योति चौधरी ने स्वतंत्रता दिवस को केवल एक कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए बच्चों में देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के सम्मान की भावना जगाने का विशेष प्रयास किया। उनके नेतृत्व में आयोजित रैली ने ग्रामीणों को भी देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया। विद्यालय स्टाफ ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाया और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय में उत्सव जैसा माहौल रहा। ज्योति चौधरी के नेतृत्व में आयोजित यह आयोजन बच्चों के लिए यादगार रहा और ग्रामीणों के बीच भी देशभक्ति का संदेश पहुंचाने में सफल रहा। गजरौला के सुल्तानठेर के कंपोजिट विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस1
- मोहम्मद अरशद ग्राम प्रधान बुढ़ानपुर ब्लॉक जोया की ओर से सभी क्षेत्रवासियों दोस्तों साथियों हम दर्दों को स्वतंत्रता दिवस पर तहे दिल से मुबारकबाद Zaid alam joya JPN 7 NEWS1
- नूरपुर-मुरादाबाद मार्ग पर शिवभक्ति का उल्लास देखने को मिल रहा है। पवित्र श्रावण माह में हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों के जत्थे 'बोल बम' के जयकारों के साथ आगे बढ़ रहे हैं। इसी क्रम में, बरेली के 26 कांवड़ियों का एक जत्था दो विशाल कांवड़ें लेकर नूरपुर-मुरादाबाद मार्ग से गुजरता दिखा। ये दोनों कांवड़ें अपनी भव्यता के कारण आकर्षण का केंद्र बनी हुई थीं। इन्हें देखने के लिए आसपास के ग्रामीण रुककर तस्वीरें लेते नजर आए। नूरपुर-मुरादाबाद मार्ग पर शिवभक्ति का उल्लास देखने को मिल रहा है। पवित्र श्रावण माह में हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों के जत्थे 'बोल बम' के जयकारों के साथ आगे बढ़ रहे हैं। इसी क्रम में, बरेली के 26 कांवड़ियों का एक जत्था दो विशाल कांवड़ें लेकर नूरपुर-मुरादाबाद मार्ग से गुजरता दिखा। ये दोनों कांवड़ें अपनी भव्यता के कारण आकर्षण का केंद्र बनी हुई थीं। इन्हें देखने के लिए आसपास के ग्रामीण रुककर तस्वीरें लेते नजर आए। हर साल की तरह इस बार भी सावन में कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ी है। डाक कांवड़ और पैदल कांवड़ियों के जत्थे भगवा वस्त्र धारण कर, हाथों में कांवड़ लेकर शिव नाम का जाप करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। मार्ग में जगह-जगह शिव भक्तों द्वारा कांवड़ियों के लिए सेवा शिविर, जलपान और विश्राम की व्यवस्था की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सावन के महीने में पूरा माहौल शिवमय हो जाता है। युवा, बुजुर्ग और महिलाएं भी इस भक्ति यात्रा में शामिल होकर गंगाजल को अपने क्षेत्र के शिवालयों में जलाभिषेक के लिए ले जा रहे हैं।1
- धनौरी मीर-गजस्थल मंदिर के बीच चौराहे पर दिखा लेपर्ड, वीडियो वायरल अमरोहा। धनौरी मीर और गजस्थल मंदिर के बीच चौराहे पर लेपर्ड दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। एक राहगीर ने कथित तौर पर लेपर्ड का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। हालांकि वीडियो में दिखाई दे रहा जानवर वास्तव में लेपर्ड ही है या नहीं, यह अभी जांच का विषय है। बरसात के मौसम में खेतों और गांवों के बीच लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में यदि क्षेत्र में लेपर्ड की मौजूदगी की पुष्टि होती है तो किसानों, बच्चों और राहगीरों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ सकती है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से मामले की जांच कराने और क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की मांग की है। फिलहाल वायरल वीडियो की सत्यता और लेपर्ड की मौजूदगी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।1
- आवारा कुत्तों के झुंड में मासूम को नोचा हालत गंभीर मेरठ के हायर सेंटर रेफर आवारा कुत्तों के झुंड ने मासूम को नोचा, हालत गंभीर डेढ़ साल के बच्चे पर अचानक टूट पड़े कुत्ते, ग्रामीणों ने किसी तरह बचाया जोया संवाददाता। थाना डिडौली क्षेत्र के गांव पतेई खालसा में बुधवार रात आवारा कुत्तों के झुंड ने डेढ़ वर्षीय मासूम पर हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्चे को गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों ने शोर मचाकर किसी तरह कुत्तों को भगाया और मासूम को बचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। कल्याणपुर अमरोहा निवासी मनोज की पत्नी किरण तीज का त्योहार मनाने अपने मायके पतेई खालसा आई थी। रात करीब 11 बजे वह अपने छोटे बेटे गमनीस को पिता भूकन सैनी के पास सुलाकर पड़ोस में चाची से मिलने चली गई। इसी दौरान बच्चा नींद से जागकर मां को तलाशते हुए घर से बाहर निकल गया। बताया गया कि बाहर निकलते ही आवारा कुत्तों के झुंड ने मासूम पर हमला कर दिया। कुत्तों को बच्चे पर हमला करते देख ग्रामीण मनोज कुमार मौके पर पहुंचे और ईंट मारकर कुत्तों को भगाया। शोर सुनकर अन्य ग्रामीण भी जाग गए और किसी तरह बच्चे को कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया। मासूम की जानकारी परिजनों को देने के लिए मस्जिद से एलान कराया गया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से बच्चे को अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। आवारा कुत्तों से दहशत घटना के बाद ग्रामीणों में आवारा कुत्तों को लेकर दहशत है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव में घूम रहे आवारा कुत्तों को पकड़वाने और उनके हमलों से बचाव के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। ग्रामीणों का सवाल है कि आखिर कब तक आवारा कुत्तों के हमलों का शिकार मासूम होते रहेंगे।2