Shuru
Apke Nagar Ki App…
मोहम्मद अरशद ग्राम प्रधान बुढ़ानपुर ब्लॉक जोया की ओर से सभी क्षेत्रवासियों दोस्तों साथियों हम दर्दों को स्वतंत्रता दिवस पर तहे दिल से मुबारकबाद Zaid alam joya JPN 7 NEWS
Jpn7 News
मोहम्मद अरशद ग्राम प्रधान बुढ़ानपुर ब्लॉक जोया की ओर से सभी क्षेत्रवासियों दोस्तों साथियों हम दर्दों को स्वतंत्रता दिवस पर तहे दिल से मुबारकबाद Zaid alam joya JPN 7 NEWS
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- जनपद अमरोहा के हसनपुर संभल मार्ग पर जनहित 24 हॉस्पिटल का शुभारंभ हुआ इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर ने फीता काटकर हॉस्पिटल का शुभारंभ किया। वहीं अस्पताल के एमडी पिंटू भाटी ने बताया कि गरीब लोगों के लिए हमारे अस्पताल में छूट दी जाएगी जिन पर भी गरीब लोगों पर बीपीएल के कार्ड हैं उनके लिए अस्पताल में छूट है और हमारे यहां पर डिग्री होल्डर डॉक्टर मरीज का इलाज करेंगे और मरीज के लिए कोई भी किसी तरह की परेशानी नहीं आएगी। हसनपुर-संभल मार्ग पर स्थित जनहित 24 हॉस्पिटल का हुआ शुभारंभ, BPL कार्ड धारकों को मिलेगी छूट1
- मोहम्मद अरशद ग्राम प्रधान बुढ़ानपुर ब्लॉक जोया की ओर से सभी क्षेत्रवासियों दोस्तों साथियों हम दर्दों को स्वतंत्रता दिवस पर तहे दिल से मुबारकबाद Zaid alam joya JPN 7 NEWS1
- 9 साल बेमिसाल जनतंत्र Tv जनता की आवाज 9 साल की भरोसेमंद यात्रा... देश के 80 साल के गौरव के साथ धन्यवाद दर्शकों का,धन्यवाद भारत का1
- aap sabko meri taraf se 15 August ki बहुत-बहुत mubarakbad Amroha vasiyon aur pure Desh ke liye bahut shubhkamnaen Jay Hind Jay Bharat video viral Sahara and subscribe trading like this channel Sahara and follow Karo aap sabko meri taraf se 15 August ki बहुत-बहुत mubarakbad Amroha vasiyon aur pure Desh ke liye bahut shubhkamnaen Jay Hind Jay Bharat video viral Sahara and subscribe trading like this channel Sahara and follow Karo2
- अमरोहा के गजरौला में दो पक्षों में मारपीट टैक्सी ड्राइवर समेत तीन हिरासत में गजरौला थाना चौराहे पर आज दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि दोनों पक्षों ने पहले गाली-गलौज की और फिर हाथापाई शुरू कर दी। हंगामा बढ़ता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची गजरौला पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और मामले में शामिल टैक्सी ड्राइवर सहित तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल चौराहे पर शांति व्यवस्था कायम है1
- अमरोहा में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, शहीदों और पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान अमरोहा। जनपद अमरोहा में 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को पूरे उत्साह, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान का गायन हुआ तथा शांति के प्रतीक कबूतर उड़ाकर शांति का संदेश दिया गया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों के परिजनों और पूर्व सैनिकों को माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सरदार हमीदी गर्ल्स इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, श्रीमद् कन्या गुरुकुल चोटीपुरा महाविद्यालय और दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इसके बाद शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीर सैनिकों को नमन किया। जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को हमेशा याद रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि मौलिक अधिकारों के साथ मौलिक कर्तव्यों का पालन करना भी जरूरी है। देश को विकसित भारत बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने दायित्वों का ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करना होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंच रहा है। अधिकारियों और कर्मचारियों का दायित्व है कि सरकार की योजनाओं का धरातल पर शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने हरिद्वार गंगा एक्सप्रेस-वे से संबंधित सर्किल रेट में वृद्धि की जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में 10 प्रतिशत, विकासशील ग्रामों में 15 प्रतिशत, नगरीय क्षेत्रों में 20 प्रतिशत और पिछले तीन वर्षों से वृद्धि नहीं होने वाले क्षेत्रों में 30 प्रतिशत तक सर्किल रेट बढ़ाए गए हैं। कुछ गांवों में विषमता दूर करने के लिए 48 प्रतिशत तक वृद्धि की गई है। इससे ढाई लाख से अधिक किसान परिवारों को लाभ मिलने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति वर्दी पहनकर या सीमा पर जाकर ही देश की सेवा नहीं करता। डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, व्यापारी, अधिकारी या कर्मचारी अपने निर्धारित कर्तव्य को पूरी निष्ठा और लगन से निभाएं, यही सच्ची देशभक्ति है।अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्रीमती गरिमा सिंह ने कहा कि देश को आजादी लंबे संघर्ष और बलिदानों के बाद मिली है। हमें स्वतंत्रता और संविधान द्वारा मिले समान अधिकारों को संजोकर रखना चाहिए। अपर जिलाधिकारी न्यायिक धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने भी सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपने दायित्वों को जिम्मेदारी से निभाने और देश के विकास में भागीदार बनने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने आपदा मित्रों की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।3
- स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में बड़ा हादसा, स्कूल का छज्जा गिरने से 8 साल के बच्चे की मौत संभल: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। असमोली थाना क्षेत्र के मदाला फतेहपुर गांव स्थित अलहसनैन पब्लिक स्कूल में स्कूल का छज्जा अचानक गिर गया। हादसे में मलबे की चपेट में आने से 8 साल के एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घटना संभल जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर असमोली थाना क्षेत्र में हुई।1
- अमरोहा थाना देहात गांव पिलक सराय अज्ञात व्यक्तियों ने चामुंडा मंदिर पर की तोड़फोड़ अमरोहा में प्राचीन चामुंडा देवी मंदिर में तोड़फोड़, ग्रामीणों ने बाउंड्री और कार्रवाई की मांग की* *अमरोहा।* जनपद अमरोहा के *थाना देहात क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिलक सराय* से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। *दिनांक 15.08.2026 की रात्रि* में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गांव के *प्राचीन चामुंडा देवी मंदिर* में तोड़फोड़ की गई। अज्ञात लोगों ने मंदिर परिसर में लगी *टाइल्स* को तोड़ दिया और *हवन कुंड* को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी सुबह पूजा के लिए पहुंचे ग्रामीणों को हुई। इसके बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और मामले की सूचना तुरंत *थाना देहात अमरोहा पुलिस* को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि *इस चामुंडा मंदिर के चारों तरफ बाउंड्री कराई जाए* और *दोषियों पर सख्त कार्रवाई* की जाए, ताकि क्षेत्र में शांति बनी रहे। फिलहाल क्षेत्र में तनाव को देखते हुए *पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया* और शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।4